Blog

  • कांग्रेसी विचारधारा को खत्म करने के लिए बीजेपी अपना रही तरह-तरह के हथकंडे: रायजादा

    कांग्रेसी विचारधारा को खत्म करने के लिए बीजेपी अपना रही तरह-तरह के हथकंडे: रायजादा

    राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर कांग्रेस कर रही “जय भारत सत्याग्रह”

    ऊना/सुशील पंडित : जिला अध्य्क्ष कांग्रेस राणा रंजीत सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी के समर्थन में राष्ट्रीय काल के आह्वान पर जय भारत सत्याग्रह ऊना के एम सी पार्क में किया गया। ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ऊना ब्लॉक के अध्य्क्ष रविंदर सहोड  उपाध्यक्ष परवीन दुआ समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने  शिरकत की। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रदद् करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश अनुसार कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश में “जय भारत सत्यग्रह” किया ।   जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी ने ऊना में शहीद स्मारक के सामने सत्याग्रह किया।

    पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म करवाने में बीजेपी ओछी राजनीति कर रही है। बात आज राहुल गांधी की नहीं है बात एक विचारधारा की है जिस विचारधारा ने इस देश को आजाद कराया उसी विचारधारा को आज खत्म करने के लिए बीजेपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। हम राहुल गांधी के साथ हैं और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध करते हैं।

    इस मौके पर जिला प्रधान राणा रंजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार उद्योगपति अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है। राहुल गांधी सांसद में लगातर अडानी को लेकर सवाल कर रहे थे और उन्होने आरोप लगाए कि भाजपा भगोड़ों को बचा रही है। इसी के चलते उनकी सांसद सदस्यता रदद् कर दी गई। जोकि सरासर गलत है ओर आज उसी कड़ी में  सम्पूर्ण देश में कांग्रेस पार्टी “जय भारत सत्यग्रह” कर रही है। उसी के विरोध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 15 से 20 अप्रैल के बीच जय भारत सत्याग्रह किया जा रहा है और आज उसी उपलक्ष्य हम सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी  के समर्थन में जय भारत सत्याग्रह किया है।  इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारी,जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा व पदाधिकारी व ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा व पदाधिकारी, जिला युवा कांग्रेस व ब्लॉक युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व जिला सेवादल व सेवादल यंग ब्रिगेड एवं ब्लॉक सेवादल व ब्लॉक सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी, जिला व ब्लॉक इंटक के पदाधिकारी एवं एनएसयूआई ऊना के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਨੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਰੇਡ, ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਜਾਇਜ ਸ਼ਰਾਬ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : MLA ਨੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਰੇਡ, ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਜਾਇਜ ਸ਼ਰਾਬ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਬਾਰੇ ਅਕਸਰ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਰਾਜਨੀਤਕ ਦਬਾਵ ਦੇ ਹੇਠ ਆ ਕੇ ਨਜਾਇਜ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਬਟਾਲਾ ਹਲਕੇ ਥਾਣਾ ਸੇਖਵਾਂ ਵਿੱਚ ਇਸਦੇ ਉਲਟ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਊਸ ਵੇਲੇ ਮਿਲਿਆ ਜਦੋ ਹਲਕੇ ਦੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਉਸਦੇ ਘਰੋਂ 250 ਗ੍ਰਾਮ ਦੇਸ਼ੀ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਸ ਉੱਤੇ 15 ਬੋਤਲਾਂ ਨਜਾਇਜ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆਂ ਪਾਕੇ ਉਸ ਉੱਤੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋ ਇਸਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਬਟਾਲਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਦੇਰ ਰਾਤ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਸੇਖਵਾਂ ਵਿਖੇ ਲੋਕਾਂ ਸਮੇਤ ਪਹੁੰਚ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਥਾਣੇ ਅੰਦਰ ਆਪਣੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਕਮਰਿਆਂ ਨੂੰ ਮਾਰੇ ਤਾਲੇ ਜਦੋ ਖੁਲਵਾ ਕੇ ਐਮ ਐਲ ਏ ਵਲੋਂ ਕਮਰੇ ਚੈਕ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਾਂ ਅੰਦਰੋਂ ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਵਿਸ਼ਕੀ ਦੀਆਂ ਬੋਤਲਾਂ ਸਮੇਤ 21ਲੀਟਰ ਨਜਾਇਜ ਦੇਸ਼ੀ ਸ਼ਰਾਬ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। 

    ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੁਲਾਏ ਗਏ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਜਦੋ ਥਾਣੇ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਕਮਰਿਆਂ ਅੰਦਰੋਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ 21 ਲੀਟਰ ਨਜਾਇਜ ਦੇਸ਼ੀ ਸ਼ਰਾਬ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਥਾਣਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸਮੇਤ ਥਾਣੇ ਅੰਦਰ ਮਜੂਦ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲ ਇਸਦਾ ਕੋਈ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਦੋ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਵਲੋਂ ਇਹ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜਿਹੜੀਆਂ 15 ਬੋਤਲਾਂ ਬਰਾਮਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਉਤੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹ 15 ਬੋਤਲਾਂ ਸ਼ਰਾਬ ਕਿੱਥੇ ਹਨ ਤਾਂ ਥਾਣਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸਮੇਤ ਹਾਜਿਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲ ਉਸਦੇ ਬਾਰੇ ਵੀ ਕੋਈ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਸੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ 15 ਬੋਤਲਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆ ਸਕੇ। ਇਸ ਤੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਬਟਾਲਾ ਵਲੋਂ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਉਚਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ, ਮੌਕੇ ਤੇ ਮਜੂਦ ਚਾਰ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੂੰ ਮੁਲਾਹਜੇ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਚਾਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਦੋ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸ਼ਰਾਬੀ ਨਿਕਲੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਆਪ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਿਚ ਐਸੀ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਬਿਲਕੁਲ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਚਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਮੁਲਾਹਿਜਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਵਿਚੋਂ ਦੋ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸ਼ਰਾਬੀ ਪਾਏ ਗਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 15 ਬੋਤਲਾਂ ਵਾਲੇ ਪਰਚੇ ਸਮੇਤ ਥਾਣੇ ਅੰਦਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਕਮਰਿਆਂ ਵਿਚੋਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ 21 ਲੀਟਰ ਨਜਾਇਜ ਦੇਸ਼ੀ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਜਾਂਚ ਰਿਪੋਰਟ ਤਿਆਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਬਟਾਲਾ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਬਟਾਲਾ ਹੀ ਕਰਨਗੇ।

  • फगवाड़ाः श्री गुरु रविदास मंदिर चक हकीम में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः श्री गुरु रविदास मंदिर चक हकीम में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज फगवाड़ा पहुंचे। इस दौरान वह चक हकीम स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में नतमस्तक हुए। पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पिछले दिनों जब उन्हें सीएम बनने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने इस मंदिर की उसारी के लिए 51 लाख रुपए दिया था। आज उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि जब वह मंदिर में नतमस्क हुए तो वहां मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी ओर मंदिर के सेवादार ने कहा कि आज पूर्व चन्नी के मंदिर ने आने पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने मंदिर की उसारी के लिए 51 लाख रुपए दिए थे। आज उन्होंने मंदिर में उनके नतमस्तक होने पर चढ़दी कला की अरदास की। 

    बता देंकि बीते दिन ही विजिलेंस ने आय से अधिक संपति मामले में नोटिस जारी कर तलब किया था। विजिलेंस के समक्ष पेश होने से पहले पूर्व सीएम चन्नी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार मुझे मरवा सकती है। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने पूर्व सीएम चन्नी से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद अब विजिलेंस ने चरणजीत सिंह चन्नी को दोबारा नोटिस जारी कर 21 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है।

  • दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित पांच काबू

    दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित पांच काबू

    10.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस नशीले पदार्थों के कारोबारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं इसी कड़ी में दो विभिन्न मामलों में चिट्टे सहित पांच युवकों को पकड़ा गया है। पहले मामले में एसआईयू व पुलिस के संयुक्त अभियान में हरोली क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव पंडोगा में चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान होशियारपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल आया जिस पर तीन युवक सवार थे। जो कि पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए तथा मोटरसाइकिल सहित पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे परंतु पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई 5.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
    आरोपित युवकों की पहचान राजन सैनी निवासी भदसाली, नवीन जसवाल निवासी सलोह तहसील हरोली जिला ऊना व दलजीत सिंह निवासी गुरु नानक देव नगर लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।

