Blog

  • Punjab : किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    गुरदासपुर :  डेरा बाबा नानक हलके के गांव शाहपुर जाजन में एक युवा किसान ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। किसान ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मरने से पहले किसान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और उस पर एक आढ़ती पर तंग करने का आरोप लगाया।मृतक की पहचान पवनदीप (38) सिंह के तौर पर हुई है। मृतक  के परिवार में पत्नी और 2 बेटे हैं। मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर डेरा बाबा नानक थाने की पुलिस ने आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मृतक की पत्नी बलविंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति पवनदीप सिंह किसान हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपने बेटे की बीमारी और घरेलू जरूरतों के चलते आढ़ती बंटी भाटिया निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां से 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था। बलविंदर कौर ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे समय पर कर्ज नहीं चुका सके, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने ब्याज जोड़कर रकम बढ़ा दी और उनके साथ कोई हिसाब-किताब नहीं किया।

    उन्होंने बताया कि आरोपी बंटी भाटिया ने 6 महीने पहले उसका ट्रैक्टर भी रख लिया था। बलविंदर कौर ने बताया कि उसके पति ने पेड़ बेचकर आरोपी को एक लाख रुपए भी दिए थे। इसके बाद भी आरोपी उसके पति को धमकाता रहा। जिससे तंग आकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी बंटी भाटिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिया जाए। डेरा बाबा नानक थाने की पुलिस ने आढ़ती बंटी भाटिया के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar : चुनाव से पहले ठेके से गाड़ी में लोड हुई शराब, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar : चुनाव से पहले ठेके से गाड़ी में लोड हुई शराब, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Channi का करीबी डॉक्टर नवजोत दहिया भी वायरल वीडियो में आया सामने

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भले ही प्रचार थम गया है, लेकिन वोटरों को लुभाने के लिए नेताओं द्वारा कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है। वहीं नकोदर हलके में व्यक्ति ने शराब बांटने की एक वीडियो बनाकर वायरल की, जिसमें वह बता रहा है कि कांग्रेस नेता के करीबी द्वारा यह शराब बांटी जा रही है। वहीं इस मामले में नकोदर सदर की पुलिस ने दलजिंदर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह पर एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता साहिल रंगा ने शिकायत में बताया कि वह एक्साइज विभाग में सर्कल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।

    इंस्पेक्टर ने कहा कि उसकी नकोदर में चुनाव के दौरान ड्यूटी लगी हुई है। जहां उन्हें एसडीएम दफ्तर से फोन आया कि एफएसटी की टीम ने गांव संघे जागीर में शराब पकड़ी है और मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए। मामले की सूचना मिलने के बाद एक्साइज विभाग का इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचा तो खेतों में बने मकान और गाड़ी सीएच 03 यू 8567 स्कार्पियो को घेरा डाला हुआ था। इस दौरान इंस्पेक्टर ने काबू किए व्यक्ति का नाम पूछा तो उसने अपना नाम जसविंदर बताया। इंस्पेक्टर ने मौके पर मकान में बने बाथरूम से 15 पेटी शराब रॉयल स्टैग बरामद की।

    इस दौरान इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर दलजिंदर अपने पास शराब रखने संबंधी कोई परमिट/ लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने दलजिंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं शराब बांटने के मामले में वायरल हुई वीडियो में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह दहिया भी दिखाई दे रहा है। हालांकि इस मामले में नवजोत दहिया से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। लेकिन वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएंगा। 

  • Punjab : खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    Punjab : खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : गांव लखोवाल में उस समय दहशत फैल गई, जब गांव के खेत में एक 18 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राणा मसीह उर्फ धोनी पुत्र वारिस मसीह निवासी गांव लखोवाल के तौर पर हुई है।

    युवक के परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता वारिस मसीह ने बताया कि उनका बेटा कल दोपहर बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। आज सुबह उन्हें गांव वालों ने बताया कि उनके बेटे का शव गांव के खेत में पड़ा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक मेले में उनके बेटे का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था।

    उन्होंने शक जताया कि उसी रंजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है। मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

  • बड़ा हादसाः 2 फैक्ट्रियों में लगी भयंकर आग, बाल-बाल बचे मज़दूर

    बड़ा हादसाः 2 फैक्ट्रियों में लगी भयंकर आग, बाल-बाल बचे मज़दूर

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत के औद्योगिक इलाके में एक ही भवन की तीसरी मंजिल पर चल रही दो फैक्टरियों में आग लगने का मामला सामने आया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार बर्तन बनाने की फैक्टरी में लगी आग ने दूसरी फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को शांत किय गया। आग लगते ही सभी मज़दूरों को फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया गया था। इस आग पर काबू पाने के लिए पांच ज़िलों से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने बिल्डिंग के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसके बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग लगने से आसमान में धुएं का भयंकर गुबार उठा और लोग आसमान में दिख रहे धुएं के चलते कंपनी की तरफ दौड़ पड़े और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तो पुलिस ने उन्हें हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद से औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।

