Blog

  • Punjab News: घर से 3 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से 3 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के फैजपुरा चौंकी के अधीन आते इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। रत्न सिंह चौंक पास एक घर से चोर 3 लाख रुपए की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। दरअसल, परिवार को रिश्तेदार की सगाई का कार्यक्रम देखना महंगा पड़ गया, पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।

    मामले की जानकारी देने वाले पीड़ित जसबीर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने चाचा के बेटे की सगाई कार्यक्रम में गया हुआ था। पीड़ित ने कहा कि जब वह सगाई के प्रोग्राम के बाद घर लौटा तो देखा कि अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखे 3 लाख रुपए और 2 तोले सोना गायब था।

    पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हम लोग थाने में शिकायत दर्ज कराने गए, लेकिन थानेदार ने थाने का गेट तक नहीं खोला। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पुलिस चौकी फैजपुरा के प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जांच के बाद कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में दफ्तर से पुजारी का शव बरामद

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में दफ्तर से पुजारी का शव बरामद

    लुधियाना : जिले के जस्सियां रोड़ पर स्थित गुरनाम नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध केवल ऑपरेटर के दफ्तर में परिस्थितियों में पुजारी की मौत हो गई। पुजारी की मौत को लेकर लोगों ने थाना सलेम टाबरी की पुलिस सूचना दी।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीम के साथ पहुंचे सब इंस्पेक्टर भजन सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पुजारी की जेब से आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज मिले। मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र राजिंदर निवासी हरियाणा करनाल के रूप में हुई है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रवीण कुमार का शव इलाके के केवल आपरेटर के आफिस में पड़ा था। आफिस के मालिक राजू ने बताया कि प्रवीण रविवार की शाम को उसके आफिस में आया था और वह आराम करने के लिए आफिस में रूक गया। सुबह जब वह अफिस में आया तो अफिस अंदर से लॉक था। उसने सीढ़ी लगा कर अंदर देखा तो आफिस के टेबल के पास पुजारी का शव पड़ा था। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टर्माम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

     

  • मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज

    मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: घनारी के अंतर्गत आते गोंदपुर में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार पुत्र हरि चन्द गांव गोन्दपुर बनेहड़ा
    ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि जब यह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था तो शम्मी निवासी गांव कैलाश नगर नकड़ोह का फोन आया और शम्मी कहने लगा कि आप उसकी दुकान पर आ जाओ कमेटी बुलाई है पहले बात कर लेते हैं उसके बाद आप पानी लगा लेना ।जब यह इसके घर को वापिस जाने लगा तो रमेश कुमार, राज कुमार व अजय कुमार ने इसका रास्ता रोककर इसे लात मुक्कों व डण्डे से मारपीट करना शुरु कर दी। जिस में इसे चोटें आई हैं।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने रमेश कुमार पुत्र गुलवन्त निवासी गांव कैलाश नगर नकड़ोह तह0 घनारी के विरुद्ध
    धारा 126(2),115(2), 352, 351(2), 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज

    मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: घनारी के अंतर्गत आते गोंदपुर में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार पुत्र हरि चन्द गांव गोन्दपुर बनेहड़ा
    ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि जब यह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था तो शम्मी निवासी गांव कैलाश नगर नकड़ोह का फोन आया और शम्मी कहने लगा कि आप उसकी दुकान पर आ जाओ कमेटी बुलाई है पहले बात कर लेते हैं उसके बाद आप पानी लगा लेना ।जब यह इसके घर को वापिस जाने लगा तो रमेश कुमार, राज कुमार व अजय कुमार ने इसका रास्ता रोककर इसे लात मुक्कों व डण्डे से मारपीट करना शुरु कर दी। जिस में इसे चोटें आई हैं।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने रमेश कुमार पुत्र गुलवन्त निवासी गांव कैलाश नगर नकड़ोह तह0 घनारी के विरुद्ध
    धारा 126(2),115(2), 352, 351(2), 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Heating Rod पर जम गई है सफेद परत, आपनाएं ये नुस्खा, मिनटों में होगी साफ

    Heating Rod पर जम गई है सफेद परत, आपनाएं ये नुस्खा, मिनटों में होगी साफ

    सर्दियों में लोग अक्सर पानी गर्म करने के लिए हीटिंग रॉड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बार-बार उपयोग करने से इस पर सफेद परत जमने लगती है, जो न केवल रॉड की क्षमता को कम करती है बल्कि इसे जल्दी खराब भी कर सकती है। यह परत आमतौर पर पानी में मौजूद खनिज पदार्थों की वजह से बनती है। अगर आप इसे साफ करना चाहते हैं, तो कुछ सिंपल घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से मिनटों में आप इसे साफ कर सकते हैं।

    ऐसे करे साफ
    सबसे पहले आप एक बाल्‍टी में पानी भर लें और रॉड को इसमें ऑन कर टांग दें। जब रॉड बहुत गर्म हो जाए तो आप इसे निकालें और खाली स्‍टील की बाल्‍टी में लटका दें। देखते देखते गर्म होकर रॉड लाल होने लगेगा और सफेद परत चटखने लगेंगे। ऐसा हो तो आप दोबारा से इसे पानी से भरी बाल्‍टी में डालें। आप देखेंगे कि सफेद कोटिंग निकलकर गिर रहा है। धीरे-धीरे रॉड क्‍लीन हो जाएगा।

