Blog

  • अवारा पशु से टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौत

    अवारा पशु से टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौत

    सुशील पंडित (ऊना) : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव पक्का परोह में आवारा पशु सामने आ जाने से मोटरसाइकिल सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अम्व पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात मोटरसाइकिल सवार युवक मुवारिकपुर की तरफ अपने भाई के पास जा रहा था।

    अम्व के नजदीक गांव पक्का परोह पहुंचने पर अचानक पशु के सामने आने से मोटरसाइकिल सवार युवक पशु से टकरा गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी स्तोथर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
    थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने बताया कि मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है।

  • जतंर मंतर पर बैठे पहलवानों के हक में उतरे नवजोत सिद्धू, अध्यक्ष बृज भूषण को जाने क्या कहा, देखें Live

    जतंर मंतर पर बैठे पहलवानों के हक में उतरे नवजोत सिद्धू, अध्यक्ष बृज भूषण को जाने क्या कहा, देखें Live

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पहुंचे। जहां पर सिद्धू ने  कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण को जमकर निशाना साधा। दरअसल, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि, ‘आज दोपहर करीब जंतर मंतर पर सत्याग्रह में शामिल होंगे।’ इसके पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू ने पहलवानों का समर्थन करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था कि चौंकाने वाली बात यह कि 9 नामी महिलाओं ने शिकायत की फिर भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। ये भारतीय इतिहास में समय के गाल पर एक आंसू होगा।

    सिद्धू ने आगे लिखा था कि कोई भी देश जो अपनी आइकन का अपमान करता है, वह अपने ही गौरव को ठेस पहुंचाता है, इन महिला खिलाड़ियों ने ना सिर्फ देश का नाम रोशन किया है बल्कि लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पंख दिए है, ऐसे में उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाना भारत के गौरव को चोट पहुंचा रहा है। सिद्धू ने लिखा क्या हमारे देश के बड़े लोग अब कानून से भी ऊपर है। कानून को एक निवारक स्थापित करना चाहिए कि पीढ़ियों को महिलाओं का अपमान करने से पहले कांपना चाहिए, एक अच्छा उदाहरण सबसे अच्छा उपदेश है जो आप दे सकते हैं।

    ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने पहलवानों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि यह देखकर कष्ट होता है कि एथलीट इंसाफ के लिए सड़क पर बैठे है। उन्होंने देश को अपनी कड़ी मेहनत के दम पर गौरवान्वित किया है। पहलवानों के साथ ऐसा मामला बेहद संवेदनशील है। ऐसे में इन लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर ने पहलवानों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि हमारे देश की वो बेटियां जिन्होंने देश को मान सम्मान और मेडल दिलवाए और जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी है। जहां महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया जाता है, वहां वो न्याय की भीख मांग रही है। क्या यह सही है गृहमंत्री और खेल मंत्री इनकी गुहार सुनिए।

  • वर्कर यूनियन ने मजदूर दिवस पर उद्योग के मुख्य द्वार पर फहराया झंडा

    वर्कर यूनियन ने मजदूर दिवस पर उद्योग के मुख्य द्वार पर फहराया झंडा

    सरकारों व उद्योग मलिकों द्वारा छंटनी, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा: नरेश ठाकुर 

    सुशील पंडित (ऊना ) : औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल स्थित मिडास केयर वर्कर यूनियन द्वारा मजदूर दिवस पर  उद्योग के मुख्य द्वार पर झंडा फहराया ।    
       सोमवार को बाथू गांव में स्थित उद्योग के बाहर  जिला ऊना इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर के नेतृत्व में मजदूर कामगार  यूनियन  द्वारा मजदूर दिवस के मौके  पर झंडा फहराने की रस्म अदा की गई। जिसमें यूनियन के प्रधान जसविंदर सिंह द्वारा झंडा फहराने की रस्म  पूरी की गई ।  इस मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर भी मौजूद रहे  ।

