Blog

  • पंजाबः गैंगस्टर रूपा और मन्नु की मौत के बाद जग्गू भगवानपुरिया ने डाली सोशल मीडिया पर पोस्ट, पढ़े क्या कहा

    पंजाबः गैंगस्टर रूपा और मन्नु की मौत के बाद जग्गू भगवानपुरिया ने डाली सोशल मीडिया पर पोस्ट, पढ़े क्या कहा

    चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने हाल ही में अमृतसर में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टरों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उसने मारे गए गैंगस्टरों को लेकर जिक्र किया है। इस पोस्ट में जग्गू भगवानपुरिया द्वारा जगरूप रूपा और मन्नु कुस्सा को लेकर कहा कि यह दोनों हमारे शेर भाई थे। इन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। आगे लिखा है यह दोनों हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।

    जग्गू भगवानपुरिया ने पोस्ट के जरिए कहा कि जो भी हुआ बहुत ही ज्यादा बुरा हुआ है। हमारे दोनों भाईयों की आत्मा को शांति मिले। वाहेगुरू इन दोनों भाईयों को अपने चरणों में स्तान दे। इन दोनों भाईयों का घाटा कभी भी पूरा नहीं होगा। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया इस समय पुलिस की कस्टडी में है। इसके बावजूद उसका अकाउंट एक्टिव है। गौरतलब है कि बीते दिनों जगरूप रूपा और मन्नु कुस्सा का पुलिस ने अमृतसर के अटारी बॉर्डर के पास गांव में एनकाउंटर कर दिया गया। 

  • देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार 

    देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार 

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने विदेशी लड़कियों से जुड़े एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इसमें कई विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 10 महिलाओं को छुड़ाया गया है.

    दिल्ली पुलिस ने इस बारे में बयान जारी कर बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें विदेश लड़कियां भी शामिल थी. इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 10 महिलाएं छुड़ाई गई हैं.

  • जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या का मामला: एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी पर 10 लाख रुपये का इनाम किया घोषित 

    जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या का मामला: एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी पर 10 लाख रुपये का इनाम किया घोषित 

    नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश में शामिल कनाडा स्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख पर एनआईए ने शुक्रवार को 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया। वांछित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर जालंधर के फिल्लौर इलाके के भारसिंहपुर गांव का निवासी है। इनाम की घोषणा से लगभग तीन सप्ताह पहले एनआईए ने पुजारी की हत्या के संबंध में निज्जर और तीन अन्य के विरुद्ध आरोपपत्र दायर किया था। 

    एजेंसी ने एक बयान में कहा, “केटीएफ द्वारा जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश के मामले में निज्जर वांछित है। वह इस समय कनाडा में रह रहा है और खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख है।”
    ऐसा कहा जा रहा है कि निज्जर भारत में ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ के हिंसक एजेंडे को भी बढ़ावा दे रहा है। एनआईए ने कहा, “एनआईए ने निज्जर के ऊपर 10 लाख रुपये का नकद इनाम रखा है… फरार आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।”

  • राशिफल (शनिवार 23 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 23 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

    वृषः फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।

    मिथुनः विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।

    कर्कः घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।

    सिंहः धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।

    कन्याः चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।

    तुलाः शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।

    वृश्चिकः चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

    धनुः पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

    मकरः पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।

    कुंभः प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।

    मीनः पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

  • जालन्धर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ आप विधायक शीतल अंगुराल ने लिया स्टैंड, डीसी दफ्तर में मारा छापा

    जालन्धर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ आप विधायक शीतल अंगुराल ने लिया स्टैंड, डीसी दफ्तर में मारा छापा

    जालंधर (वरुण/अनिल वर्मा)। भ्रष्टाचार तथा एजैंटों  की गिरफ्त में बुरी तरह झकड़ चुकी जालन्धर तहसील की तस्वीर बदलने के लिए वैस्ट हल्के के विधायक शीतल अंगुराल ने कड़ा स्टैंड लिया है। आज दोपहर शीतल अंगुराल अपने साथियों सहित सुपरीडैंट जालन्धर-1  परमिंदर कौर के द तर में पहुंचे और आरोप लगाया कि आपके द तर के बाहर सरेआम एजैंट बैठे और आम जनता का काम बिना एजैंट के नहीं हो रहे जब सुपरीडैंट परमिंदर कौर ने आरोपों को नाकारा तो शीतल अंगुराल ने ज्वाब देते हुए सुपरीडंैट के पैरों तले जमीन ही खिसका दी। शीतल अंगुराल ने कहा कि आपके द तर में आज जितने भी एजैंट आए उनकी वीडियो बनी है तथा पूरी तैयारी के साथ ही वह आरोप लगा रहे हैं।

