Blog

  • जालंधरः इस इलाके में हुआ कत्ल, मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में हुआ कत्ल, मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः महानगर के ओल्ड रेलवे रोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लक्ष्मी सिनेमा के पास मंडी रोड पर मात्र 1500 रुपए को लेकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल बन गया। मृतक की पहचान दानिश निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। मृतक दानिश की उम्र 25 साल बताई जा रही है। वह पिछले काफी समय से यहां रह रहा था। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। जिसके चलते वह मंगलवार को सरिया लेकर घर आया था। जिसके बाद इलाके के कुछ साथी आए और उसे बहाने से अपने साथ कुछ खाने के लिए लेकर चले गए। परिजनों ने बताया कि इस दौरान बह्रम नगर में दोस्तों के साथ कुछ खा पी रहा था। इस दौरान उसकी जेब में 1500 रुपए थे। उनका आरोप है कि उनके इलाके के उक्त दोस्तों ने जेब से पैसे निकाल लिए और उस पर हमला कर जान से मार दिया। 

    इसके बाद वह दकोहा फाटक के पास उसके शव को फेंककर आ गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि दोपहर को उसे घर से फोन आया। जिस दौरान उसे घटना की सूचना दी गई। महिला ने बताया कि एक्टिवा सवार रोहित बहाने से ले गया था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि इस दौरान 4 से 5 युवकों ने एक्टिवा पर दानिश को ले गए। उनका आरोप है कि एक्टिवा सवार रोहित ने दानिश का कत्ल किया है। 

  • इन कैबिनेट मंत्रियों की मंत्रिमंडल से हो सकती है छुट्टी

    इन कैबिनेट मंत्रियों की मंत्रिमंडल से हो सकती है छुट्टी

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि जल्द ही योगी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है, जिसमें कई नए नेताओं को एंट्री मिल सकती है। वहीं, कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि पुराने विधायकों को मंत्री पद से हाथ धोना पड़ सकता है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा, जिसमें कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक अगले महीने यानी जून 2023 में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ मंत्रियों की विदाई भी हो सकती है। अभी योगी सरकार में सीएम सहित 52 मंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक विस्तार में सीएम योगी के सहित 60 मंत्री शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अगर वर्तमान के सभी मंत्रियों को बरकरार भी रखा जाता है तो भी काटने चेहरे कैबिनेट में देखने को मिल सकते हैं।

    भारतीय जनता पार्टी अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मौजूदा सांसदों की स्कैनिंग की जा रही है। फिलहाल भाजपा गठबंधन के पास यूपी में 66 लोकसभा सांसद हैं। जिनके बारे में फीडबैक खराब मिल रहा है, उनका टिकट कट सकता है। योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को भी उम्मीदवार के तौर पर उतारा जा सकता है। रणनीति के आधार पर चेहरों का चयन करने की कसरत शुरू कर दी गई। यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ ही कुछ मंत्रियों को अभी दिल्ली तलब भी किया गया था। हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में सभी बड़े नेताओं सांसदों के साथ ही मंत्रियों के प्रभाव वाले इलाकों पर भी गौर किया जा रहा है कि पार्टी का प्रदर्शन वहां पर कैसा रहा। जहां उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं, वहां के मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। सीएम योगी अभी दिल्ली गए हुए हैं। वहां बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात के बाद यह काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगा कि मंत्रिमंडल विस्तार में किसका पत्ता कटेगा और किस नए चेहरे को जगह मिलेगी। ‌

  • पंजाबः सीएम मान की चेतावनी के बाद पूर्व सीएम चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान की चेतावनी के बाद पूर्व सीएम चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह में एक बार फिर से विवाद बढ़ गया है। आज कुछ समय पहले सीएम मान ने पूर्व सीएम चन्नी को चेतावनी दी थी। दरअसल, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- माननीय चरणजीत सिहं चन्नी जी मैं आपको सम्मानपूर्वक मौका देता हूं कि 31 मई को दोपहर 2 बजे तक भतीजे-भांजे द्वारा खिलाड़ी से नौकरी के बदले रिश्वत मांगने की सारी जानकारी सार्वजनिक कर दें. ..नहीं तो फिर 31 मई दोपहर 2 बजे मैं फोटो…नाम और मिलने वाली जगह सहित सबकुछ पंजाबियों के सामने रख दूंगा। 

