Blog

  • पंजाब : भारी मात्रा में हेरोइन हुई बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुर :  पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आते गांव गुरुचक्क में पुलिस द्वारा किसान की सूचना पर गन्ने के खेत में से हैरोइन बरामद होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार किसान गुरलालदीप सिंह निवासी गुरु चक्क ने पुलिस चौकी धर्मकोट को सूचना दी कि उसके खेतों संदिग्ध अवस्था में एक पैकेट पड़ा हुआ है। एसएचओ यदविंदर ने बताया कि पुलिस पार्टी सहित किसान गुरलालदीप सिंह के खेत में सर्च की और उनको एक पैकेट बरामद हुआ।

    उन्होंने बताया कि किसान की सूचना पर यह पैकेट बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पैकेट पीले रंग की टेप से लपेटा हुआ था और उस पर एक कुंडी भी लगी हुई थी।

    उन्होंने बताया कि यह पैकेट ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में फेंका गया है। इस संबंधी पुलिस ने हवाई उल्लंघना और भारतीय क्षेत्र में नशा भेजने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • अब किसानों पर लगेगा NSA एक्ट, पुलिस ने की ये तैयारी

    अंबालाः न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसएपी) और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन के बीच शुक्रवार (23 फरवरी, 2024) को किसान ‘आक्रोश दिवस’ मनाएंगे। किसान 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत करने वाले हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे हरियाणा में किसान संगठनों के पदाधिकारियों और आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ वहां की पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर NSA एक्ट को लेकर हरियाणा के IGP कविराज का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर किसान शांति बनाए रखेंगे तो NSA किसी पर भी नहीं लगाया जाएगा। 

    अंबाला रेंज के आईजीपी सिबास कविराज ने कहा कि स्पष्द सभी संबंधितों को यह स्पष्ट किया जाता है कि जिला अंबाला के कुछ फार्म यूनियन नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के प्रावधानों को लागू करने के मामले पर पुनर्विचार किया गया है और यह निर्णय लिया गया है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रदर्शनकारियों और उनके नेताओं से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील करती है।

    दरअसल, अभी तक किसानों और सरकार के बीच चार दौर की वार्ता हो चुकी है। मगर इन वार्ताओं का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। रविवार को सरकार के साथ जब चौथे दौर की वार्ता विफल रही, तो किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली मार्च का ऐलान कर दिया। हालांकि, खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत के बाद मार्च का प्लान टल गया. इसके बाद गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में अहम बैठक की, जिसमें शुक्रवार को देशभर में आक्रोश दिवस मनाने पर सहमति बनी।

    हरियाणा पुलिस की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया, ’13 फरवरी से किसान संगठनों के जरिए दिल्ली कूच को लेकर शंभू बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस आंदोलन में कई किसान नेता सक्रिय भूमिका में हैं और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण सर्कुलेट किए जा रहे हैं। आंदोलन की आड़ में उपद्रव मचाया जा रहा है।’

    खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) हरियाणा सरकार से खासा नाराज है। एसकेएम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। एसकेएम ने ऐलान किया है कि किसान की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को आक्रोश दिवस मनाया जाएगा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जाएंगे।

  • पंजाब प्रांत को मिलेगी पहली महिला CM

    लाहौरः पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। पहली बार पंजाब प्रांत में मुख्यमंत्री पद महिला को मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज पंजाब प्रांत में मुख्यमंत्री बनेंगी। बता दें कि बीते आठ फरवरी को पाकिस्तान में संसदीय और प्रांतीय चुनाव के लिए मतदान कराए गए थे। केंद्र में भी पीएमएल-एन गठबंधन सरकार बना रही है। पंजाब प्रांत में मरियम नवाज को सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ मरियम मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली देश की पहली महिला नेता होने का गौरव भी हासिल करेंगी।

    50 वर्षीय नेता मरियम पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। मरियम के शपथ ग्रहण की चर्चा इसलिए भी अधिक हो रही है क्योंकि आठ फरवरी को चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद देश के पांच प्रांतों में पंजाब पहली प्रांतीय विधानसभा है, जिसका उद्घाटन सत्र बुलाने की घोषणा हो चुकी है। शुक्रवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ नई सरकार का गठन शुरू होगा।

