Blog

  • Jalandhar News: पॉश इलाके के गड्ढे में गिरी Car, BJP पार्षद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके के गड्ढे में गिरी Car, BJP पार्षद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के पिम्स हॉस्पिटल के नजदीक छोटी बारादरी पार्ट-2 में स्थित मार्कीट में बीती रात गड्ढे में कार गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की जान बाल-बाल बची।

    जानकारी देते नवलवीर सिंह ने बताया कि ताज के सामने वाली मार्कीट में लाइट लगी थी। जिसके उखाड़ने के कारण वहां गहरा गड्ढा बन गया। इस गड्ढे में बीती रात कार गिर गई। गड्ढे के पास किसी तरह का कोई साइन बोर्ड भी नहीं है। उन्होंने कई बार बीजेपी काऊंसलर प्रो. सरताज को इस बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन वह हर बार कह देते हैं कि काम अंडरप्रोसेस है, टैंडर पास हो गया है जल्द ही काम हो जाएगा।

    लेकिन, लोगों की जान के लिए आफत बने हुए गड्ढे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने मांग की कि मार्कीट पूरी तरह अंधेरे में है और यहां कोई भी हादसा हो सकता है। वहीं दुकानों में भी किसी तरह की वारदात हो सकती है। इसलिए उन्होंने पार्षद को कुंभकर्णी नींद से जागने का आह्वान करते हुए मांग की है कि गड्ढा भरने का काम जल्द से जल्द करवाया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से बचा जा सके।

    गुरनीक सरना ने कहा कि छोटी बारादरी पार्ट-2 की ताज मार्कीट में करीब 2 हफ्ते पहले एक लैंप निकालकर गड्ढा किया गया था, जिस कारण यहां अब कोई लाइट नहीं है और मार्कीट अंधेरे में डूब चुकी है। उन्होंने इस बारे में कमिशनर को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि आखिर क्यों गड्ढे का काम नहीं हो रहा, इस बारे में जांच होनी चाहिए।

  • Punjab News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा इलाके में न्यू राजू कालोनी निवासी 36 वर्षीय युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे ने ससुराल वालों से परेशान होकर यह कदम उठाया है। मृतक युवक की मां सीमा के बयानों पर थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी पत्नी उसके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    थाना टिब्बा की पुलिस को जानकारी देते शिकायतकर्ता सीमा रानी (पत्नी सुरिंदरपाल) ने बताया कि उनके बड़े बेटे प्रदीप कुमार (36) की शादी 26 अगस्त 2016 को मोनिका के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। सीमा रानी के अनुसार जिस बिचोलिए ने ये रिश्ता करवाया था उसने झूठ बोला था। लड़की को दिमागी दौरे और मिरगी के दौरे पड़ते थे। मोनिका हमेशा लड़ाई करके मायके चली जाती थी। 10 साल में करीब 30 बार वह मायके गई है। बेटे को परेशान ही इतना कर दिया कि उसने सुसाइड कर लिया। प्रदीप को अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी जा रही थी। प्रदीप के तीन बच्चे है। 2 बेटियां और एक बेटा है। प्रशासन से मांग है कि जिस तरह मेरा बेटा मरा है इन पर भी कार्रवाई करें।

    परिवार ने बताया कि विवाद की शुरुआत 8 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे हुई। मोनिका अपने पति प्रदीप कुमार के साथ झगड़ा कर रही थी। झगड़ा दोनों में किस बात को लेकर हुआ यह पता नहीं चला। झगड़े के बाद मोनिका अपने मायके चली गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने प्रदीप के साथ जमकर गाली-गलौज की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपियों की बदसलूकी और रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर प्रदीप ने जहरीली चीज खा ली।