    वहीं दूसरे मामले में दो युवकों को 5. 44 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुलिस पार्टी माइनिंग चेकिंग हेतु गश्त पर थी। पंडोगा बाजार में पुलिस पार्टी ने देखा दो लड़के बंद दुकान के बाहर मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 55वी-7916) लगाकर बैठे हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों युवक घबरा गए शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो 5.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपित युवकों की पहचान अमन कुमार(24) निवासी गांव डडोह तहसील गलोड जिला हमीरपुर व संदीप कुमार (33) निवासी गांव व डा टिप्पर तहसील बड़सर जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। डीएसपी हरोली मोहन रावत व थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने चिट्टे का कारोबार करने वाले और चिट्टे का नशा करने वाले व्यक्तियों से अपील की है कि वह सुधर जाएं अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें किसी भी प्रकार का नशा करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

    वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • आज और कल भारी बारिश व तेज हवाओं के आसार 

    आज और कल भारी बारिश व तेज हवाओं के आसार 

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने के साथ अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज यानी 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को लिए भारी बारिश और तेज हवाओं के आसार जताए हैं। जानकारी के मुताबिक, तेज हवाओं के चलते दिल्ली से जयपुर जाने वाली 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ है। जहां मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

    वहीं, पहाड़ी इलाकों में कई जगह बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई राज्यों में हीटवेव का भी अलर्ट है। दिल्ली में रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि, दिन में अब हवाओं की रफ्तार में कमी आई है। लेकिन मौसम सुहाना बना हुआ है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में अगले दो दिन भी बारिश की संभावना है। आईएमडी की ताजा सैटेलाइट इमेज और रडार ऑब्जरवेशन के मुताबिक, आज (बुधवार) पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके साथ ही इन राज्यों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज, बिजली, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि के आसार भी बन रहे हैं।

    पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखी गई। मनाली में अटल टनल के इलाके में ताजा बर्फबारी देखने को मिली, जिसके बाद पहाड़ियां बर्फ की सफेद परत से ढक गईं। बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। एक तरफ कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहाना बना हुआ है तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी बंगाल और बिहार में आज और कल गंभीर हीटवेव के आसार हैं। इसके अलावा सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी दो दिन तक हीटवेव की संभावना है। वहीं, हरियाणा और उत्तर प्रेदश के इलाकों में आज के लिए हीटवेव की भविष्यवाणी की गई है।

  • जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाजरी

    जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाजरी

    ऊना/ सुशील पंडित : पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं एवं लू चलने के आसार दिख रहे हैं, ऐसे में स्थानीय निवासियों को अपनी सेहत के प्रति सावधानियां बरतनी चाहिए। इस संबध में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि लोग अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। गर्म हवाएं एवं लू खतरनाक साबित हो सकती है। 

    लू से सुरक्षा उपाय

    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जहां तक संभव हो धूप में घरों से बाहर न निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं व यात्रा करते हुए अपने पास पानी अवश्य रखें। धूप में हल्के व ढीले कपड़े पहनें, धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें, सिर को टोपी या गमछे से ढकें तथा हमेशा जूते-चप्पल पहन कर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर काम करने से पहरेज करें। अगर आपका काम बाहर का हो तो गीले कपड़े को अपने सिर, चेहरे व गर्दन पर रखें। इसके साथ-साथ घर में बने आम पन्ना, लस्सी, नींबू पानी आदि का सेवन नियमित रूप से करें। बच्चों व पालतू जानवरों को पार्क किए हुए वाहनों में अकेला ना छोड़ें। अपने घर को ठंडा रखें व पर्दों का इस्तेमाल करें। रात को घर की खिड़कियां खुली रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान व आने वाले दिनों के अनुमानित तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। तबीयत ठीक न होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    लू लगने पर क्या करें