    इसी के साथ तहसील में बीते दिनो हुई बदलियों का मामला भी काफी तूल पकड़ गया। कर्लकों के तबादले के  एवज में रिश्वत के आरोपों की पूरी तहसील में चर्चा है कि चहेतों को मनपसंद सीट अलाट के बदले पेशकी ली गई है। मामला काफी गर्माता देख शीतल अंगुराल ने डीसी जसप्रीत सिंह तथा एडीसी अमित सरीन के सामने पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा और तहसील में एजैंट राज खत्म करने के लिए डीसी जसप्रीत सिंह को कहा। शीतल अंगुराल ने कहा कि पंजाब में अब आम लोगों की सरकार है तथा किसी भी सरकारी द तर में आम जनता का काम करवाने के लिए एजैंटों का सहारा नहीं लिया जाएगा अगर कोई अफसर इसके बावजूद एजैंटों का पालेगा उसके खिलाफ कारवाई करवाई जाएगी।

    आर्यन एकैडमी के लाईसैंस का भी मामला गर्माया…
    बीते दिनों चर्चा में रही आर्यन एकैडमी का लाईसैंस बहाल करने के मामले में भी माहौल काफी गर्म रहा। शीतल अगुंराल ने कहा कि इस मामले में जांच करवाई जाए और तब तक आर्यन एकैडमी का लाईसैंस सस्पैंड किया जाए।

  • ऊना मे कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के खिलाफ किया प्रदर्शन, रोष मार्च निकाला 

    ऊना मे कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के खिलाफ किया प्रदर्शन, रोष मार्च निकाला 

    ऊना/सुशील पंडित। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अहवांन पर आज जिला ऊना के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में डी सी ऑफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक, कुलदीप कुमार, गग्रेट के पूर्व विधायक रकेश कालिया, कोंग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के सुदर्शन सिंह बबलु,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, विवेक बिक्कू, ओर देसराज मोदगिल, विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

    ऊना सदर के विधायक ने जहा केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि, सरकार हर मोर्चे पर विफल है जिस प्रकार सरकार सरकारी तंत्र का प्रयोग अपने स्वार्थ के लिए कर रही है वो लोकतंत्र के खिलाफ है सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने की खातिर कांग्रेस आलाकमान को निशाना बना रही है और ईडी का गलत प्रयोग कर रही है।

  • CBSE की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल  ऊना के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

    CBSE की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल  ऊना के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

    ऊना/ सुशील पंडित। सीबीएसई की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल  उन्ना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के 11 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के छात्र पार्थ कालिया ने 96% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। शैरिल धीमान ने 95% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया और शगुन ठाकुर और हरमनजोत कौर ने 94% अंक लेकर तृतीय स्थान  हासिल किया। इसके अलावा तनुश भोगल ने  93.6% , अमिती शर्मा ने  92.7%,भावना चौधरी ने 91.4%, रिशिका ने 91%, आदित्य राणा और सिमरन ने 90.2%, आकांक्षा रायजादा ने 90% अंक प्राप्त किए हैं।

     27 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के टॉपर छात्र पार्थ कालिया ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं। द्वितीय स्थान पर रही छात्रा शैरिल धीमान ने बताया कि वह भविष्य में एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती है। ऐसे परिणाम की घोषणा सुनकर सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन व स्टाफ को दिया। स्कूल के निदेशक  अनुज वशिष्ट ने कहा कि यह वीपीएस की मजबूत टीम  की मेहनत का नतीजा है। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने ऐसे शानदार परिणाम के लिए बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी ।

  • पंजाबः सड़क हादसे में पलटी बस, 25 घायल 1 की मौत

    पंजाबः सड़क हादसे में पलटी बस, 25 घायल 1 की मौत

    गुरदासपुरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। गुरदासपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के गांव मठोला के पास एक निजी बस सड़क हादसे में बस बीच सड़क पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। इसी के साथ 25 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है। 

  • इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई बोर्ड 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम

    इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई बोर्ड 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम

    जालंधर (विजय)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई) द्वारा वर्ष 2021-22 के घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा रॉयल वर्ल्ड ब्रांच के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 20 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक 92 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 235 विद्यार्थियों ने  80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 

    ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में  कॉमर्स विभाग की खुशी जैन ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया, परनीत कौर और खुशबू सिंगला ने क्रमशः 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। नॉन मेडिकल में मृदुल गुप्ता 96.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा जबकि शेखर अजीत ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त  करके द्वितीय स्थान तथा भीमांशु कुमार ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडिकल में प्राची बजाज ने 95 प्रतिशत अंक जबकि अक्षिता ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    लोहारा ब्रांच में ह्यूमैनिटीज ग्रुप में तनिष्का ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का गुप्ता  94.4 प्रतिशत अंक तथा रिद्धिमा  93.4 प्रतिशत अंक लेकर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। अमृत अटवाल 95.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा। संजीत तथा दिशा छाबड़ा ने क्रमशः 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


    रॉयल वर्ल्ड स्कूल से रवीशा ने कॉमर्स में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, देवन ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया‌ ह्यूमैनिटीज ग्रुप में नंदिनी ने 88.2 प्रतिशत तथा सिमरप्रीत ने 86.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    बिजनेस स्टडीज में कुल 7 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100, डांस में 1विद्यार्थी , पॉलिटिकल साइंस में 3, अकाउंट्स में 1 व साइकोलॉजी में 1 विद्यार्थी ने अधिकतम अंक 100 अंक प्राप्त किए।
    सभी स्कूल के प्राचार्यों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी  ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

  • जालंधरः चंदन नगर अंडरब्रिज मामला गरमाया

    जालंधरः चंदन नगर अंडरब्रिज मामला गरमाया

    जालंधर, (वरुण, अनिल): महानगर के चंदन नगर रेल अंडरब्रिज में बारिश से भरा पानी का मामला काफी गरमा गया है। बीते दिन चंदन नगर रेल अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण एक फार्च्यूनर गाड़ी फंस गई थी। गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर ट्राली इस्तेमाल की गई थी। अंडरब्रिज में पानी भरने के मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इसे नगर निगम में काबिज कांग्रेस की लापरवाही बताया। वहीं इस मामले को लेकर वार्ड नंबर 64 के पार्षद व कांग्रेस नेता सुशील विक्की कालिया ने आरोप लगाया है कि पानी की निकासी रोकने के लिए साजिश रची गई है।

    नगर निगम कमिश्नर दविदर सिंह को दी शिकायत में कहा कि पिछले कई सालों से बरसात के दौरान रेल अंडर ब्रिज में पानी आता है लेकिन यह कुछ ही देर में पंप की सहायता से निकल जाता है। पिछले तीन-चार महीनों के दौरान रेल अंडरब्रिज की मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया गया है। वीरवार सुबह काफी देर तक हुई बरसात से पूरे शहर में ही पानी भरा था लेकिन शाम होते-होते तक शहर में जलभराव खत्म हो गया लेकिन चंदन नगर रेल अंडर ब्रिज में पानी भरा रहा। जांच की गई तो यह सामने आया है कि पानी की निकासी के लिए लगाए गए पंप को साजिश के तहत बंद करवाया गया।

    कई घंटे तक पंपिग सिस्टम बंद रहा जिससे पानी की निकासी नहीं हुई और लोगों को परेशानी झेलनी पड़़ी। सुशील कालिया और इलाके के लोगों अनिल प्रभाकर, गौरव जौली, अरुण कालरा, नवीन कौशल ने नगर निगम कमिश्नर को दविदर सिंह को शिकायत देकर मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। कहा कि पिछले साढे 4 साल के दौरान कभी ऐसा मौका नहीं आया कि रेल अंडरब्रिज में पानी भरा हो लेकिन अब जानबूझकर यहां पर खराबी की जा रही है ताकि कांग्रेसी को बदनाम किया सके। कालिया ने कहा कि पानी की निकासी रोकने के लिए नगर निगम के कुछ कर्मचारी और इलाके कुछ शरारती लोगों की मिलीभगत है।