Blog

  • पंजाब भर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों ने किया ऐलान, इस जगह भी करेंगे प्रदर्शन

    पंजाब भर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों ने किया ऐलान, इस जगह भी करेंगे प्रदर्शन

    जंडियाला गुरुः उत्तर भारत के 6 राज्यों के 18 किसान संगठनों के आह्वान के तहत तीसरे दिन रेल रोको मोर्चे को लेकर हजारों किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं अपनी मांगें लेकर पहुंचे। पंजाब की किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रांतीय नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में जंडियाला गुरु नजदिक पेंदे गांव देवीदासपुर में अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से रोक दिया गया और प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

    वहीं किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठे हुए थे, आज उन्होंने ऐलान किया है कि अब वह हरियाणा में भी अपना प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों से 19 किसान संगठन आज अंबाला को मिलाकर 21 जगहों पर प्रदर्शन करेंगे और ट्रेनों को रोकेंगे। सभी जत्थेबंदियों ने शाम 4 बजे ट्रैक से उठने का फैसला कर लिया है। जत्थेबंदियों ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर अंबाला में किसानों को रेलवे ट्रैक पर बैठने से रोका या परेशान किया तो प्रदर्शन की तारीख आगे भी की जा सकती है।

    किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों ने दशहरे पर 23-24 अक्टूबर को किसानी दशहरा मनाने की घोषणा कर दी है। इस दौरान पूरे देश में मोदी सरकार व कॉर्पोरेट घरानों के पुतले जलाए जाएंगे। रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद अंबाला से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना से मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का आदि सभी रूट्स पूरी तरह से ठप हैं। इससे आज 203 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अमृतसर में आज महिला किसान इकट्‌ठी हो रही हैं। दोपहर के बाद किसानों का साथ देने के लिए महिलाएं ट्रैक पर पहुंचेंगी। वहीं आज कुछ किसान संगठन मुख्य हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर भी पहुंच रहे हैं। आज टोल प्लाजा फ्री करने वाले हैं। लेकिन गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा, ताकि आम जनता परेशान ना हो।

  • पंजाबः 45 हजार रुपए रिश्वत लेते PSPCL का सीनियर XEN काबू

    पंजाबः 45 हजार रुपए रिश्वत लेते PSPCL का सीनियर XEN काबू

    संगरूरः पंजाब सरकार और विजिलेंस के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने PSPCL के सीनियर XEN को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्यूबवैल कनेक्शन बदली करने के एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते पीएसपीसीएल के सीनियर एक्सईएन को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को लहरा ब्लॉक के गांव हरियाऊ के रहने वाले सुखचैन सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उसका रिश्तेदार मेजर सिंह निवासी गांव ढींडसा, ब्लॉक लहरा अपना ट्यूबवैल कनेक्शन गांव छाजली में स्थानांतरित करना चाहता है। मेजर सिंह बुजुर्ग व्यक्ति होने के कारण शिकायतकर्ता सुखचैन सिंह को कनेक्शन ट्रांसफर करवाने के लिए अपने केस की पैरवी करने के लिए कहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह इस संबंधी एक्सईएन मुनीश कुमार जिंदल को मिला तो उसने इस ट्यूबवैल कनेक्शन को स्थानांतरित करने के लिए 45 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।

    इस पर ब्यूरो की पटियाला रेंज ने प्राथमिक जांच के उपरांत जाल बिछाया और उपरोक्त सीनियर एक्सईएन को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज के थाने में मुनीश कुमार जिंदल के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਖਤੀਬ ਮੋੜ ਤੇ ਰਾਜਿੰਦਰਾ ਵਾਈਨ ਦੇ ਠੇਕੇ ਤੇ 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ 4 ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਹਮਲੇ ਨਾਲ ਠੇਕੇ ਅੰਦਰ ਅੱਗ ਲਗ ਲੱਗੀ। ਰਾਜਿੰਦਰਾ ਵਾਈਨ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਠੇਕੇ ਦੇ ਕਰਿੰਦੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਖਤੀਬ ਮੋੜ ਠੇਕੇ ਤੇ 4 ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਠੇਕੇ ਅੰਦਰ ਵੀ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ, ਪਰ ਆਸ ਪਾਸ ਖੜੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਚੌਕਸੀ ਕਾਰਨ ਜਿਆਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਇਕ ਠੇਕੇ ਉਤੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਪੈਟਰੋਲ ਛਿੜਕ ਕੇ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ।

