Blog

  • अमेरिका-ईरान तनाव कम होते कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

    अमेरिका-ईरान तनाव कम होते कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

    नई दिल्लीः अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। ट्रंप के सैन्य कार्रवाई रोकने के फैसले से निवेशकों को राहत मिली और तेल बाजार में नरमी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से फिलहाल आगे के सैन्य हमलों पर रोक लगाने और कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देने के संकेत मिलते ही बाजार की धारणा बदल गई। इसका सीधा असर ब्रेंट क्रूड पर दिखाई दिया, जिसकी कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो हफ्ते से जारी सैन्य तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार लगातार दबाव और अनिश्चितता में था। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 5 प्रतिशत टूटकर 91.89 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

    कारोबार के दौरान ये कुछ समय के लिए 90 डॉलर प्रति बैरल के महत्वपूर्ण स्तर से भी नीचे फिसल गया। इसका सबसे बड़ा कारण निवेशकों की ये उम्मीद रही कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने पर वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित नहीं होगी। जब बाजार को लगता है कि तेल की सप्लाई सामान्य बनी रहेगी तो कीमतों पर दबाव कम हो जाता है। पिछले कुछ दिनों से युद्ध की आशंका के कारण तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई थी, लेकिन जैसे ही बातचीत की संभावना मजबूत हुई। होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में गिना जाता है।

    श्विक स्तर पर बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और एलएनजी इसी रास्ते से विभिन्न देशों तक पहुंचता है। भारत, चीन, जापान और कई यूरोपीय देश भी इस मार्ग से आने वाले तेल पर काफी हद तक निर्भर हैं। अगर इस समुद्री मार्ग में किसी तरह की रुकावट आती है तो वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण इस मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। अब तनाव कम होने की उम्मीद के साथ यह संभावना भी बढ़ी है कि जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है, जिससे वैश्विक बाजार को राहत मिल सकती है।

    हालांकि तेल की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन विशेषज्ञ अभी भी पूरी तरह राहत की स्थिति नहीं मान रहे हैं। पश्चिम एशिया में हालात अब भी संवेदनशील बने हुए हैं। लाल सागर क्षेत्र में हूती विद्रोहियों की गतिविधियां और समुद्री जहाजों पर हमलों की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। अगर किसी भी समय क्षेत्र में नया सैन्य तनाव पैदा होता है या किसी अहम समुद्री मार्ग पर खतरा बढ़ता है तो तेल की कीमतें फिर से उछाल ले सकती हैं। यही वजह है कि निवेशक अभी भी हर नए राजनीतिक और सैन्य घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। बाजार का मानना है कि मौजूदा राहत स्थायी तभी होगी जब क्षेत्र में लंबे समय तक शांति बनी रहे।

     

     

     

     

  • पूर्व मंत्री धनखड़ के आवास पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    पूर्व मंत्री धनखड़ के आवास पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को सुबह पंचकूला पहुंचे। इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के अमरावती स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ओमप्रकाश धनखड़ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष भी धनखड़ के आवास पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सरकार के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा और प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी धनखड़ के आवास पर पहुंचे।

    इनमें हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला की मेयर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सम्मान में आयोजित इस मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। आवास पर पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीय माहौल देखने को मिला और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का वातावरण रहा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित इस मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

    हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। अमरावती स्थित आवास पर आयोजित यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंचे नेताओं ने आपसी संवाद के साथ संगठन और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पंचकूला आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। कार्यक्रम समाप्त होने तक आवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रही।

     

     

  • दूसरे अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड को पार्क में बुलाकर आरोपी ने गले में चाकू घोंपा, मौत

    दूसरे अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड को पार्क में बुलाकर आरोपी ने गले में चाकू घोंपा, मौत

    सरगुजा/सूरजपुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेहरू पार्क में एक आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के गले पर चाकू घोंपने का मामला सामने आया है। जहां युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवती के चाकू गले के आरपार हो गया, पार्क में मौजूद लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया।

    लटोरी की रहने वाली राधिका राजवाड़े (19) सूरजपुर में एडवोकेट के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और वहीं रहती थी। रविवार शाम करीब 8 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकली और नेहरू पार्क पहुंच गई। इसी दौरान युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया।

    पुलिस ने देर रात आरोपी रितेश राजवाड़े को हिरासत में लिया। घायल युवती ने मरने से पहले लिखकर उसका नाम बताया था। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध और युवक को दूसरे अफेयर का शक होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल राधिका बचने के लिए दौड़ी, लेकिन कुछ दूर जाकर खून से लथपथ हालत में गिर पड़ी। पार्क में मौजूद लोगों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद राधिका की गंभीर हालत को देखते उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। गले पर गंभीर चोट लगने के कारण वह बोल नहीं पा रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सकी। राधिका ने इशारे से कागज और पेन मांगा। मरने से पहले उसने आरोपी का नाम लिखकर बताया था। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके रिश्तेदार अंबिकापुर पहुंच गए।

    घटना के बाद सूरजपुर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार आरोपी की पहचान की और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी करवां का रहने वाला है और उसका राधिका राजवाड़े से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, युवक को राधिका के दूसरे युवकों से संबंध होने का शक था।

