Blog

  • पंजाबः युवक पर कातिलाना हमला कर इलाके में घुमाया 

    पंजाबः युवक पर कातिलाना हमला कर इलाके में घुमाया 

    लुधियानाः शहर में युवक को पीटने के बाद खून से लथपथ अवस्था में गाड़ी में बैठा घूमाने का मामला सामने आया है। वर्चस्व को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां की ग्रेवाल कॉलोनी इलाके में कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में हरप्रीत पर हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया। युवकों ने फिल्मी स्टाइल में हरप्रीत को जमीन से उठाया और गाड़ी में जबरदस्ती डाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने हरप्रीत का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और गाली देते रहे। गाड़ी में बिठाकर खून से लथपथ हरप्रीत को वे पीटते रहे और धमकी देते रहे कि वह अब अपने साथियों को बुलाए। आरोपियों ने घायल हरप्रीत को खून से लथपथ हालत में ही जीप में बैठा कर पूरा इलाका घुमाया ताकि उनका वर्चस्व कायम रहे।

    इसके बाद वह उसे फेंककर फरार हो गए। घायल हरप्रीत के परिवार वालों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। इस मामले की जानकारी थाना डाबा पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रेवाल कॉलोनी इलाके के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ ग्रेवाल पार्क के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक जीप पर आए। उन्होंने पहले जीप से टक्कर मारने की कोशिश की। हरप्रीत को पता चल चुका था कि युवक उसे मारने आए थे। हरप्रीत ने बताया कि वह तुरंत वहां से भाग गया। आरोपियों ने उसका पीछा किया और उस पर हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। 

    आरोपियों ने उसे उठाया और गाड़ी में बैठा लिया। एक युवक ने वीडियो बनाना शुरू कर दी और उसे वीडियो में भी पीटते रहे। हरप्रीत के मुताबिक आरोपियों ने उसे पूरा इलाका घुमाया और पीटते रहे। उसके सिर से खून निकलता रहा मगर बेरहम आरोपी पीटते रहे। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वह अपने साथियों को बुलाए। इसके बाद आरोपी उसे घर के पास ही फेंककर फरार हो गए। हरप्रीत ने बताया कि अगर उसका घर नजदीक न होता तो आरोपी उसे जान से ही मार देते। इसके बाद उसके परिवार वालों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। थाना डाबा के एसएचओ रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगा मामला दर्ज किया जाएगा। वायरल वीडियो पर एसएचओ ने कहा कि वह भी चेक किया जा रहा है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः वरिंदर की गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह, जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    पंजाबः वरिंदर की गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह, जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    अमृतसरः तरनतारन में बीते दिन गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले में वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह के बॉडीगार्ड वरिंदर सिंह जौहल पुत्र जगदीश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। दरअसल, वरिंदर सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें वरिंदर सिंह के द्वारा हथियार से साथ छत पर फायरिंग की जा रही है। जिसके बाद वरिंदर पर आईपीसी की धारा 336 और आर्म एक्ट की धारा लगाई गई।

    वरिंदर सिंह को पुलिस ने उनके गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही अमृतपाल सिंह खुद तरनतारन के अधीन आते थाना सदर पट्टी पहुंचे। इस दौरान अमृतपाल ने उनके साथी वरिंदर सिंह को 24 घंटो में रिहा करने की बात की। उन्होंने कहा कि अगर रिहा नहीं किया गया तो वह अगला स्टेप उठाएंगे।  

    बता दें सोशल मीडिया पर वरिंदर सिंह द्वारा हवाई फायरिंग करने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने उसको उसके गांव से गिरफ्तार करके विभिन्न धाराओं के तहत अगली कार्रवाई शुरू कर दी। आज उसे माननीय अदालत में पेश किया गया और उसके बाद उसे जेल में भेज दिया गया है। 

  • 3 साल की बच्ची की हत्या कर चलती ट्रेन से फेंका शव

    3 साल की बच्ची की हत्या कर चलती ट्रेन से फेंका शव

    जयपुर: राजस्थान के गंगानगर शहर में पुलिस ने एक विवाहिता और उसके प्रेमी को तीन साल की बच्ची की कथित रूप में हत्या करके उसका शव चलती ट्रेन से फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव मंगलवार सुबह हिंदुमलकोट पुलिस थानाक्षेत्र में रेल पटरी से बरामद किया गया। पुलिस ने बच्ची की पहचान करके उसकी मां सुनीता का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बच्ची की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार पांच बच्चों की मां सुनीता अपने प्रेमी सन्नी ऊर्फ मालता के साथ शास्त्रीनगर इलाके में रहती थी। पुलिस के अनुसार उसके तीन बच्चे उसके पति के साथ रहते थे जबकि चार साल और तीन साल की दो बच्चियां उसके साथ रहती थीं। 