    उन्होंने बताया कि सावधानी बरतने के बावजूद अगर किसी को लू लग जाए तो उसे तुरंत छांव में बिठा दें। तंग कपड़े पहनें हो तो उसके कपड़ों को ढीला कर दें। ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोंछे या ठंडे पानी से नहलाएं। मरीज को ओआरएस या नींबू-पानी की घोल पिलाएं, ताकि शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाई जा सके। यदि व्यक्ति उल्टी करे या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने या पीने को न दें। लू लगे व्यक्ति की हालत में अगर एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं और चिकित्सक की सलाह लें।

  • पंजाबः ब्यास दरिया में बने गड्ढे से हजारों लीटर अवैध शराब बरामद, सर्च आप्रेशन जारी, देखें वीडियो

    पंजाबः ब्यास दरिया में बने गड्ढे से हजारों लीटर अवैध शराब बरामद, सर्च आप्रेशन जारी, देखें वीडियो

    बटालाः जिले के गांव मोजपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ब्यास दरिया में बने बरेते से हजारों लीटर अवैध शराब बरामद की गई। हालांकि वहां पर अभी भी सर्च आप्रेरशन जारी है। बता दें कि चार दिन पहले ही आबकारी विभाग के जिला सहायक आबकारी आयुक्त नवजीत सिंह व एसएसपी सतिंदर सिंह द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के मिले आदेशों के तहत आबकारी विभाग और ब्यास थाने की पुलिस ने ब्यास सर्कल के गागढ़ेवाली गांव के निकट ब्यास नदी के टापू से 20 हजार लीटर लाहन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की थी।

    राजिंदरा वाइन के जीएम गुरप्रीत सिंह गोपी उप्पल ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा ईटीओ सुनील गुप्ता, हेमत शर्मा और एसएचओ थाना ब्यास के नेतृत्व में सर्कल ब्यास के गांवों में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया था कि एक विशेष मुखबिर ने आकर सूचना दी कि गगढ़ेवाली गांव के पास ब्यास नदी के एक टापू में अवैध नशे का अवैध धंधा करने वालों द्वारा बड़ी मात्रा में लाहन छिपा कर रखी हुई थी। जिसके बाद आज फिर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮਾਰੀ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਫੜ ਖੜਿਆ ਥਾਣੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮਾਰੀ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਫੜ ਖੜਿਆ ਥਾਣੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਬਟਾਲਾ :  ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ 70 ਦੇ ਕਰੀਬ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਇਕ ਏਜੰਟਾ ਵਲੋਂ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅੱਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋ ਏਜੰਟ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਬਾਹਰ ਹੰਗਾਮਾਂ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਠੱਗ ਏਜੰਟ ਉੱਪਰ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਜਿਸਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਕਲ਼ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਇੱਸ ਠੱਗ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਅੱਤੇ ਥਾਣੇ ਲੈ ਗਏ, ਪਰ ਰਾਤ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਮਜੂਦ ਨਹੀ ਮਿਲਿਆ ਅੱਤੇ ਨਾ ਕਿੱਸੇ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਸੁਣੀ ਜਦੋ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਵੇਰੇ 9 ਵਜੇ ਆ ਕੇ ਉਹ ਆਪਣੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇਣ। ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਸ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਸਹਿਯੋਗ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਨਾ ਹੀ ਉਸ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿਚ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਾ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਹ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਗੇ।

    ਇੱਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਠੱਗੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਠੱਗ ਏਜੰਟ ਨੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਂਅ ਤੇ 70 ਦੇ ਕਰੀਬ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਕੋਲੋ ਲੱਖਾ ਰੁਪਏ ਲਏ ਸਨ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਝੂਠੇ ਵਿਜੈ ਅਤੇ ਝੂਠੀਆਂ ਟਿਕਟਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ, ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਬਰਾਂਚ ਦੇ ਅੱਗੇ ਹੰਗਾਮਾਂ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਾਤੀ 9 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਜੱਸੀ ਨਾਮ ਦੇ ਏਜੰਟ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਤੁਸੀਂ ਆਪਣੇ ਪਾਸਪੋਰਟ ਵਾਪਸ ਲੈਣੇ ਹਨ ਤਾਂ ਤਿੰਨ-ਤਿੰਨ ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਉਸਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਭੇਜੋ ਤੇ ਆਪਣੇ ਪਾਸਪੋਰਟ ਲੈ ਲਵੋ। 