  • Jalandhar :  AAP Party में शोक की लहर, MLA के पति का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले आप पार्टी में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार नकोदर से आप विधायिका इंद्रजीत कौर के पति शरणजीत सिंह मान का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि विधायिका के पति का हार्ट अटैक से निधन हुआ है और आज शाम 5 बजे उनका अतिंम संस्कार गांव बीड़ नकोदर किया जाएगा।

  • तालाब में नहाने गए युवक की मौत

    तालाब में नहाने गए युवक की मौत

    रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने उतरे एक युवक की गहने पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार (17) निवासी गांव कसौला के तौर पर हुई है। युवक के जोहड़ में डूबने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों के साथ मिलकर उसकी तलाश की। करीब 2 घंटे बाद उसके शव को जोहड़ से निकाला गया।

    मिली जानकारी के मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। रोजाना की तरह अपने साथियों के साथ सुबह घूमने व दौड़ लगाने गया था। जिसके बाद संदीप और उसके दोस्त जोहड़ में नहाने उतर गए। संदीप का नहाते समय अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबता चला गया।

    उसके साथियों ने शोर मचाया और इसकी सूचना कसौला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जांचकर्ता अधिकारी धीरज कुमार ने गोताखारों की मदद से 2 घंटे की मेहनत के बाद संदीप को जोहड़ के गहरे पानी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • कल से नहीं मिलेगा LPG Gas Cylinder! जल्द करवा लें ये काम

    मोहनियांः बिहार राज्य के कैमूर ज़िले में स्थित मोहनियां इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 31 मई तक उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। कहा जा रहा है कि ऐसा नहीं कराने वालों को एक जून से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। इससे उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ेगी। जिले में इस योजना से जुड़े करीब 50 हजार उपभोक्ता हैं। इसको लेकर इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने इंडेन गैस के सभी एजेंसी धारकों के माध्यम से चेतावनी दी है।

    मां दुर्गे इंडेन गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि इंडियन ऑयल द्वारा उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 31 मई को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को एक जून से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाएगा। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। ई-केवाईसी से कनेक्शन धारकों के बारे में पता चलेगा। उपभोक्ताओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखकर इंडियन ऑयल द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसमें ई-केवाईसी के अलावा सेफ्टी चेक व डीएसी डिलीवरी शामिल है।

    हर उपभोक्ताओं के लिए सेफ्टी चेक कराना अनिवार्य है। इसके लिए इंडियन ऑयल द्वारा जांच कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो हर इंडेन गैस के उपभोक्ताओं के घर जाकर मुफ्त जांच करेंगे। पहले इसके लिए शुल्क देना पड़ता था। निःशुल्क जांच के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। गैस सिलेंडर से चूल्हा को ऊपर होना चाहिए। इससे आग लगने का खतरा नहीं रहता है। गैस सिलेंडर पर खड़ा होकर खाना बनाना चाहिए। जांच के दौरान कोई उपकरण खराब मिलेगा तो उसे बदलने के लिए उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य देना होगा। साढ़े चार साल पर गैस पाइप बदलना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर गैस लीक होकर आग लगने का खतरा रहता है। डीएसी डिलीवरी से गैस की बुकिंग आसान होगी।

  • Jalandhar : Jeevan Prabha Nidhi Limited के नाम से पैसे डबल करने का लालच देकर मारी ठगी, 7 पर मामला दर्ज

    Jalandhar : Jeevan Prabha Nidhi Limited के नाम से पैसे डबल करने का लालच देकर मारी ठगी, 7 पर मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर में ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं जीवन प्रभा निधि लिमिटेड के नाम से कंपनी खोलकर लोगों को पैसे जमा करवाने के बाद दोगुना ब्याज देने का लालच देने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा हैकि इस धोखाधड़ी के सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं।

    पुलिस कंपनी की एमडी प्रभा, उसके पति दीपक, दूसरे एमडी राम सरन, तीसरे एमडी विजय कुमार और मनोज सैनी तलाश में जुटी हुई है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को दिए गए शिकायत में भार्गव कैंप निवासी ज्योति ने बताया कि बस्ती शेख निवासी दीपक और उसकी पत्नी प्रभा उसके जानकार थे। उन्होंने जीवन प्रभा निधि लिमिटेड कंपनी बना रखी थी जिसका दफ्तर बस्ती शेख में खोला था। कंपनी में पैसे जमा करवाने के बाद किसी भी बैंक से ज्यादा ब्याज देने की बात कही जाती थी। उसने कंपनी में पैसे लगा दिए। कुछ देर तो ब्याज आया लेकिन बाद में ब्याज आना बंद हो गया।