    दूसरा तरीकाः विनेगर भी सफेद परत को हटाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। सबसे पहले, एक कंटेनर में पानी और सिरके का मिश्रण बनाएं और अब रॉड को इस मिश्रण में डुबोकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, एक नरम कपड़े से रॉड को रगड़ें। विनेगर के एसिडिक गुण सफेद परत को हटाने में मदद करेगा और रॉड चमक उठेगा।

    तीसरा तरीकाः नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलाकर भी सफेद परत को हटाया जा सकता है। नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बना लें और इसे रॉड पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद, रॉड को पानी से धोकर साफ कर लें।

    चौथा तरीकाः पानी में 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाकर गम करें और इसमें रॉड को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद रॉड को ब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लें। इस तरह आपका रॉड नया चमक उठेगा और पानी भी तेजी से गर्म करने लगेगा।

  • Punjab News : खुद पुलिस कर्मी ने तोड़े नियम, भगाई Scorpio, देखें वीडियो

    Punjab News : खुद पुलिस कर्मी ने तोड़े नियम, भगाई Scorpio, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : मामला बटाला के जालंधर रोड का है। जहां ट्रैफिक प्रभारी सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में बटाला ट्रैफिक पुलिस नाकाबंदी के दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। जिन वाहनों के कागजात पूरे नहीं थे या कोई अन्य कमी थी चालान काटे जा रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो को भगा लिया।

    जिसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया और रास्ते में स्कॉर्पियो को घेर लिया और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो स्कॉर्पियो में नंबर प्लेट नहीं लगी थी और सभी शीशे काली जाली से ढंके हुए थे। पुलिस ने जब स्कॉर्पियो चालकर से पूछताछ की तो पता चला कि वह खुद बटाला पुलिस का कर्मचारी है।

    उसके पास से पुलिस का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ और स्कॉर्पियो पर पंजाब पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। वहीं ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि स्कॉर्पियो चालक भले ही पुलिसकर्मी है, लेकिन उसने कानून का उल्लंघन किया है। इसलिए उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: AAP MLA का करीबी BJP में हुआ शामिल

    Punjab News: AAP MLA का करीबी BJP में हुआ शामिल

    लुधियनाः पंजाब में चुनावों का ऐलान होने के बाद सियासी पार्टियों के नेताओं में पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते आज आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के करीबी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के खासमखास विशाल बत्तरा ने आज आप का पल्ला छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है।

    विशाल बत्तरां भाजपा के केवल सिंह ढिल्लों, हलका वेस्ट से चुनाव लड़ चुके एडवोकेट विक्रमजीत सिंह सिद्धू और जिला प्रधान रजनीश धीमान की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि विशाल बत्तरा आम आदमी पार्टी से टिकट मांग रहे थे पर पार्टी किसी और चेहरे को मैदान में उतारने जा रही है। इसके चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

  • Punjab News: स्कूल में छुट्टियों का हुआ ऐलान, पढ़ें आदेश कॉपी

    Punjab News: स्कूल में छुट्टियों का हुआ ऐलान, पढ़ें आदेश कॉपी

    मोहालीः पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। यह अवकाश 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक रहेगा। इसके बाद, 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। सरकार ने यह निर्णय बच्चों को ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचाने और उन्हें सर्दी के दिनों में आराम देने के उद्देश्य से लिया है।

  • Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र में कत्ल मामले में फरार चल रहे 2 और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र में कत्ल मामले में फरार चल रहे 2 और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में आस दी किरण फाउडेंशन में नशा छुड़ाओं केंद्र में व्यक्ति के कत्ल के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने पहले 2 आरोपियों को काबू किया था। मामले में पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी दलजीत सिंह की पूछताछ के बाद पुलिस ने साथी कुलदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

    जिसके बाद कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी अमनप्रीत उर्फ बलविंदर सिंह वासी कोकरी कलां और अंकित नागपाल उर्फ संजू वासी मुदकी को 8 दिसंबर को काबू कर लिया है। उस समय की जांच के दौरान डीसीपी रमनदीप सिंह ने बताया कि गांव चीमा में नशा छुड़ाओं केंद्र में 27 नवंबर को करमजीत सिंह की मौत हो गई थी। मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पूछताछ में एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया था जिसके बाद कुलदीप को नामजद करके दलजीत सिंह और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में दो आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalnadhar News: Joint Commissioner Sandeep Sharma ने लाइसेंस धारकों को जारी किए सख्त निर्देश

    Jalnadhar News: Joint Commissioner Sandeep Sharma ने लाइसेंस धारकों को जारी किए सख्त निर्देश

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर बिगुल बज गया है। इसी के साथ कॉड ऑफ कंडक्ट भी लग गया है। वहीं चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद लाइसेंसी असलहा जमा कराने के लिए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने आदेश दे दिए हैं। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि असलहा जमा करवाने में देरी करने पर लाइसेंस धारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि अगर समय रहते हथियार नहीं जमा होते तो लाइसेंस धारकों के वेपन कब्जे में लेकर लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। 8 दिसबंर को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने लाइसेंस धारकों को अपने हथियार तय समय सीमा के अंदर जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

    ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि फिलहाल लाइसेंस धारकों से अपील की जा रही है कि वे जल्द ही अपने हथियार जमा करा दें, इसके बाद जमाकर्ताओं से कारण जानने और सही कारण पता चलने के बाद ही हथियार जमा कराए जाएंगे। हथियार जमा नहीं करने वाले लाइसेंस धारकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के मद्देनजर सभी हथियार जमा करा लिये जायेंगे। लाइसेंस धारकों को चुनावों के खत्म होने के बाद ही हथियार वापस दे दिए जाएंगे।