    मजदूर दिवस पर कामगारों को संबोधन करते हुए नरेश ठाकुर  ने प्रदेश व देश के सभी मजदूरों को  मजदूर दिवस की बधाई दी और 1 मई  के महत्व वारे विस्तार से कामगारों को बताते हुए कहा कि पहले समय में किस तरह प्रकार मजदूरों का शोषण होता था और तब बहुत सारे मजदूरों ने इसका विरोध करते हुए कैसे कुर्बानियां देते हुए हमें यह आजादी दिलाई । उन्होंने कहा कि आज भी कुछ लोग उसी पुरानी मानसिकता के साथ मजदूरों से काम ले रहे हैं और उनका खुलकर शोषण कर रहे हैं मजदूरों को 12 घंटे काम करवाने के बाद डबल ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा है। 10से  12 साल से काम कर रहे कामगारों को आज भी मिनिमम वेजेस दिया जा रहा है और कई कई  साल तक सालाना वेतन बढ़ोतरी नहीं की जा रही है जबकि उनसे काम कुशल कामगारों  के रूप में लिया जा रहा है ।सरकारों ब उद्योग मलिकों द्वारा छंटनी, ठेकेदारी प्रथा ,को बढ़ावा दिया जा रहा है और जम कर मजदूरों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा इंटक हमेशा मजदूरों  हकों के लिए लड़ाई लड़ती आई है और उनके  हित में काम करती आई है और काम करती रहेगी ।


    इस मौके पर प्रधान जसविंदर सिंह, जसपाल सिंह, विजय राणा, परमजीत सिंह, संजीव कुमार,  राजेश , प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार अजय, सुखविंदर, रजनीश ,मुकेश कुमार, राजकुमार,  गोपाल कृष्ण, कुलदीप  प्रदीप,अजय कुमार, दविंदर सिंह , राजकुमार, मक्खन, बसंत ,दविंदर, कृष्ण कुमार,  सुभाष चंद्र , रजिंदर, मंगेश पूरी, मुकेश शर्मा,  अश्वनी जीवन देवी, सोमा , रीटा,पार्वती, नीलम मौजूद रहे।

  • चौकी प्रभारी से मारपीट के आरोप में कांग्रेस नेता समेत 7 लोग गिरफ्तार

    चौकी प्रभारी से मारपीट के आरोप में कांग्रेस नेता समेत 7 लोग गिरफ्तार

    बाराबंकी: जिले के देवा क्षेत्र में एक पुलिस चौकी प्रभारी से मारपीट के आरोप में कांग्रेस के एक स्‍थानीय नेता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि माती पुलिस चौकी प्रभारी शशिकांत रविवार को देवा कोतवाली से ड्यूटी करके कार से माती चौकी जा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि रास्‍ते में देवा कोतवाली क्षेत्र के सिपहिया गांव में ग्राम प्रधान जलील का 25 वर्षीय बेटा अचानक सड़क पर आ गया। सूत्रों ने बताया कि लड़के को सामने देख चौकी प्रभारी ने अपनी गाड़ी रोक दी। सूत्रों के अनुसार इसी दौरान कांग्रेस नेता जमील और उसका ग्राम प्रधान भाई जलील अपने आदमियों के साथ मौके पर पहुंच गया और उसने समझा कि शशिकांत ने लड़के को टक्कर मार दी है।

    उन्‍होंने बताया कि जमील और उसके साथियों ने चौकी प्रभारी से मारपीट की, जिससे उन्‍हें चोटें आई और उनकी वर्दी भी फट गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शशिकांत को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस नेता जमील और उसके ग्राम प्रधान भाई जलील के साथ-साथ उनके साथियों फैसल, आजम, आलम, अनस और सतीश को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही की जा रही है।

  • विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम 8 मई को

    विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम 8 मई को

    निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा  

    तैयारियों को लेकर ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी की बैठक आयोजित

    सुशील पंडित  ( ऊना) :विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों के लिए निःशुल्क एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। यह जानकारी एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जर ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई। 

      बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि इस दौरान एलोपैथिक और आयुर्वेद दोनों चिकित्सा पद्धतियों की ओपीडी लगाई जाएंगी, जहां लोगों की निःशुल्क चिकित्सीय जांच के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त आयुष, कल्याण, बाल विकास परियोजना, पशुपालन विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जबकि नशामुक्ति को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मैडिकल बोर्ड भी बिठाया जाएगा, जो मौके पर ही पात्रों को मैडिकल प्रमाण पत्र जारी करेगा।