    वहीं, मृतक प्रदीप की पत्नी मोनिका ने कहा कि उससे ससुराल पक्ष मारपीट करता था। उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान पड़े है। उन्होंने कई बार सास सीमा से कहा था कि उनकी रसोई अलग कर दो लेकिन वह मानती नहीं थी। पति प्रदीप से भी कहा था कि अलग हो जाओ लेकिन वह माना नहीं। उन्होंने सास पर भी टार्चर करने के आरोप लगाए। दूसरी ओर पुलिस ने मोनिका (मृतक की पत्नी), आकाश (पत्नी का भाई/साला), अमन (पत्नी का भाई/साला), हनी शर्मा (निवासी एचएल कॉलोनी, जमालपुर) के खिलाफ धारा BNS 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने कहा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: Lovely Dhaba से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Lovely Dhaba से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के गांव शताब्दीगढ़ में ढाबे की आड़ में लोगों को शराब परोसने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने ढाबा संचालक को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह धालीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव शताब्दीगढ़ स्थित ‘लवली ढाबे’ पर अवैध शराब बेची जा रही है। पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने पुलिस टीम के साथ मिलकर ढाबे पर छापा मारा गया, तो वहां से अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलें, अधिये और पौये बरामद हुए, जिन्हें केवल चंडीगढ़ में ही बेचा जा सकता है। पुलिस ने इस संबंध में शराब को जब्त कर लिया है और ढाबे के मालिक दलवीर सिंह (निवासी सफिपुर हॉल, शताब्दीगढ़) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी भी हालत में लोगों को अवैध शराब का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।          
  • Jalandhar News: गुरदासपुर-बटाला के थानों पर RPG अटैक का आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: गुरदासपुर-बटाला के थानों पर RPG अटैक का आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और बटाला के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमलों के संबंध में अमृतसर पुलिस ने जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) हैंडलर को अरेस्ट किया है। इसी सिलसिले में जांच चल रही थी कि तीसरे आरोपी के जालंधर के गांव माणकराए में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने शनिवार देर शाम गांव में छापा मारा और मनवीर सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

    ये कार्रवाई पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने की है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खुफिया विंग इससे पहले मनवीर सिंह के साथी गुरदासपुर जिले के दोलानंगल गांव के रहने वाले आकाश मसीह और उसके साथी जबलोन को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के विदेशी हैंडलर मन्नू अगवान द्वारा पंजाब को दहलाने की साजिश से जुड़ा है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2024 में गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और फिर अप्रैल 2025 में बटाला के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमलों से हुई थी।

    इन हमलों के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह रेड की और जुलाई 2025 में मुख्य आरोपी आकाश मसीह को एमपी के इंदौर से गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसके साथी जबलोन और अन्य गुर्गों को 5 हैंड ग्रेनेड और 1 किलो आरडीएक्स के साथ दबोचा गया। इसी कड़ी में 11 अप्रैल 2026 को पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने जालंधर के माणकराए गांव से मनवीर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पुर्तगाल में बैठे अगवान के इशारे पर धार्मिक नेताओं और पुलिस इमारतों को निशाना बनाने की फिराक में था।

     

     

  • आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2026

    आज ग्रहों का गोचर आपके अंदर तालमेल बिठाने और जिम्मेदारी संभालने के बीच एक सुंदर संतुलन बना रहा है। चंद्रदेव आज मकर राशि में विराजमान हैं, जो आपको अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर और व्यावहारिक बनाएंगे। मीन राशि में सूर्यदेव, नीच के बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी अचेतन मन और भविष्य की गहरी प्लानिंग को सक्रिय कर रही है। मेष राशि के शुक्रदेव आपके व्यक्तित्व में आकर्षण भर रहे हैं, जबकि मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव ज्ञान और विस्तार की दिशा दिखा रहे हैं। राहु और केतु की स्थिति सामाजिक लाभ और व्यक्तिगत सुधार के बीच संतुलन बैठाने की सलाह दे रही है।

