Blog

  • Punjab News: Jalandhar सहित इन जिलों में ओलावृष्टि सहित बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Punjab News: Jalandhar सहित इन जिलों में ओलावृष्टि सहित बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    मोहालीः पंजाब में घने कोहरे से पिछले कुछ दिनों के लोगों को राहत मिली है। दरअसल, तेज धूप के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिन के समय तापमान में वृद्धि होने से मौसम सुहावना रह रहा है। वहीं अब मौसम विभाग ने राज्य के लिए नई चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब के कई इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना है।

    इस दौरान बिजली की गरज, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अचानक मौसम में बदलाव के कारण विभाग की ओर से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से भी इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियापुर, मोगा, पठानकोट, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम खराब रह सकता है।

    इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। अथॉरिटी की ओर से लोगों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने के दौरान बेवजह घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी तरह की इमरजेंसी स्थिति में तुरंत 112 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है, ताकि समय रहते मदद पहुंचवाई जा सके।

     

     

     

     

  • 20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेला संतोषगढ़ में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान

    20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेला संतोषगढ़ में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान

    कहा…श्री गुरु रविदास की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनकी शिक्षाएं सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए हैं, जो आज के आधुनिक दौर में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने श्री गुरु रविदास के विचारों को आत्मसात कर भेदभाव-मुक्त, समरसता एवं समानता पर आधारित समाज के निर्माण का आह्वान किया तथा आशा जताई कि श्री गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सौहार्द एवं भाईचारे के साथ निरंतर आगे बढ़ेगा। एससी आयोग अध्यक्ष बुधवार को संतोषगढ़ में आयोजित 20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेला में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जोड़ मेला में उपस्थित जनसमुदाय तथा मेला प्रबंधक समिति को भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जोड़ मेला केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि इसका इतिहास सामाजिक संघर्ष, चेतना और जागरूकता से भी जुड़ा हुआ है। मंदिर निर्माण एवं समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले सभी व्यक्तियों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी एवं सम्माननीय है। कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास ने अपने जीवन में समाज से भेदभाव मिटाने और लोगों को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया। उनके विचार समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समानता का संदेश देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं हमें मिल-जुलकर रहने तथा आदर्श, न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। बोले..अपने अधिकारों को जानें लोग, हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध है एससी आयोग एससी आयोग अध्यक्ष ने वर्तमान समय में संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को शिक्षित, संगठित और सजग रहना होगा, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो तथा उनके अधिकारों का किसी भी स्तर पर हनन न किया जाए।उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा प्राप्त शिकायतों/मामलों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इससे पूर्व एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने जोड़ मेला प्रबंधक समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में भाग लिया तथा संत श्री गुरु रविदास मंदिर में माथा टेक कर जिला वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता शालिनी तथा जोड़ मेला प्रबंधक समिति के प्रधान बलवंत सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान कश्मीरी लाल, उप प्रधान कश्मीरी लाल, बचन चंद पटेल, सचिव मनोहर लाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार बस्सन, सुरजीत सिंह, राज कुमार महें, मदन लाल सहगल, बलवीर सिंह बबलू, तरसेम लाल बसन, विक्की बसन, नरेश कुमार सिंघा , सुलिन्दर चोपड़ा, गुरु रविदास महासभा ऊना के जिलाध्यक्ष शकुंतला संधू, अधिवक्ता नरेश कुमार सैंसोवाल, लव बैंस, पंकज, हंस राज, मूल राज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, श्रद्धालु और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
  • ग्रामीण कनेक्टिविटी को बड़ी सौगात, PMGSY-Ⅳ के तहत मिली मंजूरी

