Blog

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    मोगाः ज़िले के मेन बाजार के नजदीक रेलवे पुल नेचर पार्क के गेट के पास एक 30-40 बर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मोगा कि समाज सेवा समिति के मेंबरों ने शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में बहुंचाया। अभी तक इस व्यक्ति की कोई भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। मोगा की समाज सेवा समिति के मेंबर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनहैं नेचर पार्क के पास से एक लावारिस शव मिला था। अभी तक अस शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस शव ने काली टी-शर्ट ओर काला पजामा डाला हुआ है। इस शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृत्यु का असल कारण पोस्टमार्टम के बाद ही शामिल आएगा।
  • युवक की हत्या मामले में आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, SSP देंगे टीम को पुरस्कार

    युवक की हत्या मामले में आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, SSP देंगे टीम को पुरस्कार

    उधम सिंह नगरः गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे में वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एसएसपी द्वारा हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की गई। बतादें कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के बिरिया मझोला इलाके में मंगलवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    हत्याकांड का खुलासा करते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मंगलवार को खटीमा कोतवाली के बिरिया मझोला क्षेत्र में दिनेश चंद नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की सूचना पर मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड, सर्विलांस व घटना से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा 12 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया।

    दरअसल, हत्याकांड मामले का आरोपी वीरेंद्र परिहार उर्फ वीरू, मृतक दिनेश चंद के बचपन का दोस्त था। मृतक दिनेश चंद व आरोपी वीरेंद्र ने 29 जुलाई की रात को पहले शराब पी थी। इसी बीच मृतक दिनेश का अपनी महिला परिजन से हत्यारोपी वीरेंद्र के साथ अवैध संबंध होने के शक पर विवाद हुआ। इस पर हत्यारोपी वीरेंद्र ने दिनेश के सिर में ईंट से वार कर उसे बेहोश कर दिया। उपरांत अपने घर से तमंचा लेकर वीरेंद्र ने दिनेश के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

  • Jalandhar: MMS लीक होने के मामले में Kulhad Pizza Couple Gurpreet Kaur ने तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

    Jalandhar: MMS लीक होने के मामले में Kulhad Pizza Couple Gurpreet Kaur ने तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सोशल मीडिया के जरिए आजकल हर कोई नए-नए कारनामों से मशहूर हो रहा है। उनमें से एक जालंधर का एक जोड़ा था, जो साल 2022 में जालंधर की सड़कों पर रेहड़ी लगाकर अनोखे अंदाज में खाना बेचता था। इस सहज अरोड़ा और गुरप्रीत की जोड़ी को ‘कुल्हड़ पिज्जा कप्पल’ के नाम से भी जाना जाता है। वे कुल्लड़ में पिज्जा परोसते थे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे, यही से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। लेकिन, उनकी लोकप्रियता तब और खराब हो गई जब कुछ माह पहले उनका एक एमएमएस लीक हो गया था।

    इस वीडियो लीक के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। हर जगह लोगों ने उनका बहिष्कार किया और उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब इस घटना के काफी समय बीत जाने के बाद गुरप्रीत कौर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, कुल्हड़ पिज्जा कपल ने हाल ही में एक चैनल से बात की। इस बीच गुरप्रीत कौर ने एमएमएस लीक कांड के बाद के समय के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके लिए जिंदगी मुश्किल हो गई। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    गुरप्रीत ने बताया बहुत सारे सहयोग थे, जो हाथों से चलते थे। भारत के बाहर भी काम करने के लिए परियोजनाएं थीं, लेकिन सबकुछ खत्म हो गया। वीडियो में गुरप्रीत को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अगर लोग कहते हैं कि हमने यह MMS उन्होंने खुद लीक किया या प्रसिद्धि के लिए किया है तो प्रसिद्धि पहले भी हमारे साथ थी। जब हम सड़क पर रेहड़ी लगाते थे तो हम और भी अधिक लोकप्रिय थे। रेहड़ी से रेस्टोरेंट बनाने में हमने काफी मेहनत की। आज हमारे रेस्टोरेंट की बिक्री केवल 10 प्रतिशत है। गुरप्रीत कौर ने कहा कि कौन आदमी अपने हाथ से अपना काम बिगाड़ना चाहेगा?

