Blog

  • ऊनाः दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज

    ऊनाः दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित:ऊना की एक महिला की शिकायत पर मलूकपुर गांव के एक परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में लिखा है कि कुछ समय पहले ही उसकी शादी ऊना के मलूकपुर गांव के बलजिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उससे दहेज और पैसे की मांग होनी शुरू हो गई थी। महिला ने अपनी सास मंजीत कौर के ऊपर भी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरा मामला भी ऊना के ही एक गांव का है। एक महिला ने अपने पति दीपक लखनपाल पुत्र जसवीर सिंह, सास सरोज लता, ससुर जसवीर सिंह तथा ननद सिल्की के खिलाफ दहेज मांगने, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को सदर थाने में दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498-क के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
  • पंजोआ लड़ोलीः सड़क हादसे में युवक की मौत

    पंजोआ लड़ोलीः सड़क हादसे में युवक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित:प्रदेश में लगातार सड़क हादसों में कीमती जानें जा रही हैं। बहुत सारे मामलों में आरोपी टक्कर मारकर फरार हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने हिट एंड रन पर जो कानून बनाया है उसकी सार्थकता नजर आती दिख रही है। अब अम्ब के पंजोआ लड़ोली गांव में ऐसा ही एक हादसा सामने आया है। आरोपी स्कूटर चालक बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही एक दुकानदार ने सोमवार को दो वाहनों की टक्कर की जोरदार आवाज सुनी। वह दुकान से बाहर आया तो बाइक सवार युवक घायल अवस्था में पड़ा था और स्कूटर सवार व्यक्ति घायल अवस्था में भाग निकला। शिकायतकर्ता राधेश्याम पुत्र सुभाष चंद ने अम्ब थाने में दी शिकायत में कहा है कि घायल युवक बहुत बुरी स्थिति में था। समय रात 8 बजे का था इसलिए स्कूटर चालक की पहचान नहीं हो पाई।

    जबकि घायल युवक जिसकी बाद में मौत हो गई की पहचान उसी के गांव के अंकित पुत्र देस राज के रूप में हुई है। अंकित की मौत होने के बाद अम्ब पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304-ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन सवाल वहीं खड़ा है कि आखिर टक्कर मारने के बाद लोग भाग क्यों जाते हैं। इसी विषय पर केंद्र सरकार ने हिट एंड रन कानून में 7 साल की सजा और 10 लाख रूपए जुर्माने का प्रावधान किया है। यदि वह व्यक्ति रुक जाता और पुलिस से सहयोग करता तो इस सजा से भी बच जाता। अभी तक इस मामले में यह भी साबित नहीं हो पाया है कि आखिर हादसे में गलती किसकी थी। लेकिन भागने वाला कहीं न कहीं इस बात की पुष्टि कर देता है कि जरूर उसकी कोई गलती रही होगी, अन्यथा कोई घायल अवस्था में किसी को छोड़कर यूं न भागता। अम्ब पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
  • कुटलैहड़ में भी आयोध्या नगरी जैसा माहौल बना

    – 11 हजार दीपों से जगमग हुआ कुटलैहड़ का जमासनी माता मंदिर

    ऊना/सुशील पंडित:प्रभु श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कुटलैहड़ के थानाखास से जमासनी माता मंदिर तक एक भव्य झांकी निकाली गई। असंख्य मोटर गाड़ियों में राम के भक्तों ने जय श्री राम के नारों के साथ कुटलैहड़ की भूमि को राम के मंत्र से संपदित कर दिया। झांकी का आयोजन कुटलैहड़ भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया था। झांकी कामधेनु गौशाला थानाखास से आरंभ होकर बंगाणा होते हुए जमासनी माता मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। झांकी का स्थान स्थान पर स्वागत किया गया और राम भक्तों ने वाहनों पर पुष्पवर्षा की। झांकी में शामिल रामभक्तों ने जमासनी माता मंदिर में 11 हजार दीपक जलाकर माहौल को दीपावली जैसा बना दिया। मंदिर में पहले से श्रीमद् भागवत कथा चल रही थी। व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य सुनील वशिष्ठ ने माहौल को राम मय बना दिया। और श्री राम आए हैं, जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है, आदि भजनों से भगवान श्री राम का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर, मीना कंवर, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, राम सिंह व असंख्य राम भक्त मौजूद रहे।
  • राम के रंग में डूबा हटली

    ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ में जगह जगह प्रभु श्री राम की सुंदर झांकियां निकाली गईं। इनमें उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली ने श्री अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य कार्यक्रम कराया। जिस में कलामंच हटली में हवन यज्ञ के बाद गायक केशवानंद शर्मा म्यूजिक ग्रुप द्वारा भजन कीर्तन दरबार सजाया गया। उसके बाद प्रभु श्री राम,लक्ष्मण सीता माता और वीर हनुमान एवम गुरु वशिष्ठ की सुंदर झाकी निकाली गई व भंडारे का आयोजन हुआ। मौके पर आदित्य शर्मा, कल्ब की महिला प्रधान ज्योति ब्रजाता, हिमुडा बंगाणा की संकीर्तन मंडली के सदस्य, अवनीश सोनी, मदन गोपाल, तरुण कौशल, पूर्ण सिंह राणा, निदेशक विपन साजन, प्रधान सुरेंद्र हटली, सुरेश शर्मा, कमलदेव शास्त्री, विवेक सोनू, साहिल राणा, सुरेंद्र राणा, कुलदीप शर्मा, अजमेर सिंह, संजय सोनी, विवेकशील शर्मा, सुशील रिंकू व अन्य राम भक्त उपस्थित रहे।
  • पिछले नेता एक स्टेडियम तो बना न सके- भुट्टो

    गुरुओं के बताए मार्ग से मिलती है सफलता- भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित:गुरुओं के बताए मार्ग पर जो चल पड़ता है, सफलता उसके पांव चूमती है। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने यह बात कुरियाला और टक्का गांवों में हो रहे  वार्षिक पारितोषित वितरण समारोहों में कही। भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का और शिवाजी मॉडल हाई स्कूल कुरियाला के वार्षिक समारोहों में कहा कि कुटलैहड़ में हमने एक वर्ष के कार्यकाल में किसी बदले की भावना से काम नहीं किया है। कुटलैहड़ के जो पांच दर्जन शिक्षक बाहरी जिलों में थे। उन्हें कुटलैहड़ में लाकर शिक्षा की गुणवत्ता को उच्च करने का प्रयास किया है। हमने चुनावों के बाद खुले मंच से सम्बोधन में कहा है कि अब चुनाव खत्म तो राजनीति भी खत्म। हम सभी ने मिलकर कुटलैहड़ में विकास को गति प्रदान करनी है ताकि क्षेत्र का नाम पूरे हिमाचल के साथ देश में चमके। उन्होंने कहा कि बीते 20 बर्षो में कुटलैहड़ में एक तबादला माफिया सक्रिय था। हमने उसे भी खत्म किया है। एक वर्ष में हमने किसी सरकारी कर्मचारी को प्रताड़ित नहीं किया है। 2017 से 2022 तक राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार थी। लोकसभा सांसद केंद्र में खेल मंत्री थे। उसके बावजूद कुटलैहड़ अभी तक अपने पहले खेल स्टेडियम के लिए तरस रहा है। हमने आते ही स्टेडियम के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। जल्द बंगाणा में एक उच्च स्तरीय स्टेडियम बनकर तैयार होगा जिससे हमारे खिलाड़ी देश विदेश में अपना परचम लहराएंगे। टक्का स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भुट्टो ने 21 हजार रूपए दिए, गांव के तीन अलग अलग रास्तों के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 5 लाख देने की घोषणा भी की।