       महेन्द्र पाल गुर्जर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सम्बन्धित ज़िला अधिकारियों को आयोजन से पूर्व कार्यक्रम स्थल का दौरा करने के निर्देश दिये ताकि किसी भी तरह की कमी को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने पंचायत राज विभाग को ज़िला के पंचायत प्रधानों व पंचायत सचिवों से भी सम्पर्क करने के निर्देश दिये ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। 

    रक्तदान शिविर भी लगेगा 

    एडीसी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने रक्तदान के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपनी सकारात्मक भागीदार बनें। 

    दिव्यांगों को चिकित्सा जांच उपरांत मुफ्त सहायक उपकरण मिलेंगे एडीएम ने जानकारी दी कि हाल ही में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली की ओर से जांच किये गये ज़िला के 54 दिव्यांगों को आॅर्थोपेडिक, नेत्रहीन, श्रवण और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए 83 सहायक उपकरण वितरित किये जाएंगे। जबकि ज़िला के जो भी दिव्यांग अपनी जांच अब तक नहीं करवा पाए हैं, वे मौके पर भी जांच करवा सकेंगे जिन्हें भी सहायक उपकरण प्रदान किये जाएंगे। दिव्यांगों के लिए मौके पर एक लोक मित्र केन्द्र भी स्थापित होगा, जहां तत्काल आईडी बनाने की सुविधा होगी। 

    ये रहे उपस्थित

     बैठक में एसी वीरेन्द्र शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, सीएमओ डाॅ. संजीव वर्मा, आयुष अधिकारी डाॅ. विजय ठाकुर, रेडक्राॅस सोसाइटी के स्टेट पैटर्न सुरेन्द्र ठाकुर, पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

  • जालंधरः आप सरकार के खिलाफ NHM के ठेका मुलाजिमों ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे बिक्रम मजीठिया

    जालंधरः आप सरकार के खिलाफ NHM के ठेका मुलाजिमों ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे बिक्रम मजीठिया

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव से पहले सरकार के खिलाफ NHM के ठेका मुलाजिमों ने मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज मजदूर दिवस पर NHM के ठेका मुलाजिमों ने वाल्मीकि चौक पर धरना लगा दिया। NHM के ठेका मुलाजिमों द्वारा लगाए गए धरने में अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया भी बैठ गए। दरअसल, ठेका मुलाजिमों का कहना है कि आप सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, अब वह उन वादों से मुकर रही है। ठेका मुलाजिमों ने पम्पलेट जारी कर आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    इस दौरान उन्होंने आप सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने ठेका मुलाजिमों को गुमराह किया है। जारी पम्पलेट में मुलाजिमों का कहना है कि अगर मान सरकार स्वास्थ्य विभाग जैसे अहम महकमे की योग प्रणाली द्वारा भर्ती किए और कोरोना काल में बेहतरीन सेवाएं देने वाले मुलाजिमों को नजर अंदाज करती है तो यह पंजाब के लोगों के साथ और पिछले 15 सालों ठेका प्रथा के शिकार इन 1000 मुलाजिमों के परिवार के साथ धोखा है। एनएचएम कर्मचारी संघ और आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर्स यूनियन ने देश भगत यादगार हॉल में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान  स्वास्थ्य क्षेत्र में कच्चे कर्मचारी को पक्का करने की मांग की गई। कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वाहिद मुहम्मद ने कहा कि सरकार की नीतियों के आधार पर पूरी प्रक्रिया के बाद कर्मचारियों की भर्ती की गई है। वे नियमित कर्मचारियों की तुलना में पूरी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उन्हें जो वेतन मिल रहा है वह लगभग एक तिहाई के करीब है।

    कर्मचारी नेताओं का कहना था कि सरकार बड़े दावे करके लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब जमाना बदल चुका है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री शोर मचा रहे हैं कि 28 हजार कर्मचारी पक्के कर दिए, लेकिन सरकार ब्लैक एंड व्हाइट में कुछ तो दिखाए कितनों को पक्का किए। उन्होंने चैलेंज किया कि सरकार एक भी कच्चे मुलाजिम को पक्का करने का नियुक्ति पत्र दिखाएं। सब अफवाहें हैं और वोटों के लिए झूठ का सहारा लिया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि NHM में 10 हजार मुलाजिम कार्यरत हैं, जिन्होंने कोरोना वॉरियर्स का खिताब दिया गया था आज वह सड़कों पर भटक रहे हैं।