    मेष राशि: आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार होगा। आज चंद्रदेव मकर राशि में आपके दसवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान करियर और लॉन्ग टर्म लक्ष्यों पर रहेगा। मीन राशि के ग्रहों का जमावड़ा आपके बारहवें भाव को सक्रिय कर रहा है, जो आपको आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक विकास की ओर ले जाएगा। आज आप महत्वाकांक्षा और इमोशन का मेल महसूस कर सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए जमीन से जुड़े रहें क्योंकि आज किए गए छोटे प्रयास भविष्य की दिशा तय करेंगे। सकारात्मक रूप से, आपकी राशि में शुक्रदेव की मौजूदगी आपके आकर्षण और आत्मविश्वास को बढ़ा रही है, जिससे पुराने कामों के लिए प्रशंसा मिल सकती है। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार होगा। नकारात्मक पक्ष देखें तो, बारहवें भाव के ग्रहों के कारण मानसिक थकान हो सकती है और बुधदेव का नीच होना बातचीत में भ्रम पैदा कर सकता है। आर्थिक रूप से खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए फालतू चीजों पर पैसा न बहाएं।

    वृषभ राशि: आर्थिक अनुशासन आज बहुत जरूरी है। आज चंद्रदेव मकर राशि में आपके नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान उच्च शिक्षा और भाग्य से जुड़े मामलों की ओर जाएगा। मीन राशि के ग्रहों का भारी प्रभाव आपको अपने भीतर झाँकने के लिए प्रेरित करेगा। आपको प्रैक्टिकल जिम्मेदारियों और आध्यात्मिक समझ के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्गों या मेंटर्स का मार्गदर्शन आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सकारात्मक रूप से, दूसरे भाव के बृहस्पतिदेव आर्थिक स्थिरता और सही फैसले लेने में मदद करेंगे। नकारात्मक रूप से, बुधदेव का नीच होना सामाजिक सर्कल में गलतफहमी पैदा कर सकता है। बारहवें भाव में शुक्रदेव का प्रभाव भावनात्मक अकेलापन या छिपे हुए खर्चे ला सकता है। प्रेम संबंधों में आज प्राइवेसी की इच्छा रहेगी; पार्टनर से खुलकर बात करें क्योंकि छोटी गलतफहमियां बढ़ने का डर है। आर्थिक अनुशासन आज बहुत जरूरी है, उधार देने से बचें। करियर में राहु अचानक बदलाव या नया अवसर ला सकता है।

    मिथुन राशि: लव लाइफ में जीवन में भावनात्मक तीव्रता रहेगी। देखा जाए तो आज चंद्रदेव मकर राशि में आपके आठवें भाव में हैं, जो आपको जीवन के छिपे हुए पहलुओं को समझने के लिए प्रेरित करेंगे। मीन राशि के ग्रहों के कारण करियर का दसवां भाव बहुत सक्रिय रहेगा, जिससे आप जिम्मेदारियों के बीच खिंचाव महसूस कर सकते हैं। आज शांत रहना ही सबसे अच्छा है। सकारात्मक रूप से, आपकी राशि में बृहस्पतिदेव आत्मविश्वास और समझदारी लेकर आएंगे। ग्यारहवें भाव के शुक्रदेव नेटवर्किंग से लाभ दिलाएंगे। नकारात्मक पक्ष यह है कि राशि स्वामी बुधदेव का नीच होना करियर से जुड़ी बातचीत में भ्रम और सीनियर्स से गलतफहमी पैदा कर सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और छिपे हुए डरों को हावी न होने दें। प्रेम जीवन में भावनात्मक तीव्रता रहेगी, लेकिन बातचीत की कमी से दूरी आ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें क्योंकि अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। सेहत के लिए प्राणायाम और रिलैक्सेशन जरूरी है।