     

  • Jalandhar News: हाईवे पर 2 ट्रकों की टक्कर में पुल से नीचे गिरा वाहन, ड्राइवर गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर 2 ट्रकों की टक्कर में पुल से नीचे गिरा वाहन, ड्राइवर गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया के निकट नेशनल हाईवे पर देर रात 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया, जबकि दूसरा ट्रक पुल पर ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक जालंधर से लुधियाना जा रहे थे और ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फ़ोर्स (SSF) के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि रात के समय एमडीटी (MDT) डिवाइस के ज़रिए हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि लोगों ने घायल ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाल लिया था। टीम द्वारा घायल को तुरंत फर्स्ट एड दी गई और सरकारी गाड़ी के ज़रिए सिविल अस्पताल फिलौर में दाखिल करवाया गया। वहीं क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया गया। अस्पताल में चालक को छुट्टी मिल गई है।

    हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अब दोनों पार्टियों में समझौत हो गया है। इस घटना के संबंध में थाना ग़ोराया के MHC (MHC) को सूचित किया गया। इसके बाद नेशनल हाईवे की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। हाइड्रा मशीन की मदद से हादसाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर रास्ता साफ़ करवाया गया, जिसके बाद यातायात पुनः सुचारू रूप से चलने लगा। वहीं हादसे की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक का शीशा टूट गया और सामान सड़क पर बिखरा पड़ा है।

  • Anahat Singh ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन

    Anahat Singh ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन

    कनाडाः भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है। 18 वर्षीय अनाहत ने कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में आयोजित वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया। फाइनल में टॉप सीड अनाहत ने दूसरे वरीयता प्राप्त मिस्र की रुकय्या सलेम को लगातार गेमों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराया।

    अनाहत सिंह की ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जूनियर विश्व स्क्वैश चैम्पियनशिप के इतिहास में इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी चैम्पियन नहीं बन सका था। अनाहत ने 2005 में फाइनल तक पहुंचने वाली जोशना चिनप्पा से भी एक कदम आगे बढ़ते ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

    खिताबी मुकाबले में अनाहत सिंह शुरू से ही पूरी तरह हावी रहीं. पहले गेम में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते सलेम को सिर्फ तीन अंक लेने दिए। दूसरे गेम में मिस्र की खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय स्टार ने संयम बनाए रखा और बढ़त को बरकरार रखा। तीसरे गेम में भी सलेम ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्णायक क्षणों में अनाहत ने शानदार शॉट्स खेलते मुकाबला सीधे गेमों में खत्म कर दिया।

    अनाहत सिंह का प्रदर्शन सिर्फ फाइनल तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल से दबदबा बनाए रखा।

    नॉकआउट स्टेज में अनाहत सिंह का सामना लगातार मिस्र की तीन खिलाड़ियों से हुआ. क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हबीबा रिज्क को 3-1, सेमीफाइनल में बार्ब सामेह को 3-1 और फाइनल में रुकय्या सलेम को 3-0 से हराकर साबित कर दिया कि वह इस खिताब की सबसे मजबूत दावेदार थीं।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि साल 2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में इतिहास रचने पर अनाहत सिंह को बधाई दी। वह ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बन गई हैं, उनकी इस बड़ी कामयाबी से देश के युवाओं में स्क्वैश खेल का क्रेज और बढ़ेगा।

     

  • Punjab News: नाजायज संबंधों से दुखी होकर पत्नी पर हमला कर पति ने की खुदकुशी, देखें वीडियो

    Punjab News: नाजायज संबंधों से दुखी होकर पत्नी पर हमला कर पति ने की खुदकुशी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः तलवंडी भाई कस्बे के जवाहर सिंह वाला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद स्कूल की पानी की टंकी से लटक कर अपनी जान दे दी। इस मामले में कथित नाजायज संबंधों की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पति-पत्नी के रिश्ते में नाजायज संबंध ने एक खुशहाल परिवार को बर्बाद कर दिया। जानकारी के मुताबिक जवाहर सिंह वाला गांव के रहने वाले मनप्रीत सिंह की शादी करीब 10 साल पहले सिमरनजीत कौर से हुई थी और उनका पांच साल का बच्चा भी है। परिवार का दावा है कि सिमरनजीत कौर के एक स्कूल टीचर के साथ कथित नाजायज संबंधों को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले पंचायत ने समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। कल ये विवाद खूनी रूप ले बैठा। मनप्रीत सिंह ने नाजायज संबंध खत्म करने के लिए पहले अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद मनप्रीत ने गांव के स्कूल की पानी की टंकी से लटककर आत्महत्या कर ली।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत कौर को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    पुलिस के मुताबिक परिवार के आरोपों के आधार पर स्कूल टीचर शुभदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    एक कथित रिश्ते को लेकर विवाद ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है, एक महिला जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है और एक मासूम बच्चा अपने माता-पिता के साए से वंचित होने की कगार पर है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

     

  • बाढ़ ने मचाई तबाही, 5.24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मरने वालों की संख्या हुई 68