    पुलिस के अनुसार 16-17 जनवरी की रात को सुनिता ने तीन साल की बच्ची किरण की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सुनिता ने अपने प्रेमी सन्नी की मदद से बच्ची के शव को चादर में लपेटा और उसी रात ट्रेन में सवार होने के लिए गंगानगर रेलवे स्टेशन चली गई। गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया, ‘‘महिला और प्रेमी सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन में सवार हुये। सुबह 6.45 बजे और 7 बजे के बीच फतूही रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन के नदी के पुल पर पहुंचने पर उन्होंने बच्ची के शव को चलती ट्रेन से फेंक दिया। वे शव को नहर में फेंकना चाहते थे लेकिन शव रेल पटरी के पास गिर गया।”

    उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों अबोहर रेलवे स्टेशन गये जहां वे एक अन्य ट्रेन से वापस गंगानगर लौट गये। उन्होंने बताया कि जांच के बाद उत्तर प्रदेश निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • पंजाब: संदिग्ध हालात में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप 

    पंजाब: संदिग्ध हालात में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप 

    बलाचौर: गांव बूथगढ़ में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्त दोआब नहर गांव लोहट पुल के पास से लाश मिलने से सनसनी फैल गई। नकारी के अनुसार गांव बूथगढ़ के नरेश कुमार पुत्र चमन लाल (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव लोहट पुल के पास बिस्त दोआब नहर से शव मिला है। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी नीलम, दो लड़कियां और एक लड़का छोड़ गया है। पत्नी ने बताया कि 17 जनवरी दिन मंगलवार सुबह 6 बजे से उसका पति बिना बताए घर से चला गया। जिसको शाम तक काफी ढूंढा गया परंतु कहीं नहीं मिला। नरेश अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ आया था। गांव सुधा माजरा के एक व्यक्ति के साथ पैसों के लेनदन के कारण 16 जनवरी शाम को पंचायत भी की गई। 

    जहां पर उक्त व्यक्ति ने नरेश कुमार को कहा था कि इससे पैसे लेने हैं, पर नरेश ने कहा कि उसने इस व्यक्ति से अपनी कमीशन के पैसे लेने हैं। यह दोनों एक साथ लकड़ी की ठेकेदारी करते थे। करीब एक महीना पहले दोनों अलग हो गए। उसके बाद नीलम ने बताया कि उनके पति को व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। वीरवार करीब 1:30 बजे नहर में बकरियां चराने वाले व्यक्ति ने गांव बूथगढ़ के सरपंच को बताया कि नहर में किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है और कंबल से ढकी हुई है। जब मौके पर जाकर देखा तो वह लाश नरेश कुमार की थी। मौके पर डीएसपी बलाचौर दविंदर सिंह, सदर थाना बलाचौर एसएचओ जनैरल सिंह, थाना काठगढ़ के एसएचओ परमिंदर सिंह, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज एसआई अवतार सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पारिवारिक मेंबर के बयान लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। एसएचओ काठगढ़ परमिंदर सिंह ने बताया कि नरेश कुमार का शव कब्जे में लेकर बलाचौर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव पर कोई चोट का निशान नहीं दिखाई दे रहा है। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत ही पता चल सकेगा कि किन परिस्थितियों में नरेश की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 20 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 20 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। युवा को अपने करियर के संवारने का मौका मिलेगा। आपको रुपए -पैसे के लेन-देन में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। यदि आप किसी नये वाहन के खरीदारी करने के सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको आज अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सामाजिक गतिविधियों में भी पूरी रुचि दिखाएंगे और किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आपको किसी फैसले में लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आपने किसी काम को कल पर टाला, तो वह लंबा लटक सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी व्यापार संबंधित कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। लंबे समय से यदि आपका कोई काम अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में  व्यतीत करेंगे। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी, लेकिन यदि परिवार में आपका कोई सदस्य आपसे मदद मांगे, तो आपको उसे भी करना होगा। भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी आज धन लगा सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपकी एनर्जी को आप सही कामों में लगाएं और अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि माता-पिता आपको कोई राह दिखाएं, तो आपको उस पर चलना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सेहत की चिंता सता सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी सेहत से कोई समझौता नहीं करना है और यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने भाग्य के भरोसे किसी काम को ना छोड़े, नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा के परिणाम आने से खुशियां बनी रहेंगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। अपने किसी परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपके लापरवाही के कारण आपके किसी काम में बाधा आ सकती है, इसलिए आप ऐसा ना करें। स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह  दूर होगी। आपको अपने कुछ बातों को गुप्त रखना होगा, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको परिवार में चल रही समस्या को दूर करने के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने अपने कुछ खर्चो में कटौती नहीं की तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक योजनाओं में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 
     