    वहीं इस मामले के बाद पूर्व सीएम चन्नी ने प्रेस वार्ता कर सीएम मान पर जमकर निशाना साधा। चन्नी ने सीएम मान द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। चन्नी ने कहा कि उन पर लगाए गए घूसखोरी व भ्रष्टाचार के सभी आरोप झूठे हैं, उनके भांजे ने भी ऐसा कुछ नहीं किया जैसा कि लोगों को बताया जा रहा है। इस दौरान चन्नी ने कहा कि सीएम मान लोगों में प्रचार कर रहे है यह सीएम लैवल की बाते नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम मान टवीट के जरिए जो खेल खेल रहे इसे वह बंद करे। अगर उनके पास सच में ही सबूत है तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करें। चन्नी ने कहा कि मैंने आज तक किसी की बदली करवाने के लिए या नौकरी दिलवाने के लिए किसी को यह नहीं कहा कि मेरे भांजे से मिल ले। चन्नी ने कहा कि सीएम मान को 31 मई तक का इंतजार करने की जरूरत नहीं है अगर उनके पास सबूत है तो वह आज ही मेरे खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मैं शहीदों की धरती चमकौर साहिब गुरुद्वारा में जाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास कर अपनी सफाई दे दी हुई है।

    इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा था कि वह जब भी कुछ करते हैं, तो उनकी फोटो आ जाती है और मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके पीछे पड़ जाते हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से डॉक्टरेट की डिग्री मिली तो भगवंत मान पीछे पड़ गए। भगवंत मान की सारी बातें झूठ की बुनियाद पर टिकी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मान ने मुझ पर संगीत आरोप लगाए इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां जाकर अपने मन की बात कहूं। इसलिए मैं शहीदों की धरती, चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब आकर अरदास कर रहा हूं। चन्नी ने गुरु साहिब के आगे अरदास करने के बाद कहा कि यदि मैंने किसी से भी एक पैसा लिया हो तो मेरा कुछ न रहा। सूबे के मुख्यमंत्री ने मेरे पीछे विजिलेंस लगा रखी है। वह मुझे किसी भी तरीके से जेल में बंद करना चाहता है।

  • बरोटीवाला सड़क हादसे में एक कि मौत

    बरोटीवाला सड़क हादसे में एक कि मौत

    बरोटीवाला / सचिन बैंसल: बरोटीवाला थाने के अंतर्गत बुधवार देर रात  बरोटीवाला में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक अनजान वाहन एक व्यक्ति को रौंदकर चला गया ।जिसकी की मौके पर ही मौत हो गई है ।आरोपी अभी तक का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है ।वही मृतक की पहचान भी अभी तक नही हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि धारा  279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।
  • हिमाचल के समग्र विकास में मोदी सरकार का अहम योगदान: सत्ती

    हिमाचल के समग्र विकास में मोदी सरकार का अहम योगदान: सत्ती

    कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के ऊना जिला मुख्यालय कार्यालय में वीरवार को ऊना मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ एक तरफ जहां पार्टी के आगामी अभियान को लेकर रणनीति बनाई, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों से मौजूदा सरकार के कार्यकाल की फीडबैक भी हासिल की। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। लगे हाथ सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर निशाने पर लेते हुए माफिया और तबादला उद्योग को संरक्षण देने वाली सरकार बता डाला।

    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जन हितैषी नीतियों का निर्माण और क्रियान्वयन करते हुए देश के हर वर्ग को लाभ देने का काम किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास में भी मोदी सरकार का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देश के तहत 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक के साथ साझा किया जाएगा। वहीँ विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने इस बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का फीडबैक भी हासिल किया।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया जिस तरह से दनदना रहा है उससे आम लोगों का जीना दूभर हो चुका है। हालत यह है कि सट्टा कारोबार के लिए जगह-जगह सरेआम दुकानें खुल रही हैं और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। सतपाल सिंह सती ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में पिछले 6 माह से केवल मात्र एक ही इंडस्ट्री जमकर काम कर रही है और यह इंडस्ट्री ट्रांसफर इंडस्ट्री है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले करवा कर जमकर चांदी कूट रहे हैं।