  • बारिश के पानी में फैला करंट, 3 की मौत

    बारिश के पानी में फैला करंट, 3 की मौत

    हरियाणा : गुरुग्राम में भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बारिश के पानी में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भारी बारिश के दौरान इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के साथ बिजली का तार टूट कर नीचे सड़क पर गिर गया। इससे पानी में करंट फैल गया। तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। तीनों एक निजी कंपनी में काम करते थे और इफको चौक मेट्रो स्टेशन जा रहे थे।

  • Jalandhar: ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu

    Jalandhar: ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu

    जालंधर, ENS: कांग्रेस पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु आज ईडी टीम के समक्ष जालंधर दफ्तर पहुंचे। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, 2 दिन पहले ईडी ने पूर्व मंत्री को किसी मामले में सम्मन जारी किए थे। जिसके चलते वह ईडी के समक्ष पेश होने के लिए आज जालंधर आए है। हालांकि इस मामले को लेकर अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

    बता दें कि ईडी को सर्च के दौरान करीब डेढ़ करोड़ के सरकारी मूल्य की पांच प्रॉपर्टी की जानकारी मिली थी। पिछले साल छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को ऐसी संभावना दिख रही है कि घोटाला के पैसों के द्वारा इन प्रॉपर्टी को खरीदा गया था। जांच एजेंसी ने सर्च के दौरान मिले करीब 30 लाख रुपये को भी जब्त करके आगे की तफ्तीश शुरू की थी।

    आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के पास जब फूड और सिविल सप्लायर मंत्रालय था उसी दौरान करीब दो हजार करोड़ रुपये के टेंडर में घोटाले का उन पर आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में काफी बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में तफ्तीश के दौरान ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रांसपोर्टिंग और सप्लाई के नाम पर काफी फर्जी वाहनों के नाम और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया था।

    इसकी जांच पंजाब पुलिस की विजिलेंस ब्यूरो की टीम कर रही थी। उसी मामले को आधार बनाते हुए केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस केस के टेकओवर कर लिया और इस मामले की तफ्तीश के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा किया गया था। केस को आगे बढ़ाते हुए आशु को बुलाया गया है।

     

  • Punjab: Pre-Wedding और गानों की Shooting के लिए सरकार को देना पड़ेगा खर्च

    Punjab: Pre-Wedding और गानों की Shooting के लिए सरकार को देना पड़ेगा खर्च

    फरीदकोटः कपल्स में शादी से पहले प्री-वेडिंग का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। वहीं समय में प्री-वेडिंग का ट्रेंड भी बढ़ गया है। हर कोई प्री-वेडिंग करवाना चाहता है। इसी बीच प्री-वेडिंग के चाहवनों, टीवी सीरियल की शूटिंग व गानों की शूटिंग करने वालों के लिए खास खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि नदियों, नहरों, गेस्ट हाउस पर प्री वेडिंग शूट व गानों की शूटिंग के लिए सरकार को खर्च देना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि अधिक राजस्व इकट्ठा करने के उद्देश्य से सरकार के जल संसाधन विभाग ने प्री-वेडिंग, फिल्म और टीवी सीरियल शूटिंग के लिए नदियों, नहरों, गेस्टहाउस और अन्य संपत्तियों का विस्तार उपलब्ध कराया है। इन खूबसूरत दृश्यों को ऐतिहासिक महत्व देते सरकार ने फिल्म निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस और यादगार प्री-वेडिंग शूटिंग की योजना बनाने वालों के बीच एक आकर्षक दृश्य बनाने की पहल की है।

    डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने बताया कि जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक इन जगहों पर निर्धारित फीस चुकाकर शूटिंग की जा सकती है। फिल्म, गाने और अन्य व्यावसायिक शूटिंग के उद्देश्य से 10 से अधिक क्रू सदस्यों की टीम के लिए फीस 20,000 रुपए प्रति दिन और 10 या उससे कम व्यक्तियों के लिए 8,000 रुपए प्रति दिन तय किया गया है। प्री-वेडिंग शूट के लिए 5,000 रुपए प्रति दिन और फोटो शूट के लिए 2,500 रुपए प्रति दिन की फीस देनी होगी। ऐसे मामलों में जहां शूटिंग में 15 दिन से अधिक समय लगता है, वहां प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग द्वारा विशेष स्वीकृति दी जाएगी।

  • बादल फटने से 36 लोग हुए लापता, PM मोदी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, CM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बादल फटने से 36 लोग हुए लापता, PM मोदी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, CM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश ने कहर बरसा दिया है। दरअसल, जिले में हुई बारिश और बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। रामपुर इलाके के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फट गया। बादल फटने की घटना के बाद से 36 लोग लापता हैं। ​जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है रेस्क्यू करने का काम जारी है। शिमला प्रशासन के आदेश पर आसपास के इलाके के लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर लाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। इस बीच खबर यह है कि लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

    वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने के मामले में PM मोदी खुद मॉनिटरिंग कर रहे है। जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर स्थिति का जायजा लिया है। वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में पैदा हुई इस भयावह स्थिति के लिए इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में होगी। इस बैठक में आला अधिकारियों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है। बैठक में मुख्यमंत्री राहत और बचाव कार्य की रिपोर्ट लेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड पर जाकर प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

    जिला शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इलाके के एसडीएम निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। खुद उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी भी मौके घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। आइटीबीपी और स्पेशल होमगार्ड की टुकड़ी को रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाने पर केंद्रित है।

    मंडी में भी भारी बारिश की वजह से तीन घर बह गए हैं। इसके अलावा, यहां भी 11 लोगों के लापता होने की सूचना है। जिला कुल्लू के पार्वती डैम के नजदीक भी भारी तबाही का मंदिर देखने को मिला है। मनाली और मलाणा में भी भारी बारिश की वजह से नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात की अपील की है।

  • Punjab : Electricity की समस्या से परेशान इलाकानिवासियों ने विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, देखें वीडियो

    Punjab : Electricity की समस्या से परेशान इलाकानिवासियों ने विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, देखें वीडियो

    लुधियाना : दुगरी अर्बन स्टेट फेज वन में बिजली ने आने से परेशान सीनियर सिटीजन सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि 18-18 घंटे तक लाइट नहीं आती है, जिससे वे परेशान हैं और उनके बच्चे स्कूल-कॉलेज नहीं जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर वे बिजली विभाग से शिकायत करते हैं तो उनकी सुनवाई नहीं होती और कोई बिजली अधिकारी उनका फोन नहीं उठाता है।

    उन्होंने कहा कि वे दिन में 100-100 बार शिकायत करते हैं लेकिन उनकी परेशानी दूर नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली ट्रांसफार्मर की स्थिति दयनीय है, आधी तारें जली हुई है और बिजली विभाग से बार-बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें बदला नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नही हुई और बिजली नही आई तो वह मुख्य सड़क जाम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

    वहीं जब बिजली विभाग के अधिकारी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास 65000 शिकायतें हैं और उनका 10 किलो वजन कम हो चुका है। जब उन्हें बताया गया कि वे मीडिया से बात कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

  • CBI का एक्शनः 5 लाख रुपए रिश्वत के मामले में NBCC का DGM गिरफ्तार

    CBI का एक्शनः 5 लाख रुपए रिश्वत के मामले में NBCC का DGM गिरफ्तार

    नई दिल्लीः सीबीआई ने एनबीसीसी के एक उप महाप्रबंधक को एक ठेकेदार से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है, अधिकारियों ने गुरुवार को कहा। उन्होंने कहा कि लद्दाख में तैनात आरोपी डीजीएम वरुण पोपली ने ठेकेदार से कथित तौर पर 11 लाख रुपये की मांग की थी।

    उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान, वह कथित तौर पर दिल्ली में 5 लाख रुपये का आंशिक भुगतान करने के लिए सहमत हो गया। उन्होंने कहा कि जब वह कथित तौर पर रिश्वत ले रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एनबीसीसी एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जिसे पहले राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम के नाम से जाना जाता था।

     

  • बिल मांगा तो पहले मारे थप्पड़, फिर किया तलवार से हमला, परिवार पहुंचा थाने

    बिल मांगा तो पहले मारे थप्पड़, फिर किया तलवार से हमला, परिवार पहुंचा थाने

    छतरपुरः छतरपुर थाना सिविल लाइन अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में दबंगो ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। बुधवार दोपहर दुर्गा कॉलोनी निवासी सीमा यादव पति देवेंद्र यादव ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में ही रहने वाले भानू सिंह जो मेरे घर से लाइट लिए हुए है। लाइट बिल के रूपये लेने के लिए कर्मचारी पूरन विश्वकर्मा भानू के घर मंगलवार की रात 8 बजे भेजा था।

    कर्मचारी वापस आया और बताया की भानू सिंह ने पैसे नहीं दिए और दो थप्पड़ मार दिए। जिसको लेकर मैं और मेरे पति देवेंद्र यादव सहित दो से तीन लोग उसके घर पहुंचे। जहां भानू सिंह, छोटू उर्फ आकाश सिंह एवं उनकी बहन भारती सिंह मिली और तत्काल गाली-गलौज करने लगी। इस दौरान उसने तलवार से हमला कर दिया। जिसके बाद हमने मौके से भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलवार बरामद कर सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।