    ग्रामीण कनेक्टिविटी को बड़ी सौगात, PMGSY-Ⅳ के तहत मिली मंजूरी

    शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ बैच-Ⅰ के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों की समीक्षा सशक्त समिति द्वारा 4 नवंबर, 2025 को आयोजित बैठक में की गई थी और समिति की सिफारिशों तथा राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि 294 सड़क कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर तथा लागत 2,247.24 करोड़ रुपये है। इसमें से 2,019.70 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वहन किए जाएंगे, जबकि राज्य सरकार का अंश 227.54 करोड़ रुपये होगा, जिसमें उच्च विनिर्देश लागत के रूप में 3.124 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसकी प्रति किलोमीटर औसत लागत 146.11 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

    उन्होंने कहा कि इनमें से चार सड़कें बिलासपुर, 65 चंबा, दो हमीरपुर, 12 कांगड़ा, आठ किन्नौर, 65 कुल्लू, दो लाहौल-स्पीति, 23 मंडी, 97 शिमला, 11 सिरमौर, तीन सोलन तथा दो ऊना जिले के लिए स्वीकृत की गई हैं।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं से राज्य के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे लोगों की आवाजाही सुगम होने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी तथा स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी।

    लोक निर्माण मंत्री ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजनाएं राज्य सरकार की ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेंगी। प्रदेशवासियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और हर मौसम में सड़क संपर्क उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होंगी।

  • Punjab News: ऑपरेशन प्रहार पर Special DGP Arpit Shukla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑपरेशन प्रहार पर Special DGP Arpit Shukla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से राज्य भर में सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसके तहत 72 घंटे का विशेष अभियान ‘प्रहार’ शुरू किया गया है। पंजाब के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस ऑपरेशन में लगभग 12 हजार पुलिस कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया है। इनमें से करीब 2,000 पुलिस कर्मी गैंगस्टरों, उनके साथियों और उनकी गतिविधियों में शामिल पारिवारिक सदस्यों की गहन जांच कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में बीते दिन पुलिस ने राज्य भर में कार्रवाई करते हुए 1314 गैंगस्टरों के गुर्गों को राउंडअप किया गया था। वहीं आज 1186 गैंगस्टरों के गुर्गों को राउंडअप किया गया। इस ऑपरेशन को पुलिस कमिशनर, एसएसपी सहित अन्य सीनियर अधिकारी खुद कार्रवाई करने के लिए सड़कों पर उतरकर कार्रवाई कर रहे है। उन्होंने इस मामले में लोगों को सूचना देने की अपील की है।

    ऐसे में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। वहीं इस कार्रवाई के दौरान लोगों को सम्मानित भी कियाा जाएगा। डीजीपी ने कहा कि 10 जिले के साथ 4 राज्यों की बॉर्डर एरिया लगता है। इस दौरान चंडीगढ़, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल के एग्जिट प्वाइंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऑपरेशन प्रहार गैंग्स्टर के गुर्गों के खिलाफ चलाया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं कीं शुरू

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं कीं शुरू

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही संजौली हेलीपोर्ट से कुल्लू ज़िला के भुंतर हवाई अड्डा और किन्नौर जिला के रिकांगपिओ (आईटीबीपी हेलीपैड) के लिए रोजाना हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू हो गई हैं।

    इसके अलावा, चंडीगढ़ से संजौली हेलीपोर्ट के बीच सप्ताह में तीन दिन, सोमवार, शुक्रवार और शनिवार हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन किया जाएगा। हेलीकॉप्टर का किराया संजौली से कुल्लू 3,500 रुपये प्रति यात्री, संजौली से रिकांगपिओ 4,000 रुपये प्रति यात्री तथा संजौली से चंडीगढ़ 3,169 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। शीघ्र ही संजौलीदृरामपुरदृरिकांगपिओ और संजौलीदृमनाली (सासे हेलीपैड) के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए डीजीसीए को प्रस्ताव भेजे गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सेवाएं पर्यटन से जुड़े लोगों और आम जनता दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होंगी। यह एक पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इस सेवा से यात्रा सुविधाजनक होने के साथ-साथ समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि संजौली हेलीपोर्ट आईजीएमसी अस्पताल के पास है, जिससे मेडिकल इमरजेंसी में भी काफी मदद मिलेगी। राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और हेलीकॉप्टर सेवाओं से राज्य की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जिले के मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट बना रही है। जिला हमीरपुर के जसकोट, कांगड़ा के रक्कड़ और पालमपुर तथा चंबा में चार हेलीपोर्ट का काम अगले मार्च-अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। हर हेलीपोर्ट पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे उच्च वर्ग के पर्यटक हिमाचल आएंगे और लोगों की आय भी बढ़ेगी।

    उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने एक हज़ार करोड़ रुपये ऐसी इमारतों पर खर्च किए, जो बेकार और खाली पड़ी हैं। संजौली हेलीपोर्ट का शिलान्यास 13 सितंबर, 2017 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय हुआ था। इसका निर्माण लगभग 15.86 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। हालांकि हेलीपोर्ट का उद्घाटन 12 जनवरी, 2022 को हो गया था, लेकिन डीजीसीए की मंजूरी न मिलने के कारण सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से 7 अगस्त, 2025 को उड़ानों की अनुमति मिली।

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, विधायक नीरज नैय्यर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Punjab News: हथियारों सहित 30 आरोपी गिरफ्तार, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों सहित 30 आरोपी गिरफ्तार, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य में लगातार बढ़ते क्राइम को देखते हुए विपक्षी पार्टियां लगातार राज्य सरकार पर सवाल उठा रही थीं, जिसके चलते अब राज्य सरकार ने ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है इस पॉलिसी के तहत किसी भी क्रिमिनल को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितनी भी बड़ी सिफारिशी क्यों न हो। ऐसा ही कुछ ज़िला पठानकोट में देखने को मिला जहां पठानकोट पुलिस ने पिछले 36 घंटों में 30 क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए।

    मामले एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि क्राइम से निपटने के लिए अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अगर कोई क्राइम करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 36 घंटों में पठानकोट पुलिस ने 30 बदमाशों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ के बाद उनसे कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने पठानकोट के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उनके बच्चे बुरी संगत में हैं, तो उन्हें समझाएं।

    अगर वे बुरी संगत में कोई गलत काम करते हुए पकड़े गए, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पकड़े गए युवाओं में कुछ बदमाश हैं और कुछ ऐसे लोग हैं जो इन बदमाशों को फाइनेंस करते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ बदमाश ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े सभी लोग, चाहे वे उन्हें फाइनेंस करने वाले हों, उन्हें बताने वाले हों या रेकी करने वाले हों, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और पठानकोट से क्राइम खत्म कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: ऑपरेशन प्रहार मामले में 90 गिरफ्तार, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑपरेशन प्रहार मामले में 90 गिरफ्तार, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए पंजाब पुलिस पूरे सूबे में सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके तहत 72 घंटे का विशेष अभियान ‘प्रहार’ शुरू किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पिछले दिन बताया कि इस ऑपरेशन में लगभग 12 हजार पुलिस कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया है। इनमें से करीब 2,000 पुलिस कर्मी गैंगस्टरों, उनके साथियों और उनकी गतिविधियों में शामिल पारिवारिक सदस्यों की गहन जांच कर रहे हैं।

    इस संबंध में देहात के एसएसपी सुहेल मीर ने मीडिया को बताया कि डीजीपी पंजाब के दिशानिर्देशों के तहत ‘ऑपरेशन प्रहार’ को अमृतसर दहाती क्षेत्र में पूरी ताकत से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों और उनसे जुड़े हर नेटवर्क पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि बीते दिन अमृतसर दहाती में विभिन्न गैंगस्टर गुटों से संबंधित लगभग 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    इनमें वह व्यक्ति भी शामिल हैं जो गैंगस्टरों को लॉजिस्टिक सहायता, शरण या अन्य प्रकार का सहयोग देते थे। उन्होंने कहा कि आज भी करीब 50 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो किसी न किसी रूप में गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। एसएसपी सुहेल मीर ने स्पष्ट किया कि गैंगस्टर नेटवर्क कई स्तरों पर काम करता है, जिनमें मास्टरमाइंड, लॉजिस्टिक्स सहायता और शूटर शामिल हैं। पंजाब पुलिस इन सभी मॉड्यूलों को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी।

  • Punjab News: फ्लाईओवर पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, लगा लंबा जाम, देखें वीडयो

    Punjab News: फ्लाईओवर पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, लगा लंबा जाम, देखें वीडयो

    जीरकपुरः जीरकपुर फ्लाईओवर पर अचानक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जा रहे ट्रक में यह आग लगी है। घटना के दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और फ्लाईओवर पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ट्रक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो ट्रक के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जिसके बाद चालक द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का केबिन और उसमें लदा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के चलते जीरकपुर फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन भारी वाहनों की नियमित जांच नहीं होने से हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस और प्रशासन से मांग की गई है कि फ्लाईओवर पर सुरक्षा इंतजाम और ट्रकों की तकनीकी जांच को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।  
  • Iran पर भड़के Donald Trump, दी सख्त चेतावनी, बोले – ‘पूरा देश तबाह हो जाएगा’

    Iran पर भड़के Donald Trump, दी सख्त चेतावनी, बोले – ‘पूरा देश तबाह हो जाएगा’

    नई दिल्ली: ईरान में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त बयान दे दिया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान में हालात ऐसे ही बने रहे तो पूरा देश तबाह हो सकता है। उनके इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यदि कोई भी घटना होती तो ईऱान को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि – ‘मैंने पहले ही चेतावनी दे दी है कि यदि कुछ भी हुआ तो पूरा देश तबाह हो जाएगा’। ईरान की ओर से पूरी जंग की चेतावनी मिलने पर ट्रंप ने कहा कि – ‘यदि कुछ भी हुआ तो हमे उन्हें दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब ट्रंप पहले ही ईरान में सत्ता बदलने की बात कर चुके हैं’।

    ईरान ने दी पलटवार की चेतावनी

    ईरान ने भी ट्रंप को खुली चेतावनी दे दी है। ईरान की सेना के प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेखरची ने कहा कि यदि उनके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के खिलाफ कोई कदम उठाया गया तो ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि – ‘हम सिर्फ हाथ नहीं काटेंगे बल्कि उनकी पूरी दुनिया जला देंगे। एक अन्य इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को लेकर कहा कि वो बीमार इंसान हैं और उन्हें अपना देश ठीक से चलाना चाहिए और लोगों की हत्या बंद करनी चाहिए’।

    ईरान में चल रहा है प्रदर्शन

    ईरान में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान अब तक भारी जान-माल का नुकसान हो गया है। अमेरिका की एक मानवाधिकार संस्था के अनुसार, अब तक कम से कम 4,519 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 26,300 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो गए हैं। ईरान में प्रदर्शन दिसंबर के आखिरी हफ्ते में शुरु हुआ था। इसके कारण बढ़ती महंगाई और ईरान मुद्रा की गिरती कीमत बताई जा रही है। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं। वहीं ईरान की सरकार ने इन प्रदर्शनों के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।    
  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर हरजिंदर घायल, DIG चहल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर हरजिंदर घायल, DIG चहल का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आज एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। साल 2017 में बनूर क्षेत्र में लूटे गए कैश वैन मामले में आरोपी गैंगस्टर हरजिंदर सिंह जयपाल भुल्लर गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस की टीम के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से हरजिंदर सिंह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अब तक पटियाला जिले में 60 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। डीआईजी पटियाला रेंज आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पटियाला रेंज के चार जिलों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं और किसी भी गैंगस्टर या उसके करीबी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हरजिंदर के खिलाफ यह कार्रवाई सीआईए और थाना भनूड़ की टीम ने की है।

    दरअसल, पुलिस ने आरोपी को नाकेबंदी पर रूकने का इशारा किया, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी कैश वैन लूट मामले सहित कई अन्य मामलों में लिप्त है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आरोपियों के बारे में पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई जारी रहेगी।