  • अम्व में किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित

    अम्व में किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: बगवानी विभाग द्वारा अम्बेदकर भवन अंब में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर किसान/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का  आयोजन किया जिसमें विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गोष्ठी में लगभग 400 किसान/बागवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुदर्शन बबलू ने कहा कि किसानों/बागवानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने किसानों/बागवानों से कहा कि सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से पानी की बचत के साथ-साथ फसलों की पैदावार को भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विस क्षेत्र को बागवानी की दृष्टि से विकसित जा रहा है। बागवान ड्रैगन खेती करने में रूचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में चिंतपूर्णी विस को डैªगन की खेती का हब बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक बागवानों को डैªगन खेती बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि बागवान डैªगन की खेती करके अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकेंगे।
    इस अवसर पर उप-निदेशक बागवानी डॉ. एस के बक्शी ने अपने विभाग से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागवान सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए बागवानी विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठा सकते हैं।विषय विशेषज्ञ बागवानी डॉ केके भारद्वाज ने जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में तथा उप परियोजना निदेशक डॉ. रमेश राणा ने प्राकृतिक खेती के बारे में बगवानो को विस्तार से जानकारी दी।
    एसबीआई बैंक के प्रबंधक संजू बंगा ने बताया कि किसान/बागवानों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए ऋण देने बारे जानकारी प्रदान की।इस मौके पर प्रगतिशील किसान मुश्ताक अली ने ड्रैगन फ्रूट की खेती पर अपने विचार सांझा किए। 
    इस मौके पर जिला ऊना के 7 किसानों को बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले बागवानों में सुरिंदर कुमार, राज कुमार, सुरिंदर पाल, अनुभव, राजिंदर कुमार, शौकत अली तथा सतपाल शामिल हैं।
    इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गईं।
    इस अवसर पर वैज्ञानिक केवीके ऊना डाॅ मीनाक्षी, एसएमएस अंब डाॅ शिव भूषण, एचडीओ ऊना डाॅ नेहा, एचडीओ हरोली डाॅ नेहा, एचडीओ अंब डाॅ वरिंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, जालंधर सहित इन इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना 

    पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, जालंधर सहित इन इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना 

    चंडीगढ़ः मई के महीने में लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 से 29 मई के दौरान मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आएगा और आने वाले दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक राज्य में बारिश की संभावना है। 27 तारीख तक येलो अलर्ट है और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश होगी। इसके साथ ही 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। फतेहगढ़ साहिब, एसबीएस नगर, लुधियाना, रूपनगर, एसबीएस नगर, जालंधर और होशियारपुर में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है।
    बठिंडा, मोहाली जिलों को छोड़कर पंजाब के सभी इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो एसबीएस नगर में 82 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रोपड़ में 49.5 मिमी, जालंधर में 36 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 19.5 मिमी और लुधियाना में 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगर पिछले वर्षों की बात करें तो 25 से 31 मई तक गर्मी लोगों को बेहाल कर देती थी। मई माह में अधिकतम तापमान 2022 में 46 डिग्री, 2021 में 44 डिग्री, 2020 में 44 डिग्री और 2019 में 45 डिग्री पर पहुंच गया लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 मई से 31 मई तक दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

  • जालंधर: बेटों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर करना पूर्व सैनिक को पड़ा भारी, जाने मामला

    जालंधर: बेटों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर करना पूर्व सैनिक को पड़ा भारी, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि बेटे जमीन जायदाद के लिए पिता को घर से निकाल देते है। जिससे बुजुर्ग माता-पिता दर-दर भटकने को मजबूर हो जाते है। एक ऐसा ही मामला महानगर से सामने आया है। जहां 26 साल देश सेवा में बिताने के बाद अब बुजुर्ग पिता बिशन दास को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बुजुर्ग बिशनदास का एक बेटा पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर है और दूसरा इंजीनियर है, लेकिन दोनों में से कोई भी अपने पिता को साथ रखने को तैयार नहीं है।

    बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर बेटा तो 10 साल पहले ही पिता से दूर रहने लगा और दूसरे इंजीनियर बेटे ने साल 2021 में पिता को घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग बिशन दास का कहना है कि बेटों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर करना उसका सबसे गलत फैसला साबित हुआ। घर से बाहर निकालने के बाद बिशन दास ने सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। करीब एक साल बाद 5 मई 2022 फैसला उनके हक में आया है। लेकिन अभी तक उन्हें कोई घर में रखने को तैयार नहीं और ना ही उन्हें घर पर कब्जा दिलवाया जा रहा है।