    ਜਿਸਦੀ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਹੈ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਤੇ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਭਰੀ ਕਾਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕੋਈ ਰੇਵਿਨਿਊ ਨਾ ਦੇਵੋ, ਉਹ ਪੈਸੇ ਸਾਨੂੰ ਦੇਵੋ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਰੇਵਿਨਿਊ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ ਸਾਡੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵੱਲ ਵੀ ਧਿਆਨ ਦੇਵੇ। ਓਥੇ ਹੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨਾਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਐਸ ਪੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗਿੱਲ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਸਪਾਸ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵੀ ਆਸਪਾਸ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਾਕੀ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, 3 दिन के लिए यह चौक रहेगा बंद

    पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, 3 दिन के लिए यह चौक रहेगा बंद

    लुधियानाः अगर आप भी किसी जरूरी काम के लिए भारत नगर चौक की ओर जा रहे है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज 30 सिंतबर से 2 अक्तूबर तक भारत नगर चौक बंद रहेगा। सरकारी छुटि्टयों का लाभ लेते हुए एलिवेटेड पुल बनाने वाली कंपनी इन तीन दिनों में पिलर खड़े करेगी। कंपनी की मशीनरी भारत नगर चौक में गुरुवार को ही पहुंच गई थी। बीते दिन शुक्रवार को भारत नगर चौक से डीसी दफ्तर की तरफ वाहनों की एंट्री बंद करके काम शुरू कर दिया है। दिवाली तक जगराओं पुल तक इस पुल को शुरू करनी के उम्मीद है।

    भारत नगर चौक से डीसी दफ्तर की तरफ चार दिन के लिए ट्रैफिक की एंट्री बंद रहेगी। नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक बस स्टैंड, जगराओं पुल व माल रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक BSNL दफ्तर के सामने की सड़क से नई कचहरी चौक की तरफ जाएगा। इसी रोड पर फिरोजपुर रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक पहले की तरह चलता रहेगा। निर्माण कंपनी ने पहले बस स्टैंड से भारत नगर चौक की तरफ सड़क पर प्रीमिक्स बिछाने के लिए चार दिन सड़क बंद करने की बात कही थी।

    लेकिन नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक गार्डर लगाने तक इस सड़क को बंद नहीं किया जाएगा यानि बस स्टैंड से भारत नगर चौक की तरफ वाहन आते रहेंगे। निर्माण कंपनी ने BSNL दफ्तर के सामने सड़क पर बैरिकेड लगाकर उसे दो हिस्सों में बांट दिया है, ताकि दोनों तरफ का ट्रैफिक चलता रहे। ट्रैफिक माहिर राहुल वर्मा ने बताया कि 3 दिनों में भारत नगर चौक को बंद करके पिलर खड़े करने का काम सावधानी से किया जाएगा। उम्मीद है कि दिवाली तक जगराओं पुल तक ये पुल शुरू कर दिया जाएगा। लोगों से ट्रैफिक पुलिस भी अनुरोध कर रही है कि वह माडल टाउन, कोचर मार्केट, लाडोवाल बाइपास, साउथर्न बाईपास, घुमार मंडी रुट आदि का इस्तेमाल करे।

  • पंजाबः मास्टर सलीम के मामले को लेकर भड़की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल

    पंजाबः मास्टर सलीम के मामले को लेकर भड़की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल

    लुधियानाः पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, मास्टर सलीम के विवाद के मामले में शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेताओं ने कार्रवाई करवाई थी। जिसके बाद अब इस मामले में यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल भी कूद पड़ी हैं। नैंसी ने एक वीडियो सांझा कर शिव सेना प्रवक्ता चंद्रकांत चड्‌ढा, योगराज शर्मा और दीप अमित शर्मा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।नैंसी ने कहा कि धर्म के नाम पर दंगे न करवाओ। उन्होंने कहा कि योगराज अपनी फिल्मों वाली एक्टिंग छोड़ दे। जबकि दीप अमित शर्मा की करतूतें राक्षसों जैसी हैं।

    इस पर शिव सेना के पदाधिकारियों ने नैंसी ग्रेवाल के खिलाफ धमकियां देने, भद्दी शब्दावली प्रयोग करने सहित छवि को खराब करने के आरोपों पर एक प्री-FIR दर्ज करवाई है। चंद्रकांत चड्ढा ने बताया कि सनातन धर्म का अनादर करने वाले गायक मास्टर सलीम पर शिवसेना के संघर्ष करने के बाद थाना गोराया में मुकदमा दर्ज किया गया। उसी के शह पर नैंसी ग्रेवाल इस तरह की वीडियो बनाकर पोस्ट कर रही है। चड्‌डा ने बताया कि मास्टर सलीम ने बाबा मुराद शाह के सालाना कार्यक्रम में कहा था कि वह माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने गए थे तो वहां पर पुजारियों ने पूछा था के बापू यानी बाबा मुराद शाह का क्या हाल है।