    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति के हिसाब से बेहतर रहने वाला है। आपको अपने करीबियों से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम समय पर पूरा ना होने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आपको घर व बाहर के कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो उनके लिए बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़ा कोई मामला यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी।
     
    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहने वाला है। आप संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी परिजन की सेहत के चिंता सता रही थी, तो उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशियां मिलेंगी। यदि घर परिवार में जीवनसाथी के बीच कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो आप उसे समाप्त करने की कोशिश करेंगे। कारोबार कर रहे लोग किसी नई मशीनरी को ला सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको भागदौड़ के बाद ही कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा, इसलिए आप अपने लक्ष्य के प्रति डटे रहे, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपको किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको किसी दूसरे पर निर्भर होने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई काम लटक सकता है। आस पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में आप पडृने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कुंभ राशिफल। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर रहेगा। आपको यदि कोई चिंता लंबे समय से सता रही थी, तो वह भी वह दूर होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी पुराने गलती से कुछ सबक लेना होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन यदि आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनमें आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार में यदि सदस्यों के बीच कुछ अनबन चल रही है, तो उसे लेकर आपको तनाव बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग  काम के बोझ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • 260 ग्राम हैरोईन सहित तस्कर घुग्गी गिरफ्तार

    260 ग्राम हैरोईन सहित तस्कर घुग्गी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। सीआईए स्टाफ 1 की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिंदर सिंह उर्फ घुग्गी पुत्र तरसेम सिंह वासी नाईयां वाला चौक बाबा बकाला के रूप में हुई है।

    सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने भगत सिंह कालोनी मकसूदां बाईपास चौक पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौारन उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर घबरा कर रुक गया। तभी नाकाबंदी पर मौजूद पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उससे 260 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडावीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः बड़े पैमाने पर ASI और SI  को किया गया प्रमोट, देखें लिस्ट

    जालंधरः बड़े पैमाने पर ASI और SI को किया गया प्रमोट, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों की लगातार प्रमोशन की जा रही है। वहीं आज जारी आदेशों के तहत 30 साल के अधिक समय तक सेवाएं सहित 6 तक तक रेगुलर एएसआई और एसआई की सेवा निभा रहे पुलिस कर्मियों को बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया गया है। आदेशों के मुताबिक 3 एसआई और 323 एएसआई को प्रमोट किया गया। इनकी सूची इस प्रकार है।

  • भुट्टो ने बंगाणा रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं

    भुट्टो ने बंगाणा रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं

    प्रबक्ता संघ ने ओपीएस बहाली पर विधायक देवेंद्र भुट्टो को किया सम्मानित 

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो रेस्ट हाउस बंगाणा में जनता के रूबरू हुए और जन समस्याओं को सुना और प्रशासन को समस्याओं के निपटारे के लिए दिशा निर्देश दिए।   भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की हर समस्या को पुख्ता से खत्म करने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। ताकि कुटलैहड़ की जनता को हर सुविधा उपलब्ध हो ओर जनता की सारी समस्याए खत्म हों।  उन्होंने कहा कि राज्य में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के पास हर विधायक की रिपोर्ट सीएम ऑफिस पहुंचती है जो भी जनता की समस्याएं है। उन्हें खत्म करने के आदेश दिए जाते है। 