    बाढ़ ने मचाई तबाही, 5.24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मरने वालों की संख्या हुई 68

    असमः असम में बाढ़ ने मचाई तबाही मचाई हुई है। वहीं असम की स्थिति में सुधार के बावजूद 2 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। हालांकि, एक सरकारी बुलेटिन के अनुसार, 5 जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा लोग अभी भी प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने बताया कि चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और शिवसागर जिलों में 5,24,700 से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चराइदेव जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़ गई है।

    राज्य भर में 763 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं, जबकि 48,742.09 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने की खबर है। ASDMA ने कहा कि कई जिलों में तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, बड़े पैमाने पर आई बाढ़ से पूरे असम में 88,240 पालतू जानवर और मुर्गियां भी प्रभावित हुई हैं।

    बता दें कि प्रभावित जिलों में चराइदेव की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है, जहां लगभग 1.9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद शिवसागर का नंबर आता है, जहां 1.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि जोरहाट में लगभग 1.4 लाख लोग बाढ की चपेट में आए हैं। हालांकि, शनिवार की तुलना में हालात बेहतर हुए हैं, जब छह जिलों में लगभग 6.55 लाख लोग प्रभावित हुए थे। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, चार जिलों में प्रशासन की ओर से 354 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन राहत शिविरों में 37,724 विस्थापित लोगों को ठहराया गया है। बुलेटिन में बताया गया है कि ऊपरी असम के अलग-अलग इलाकों में सेना, NDRF, SDRF, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाए हैं।

  • Punjab News: 2 दिनों से बिजली गुल, रोष में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने दिया भरोसा, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 दिनों से बिजली गुल, रोष में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने दिया भरोसा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पूर्वी हलके के अधीन आते जोड़ा फाटक इलाके में पिछले दो दिनों से बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी गर्मी और पानी की कमी से परेशान इलाका निवासियों ने सड़क पर उतरकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता और पूर्व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन दिनेश बस्सी भी लोगों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान दिनेश बस्सी ने कहा कि पिछले कई दिनों से लोग बिना बिजली और पानी के रहने के लिए मजबूर हैं, जिस कारण उन्हें सड़कों पर आना पड़ा है।

    उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा बिजली जल्द बहाल करने का भरोसा दिया गया है, लेकिन लोग अब सिर्फ भरोसे से संतुष्ट नहीं हैं। दिनेश बस्सी ने विधायक जीवनजोत कौर से अपील करते हुए कहा कि अपने बाकी बचे कार्यकाल के दौरान लोगों की बुनियादी समस्याओं का हल किया जाए ताकि लोग उन्हें अच्छे कामों के लिए याद रखें। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग मेहनत-मजदूरी करके अपना गुज़ारा करते हैं, पर आज उन्हें अपने काम-धंधे छोड़कर धरने पर बैठना पड़ा है। उ

    न्होंने यह भी आरोप लगाया कि इलाके के ज्यादातर पार्षद लोगों के बीच नहीं पहुंचे और सिर्फ एक कांग्रेसी पार्षद ही धरने में शामिल हुआ। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। थाना मोहकमपुरा के एसएचओ हरप्रकाश सिंह ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि बिजली सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: विभाग की लापरवाही, बिजली के पोल से करंट लगने से पशु की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: विभाग की लापरवाही, बिजली के पोल से करंट लगने से पशु की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के आने वाले पोस्ट कोजो के हिठार चौक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार बिजली के खंभे में करंट आ जाने के कारण एक बेजुबान पशु की करंट लगने से मौत हो गई। इस मामले संबंधी परिजन द्वारा जानकारी देते हुए बताया पीड़ित परिवार भैंस को पानी पिलाने के लिए लेकर जा रहे थे तो भैंस को वह जब बिजली वाले खंभे के नज़दीक लेकर आए तभी पशु बिजली के खंभे के साथ लग गया और उसकी करंट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि इस घटना से लगभग उनका एक लाख रुपये के नुक़सान हो गया है। यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही कारण वाबर हुआ है। क्योंकि परिवार वालों ने कई शिकायतें बिजली विभाग को देने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा बिजली की तार को ठीक नहीं किया गया और बिजली की तार खंभे के साथ टकराती रही, जिसकी वजह से खंभे में करंट आने के कारण बेजुबान पशु की मौत हो गई है उन्हें प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस हादसे की ज़िम्मेदारी बिजली विभाग की है। उन्होंने मांगा है कि जो नुकसान हुआ है उसका परिवार को मुआवज़ा दिया जाना चाहिए।

  • Commonwealth Games-2026 : मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड

    Commonwealth Games-2026 : मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड

    ग्लासगोः कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिल गया है। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि के साथ भारत का स्वर्ण पदक का खाता भी खुल गया। इस पर भारत ने एक बार फिर मीराबाई चानू पर गर्व महसूस किया है।
    मीराबाई की जीत के बाद भारत के खाते में अब 3 पदक हो गए हैं, जिनमें 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इससे पहले ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था, जबकि झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल किया था। इन प्रदर्शनों के दम पर भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।