  • ਮਜ਼ਦੂਰ  ਦਿਵਸ ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਗੋ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦਾ ਨੂੰ   ਦਿੱਤੀ  ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਿਵਸ ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਗੋ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਅੱਜ ਇੱਕ ਮਈ ਮਜਦੂਰ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮਹਾਂ ਰਾਣਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸ਼ਿੰਘ ਚੌਂਕ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿ਼ਖੇ ਜੇ ਪੀ ਐਮ ਓ ਦੇ ਬੈਨਰ ਥਲੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗਿਆਨ ਸ਼ਿੰਘ ਗੁਪਤਾ ਦੀ ਅੱਗਵਾਈ ਹੇਠ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਿਨ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਬੱਖ ਬੱਖ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਜਿ਼ਹਨਾਂ ਵਿਚ੍ ਪੇਨਸ਼ਨਰ ਗਿਆਨ ਸ਼ਿੰਘ,ਯੋਗਰਾਜ ਸ਼ਿੰਘ,ਉਤਮ੍ ਸ਼ਿੰਘ, ਪੀ ਡਬਲਿਊ ਡੀ, ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਦੀਪਕ ਠਾਕੁਰ,ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿਬ੍ਲਿ ਰਾਜੀਵ ਸਰਮਾ, ਸ਼ਾਂਮ ਸ਼ਿੰਘ, ਪੁਰਾਣੀ  ਪੇਨਸ਼ਨ ਤੋਂ ਜਸਬੀਰ ਸ਼ਿੰਘ, ਮਨਮੋਹਨ ਸ਼ਿੰਘ,ਜੀ ਟੀ ਯ੍ ਤੋਂ ਨਰੇਸ਼ ਮਿੱਢਾ,ਜਸਬਿੰਦਰ ਸਿੰਗਲਾ,ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਸ਼ਮਾ ਦੇਵੀਂ,ਮਿਡ ਦੇ ਮਿਲ ਤੋਂ ਰਣਜੀਤ ਕੋਰ,ਅਤੇ ਪੰਚਮ ਲਾਲ ਨੇ ਸਮਬੋਧਨ ਕਰਦੈਂ ਹੋਏ ਕਿੱਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਸੁਬਾ ਸਰਕਾਰ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੰਗਾ ਨੂੰ ਨਾ ਮਨ ਕੇ ਉਲਟਾ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਪੱਖੀ ਨਿਤਿਯਾ ਬਣਾ ਕੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਸ਼ੋਸ਼ਸਨ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਇਸ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੈਂ ਹਾਂ ਕਿ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰ ਤੇ ਮਿਡ ਡੇ ਮਿਲ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਘੱਟੋ ਘੱਟ 18000 ਰ੍ਪੁਏ ਮਹੀਨਾਂ ਤਨਖ਼ਾਹ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ.

  • पंजाब में टूटा 7 साल का रिकॉर्ड, आज और कल बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

    पंजाब में टूटा 7 साल का रिकॉर्ड, आज और कल बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

    गुरुग्राम: द‍िल्‍ली से सटे गुरुग्राम समेत पूरे हर‍ियाणा में यह सप्‍ताह कूल-कूल रहने वाला है। मौसम व‍िभाग ने दो मई तक बार‍िश का ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है। वहीं आगामी पांच मई तक ऐसा ही मौसम बना रहने की पूरी संभावना है। इससे पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण शनिवार रात को जहां शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, वहीं रविवार को दिन के समय तेज बारिश भी हुई। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा के कारण दिन में तापमान में भी कमी दर्ज की गई। वहीं दिनभर तेज हवा के साथ साथ बादलों का आवागमन भी लगा रहा। मौसम के इस सिस्टम के चलते जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं अधिकतम तापमान में कमी बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हालांकि अभी तक तेज बारिश देखने को नहीं मिली थी, लेकिन रविवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जबकि इस साल अप्रैल में सामान्य से 40 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। अप्रैल महीने में सामान्य तौर पर 7.7 एमएम बारिश होती है जो इस साल 10.7 एमएम बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने 2 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं येलो अलर्ट 3 मई से बढ़ाकर 4 मई कर दिया है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव भी देखने को मिला। हालांकि कुछ समय बाद अधिकतर जगह से पानी उतर गया।

    मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं एक मई को एक नया डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके कारण चार मई तक हरियाणा में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। दो मई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद फिर कोई नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ तो फिर से गर्मी से राहत रहेगी। लेकिन इसके बारे में अभी कोई संभावना नहीं है। हालांकि पांच मई तक ऐसा ही मौसम बना रहने की पूरी संभावना है।

  • पंजाबः इन सरकारी दफ्तरों के समय में नहीं होगा बदलाव, आदेश जारी 

    पंजाबः इन सरकारी दफ्तरों के समय में नहीं होगा बदलाव, आदेश जारी 

    चंडीगढ़ः सीएम भगवंत ने हाल ही में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी किए थे। जारी आदेशों में सीएम मान में सुबह साढ़े 7 बजे दफ्तर खुलने के समय का ऐलान किया था। वहीं दोपहर 2 बजे बंद होंगे। यह आदेश कल से लागू होंगे। वहीं जारी किए गए नए आदेशों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के दफ्तरों के समय में बदलाव नहीं होगा। आदेशों के मुताबिक अस्पताल पहले की तरह सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। इस संबंधी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चौबीस घंटे मिलेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। लोग किसी भी तरह की मेडिकल सहायता विभाग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 से भी हासिल कर पाएंगे।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अस्पतालों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मरीज पहले की तरह वहां पहुंचकर अपना इलाज करवा पाएंगे। उक्त आदेश जिला अस्पताल, सब डिवीजन अस्पताल, सारे प्राइमरी हेल्थ सेंटरों, कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों, आम आदमी क्लीनिकों, ईएसआई अस्पतालों पर लागू होगा। इससे पहले राज्य में अस्पतालों के अंदर स्थित दफ्तर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक खुलते थे। अब सुबह साढ़े सात बजे से दो बजे तक खुले रहेंगे। अस्पतालों में पहले की तरह इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी। 

  • बडोआ,डीहर चडोली चंबोआ,सरनोटी खैरियां गांवों में तेंदुए का आंतक

    बडोआ,डीहर चडोली चंबोआ,सरनोटी खैरियां गांवों में तेंदुए का आंतक

     एक दर्जन पालतु कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है यह तेंदुआ

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार तथा बंगाणा रेंज के तहत पडते गांव चपलाह राजपुरा डीहर माकडी,कोकरा,चडोली,चंबोआ सरनोटी खैरियां बडोआ सहित अन्य गांवों के लोग पिछले कुछ दिनों से जंगली तेंदुए की दहशत से घबराए हुए हैं। बडोआ गांव के अमरदीप शर्मा उर्फ सोनू बाबा का कहना है कि हमने अपने पालतु कुत्ते को घर के आंगन में बांध कर रखा हुआ था।बहीं पर जंगली तेंदुए ने उसे मार कर जंगल में फैंक दिया था।अब घर के बच्चे तथा महिलाएं रात के समय घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

    स्थानीय लोगों में जीवन सिंह, सुरजीत सिंह,मंजीत सिंह, सोनू बाबा,रवि शर्मा,विजय शर्मा,अवतार सिंह,कुलतार चंद,सतीश शर्मा सुखदेव शर्मा,अशोक कुमार,अशोक शर्मा, जोगिंद्र सिंह, सहित अन्य लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के आस पास जंगली तेंदुए की दहशत से महिलाएं तथा बच्चे घर से अकेला बाहर जाने से डर रहे हैं। महिलाएं अकेली अपनी घासनियों तथा खेतों में भी जाने से डर रही हैं।घर में पातलु पशुओं को दिन रात पशु शालाओं के अंदर ही रहना पड़ रहा है।
    बंगाणा रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है जल्द ही इस समस्या का समाधान हल करवाने के लिए उचित स्थान पर पिंजरे का प्रावधान करवाने की कोशिश की जाएगी।