    गवर्नर हाउस के प्रवक्ता ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, पंजाब प्रांत के गवर्नर बालीघुर रहमान ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा का सत्र आहूत किया है। खबरों के मुताबिक मरियम को पहले ही मुख्यमंत्री को मिलने वाली सुरक्षा दी जा चुकी है। आमतौर पर मुख्यमंत्री को मिलने वाला प्रोटोकॉल मरियम को दे दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने प्रांत में अलग-अलग पदों पर सेवा दे रहे नौकरशाहों के साथ बैठकें भी शुरू कर दी हैं। बता दें कि पीएमएल-एन ने नवाज के भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नामित किया है। पंजाब प्रांत में पीएमएल-एन को 137 सीटें मिली हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से समर्थन पाने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों ने 113 सीटें जीतीं।

  • पंजाबः किसान शुभकरन के परिवार को एक करोड़ और एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

    चंडीगढ़: खनौरी बॉर्डर पर किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। जिसको लेकर विपक्ष ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। वहीं बीते दिन एसकेएम यूनियन ने भी शुभकरन की मौत को लेकर आज काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। वहीं उसके परिवार को एक करोड़ रुपए देने की अपील की। इसी दौरान आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए ऐलान किया है कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इतना ही नहीं शुभकरण की छोटी बहन को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी।

    साथ ही सी.एम. मान ने ट्वीट करते लिखा कि जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी.. दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ..फर्ज निभा रहे हैं… 

  • पंजाब : कैंटर और बाइक में भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    अबोहर :  मलोट रोड स्थित बल्लूआना कालोनी के निकट देर रात कैंटर और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव सरांवा बोदला निवासी दीपा कल शाम अपने बाइक पर सवार होकर बल्लूआना के पास जा रहा था तो इसी दौरान केंटर चालक राजू निवासी हनुमानगढ ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपा की मौके पर ही मौत हो गइ।

    आसपास के लेागों ने इसकी सूचना एसएसएफ टीम को हैल्प लाईन नंबर पर दी। जिसके बाद इंचार्ज कांशीराम, कांस्टेबल गौरव कुमार व राजीव कंबोज तुरंत मौके पर पहुंचें और मौके से भागे केंटर चालक राजू को काबू किया। जिसके बाद दीपा के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • जालंधरः बल्ली और बंटी में हुई खूनी झड़प की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 6 के अंतर्गत श्री गुरु रविदास चौक के पास ढाबा चालक बल्ली पर बंटी और कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बदमाशों में हफ्ता ना देने पर उनके बेटे पर हमला किया गया है। हमले के दौरान युवक खून से लथ-पथ होकर बल्ली फुटपाथ के पास गिर गया। जिसके बाद घटना स्थल के आस पास लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घायल युवक की पहचान बूडापेस्ट के रहने वाले बलजिंदर सिंह उर्फ बल्ली के रूप में हुई है।

    पीड़ित के पिता सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा श्री गुरु रविदास चौक के पास ढाबे के साथ टैक्सी ड्राइवर का काम भी करता है और उसने आरोप लगाते हुए कहा कि आबादपुरा के रहने वाला बंटी नामक अक्सर दुकान पर आकर डराता धमका उससे पैसों की मांग करता था। जब उसका बेटे ने पैसे देने से मना कर करता था, जिसके चलते  उसके बेटे ने ढाबे का काम बंद करके टैक्सी चलानी शुरू कर दी थी। इस दौरान मंगलवार दोपहर वह माता चिंतपूर्णी में सवारी को छोड़कर आया था और ढाबे पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान बंटी ने उस पर अपने साथियों सहित तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया।

    जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित बल्ली की पत्नी के बयानों एफआईआर 31 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हुई है। जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 323, 324, 307 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें बंटी उर्फ गंड, त्रिलोक, चोपड़ा और बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बंटी अभी फरार चल रहा है। 

  • दर्दनाक हादसा : MLA की सड़क हादसे में मौ’त

    नई दिल्ली : बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की एक दर्दनाक कार हादसे में मौत हो गई। लस्या तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से विधायक थीं। बताया जा रहा है कि संगारेड्डी में अमीनपुर मंडल के अधिकार क्षेत्र के तहत सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर BRS विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार हुई। दुर्घटना में एक मारुति सुजुकी XL6 कार ने कंट्रोल खो दिया और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बीआरएस विधायक लस्या नंदिता गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    बताया जा रहा है कि हादसे में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें दिख रहा है कि लस्या की कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। विधायक लस्या नंदिता महज 36 साल की थीं। नंदिता सायान्ना की बेटी थीं, जो सिकंदराबाद कैंट सीट से पांच बार के विधायक रहे थे।