    कर्क राशि: आपका ध्यान निजी और प्रोफेशनल रिश्तों पर रहेगा। चंद्रदेव आज मकर राशि में आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान निजी और प्रोफेशनल रिश्तों पर रहेगा। मीन राशि का प्रभाव आपके नौवें भाव को सक्रिय कर रहा है, जो आध्यात्मिक विकास और मेंटर्स के मार्गदर्शन की ओर इशारा करता है। आपको प्रैक्टिकल रिश्तों और भावनात्मक उम्मीदों के बीच संतुलन बनाना होगा। स्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं, पर ये सीखने के मौके हैं। सकारात्मक रूप से, दसवें भाव के शुक्रदेव आपकी पब्लिक इमेज और प्रोफेशनल आकर्षण बढ़ाएंगे। नकारात्मक पक्ष यह है कि बुधदेव का नीच होना फैसले लेने में कन्फ्यूजन दे सकता है और पार्टनर्स के साथ गलतफहमी की आशंका है। आर्थिक रूप से यात्रा या निजी जरूरतों पर खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए फालतू खर्च से बचें। सेहत के लिए मेडिटेशन और शांत वातावरण में समय बिताना फायदेमंद रहेगा। करियर में मेहनत रंग लाएगी, बस अपनी बातचीत में स्पष्टता रखें।

    सिंह राशि: बृहस्पतिदेव इच्छाओं की पूर्ति में सहायक होंगे। देखा जाए तो आज चंद्रदेव मकर राशि में आपके छठे भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे ध्यान काम, जिम्मेदारी और स्वास्थ्य पर रहेगा। मीन राशि के ग्रहों का जमावड़ा आठवें भाव को सक्रिय कर रहा है, जो आंतरिक बदलाव और भावनात्मक गहराई का संकेत है। आज आप दबाव और आत्म-मंथन महसूस कर सकते हैं, इसलिए चुनौतियों को धैर्य से संभालें। अनावश्यक तनाव से बचें क्योंकि अनुशासन ही आज आपकी सफलता की कुंजी है। सकारात्मक रूप से, छठे भाव का चंद्रमा आपको बाधाओं को पार करने की शक्ति देगा और ग्यारहवें भाव के बृहस्पतिदेव इच्छाओं की पूर्ति में सहायक होंगे। नकारात्मक रूप से, बुधदेव का नीच होना जरूरी मामलों में भ्रम पैदा कर सकता है। रिश्तों में राहु पार्टनरशिप को लेकर अवास्तविक उम्मीदें पैदा कर सकता है, इसलिए भरोसे पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से अचानक खर्च आ सकते हैं, सुरक्षित फाइनेंशियल प्लानिंग करें। सेहत के लिए संतुलित दिनचर्या और नियमित व्यायाम अपनाएं।

    कन्या राशि: इन्वेस्टमेंट के मामलों में सावधानी बरतें। देखा जाए तो आज चंद्रदेव मकर राशि में आपके पांचवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे ध्यान रोमांस और व्यक्तिगत रुचियों पर रहेगा। मीन राशि के ग्रहों का समूह सातवें भाव को सक्रिय कर रहा है, जो रिश्तों को हाईलाइट कर रहा है। अपनी इच्छाओं और दूसरों की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाएं। सकारात्मक रूप से, पांचवें भाव का चंद्रमा रचनात्मकता बढ़ाएगा और दसवें भाव के बृहस्पतिदेव करियर में उन्नति और पहचान दिलाएंगे। नकारात्मक पक्ष यह है कि राशि स्वामी बुधदेव का सातवें भाव में नीच होना रिश्तों में कन्फ्यूजन और पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा कर सकता है। छठे भाव का राहु काम को लेकर तनाव दे सकता है, इसलिए फालतू बहस से बचें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन जॉइंट इन्वेस्टमेंट के मामलों में सावधानी बरतें। सेहत के लिए मानसिक तनाव और ज्यादा सोचने से बचें; रिलैक्सेशन जरूरी है। करियर में अपने लेन-देन और संवाद में बहुत स्पष्ट रहें।