    भुट्टो ने कहा कि सत्ता की कुर्सी हमारे लिए सुख का साधन नहीं बल्कि जनता की सेवा का एक जरिया है। भुटटो ने कहा कि बहुत जल्दी ही विधानसभा क्षेत्र में जो भी कमियां हैं उन्हें ठीक करने के लिए सीएम सुखविंदर सुक्खू को भेजकर स्वीकृतियां ली जाएंगी। भुटटो ने कहा कि चुनावों में की गई हर घोषणा को सरकार ने अमलीजामा पहनाया शुरू कर दिया है। और पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाली कर दी है।   इस अवसर पर उपमंडल बंगाणा के प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा ओपीएस की बहाली पर खुशी जाहिर करते हुए उपाध्यक्ष नीरज सैनी, जिला प्रधान बिजय इंदौरिया, सदस्य सुरेंद्र शर्मा ,प्रबक्ता बिबेकशील शर्मा ,पवन कुमार ,जोगेंद्र शर्मा, कंचन गौतम, मधु पँवर नीलम इत्यादि करीव सौ प्रवक्ताओं ने विधायक देबेन्द्र भुट्टो ओर सरकार का आभार प्रकट किया। 

    बहीं विधायक देबेन्द्र भुट्टो ने प्रवक्ता संघ का इस सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। और प्रबक्ता संघ के माध्यम से सभी स्कूलों के अध्यापकों से आग्रह भी किया कि अध्यापक स्कूलों में शिक्षा की गुणबत्ता को ओर बेहतर बनाने के लिए मेहनत करें। ताकि कुटलैहड़ शिक्षा के क्षेत्र के एक मजबूत किला बन सके। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  • राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित : नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत जिला ऊना में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मतदान जैसा कुछ नहीं, मैं मतदान जरूर करता हूं“ होगी।
    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में थीम आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिसमें डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना द्वारा सरस्वती वंदना, भाषण और क्विज प्रतियोगिता,, रावमापा बहडाला द्वारा वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता, रावमापा छात्रा ऊना द्वारा गु्रप सोंग और क्विज प्रतियोगिता, रावमापा छात्र ऊना द्वारा  भाषण और क्विज, वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला द्वारा स्किट, गिद्दा और क्विज, डीएवी सीनियर सकैंडरी स्कूल ऊना द्वारा स्किट आक्र क्विज, रावमापा देहलां द्वारा स्किट और क्विज, एसएसआरवीएम सीनियर सकैंडरी स्कूल ऊना द्वारा सोलो सोंग और क्विज व राॅक फोर्ड पब्लिक स्कूल रक्कड़ ऊना द्वारा गु्रप सोंग और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
  • पंजाबः इस मामले को लेकर High Court ने दोनों राज्यों के DGPs को किया तलब, जाने मामला

    पंजाबः इस मामले को लेकर High Court ने दोनों राज्यों के DGPs को किया तलब, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर दोनों राज्यों के डीजीपी को तलब कर उनसे जवाब मांगा है। दरअसल, आज मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दोनों राज्यों की रिपोर्ट पर तीखी टिप्पणी की। हाई कोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों की स्टेटस रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिली। जिस पर दोनों राज्यों के डीजीपी को तलब कर अगली सुनवाई में पेश होकर जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 20 फरवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हाई कोर्ट निर्देश दिया गया कि सभी चल रहे मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। 

    बता दें कि हलफनामे के अनुसार पंजाब में कई पूर्व और मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पेंडिंग है। इनमें पूर्व विधायक बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, पूर्व विधायक अनिल जोशी, विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस, विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी, पूर्व विधायक सुच्चा सिंह छोटेपुर, पूर्व विधायक फतेहजंग बाजवा, विधायक दलबीर सिंह, पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शामिल हैं।

    इनके अलावा विधायक सुखपाल सिंह खेहरा, विधायक लखबीर सिंह राय, विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी, विधायक मनतार सिंह बराड़, पूर्व विधायक अजीतइंदर सिंह मोफर, पूर्व सांसद बलविंदर सिंह भुंदड़, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह ओलख, पूर्व विधायक जगदीप सिंह, पूर्व विधायक भारत भूषण आशु, पूर्व विधायक सूंदर शाम अरोड़ा, पूर्व विधायक साधु सिंह धर्मसोत और पूर्व विधायक सांगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भी केस चल रहा है।

    गौरतलब है कि अश्विनी उपाध्याय बनाम केंद्र सरकार के केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी राज्यों के हाईकोर्ट से अपने राज्यों के उन सांसदों और विधायकों की जानकारी मांगी गई थी, जिनके खिलाफ आपराधिक केस चल रहे हैं। इन्ही आदेशों पर हाईकोर्ट ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार के राज्यों से यह जानकारी मांगी थी और सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई थी। इसके अनुसार देश के 1765 सांसदों और विधायकों के खिलाफ कुल 3045 आपराधिक मामले लंबित हैं।