  • पंजाब : अगवा हुए युवक का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु : 16 फरवरी को जंडियाला गुरु से अगवा हुए युवक की लाश बंडाला के नजदीक से बरामद होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि 16 फरवरी को जब अकाशदीप अपनी दुकान पर बैठा था, तभी कोई उसे एक्टिवा पर बैठाकर ले गया था। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    लेकिन अब आकाशदीप का शव बंडाला के पास मिला है, जिसके बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय आकाशदीप का शव बंडाला के पास मिला है, शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है और उसके बाद आरोपी के खिलाफ जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पंजाबः आधा किलों हेरोइन सहित ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः हल्का गुरु हरसहाए के अधीन आते गांव छागा राय उताड़ बीओपी बहादुर के 160 में देर रात शक्की ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद बीएसएफ की और से 5 राउंड फायर किए गए। इस दौरान आवाज की गूंज के साथ दिशा को पहचाने के बाद के कमांडर के हुक्मों के तहत फायर किया गया और लोकल पुलिस थाना गुरु हर सहाय को सूचित किया।

    जिस पर थाना प्रभारी गुरु हर सहाय गुरजंट सिंह, डीएसपी अतुल सोनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गांव छीबे वाला, छागा राय के नीचे वाले इलाके में सर्च अभियान चलाया। जिसमें एक ड्रोन और 1 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। बरामद की गई हेरोइन का वजन पैकेट के साथ 505 ग्राम पाया गया। यह खेत बीओपी बहादुर के से 1400 मीटर दूरी पर है। जिसको बीएसएफ के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर अगली करवाई सुरु कर दी है।

  • पंजाबः जेल में कैदियों में हुई खूनी झड़प, चली ईंटें, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल एक बार फिर से विवादों में आ गई है। दरअसल, देर रात दो कैदियों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर ईंटों से हमला कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस घटना में दोनों कैदियों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। सूत्रों मुताबिक दोनों कैदियों ने नशा किया हु्आ था। इस दौरान एक-दूसरे को नशे की हालत में गाली देने के कारण विवाद हो गया। दोनों कैदी कत्ल केस में उम्र कैद की सजा काट रहे है। बैरक के बाहर पड़ी ईंटों से एक दूसरे पर बदमाशों ने हमला कर दिया।

    फिलहाल रात करीब साढ़े 9 बजे एक कैदी हरप्रीत सिंह उपचार के लिए लाया गया। हरप्रीत के करीब 4 से 5 टांगे सिर पर लगे है। डाक्टरों ने देर रात उसका एक्सरा और सीटी स्कैन भी करवाई। करवाई 3 से 4 घंटे तक कैदी हरप्रीत सिंह सिविल अस्पताल में दाखिल रहा। पुलिस सूत्रों मुताबिक दूसरे कैदी के फभी काफी चोटें आई है लेकिन उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक सूचना थी कि रात को करीब 1 बजे के बाद उस कैदी का मैडिकल करवाया जाएगा। जेल में लगातार झड़प, मोबाइल और नशा की वारदातें बढ़ने से सुरक्षा प्रबंधकों पर भी सवाल खड़े हो गए है। आए दिन जेल में नशा और मोबाइल बदमाश आसानी से ले जा रहे है। इससे पहले जेल के बाथरुम की दीवार में से ईंट तक निकालने की कैदियों ने कोशिश की थी।

    इस मामले संबंधी जेल से आए पुलिस कर्मचारियों ने चुप्पी साधे रखी। पिछले 4 दिनों की का यदि रिकार्ड देखा जाए तो कुल 26 के करीब मोबाइल कैदियों और हवालातियों से पुलिस को मिल चुके है। ये कैदी किस तरह मोबाइल और नशा बैरकों तक पहुंचा रहे है यह जांच की विषय है। इससे पहले जेल में बर्थ डे पार्टी के जश्न की भी वीडियो वायरल हो चुकी है।