    तुला राशि: सातवें भाव के शुक्रदेव रिश्तों में तालमेल लाएंगे। आज चंद्रदेव मकर राशि में आपके चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आप स्थिरता और सुख-सुविधा की आवश्यकता महसूस करेंगे। मीन राशि के ग्रहों का समूह छठे भाव को सक्रिय कर रहा है, जो काम और स्वास्थ्य को हाईलाइट कर रहा है। आप निजी शांति और प्रोफेशनल कर्तव्यों के बीच खिंचाव महसूस कर सकते हैं। भावनात्मक मैच्योरिटी ही आपको स्थितियों को मैनेज करने में मदद करेगी। सकारात्मक रूप से, चौथे भाव का चंद्रमा पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाएगा और सातवें भाव के शुक्रदेव रिश्तों में तालमेल लाएंगे। नौवें भाव के बृहस्पतिदेव भाग्य और मार्गदर्शन में साथ देंगे। नकारात्मक रूप से, बुधदेव का नीच होना दैनिक कार्यों या बातचीत में भ्रम पैदा कर सकता है। आर्थिक रूप से फालतू खर्चों से बचें और फाइनेंशियल प्लानिंग ध्यान से करें। सेहत के लिए शांत वातावरण में समय बिताना और ध्यान करना अच्छा रहेगा। करियर में व्यवस्थित और फोकस्ड रहें क्योंकि काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

    वृश्चिक राशि: तीसरे भाव का चंद्रमा साहस और आत्मविश्वास देगा। आज चंद्रदेव मकर राशि में आपके तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आप पहल करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। मीन राशि के ग्रहों का समूह पांचवें भाव को सक्रिय कर रहा है, जो क्रिएटिविटी और व्यक्तिगत रुचियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। आप काम में प्रैक्टिकल नज़रिये और भावनात्मक गहराई का मेल महसूस करेंगे। सफलता के लिए धैर्य और स्पष्टता बनाए रखना अनिवार्य है। सकारात्मक रूप से, तीसरे भाव का चंद्रमा साहस और आत्मविश्वास देगा। पांचवें भाव की सक्रियता समस्याओं को सुलझाने के नए तरीके दिखाएगी। नकारात्मक रूप से, बुधदेव का नीच होना फैसले लेने में कन्फ्यूजन पैदा कर सकता है। आठवें भाव के बृहस्पतिदेव अचानक कुछ चिंताजनक स्थितियां ला सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचें। बातचीत में स्पष्टता की कमी से गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए खुद को शांत रखें। आर्थिक रूप से जोखिम भरे निवेश से दूर रहें क्योंकि अचानक खर्च आ सकता है।

    धनु राशि: दूसरे भाव के चंद्रमा व्यावहारिक सोच बेहतर बनाएंगे। आज चंद्रदेव मकर राशि में आपके दूसरे भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आप सुरक्षा और प्रैक्टिकल बातों के बारे में ज्यादा सोचेंगे। मीन राशि के ग्रहों का समूह चौथे भाव को सक्रिय कर रहा है, जो घर और परिवार को हाईलाइट कर रहा है। आपको आर्थिक मजबूती और मन की शांति के बीच संतुलन बनाना होगा। आज का दिन धैर्य और सोच-समझकर फैसले लेने की मांग करता है। सकारात्मक रूप से, दूसरे भाव के चंद्रमा व्यावहारिक सोच बेहतर बनाएंगे और रिसोर्सेज को मैनेज करने में मदद करेंगे। पांचवें भाव के शुक्रदेव क्रिएटिविटी निखारेंगे। नकारात्मक रूप से, चौथे भाव में बुधदेव का नीच होना परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी और घरेलू उलझन बढ़ा सकता है। तीसरे भाव का राहु आपको बेचैन कर सकता है, इसलिए काम पर फोकस रखें। आर्थिक रूप से बचत और स्थिरता पर ध्यान दें, निवेश से पहले पूरी जाँच करें।