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਕਾਹਨੂੰਵਾਨ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੇ ਇਸ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋ ਇਸ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਬਰਿਆਰ ਚੌਕੀ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਹਿ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਨੂੰ ਸਿਟੀ ਥਾਣੇ ਲੈ ਜਾਓ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨੌਜਵਾਨ ਸਿਟੀ ਥਾਣੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਸਿਟੀ ਥਾਣੇ ਦੀ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਤੋਂ ਮਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਕਹਿ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਾਡੀ ਹੱਦ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਬਰਿਆਰ ਚੌਕੀ ਲੈ ਜਾਓ ਅਤੇ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਸਾਥ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿਚ ਹਾਜਰ ਮੁਲਾਜਮ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਕਹਿ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਸਵੇਰੇ 9 ਵਜੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਤਾਂ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਪਰ ਜੇਕਰ ਅਸੀਂ ਇਸ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਨਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਆਪਣੀ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿਚ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਧਰਨੇ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਵਾਂਗਾ ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ ਨੇ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਨੌਜਵਾਨ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ ਨੇ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਨੌਜਵਾਨ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਬਟਾਲਾ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਊਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ ਜਦੋ ਇੰਚਾਰਜ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਮੁਖਬਿਰ ਖਾਸ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਤੇ ਪਿੰਡ ਧਿਆਨਪੁਰ ਨਜਦੀਕ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ 24 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਸੁਖਚੈਨ ਮਸੀਹ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਇਸ ਪਾਸੋਂ 1 ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ, ਇਕ ਦੇਸੀ ਕੱਟਾ 315 ਬੋਰ ਅਤੇ ਪੰਜ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਥਾਣਾ ਕੋਟਲੀ ਸੂਰਤ ਮੱਲੀ ਮੁਕਦਮਾ ਉਕਤ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਤਫਤੀਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ ਹੋਰ ਵੀ ਸੁਰਾਗ ਮਿਲਣ ਦੀ ਆਸ ਹੈ, ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਤਿੰਨ ਮੁਕਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ।

  • इस राज्य में होंगे दो बड़े राजनीतिक ‘धमाके’, दिग्गज नेत्री ने किया बड़ा दावा

    इस राज्य में होंगे दो बड़े राजनीतिक ‘धमाके’, दिग्गज नेत्री ने किया बड़ा दावा

    पुणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने दावा किया है कि अगले 15 दिनों में दो ‘धमाके’ (राजनीतिक) होंगे। उनके मुताबिक इन धमाकों में एक दिल्ली में और दूसरा महाराष्ट्र में होगा। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब कुछ संवाददाताओं ने उनसे वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के उस बयान के बारे में मंगलवार को पूछा, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में अगले 15 दिनों में (राजनीतिक) ‘बम धमाके’ होंगे। राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुले ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘एक दिल्ली में होगा और दूसरा राज्य में होगा।’’

    शरद पवार के भतीजे और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने मंगलवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया था कि वह और उनके वफादार विधायकों का एक समूह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह जीवित रहने तक अपनी पार्टी (राकांपा) के लिए काम करेंगे। अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम, उनके कथित असंतोष और भाजपा के साथ उनकी निकटता को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बारे में पूछे जाने पर सुले ने कहा, ‘‘जो हुआ है वह यह है कि किसी भी घटनाक्रम के लिए मेरे भाई (अजित पवार) को जिम्मेदार ठहराया जाता है। हर कोई एक सिक्के के बारे में बात करता है जिसकी बाजार में मांग है।’’ कुछ विधायकों से संपर्क नहीं होने के दावों पर उन्होंने कहा कि सीमा में नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

    राकांपा के 40 विधायकों के अजित पवार के साथ जाने के लिए तैयार होने संबंधी खबरों पर सुले ने कहा कि शरद पवार, अजित पवार और राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल सभी विधायकों के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं और वह खुद भी सभी विधायकों से बात करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई असंतुष्ट है तो हमें इसके बारे में पता चल जाएगा। अगर आपकी खबरों में जरा सी भी सच्चाई है और मुझे आपसे (मीडिया से) पता चलता है कि कुछ विधायक असंतुष्ट हैं तो मैं निश्चित तौर पर उनसे बात करूंगी।’’