    उस वीडियो को देखकर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी। इसके बाद उन्होंने कानून का रास्ता अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से मुकदमा दर्ज करवाया गया, जो अदालत में विचाराधीन है। बाबा मुराद शाह के सालाना कार्यक्रम में मंच से माता चिंतपूर्णी के पुजारियों को लेकर दी स्टेटमेंट पर मचे घमासान के बाद मास्टर सलीम मां के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने पूरे विधि विधान से मंदिर में माथा टेका और वहीं पर बैठ कर कहा कि मां जगत जननी सबकी भूलें माफ करती है। उनसे भी जो कोई गलती हुई है उसके लिए वह माफी मांगते हैं और मां उनकी भूल को माफ करेगी। मास्टर सलीम ने उनके खिलाफ थाना भरवाईं (ऊना, हिमाचल प्रदेश) में शिकायत रद करवाने और विवाद को खत्म करने के लिए मंदिर के पुजारियों के साथ बैठ कर उनसे भी वीडियो मैसेज जारी करवाया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਅੱਤੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਸੀਸੀਟੀਵੀ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਅੱਤੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਸੀਸੀਟੀਵੀ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਗਾਲੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਦਾ ਗੱਡੀ ਦੀ ਓਵਰਟੇਕ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਫਨਿਚਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਿਆਂ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਸੂਬੇਦਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਨ ਲਈ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਦੇ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਨੋਹਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਬ੍ਥਵਾਲਾ ਬੇਰੀਆਂ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾਂ ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਤੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜੱਦ ਉਹ ਗਾਹਲੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਅਚਾਨਕ ਹੀ ਸੜਕ ਉਪਰ ਆਪਣਾ ਆਟੋ ਚਾੜ੍ਹ ਦਿੱਤਾ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਓਸਦੀ ਗੱਡੀ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਮੋਟਸਾਈਕਲ ਨਾਲ ਟਕਰਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਲ-ਬਾਲ ਬਚੀ। ਜਦੌ ਉਹ ਇੱਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਨ ਲਈ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਕੋਲ਼ ਪਹੁੰਚਾ ਤਾਂ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਉਸ ਨਾਲ ਗਾਲਿਗਲੋਚ ਕਰਨਾਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਲੱਗੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ਨੇ ਉਸ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ ਕਿ ਉਹ ਅੰਮ੍ਰਿਤਧਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਵਾਲ਼ਾ ਦੀ ਵੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। 

    ਫਰਨੀਚਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਓਵਰਟੇਕ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਇਕ ਡਰਾਇਵਰ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਗੱਡੀ ਦਾ ਕੋਈ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਇਹ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਆ ਕੇ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਇਸ ਨੇ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਬਾਕੀ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਉਲਝਣ ਲੱਗ ਪਿਆ ਅਤੇ ਫਿਰ ਹੱਥੋਂ ਪਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਹੱਥੋਂ ਪਾਈ ਇੱਸ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਸਾਬਕਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਦਾ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹਸਪਤਾਲ਼ ਤੋਂ ਐਮਐਲਆਰ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਗਲੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः पूर्व आप नेता पर हुआ जानलेवा हमला