    मकर राशि: बृहस्पतिदेव काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। चंद्रदेव आज आपकी अपनी राशि मकर के प्रथम भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी भावनाएं और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावशाली रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों और दिशा को लेकर अधिक जागरूक महसूस करेंगे। मीन राशि के ग्रहों का समूह तीसरे भाव को सक्रिय कर रहा है, जो कम्युनिकेशन और मेहनत बढ़ा रहा है। आप आत्मविश्वास और मानसिक दबाव का मिला-जुला असर महसूस करेंगे। सकारात्मक रूप से, प्रथम भाव का चंद्रमा आत्मनिर्भरता और मैच्योरिटी पैदा करेगा, जिससे लोग आपको नोटिस करेंगे। चौथे भाव के शुक्रदेव पारिवारिक सुख-शांति देंगे। नकारात्मक रूप से, तीसरे भाव में बुधदेव का नीच होना भाई-बहनों या सहकर्मियों के साथ कन्फ्यूजन पैदा कर सकता है। छठे भाव के बृहस्पतिदेव काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। आर्थिक रूप से राहु अचानक बड़ा खर्च ला सकता है, इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग समझदारी से करें। सेहत के लिए हल्का स्ट्रेचिंग व्यायाम मानसिक दबाव कम करेगा।

    कुंभ राशि: पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव क्रिएटिविटी और बुद्धिमानी बढ़ाएंगे। चंद्रदेव आज मकर राशि में आपके बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आप आंतरिक भावनाओं को समझने की जरूरत महसूस करेंगे। मीन राशि के ग्रहों का समूह दूसरे भाव को सक्रिय कर रहा है, जो पैसों, परिवार और वाणी पर ध्यान बढ़ा रहा है। आप भावनात्मक संवेदनशीलता और प्रैक्टिकल चिंताओं का मिला-जुला असर महसूस करेंगे। आज आध्यात्मिक अभ्यास आपको शांति दिलाएंगे। सकारात्मक रूप से, बारहवें भाव का चंद्रमा आध्यात्मिक विकास और आंतरिक शांति में मददगार होगा। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव क्रिएटिविटी और बुद्धिमानी बढ़ाएंगे। नकारात्मक रूप से, दूसरे भाव में बुधदेव का नीच होना पैसों के मामलों या बोलने में कन्फ्यूजन दे सकता है। प्रथम भाव का राहु आपको बेचैन कर सकता है। आर्थिक रूप से खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए फालतू चीजों पर खर्च करने पर लगाम लगाएं और बचत पर ध्यान दें। सेहत के लिए ध्यान, योग या अकेले में समय बिताना सुकून देगा।

    मीन राशि: भावनात्मक गहराई का मिला-जुला असर महसूस करेंगे। चंद्रदेव आज मकर राशि में आपके ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान लाभ, नेटवर्किंग और भविष्य के लक्ष्यों पर रहेगा। आपकी अपनी राशि के प्रथम भाव में ग्रहों का शक्तिशाली समूह आपको खुद के लिए ज्यादा जागरूक और संवेदनशील बना रहा है। आप आत्मविश्वास और भावनात्मक गहराई का मिला-जुला असर महसूस करेंगे। सकारात्मक रूप से, ग्यारहवें भाव का चंद्रमा लाभ दिलाएगा और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रथम भाव में ग्रहों की मौजूदगी आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। नकारात्मक रूप से, आपकी राशि में बुधदेव का नीच होना आपकी सोच और बातचीत में कन्फ्यूजन पैदा कर सकता है, इसलिए जल्दबाजी में फैसला न लें। बारहवें भाव का राहु अनजानी चिंताएं दे सकता है और नींद खराब कर सकता है। आर्थिक रूप से दूसरे भाव के शुक्रदेव सुख-सुविधाओं में इजाफा करेंगे, लेकिन फाइनेंशियल प्लानिंग समझदारी से करें। सेहत के लिए पर्याप्त आराम और मेडिटेशन बहुत जरूरी है।