    उसने कंपनी के पदाधिकारियों से बात की और उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से बैंक में ब्याज नहीं आ रहा है। कुछ दिन बाद दफ्तर में ताला लगा मिला और पता चला कि सारे फरार हो गए हैं। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। ज्योति ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदारों समेत कंपनी में कुल 7 लाख रुपये से ज्यादा पैसे जमा करवाए थे। ज्योति पत्नी राजिंदर कुमार ने बताया कि उसके पति का ट्रांसपोर्ट का काम है। उसने पति के साथ मिलकर कंपनी में पैसे जमा करवाए थे। कंपनी साल 2020 में बंद हो गई थी और उसने तभी शिकायत दे दी थी। चार साल बाद अब जाकर केस दर्ज किया गया है।

    जिन लोगों ने पैसे जमा करवाए हैं उनकी उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की तो पता चला कि सारे आरोपी महाराष्ट्र में बैठे हैं। वहां भी उन्होंने ऐसी ही कंपनी खोलकर लोगों को ठगना शुरू किया हुआ है।ज्योति ने बताया कि कंपनी में काम करने वाली नेहा, जो वहां पर चेक सहित अन्य दस्तावेज साइन करवाती थी, ने उसके साथ पहले दोस्ती की फिर ज्यादा ब्याज देने की बात कहकर खाते खुलवाए। उसे तो बाद में पता चला कि नेहा ने उसे धोखे से फंसाया है। वहीं बाद में यह बात पता चली कि नेहा सभी को दोस्ती के धोखे में फंसाकर कंपनी में पैसे जमा करवाती थी।

  • Online Part time Job का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे पैसे

    Online Part time Job का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे पैसे

    चंडीगढ़: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर अज्ञात लोगों ने टैलीग्राम के जरिए मौली जागरां के विकास नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से 19 लाख 26 हजार 776 रुपए ठग लिए। मामले की शिकायत अश्वनी कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में 39 साल के अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर-133-134-135 में प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्स एप मैसेज आया, जिसने खुद को ब्राइटकॉम ग्रुप के एचआर डिपार्टमैंट का चंदा अचार्या नाम बताया। उसने कहा कि हमारे भेजे गए एड्रेस पर 5 स्टॉर रेटिंग देकर रोजाना 1 हजार से 3 हजार रुपए घर बैठे कमा सकते हो।

    जब वह जॉब करने के लिए तैयार हुए तो उन्होंने टेलीग्राम ज्वॉइन करने के लिए एक लिंक भेजा। लिंक खोलने के बाद सारा नाम के टेलीग्राम पर चैट शुरू हो गई। उसने उसे एक टैलीग्राम वीआईपी ग्रुप ज्वॉइन करवाया। उस ग्रुप में फिर लिंक आने शुरू हो गए। जब वह लिंक खोलकर 5 स्टार रेटिंग करते रहे, तो उनके खाते में प्रति लिंक के 50 रुपए आने शुरू हो गए। उसके बाद उन्हें मैसेज आया कि अगर यह जॉब को आगे भी करनी है, तो मनी टॉस्क करना पड़ेगा, जो 2 हजार से शुरू है। जिसके बाद उन्होंने 2 हजार रुपए लगा दिए। 2 हजार लगाते ही उनके खाते में 3 हजार रुपए आ गए। उन्हें लगा कि यह टॉस्क अच्छी है, जिसके चलते उन्होंने 5 हजार रुपए और लगा दिए और फिर 15 हजार लगा दिए।

    यह 20 हजार लगाते ही उनके खाते में 27 हजार 500 रुपए आ गए। फिर उन्हें कहा गया कि अगला टॉस्क पूरा करने के लिए कम से कम 50 हजार रुपए लगाने होंगे। जब 50 हजार रुपए लगा दिए तो उन्हें रुपए आने बंद हो गए। फिर कहा गया कि 50 हजार रुपए से ज्यादा तब आएंगे, जब टॉस्क में और रुपए लगाने होंगे। जिसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे कर 19 लाख 29 हजार 776 रुपए लगा दिए और साथ ही टॉस्क भी पूरे किए, लेकिन उनको मुनाफा तो क्या होना था, बल्कि उनके द्वारा लगाए गए 19 लाख 29 हजार 776 रुपए भी वापस नहीं आए। जिसके चलते उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • आज का राशिफल, 31 मई 2024

    आज का राशिफल, 31 मई 2024

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक स्थायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 49 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। इसके अलावा आज बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

     मेष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। पहले शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

    वृष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से.. काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनो से चल रही किसी दोस्त से अनबन आज ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा।महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता आयेगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलने से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

    तुला राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने मन की बात किसी ख़ास मित्र से शेयर करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे।

    मकर राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

    मीन राशि: आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। पारिवारिक माहौल शानदार रहने वाला है