    जालंधरः पूर्व आप नेता पर हुआ जानलेवा हमला

    जालंधर, ENS: पूर्व आप नेता पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन फगवाड़ा से बंगा रोड पर हथियारबंद युवकों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में पूर्व आप नेता इंद्रजीत खल्याण गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले के दौरान हवाई फायरिंग की भी खबर है। इस हमले की सूचना मिलने पर डीएसपी जसप्रीत सिंह, एसएचओ पलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    गांव खलियान निवासी पूर्व आप नेता इंद्रजीत खलियान देर शाम बंगा रोड स्थित अपने कार्यालय से बाहर निकले तो करीब एक दर्जन हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्रकारों से बात करते हुए इंद्रजीत कल्याण ने कहा कि उन्होंने एक खेत खरीदा था जिसके लिए उन पर हमला किया गया। इंद्रजीत ने बताया कि उनके पास भी अपनी लाइसेंसी पिस्तौल थी लेकिन घटना के समय वह उनके एक साथी के पास थी। जिससे उन्होंने गोली चलाई लेकिन हमलावरों ने इसकी परवाह नहीं की और उनके बुरी तरह से घायल कर दिया। खलियान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं, दूसरी ओर एक अन्य युवा नेता को घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचान मॉडल टाउन फगवाड़ा निवासी मान शर्मा के रूप में हुई है। मान शर्मा ने आरोप लगाया कि जब वह बंगा रोड पर थे तो इंद्रजीत खलियान, कुश और युबको ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास कुछ लोग मान शर्मा नाम के एक घायल व्यक्ति को लेकर आए थे, जिसकी बांह पर गहरी चोट लगी थी, जिसका मेडिकल करवाकर उसकी एमएलआर संबंधित थाने में भेज दी गई है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि इस झगड़े की असली वजह क्या है और दोषी कौन है, उसके बाद ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : कांग्रेस ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली का किया गया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली का किया गया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    मोगा : बीते दिनों पंजाब के जिला के डाला गांव के रहने वाले कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली की घर पर ही उनको 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। वही बलजिंदर सिंह बल्ली की पत्नी के बयानों पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ जिनमें 4 आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वही पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन परिवार की ओर से बलजिंदर सिंह बल्ली के संस्कार करने को मना कर दिया था और परिवार मांग कर रहा था की जब तक सभी दोषी गिरफ्तार नहीं होते तब तक बलजिंदर बल्ली का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

    पुलिस ने पकड़े 4 आरोपियों से पूछताछ करने के बाद 3 और आरोपी बठिंडा जिले से गिरफ्तार कर लिए है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही अब पुलिस के आश्वासन पर परिवार बलजिंदर सिंह बल्ली का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके राजा वड़िंग, सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, राणा गुरजीत सिंह सोढी आदि अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने बलजिंदर सिंह बल्ली को अंतिम विदाई दी।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह ने लेटर लिखकर साथियों संग किया प्रदर्शन

    पंजाबः अमृतपाल सिंह ने लेटर लिखकर साथियों संग किया प्रदर्शन

    अमृतसरः खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे (WPD) मुखी अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर डिब्रूगढ़ जेल में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बार वे जेल प्रशासन से नहीं, अमृतसर डीसी से खफा है। अमृतपाल सिंह ने लेटर लिख व अपने साथियों के हस्ताक्षर करवा जेल सुपरिटेंडेंट को अमृतसर डीसी के खिलाफ शिकायत दी है। गौरतलब है कि अजनाला पुलिस स्टेशन हमले में पकड़े जाने के बाद पंजाब सरकार ने अमृतपाल व उसके साथियों के खिलाफ NSA लगा कर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया था। तब से लेकर अब तक वे असम जेल में ही बंद हैं। शुक्रवार को अमृतपाल सिंह ने डिब्रूगढ़ जेल सुपरिटेंडेंट को लेटर लिखा और प्रदर्शन शुरू किया।

    सुपरिटेंडेंट को लिखे लेटर में अमृतपाल ने बताया कि यह धरना अमृतसर डीसी के खिलाफ शुरू किया गया है। लेटर में लिखा है कि अमृतसर डीसी अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग कर रहे हैं और उनके वकील राजदेव सिंह खालसा को उन्हें मिलने आने की परमिशन नहीं दे रहे। जबकि उनके वकील की और से सारी शर्तें पूरी की जा रही हैं। इस प्रकार से उनके संविधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यही कारण है कि अब वो मजबूर होकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि उनके जेल बंदियों के अधिकारों को मारा जा रहा है।

    इसलिए उन्होंने अमृतसर डीसी से अपील भी की कि वो बताएं कि गलती कहां और क्या हुई है, क्यों उनके वकील को उसे मिलने नहीं दिया जा रहा। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों का डिब्रूगढ़ जेल में यह दूसरा प्रदर्शन है। कुछ माह पूर्व उन्होंने जेल में भूख हड़ताल की थी, क्योंकि उनका आरोप था कि जानबूझ कर उन्हें खाने में तंबाकू मिलाकर दिया जा रहा है। उसके बाद उनकी सारी मांगें मान ली गई थीं। बता दें कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद 23 अप्रैल को मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से अरेस्ट किया था। 

  • निकाह करने के लिए अपनाया था इस्लाम,  हथौड़ा मारकर दी दर्दनाक मौत

    निकाह करने के लिए अपनाया था इस्लाम, हथौड़ा मारकर दी दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली : मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके के आंबेडकर नगर से एक हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा माकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू विवाद है, पुलिस ने मृतका के पति विजय ऊर्फ समीर कमलनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था। दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी और उनका बेटा भी है जो साथ में रही रह रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था। दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।