  • पंजाब ने IPL के इस सीजन का जीता तीसरा मैच, टीम ने वृंदावन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    पंजाब ने IPL के इस सीजन का जीता तीसरा मैच, टीम ने वृंदावन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    SAS नगर (मोहाली): IPL के मौजूदा सीज़न के 17वें मैच और आज न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। पंजाब ने 18.5 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर मैच जीत लिया।

    पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने 33 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 69 रनों की नाबाद पारी खेली, को ‘मैन ऑफ़ द मैच’ घोषित किया गया। पंजाब के प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, प्रयास आर्य ने 20 गेंदों में 57 रन बनाए, कूपर कॉनोली ने 11 रन बनाए और नेहल वडेरा ने 14 रन बनाए। शशांक सिंह 16 रनों पर नाबाद रहे। पंजाब के गेंदबाज़ों में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट लिए, और बार्टलेट ने एक विकेट लिया।

    इससे पहले, सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाज़ी की और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 74 रनों की शानदार पारी खेली। TM हेड ने 38 रन बनाए, ईशान किशन ने 27 रन बनाए, H क्लासेन ने 39 रन बनाए, अनिकेत बर्मा ने 18 रन बनाए, और सलिल अरोड़ा ने 9 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी कोई रन नहीं बना सके और H दुबे एक रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के गेंदबाज़ों में, शिवांक कुमार ने तीन विकेट लिए और हर्ष दुबे ने एक विकेट लिया।

    पंजाब किंग्स की टीम ने वृंदावन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
    पंजाब किंग्स की टीम ने वृंदावन में नाव पलटने की घटना में मारे गए दस यात्रियों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी। खिलाड़ी काले आर्मबैंड पहनकर मैदान में उतरे और उन्होंने दिवंगत के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

     

     

     

     

  • क्लीनिक में चोरी करने घुसा चोर, शटर के बीच फंसा सिर, छह घंटे तक लटका रहा, देखें वीडियो

    क्लीनिक में चोरी करने घुसा चोर, शटर के बीच फंसा सिर, छह घंटे तक लटका रहा, देखें वीडियो

    गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड में शनिवार दोपहर एक क्लीनिक में चोरी की कोशिश उस समय फेल हो गई, जब चोर खुद ही शटर और दीवार के बीच फंस गया।

    कैसे हुआ हादसा?
    जानकारी के अनुसार, अभिषेक नाम का युवक, जो बिहार का रहने वाला है, बीती रात क्लीनिक में चोरी करने के इरादे से छत के रास्ते अंदर घुसा था। लेकिन जब वह नीचे उतरने लगा, तो उसकी गर्दन शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच फंस गई। इस वजह से वह वहीं लटक गया और खुद को बाहर नहीं निकाल सका।

    फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू
    शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे फायर स्टेशन वैशाली को इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से शटर को सावधानी से हटाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

    पुलिस के हवाले किया गया आरोपी
    रेस्क्यू के बाद युवक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
    यह पहला मामला नहीं है जब चोर चोरी करते समय खुद ही फंस गया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि चोर किसी घर या दुकान में घुसने की कोशिश में फंस जाते हैं और फिर उन्हें निकालने के लिए पुलिस या फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ता है।

    हाल ही में हुआ एक और मामला
    कुछ समय पहले एक और घटना सामने आई थी, जिसमें एक चोर रोशनदान से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अपनी शारीरिक बनावट की वजह से वहीं फंस गया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसे मुश्किल से बाहर निकाला गया।

     

     

  • भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

    भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

    ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव बदोली स्थित शिवमंदिर प्रांगण में संचालित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कथा पंडाल में प्रसिद्ध भजन ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ पर सभी श्रद्धालु काफी देर तक झूमते व थिरकते रहे। श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर कथा पंडाल को गुब्बारे व फूल-माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वृंदावन से पधारे कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर व्याख्यान किया। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है, अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है।जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड दी, तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। कथा के दौरान बासुदेव, यशोदा व श्रीकृष्ण के बाल-रूप की झांकी देख सभी श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए नृत्य करने लगे। प्रवचन के क्रम में कथा व्यास ने कहा कि जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है, तो संकल्प लेना जरूरी है। हर बच्चे को अपने माता-पिता व गुरू की बातों को मानना चाहिए, जिन बच्चों के उपर माता-पिता का आशीर्वाद है, उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त है। हर एक माता-पिता को चाहिए कि अपने साथ बच्चों को भागवत कथा, सत्संग, कीर्तन में जरूर साथ लाएं। धर्म की कथा सुनने से बच्चों में अच्छे संस्कार आते है। शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के आयोजन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। भागवत कथा के दौरान व्यास पूजा, भजन, झांकी व आरती में कथा के अंत में प्रसिद्ध आरती ‘श्री भागवत भगवान की है आरती, पापियों को पाप से है तारती’ का सामूहिक रूप से गायन हुआ, फिर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।
     
  • डोगरा क्रिकेट क्लब तलमेहड़ा टूर्नामेंट में युवाओं का जोश, गौरव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में रहे शामिल

    डोगरा क्रिकेट क्लब तलमेहड़ा टूर्नामेंट में युवाओं का जोश, गौरव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में रहे शामिल

    ऊना/सुशील पंडित: तलमेहड़ा में डोगरा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट में आज युवाओं का जोश और खेल भावना देखने लायक रही। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से आज 12 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल को उत्सव का रूप दे दिया। आज के मुकाबलों में ललड़ी (Vinay 11) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की वहीं देहाड़ और कुरियाला की टीमों ने भी कड़ा मुकाबला देते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई नंगल खुर्द की टीम रनर-अप रही। मुख्य अतिथि गौरव कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है, और खेल ही वह माध्यम है जो युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना सिखाता है। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने डोगरा क्रिकेट क्लब के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के बड़े टूर्नामेंट आयोजित करना एक सराहनीय पहल है, जो प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में और बड़े स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
  • जनसभा में CM ने किया बड़ा ऐलान, इस गांव का बदला जाएगा नाम… जानें अब क्या होगा नया नाम

    जनसभा में CM ने किया बड़ा ऐलान, इस गांव का बदला जाएगा नाम… जानें अब क्या होगा नया नाम

    लखीमपुर-खीरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लखीमपुर-खीरी में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि खीरी जिले के मियांपुर गांव का नाम अब बदलकर ‘रविंद्रनगर’ रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों ने गांव की असली पहचान छिपाने के लिए इसका नाम मियांपुर रख दिया था, जबकि वहां कोई मियां नहीं रहता था। अब सरकार सही पहचान वापस दिला रही है।

    माफियाओं को कड़ी चेतावनी
    सीएम योगी ने अपने भाषण में माफियाओं पर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया खत्म हो चुके हैं, लेकिन अगर कोई दोबारा माफिया बनने की कोशिश करेगा तो उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, फिर भी कोई बनने की कोशिश करेगा तो मिट्टी में मिलने के लिए तैयार रहे।

    लखीमपुर-खीरी में कानून व्यवस्था पर जोर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लखीमपुर-खीरी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। यहां अब कोई भी माफिया पनप नहीं सकता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार गरीबों के हक की रक्षा करेगी और किसी को भी उनकी मेहनत या अधिकार छीनने नहीं देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार और नौकरी पर किसी तरह की लूट या धोखाधड़ी नहीं होने दी जाएगी।

    दलित और वंचित वर्ग को सम्मान देने का वादा
    सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार हर दलित और वंचित व्यक्ति को सम्मान दिलाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां B. R. Ambedkar, Ravidas और Valmiki की मूर्तियां हैं, अगर वहां बाउंड्री वॉल नहीं है तो सरकार उसे बनवाएगी। साथ ही वहां छत्र (शेड) भी बनाए जाएंगे और इसके लिए बजट भी तय कर दिया गया है।