    शिवाजी स्कूल में पहुंचने पर स्कूल के चेयरमैन अखिल अग्रिहोत्री, एमडी शिव कुमार व  प्रधानाचार्य नरेश कुमारी की अगुवाई में विधायक देवेंद्र भुट्टो का स्वागत किया गया। समारोह के दौरान विधायक ने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले छात्रों में एलकेजी कक्षा से प्रथम रही जसमीत कौर व गुरसिरत कौर, यूकेजी में नकशित कुमार व अरमान सिंह, पहली कक्षा में जानवी सैणी व जन्नत चौधरी, दूसरी कक्षा में गुरदीप कौर, तीसरी कक्षा में कशिश, उत्सव व नजनी, चौथी कक्षा में राघव राणा व विश्वास ठाकुर, पांचवी कक्षा में जेसमीन ठाकुर व रितेश पंडित, छठी कक्षा में वैशाली ठाकुर, सातवीं कक्षा में मन्नत व रिताक्षी कुमारी, आठवीं कक्षा में सिमरन, नौवी कक्षा में वरूणदीप सिंह और दसवीं कक्षा में मैरिट आए अकांक्षा शर्मा, शगुन राणा, मनदीप कौर, पलक शर्मा, करनदीप, रूवल रानी, मनजोत सिंह, मुस्कान ठाकुर व सिमरनजीत कौर शामिल थे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा,  स्कूल की डॉयरेक्टर वैशाली अग्रिहोत्री, रेडक्रॉस के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, प्रशांत राय, ओंकार कपिला, शोभित गौतम, सतविंद्र सिंह, चन्नी देवी, सुरेश शर्मा, पुजा देवी, रमना रानी, राजविन्द्र, अनु बाला, पुजा देवी, भावना शर्मा, उर्मिला देवी, सीमा देवी, चेतना शाशवत, अंकिता, चंचल देवी, शायना चौधरी व रजनी देवी स्थित अन्य उपस्थित रहे।
  • स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

    स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला स्तरीय बैठक डीआरडीए कार्यालय भवन के सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद की अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित विभिन्न घटकों की कार्य प्रगति बारे क्रमबार चर्चा की गई।बैठक में ग्रे वॉटर मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न ग्राम पंचायतों के 64 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई जिन पर 37 करोड़ 46 लाख 47 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला के सभी विकास खंडों में 1200 व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई जिन में 12 हज़ार रुपए प्रत्येक शौचालय की दर से 14 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बैठक में जिला के विभिन्न विकास खंडों में 13 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 46 सामुदायिक शौचालय परिसरों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में जिला परिषद की अध्यक्ष नीलम कुमारी ने जानकारी दी की वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक विभिन्न मदों में 4 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि जारी की गई है जिसमें से 3 करोड़ 94 लाख 41 हजार 135 रुपए खर्च किए जा चुके हैं जो कि जारी की गई कुल राशि का 89.84 प्रतिशत है। नीलम कुमारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए शेफाली शर्मा, विभिन्न विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • शिवाजी मॉडल हाई स्कूल कुरियाला में पारितोषित वितरण समारोह आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित :शिवाजी मॉडल हाई स्कूल कुरियाला में मंगलवार को वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर स्कूल के चेयरमैन अखिल अग्रिहोत्री, एमडी शिव कुमार व  प्रधानाचार्य नरेश कुमारी की अगुवाई में विधायक देवेंद्र भुट्टो का स्वागत किया गया। समारोह के दौरान स्कूल प्रधानार्य नरेश कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बिटौरी। बच्चों ने नाटक के माध्यम से संस्कारों का महत्व बताया। वहीं बच्चों ने चंदा चमके चम-चम, एक बटा दो दो बेटे चार, नन्हा मुन्हा राही हूं सहित पंजाबी व हिमाचल नाटी पेश प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

    समारोह में पहुंचे मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बच्चों पेश की गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। विधायक भुट्टो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सरकार शिक्षा के स्तर को लगातार बढ़ाने के लिए योजनाएं ला रही है। इसको लेकर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण हर विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर बेहतरीन करने के लिए सरकार कार्य कर रही है, ताकि राष्ट्र निर्माण में युवा अपना अहम योगदान दे सकें। समारोह के दौरान जहां विधायक ने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया, वहीं स्कूल की सडक़ को पक्का करने का आश्वासन दिया। सम्मानित होने वाले बच्चों में एलकेजी कक्षा से प्रथम रही जसमीत कौर व गुरसिरत कौर, यूकेजी में नकशित कुमार व अरमान सिंह, पहली कक्षा में जानवी सैणी व जन्नत चौधरी, दुसरी कक्षा में गुरदीप कौर, तीसरी कक्षा में कशिश, उतसव व नजनी, चौथी कक्षा में राघव राणा व विश्वास ठाकुर, पांचवी कक्षा में जेसमीन ठाकुर  व रितेश पंडित, छठी कक्षा में वैशाली ठाकुर, सातवीं कक्षा में मन्नत व रिताक्षी कुमारी, आठवीं कक्षा में सिमरन, नौवी कक्षा में वरूणदीप सिंह और दसवीं कक्षा में मैरिट आए अकांक्षा शर्मा, शगुन राणा, मनदीप कौर, पलक शर्मा, करनदीप, रूवल रानी, मनजोत सिंह, मुस्कान ठाकुर व सिमरनजीत कौर को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की डॉयरेक्टर वैशाली अग्रिहोत्री, रेडक्रॉस के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, विजय डोगरा, प्रशांत राय, ओंकार कपिला, शोभित गौतम, सतविंद्र सिंह, चन्नी देवी, सुरेश शर्मा, पुजा देवी, रमना रानी, राजविन्द्र, अनु बाला, पुजा देवी, भावना शर्मा, उर्मिला देवी, सीमा देवी, चेतना शाशवत, अंकिता, चंचल देवी, शायना चौधरी व रजनी देवी स्थित अन्य उपस्थित रहे।
  • 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में उप मुख्यमंत्री सुनेंगे जन समस्याएं