    बुजुर्ग बिशन दास एक किराए के मकान में रहकर गुजारा कर रहे है। वो 1967 में आर्मी में भर्ती हुए थे और 1991 में रिटायर्ड हुए थे। बिशन दास ने बताया कि पिछले हफ्ते भी वो एसडीएम ऑफिस गए थे, वहां नए अफसर आए थे। उन्होंने कहा कि केस पढ़ने के बाद ही वो कुछ कह सकते है। बिशन दास का आरोप है कि एक साल से ना तो प्रशासन उन्हें कब्जा दिला रहा है और ना ही पुलिस कोई मदद कर रही है। जिन बेटों को उन्होंने पढ़ाया-लिखाया वो उसे पास रखने तक को तैयार नहीं। बेटों ने घर अपने नाम करवा लिया और उन्हें घर से बाहर कर दिया। अपना घर होने के बाद भी मैं बेघर हो गया हूं।

  • पंजाबः इस इलाके में बस पटलने से कई यात्री घायल, मचा हड़कंप

    पंजाबः इस इलाके में बस पटलने से कई यात्री घायल, मचा हड़कंप

    मोगाः बाघापुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दोपहर 2.30 बजे एचडीएफसी बैंक के पास लुधियाना से आ रही सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए। हादसे के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और आस-पास के लोगों ने तुरंत बस से यात्रियों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक बस लुधियाना से मुक्तसर साहिब जा रही थी। इस दौरान जब बाघापुराना के एचडीएफसी बैंक के पास पहुंची तो बस में खराबी आने के कारण ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और वहीं बस पलट गई।

    इस हादसे में यात्रियों के घायल होने के साथ-साथ वहीं पर फर्नीचर की दुकान के आगे खड़ी दो एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, डीएसपी जसजयोत सिंह, थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह अन्य अधिकारियों सहित वहां पहुंचे और घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल बाघापुराना मोगा में इलाज के लिए पहुंचाया। 

  • बंगाणा के पीएचसी रायपुर में मासिक बैठक सम्पन्न, कृष्ण पाल शर्मा रहे मौजूद

    बंगाणा के पीएचसी रायपुर में मासिक बैठक सम्पन्न, कृष्ण पाल शर्मा रहे मौजूद

    ऊना/सुशीलपंडित: उपमण्डल बंगाणा के पीएचसी रायपुर मैदान में मासिक बैठक की गई। जिसमें जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस बैठक में बीएमओ थानाकलां नरेश शर्मा,रायपुर मैदान स्वस्थ्य प्रभारी डॉ पारुल व सभी स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में रायपुर मैदान अस्पताल में रोगियों को सुविधाएं मिले उस पर विशेष चर्चा की गई। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि रायपुर मैदान के इस अस्पताल में रोगियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो, उसके लिए बैठक में विधेयक पारित होगा। अस्पताल के साथ चार दीवारी ओर एक तरफ नाला होने पर उस पर कैसे चार दीवारी की जाए। इसकी रूप रेखा भी तैयार की गई। वहीं पीएचसी रायपुर मैदान में हर्बल गार्डन बनाया जायेगा,, रोगियों की सुविधा हेतु आधुनिक शेड बनाया जायेगा, सोलर पैनल भी लगाया जाएगा, आई ई सी डिसप्ले एलईडी लगाई जाएगी। रोगियों की सुविधा हेतु हर तरह से प्रयास किए जाएंगे।
    पीएचसी रायपुर मैदान को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा,,बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। जन आरोग्य समिति रायपुर मैदान चेयरमैन, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि पहले बैठक में जो हमने पारित किया था। उसमें अस्पताल में इनवर्टर ओर वाटर कूलर व अस्पताल में कुछ सामान खरीदने के लिए बैठक में पारित किया था। अस्पताल में वह सारा सामान खरीद लिया है। शर्मा ने कहा कि पीएचसी रायपुर मैदान का अपना अच्छा भवन है। अव भवन की चार दीवारी ओर नाले पर डंगे लगाने बैठक में बातचीत हुई है। यह डंगा जन सहयोग से बनाया जाएगा। बहीं डॉ पारुल ठाकुर ने बीते एक बर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। ओर भविष्य के लिए क्या योजना है। उस पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर बीएमओ नरेश शर्मा, डॉ पारुल ठाकुर ,सुपरवाइजर मधु शर्मा, ई. अभिषेक कंवर, अविकाश ठाकुर , प्रवक्ता तिलक राज, विक्रमा,मदन शर्मा,अश्वनी कुमार,यामिनी, संजू बाला, राशि,,ममता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।