    25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में उप मुख्यमंत्री सुनेंगे जन समस्याएं

    सरकार गांव के द्वार कार्यक्रमों में आयोजित होगी विशेष ग्राम सभाएं – राघव शर्मा

    गगरेट व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं
    ऊना/सुशील पंडित :प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी को ऊना विधानसभा क्षेत्र रायपुर सहोड़ां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित होगा तथा ग्राम सभा की विशेष बैठक भी आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। 27 जनवरी को गगरेट विस क्षेत्र के लोअर भंजाल व 28 जनवरी को चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लडोली(पंजोआ) में कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु करेंगे। इसके अतिरिक्त 30 जनवरी को कुटलैहड़ वि क्षेत्र के तहत बसाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम कें अंतर्गत ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।
  • गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार शहीद स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

    गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार शहीद स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

    ऊना/सुशील पंडित: उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने ऊना जिला के सभी भूतपूर्व सैनिकों से कहा है कि 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शहीद स्मारक, एमसी पार्क में वीर सपूतों जिन्होंने अपना उच्च बलिदान देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए दिया है उनकों श्रद्वांजलि माननीय कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दी जाएगी। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह है कि प्रातः 10.45 बजे शहीद स्मारक पहॅुच कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें व अपनी श्रद्वांजली अर्पित करें। 
  • केंद्रीय विद्यालय सलोह में मनाया गया पराक्रम दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित :आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को केंद्रीय विद्यालय सलोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के उपलक्ष में पराक्रम दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया l

    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर.के. सैनी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेना मेडलथे l विद्यालय के द्वारा इस अवसर पर परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के अंतर्गत एवं पराक्रम दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उना क्षेत्र के 10 विद्यालयों के कुल 128 विद्यार्थियों ने भाग लिया l विविध विद्यालयों से पधारे हुए प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं पांच विद्यार्थियों को चयनित किया गया l निर्णायक मंडली के सदस्यों ने बताया कि सभी विद्यार्थियों की पेंटिंग सर्वोच्कृष्ट थी एवं विद्यार्थियों को चयनित करना एक चुनौती भरा कार्य रहा l

    इस प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों में भवनीत कौर केंद्रीय विद्यालय सलोह, आदित्य KC पब्लिक स्कूल पंडोगा, अंशिका KC पब्लिक स्कूल पंडोगा, वंशिका सनराइज पब्लिक स्कूल सलोह, प्रभजोत यूनिफाइड स्कॉलर पब्लिक स्कूल उना के विद्यार्थी रहे lइस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें स्वागत गीत, समूह गीत, कक्षा आठवीं की छात्रा अविशी द्वारा जोश भरा भाषण प्रस्तुत किया गया l इसी अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा शानदार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया व मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन के उपरांत भूरी-भूरी प्रशंसा की गई |

    इसी अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्रीमती नीलम गुलेरिया ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भी संघर्षशील बनना चाहिए l मुख्य अतिथि ने भी इस अवसर पर जोशपूर्ण भाषण देते हुए कहा कि नेताजी का जीवन भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आजादी में नेताजी का अहम योगदान रहा l कार्यक्रम के अंत में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई l