Blog

  • कुटलैहड़ विस के अंदरौली को पर्यटक गंतव्य के रूप में किया जा रहा विकसित: एडीसी

    कुटलैहड़ विस के अंदरौली को पर्यटक गंतव्य के रूप में किया जा रहा विकसित: एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को जिला का प्रमुख पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां पर पर्यटकों की सुविधा व आकर्षण के लिए अनेक परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इन परियोजनाओं पर 14.53 करोड़ पर व्यय किए जा रहे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में क्षेत्र के गांव अंदरौली में गोविंद सागर झील के किनारे लगभग 5 करोड पर की लागत से एक खूबसूरत पर्यटक सुविधा परिसर विकसित किया गया है जहां पर पर्यटकों के लिए आरामदायक कैफे व पार्किंग इत्यादि सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा एक खूबसूरत एथनोबोटैनिकल पार्क भी विकसित किया गया है। इसी प्रकार क्षेत्र के गांव लठियानी के समीप सोहारी में पंचायती राज विभाग के सहयोग से लगभग एक करोड रुपए की लागत से खूबसूरत इको टूरिज्म पार्क पर्यटकों की सुविधा के लिए का निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खूबसूरती से लबालव कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र निकट भविष्य में उत्तर भारत का प्रमुख पर्यटक गंतव्य के रूप में पहचाना जाएगा तथा इससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। तथा यहां आने वाले लोगों को क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां की प्राचीन समृद्ध संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलेगा।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को निर्देश दिए कि अंदरौली में वन विभाग द्वारा निर्मित पर्यटक सुविधा परिसर को अपने अधीन लें। ताकि निकट भविष्य में केटीडीएस के माध्यम से इसका संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने केटीडीएस के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यथाशीघ्र पैरासेलिंग तथा पैरामोटर का ट्रायल करवाएं। बैठक में केटीडीएस के माध्यम से किए जा रहे अन्य कार्यों की प्रगति बारे में विस्तृत चर्चा की गई। 

    इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी उना सुशील राणा, केटीडीएस के उपाध्यक्ष व एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, डीएसपी अजय ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, केटीडीएस के सचिव व तहसीलदार बंगाणा राहुल कंवर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • फुटबाल संघ द्वारा अंडर-13 फुटबाल जिला स्तरीय टीम का चयन इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को

    फुटबाल संघ द्वारा अंडर-13 फुटबाल जिला स्तरीय टीम का चयन इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना फुटबाल संघ द्वारा अंडर-13 फुटबाल की जिला स्तरीय टीम के चयन के लिए 7 अगस्त को इंदिरा स्टेडियम में दोपहर बाद 3:30 बजे ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला फुटबाल संघ के प्रधान जतिंद्र सैणी ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में चीफ सिलेक्टर सुरेश मान,चयनकर्ता बहादुर सिंह,विजय व जोगिंद्र सिंह खिलाडिय़ों की प्रतिभा को परखेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में एक जनवरी,2010 से 31 दिसंबर,2012 की अवधि के बीच जन्में बच्चे ही भाग ले पाएगें। उन्होंने कहा कि ट्रायल में खिलाड़ी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 2 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर आए। प्रमाण पत्र की असल कापी लानी होगी,फोटोस्टेट कापी मान्य नही होगी। उन्होंने कहा कि चयनित टीम 12 से 15 अगस्त, 2023 के दौरान नादौन में अंर्तजिला फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
  • जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे – डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने वैकल्पिक समारोह स्थल के रूप में टाउन हॉल को तैयार करने के निर्देश दिए। 
    राघव शर्मा ने समारोह स्थल को 14 अगस्त से पूर्व पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में जिला के विकास को प्रदर्शित करने वाली कृषि, बागवानी, डीआरडीए, जल शक्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा भाषा एवं संस्कृति विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति, नशे पर अधारित स्किट, लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगें। 
    जिलाधीश ने कहा कि समारोह में भव्य मार्च पास्ट भी निकाला जाएगा, जिसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व एनएसएस की टुकड़ियां शामिल होंगी। समारोह की रिहर्सल 11 अगस्त से शुरू होगी।

    राघव शर्मा ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की अपील की। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं तथा विकासात्मक आंकड़ों से जुड़ा विस्तृत नोट जिला लोक संपर्क कार्यालय में सोमवार 7 अगस्त तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। 

    उन्होंने कहा कि हाल ही में आई आपदा के दौरान राहत कार्यों में अपना बहुमूल्य सहयोग देने के लिए जिन कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों की सूची उपायुक्त कार्यालय को 8 अगस्त से पूर्व उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। 

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

  • पंजाबः टोल प्लाजा पर पर्ची को लेकर हुआ हंगामा, महिला एसएचओ के साथ हुई धक्कामुक्की, देखें वीडियो

    पंजाबः टोल प्लाजा पर पर्ची को लेकर हुआ हंगामा, महिला एसएचओ के साथ हुई धक्कामुक्की, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के जिंदा टोल प्लाजा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां किसानों में टोल प्लाजा पर पर्ची काटने को लेक भारी हंगामा हुआ। जिसके बाद किसानों द्वारा भारी हंगामा किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महिला एसएचओ कर्मजीत कौर मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला एसएचओ के साथ धक्की मुक्की की गई। इस धक्का मुक्की में एसएचओ जमीन पर गिर गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्ची काटने को लेकर हुए विवाद के बाद किसान धरना लगाकर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस कर्मी एक व्यक्ति को लेकर साइड पर ले जा रहे थे। जिसके बाद एसएचओ जमीन पर गिर गई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि उक्त व्यक्ति महिला एसएचओ के साथ मिसबिहेव कर रहा है और वह उक्त व्यक्ति पर पर्चा दर्ज करने की मांग कर रहा है।

  • जालंधरः गुरु नानक मिशन चौक में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः गुरु नानक मिशन चौक में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के गुरु नानक मिशन चौक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भिखारियों में विवाद हुआ है। यह विवाद भिखारियों में करीब 20 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान एक भिखारी पक्ष ने आरोप लगाए दूसरे पक्ष का व्यक्ति उनको गालियां निकालता है। जिसके बाद वहां पर एक-दूसरे पर लाठियां बरसाई गई। वीडियो में देखा जा सकता हैकि अपाहज व्यक्ति पर औरतों को गाली निकालने के आरोप व्यक्ति ने हमला किया। जिसके बाद औरते लाठियां लेकर आ गई। जिसके बाद सड़क पर दोनों भिखारियों के पक्षों द्वारा जमकर हंगामा होता देख राहगीर मौके आया।

    इस दौरान उसने एक से लाठी छीनकर दोनों को मौके से भगाया। मामले की जानकारी देते हुए एक महिला ने बताया कि उक्त अपाहज व्यक्ति उन्हें गालियां निकालता है। जब उसने विरोध किया तो वह नंगा होकर हंगामा करता है। इस दौरान महिला ने बच्चों की पिटाई करने के भी अपाहज व्यक्ति पर आरोप लगाए है। जबकि अपाहज व्यक्ति ने उसके बच्चे के पीटने और खुद पर दूसरे पक्ष द्वारा हमला करने आरोप लगाए है।

  • जालंधरः 9 अगस्त को पंजाब रहेगा बंद, क्रिश्चियन भाईचारे और एससी भाईचारे ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    जालंधरः 9 अगस्त को पंजाब रहेगा बंद, क्रिश्चियन भाईचारे और एससी भाईचारे ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: मणिपुर में फैली हिंसा के बाद पंजाब में क्रिश्चियन भाईचारे और एस सी भाईचारे द्वारा 9 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल दी गई है । जालंधर के प्रेस क्लब में क्रिश्चन भाईचारे द्वारा बनाए गए  मणिपुर इंसाफ मोर्चा द्वारा इसकी घोषणा की गई है।  मणिपुर इंसाफ मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने कहा कि 9 तारीख को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक यातायात बंद रहेगा और इससे पहले 7 तारीख को उनकी एक मीटिंग होने जा रही है, उसमें इस बंद की पूरी रूपरेखा बता दी जाएगी। 

    इसके साथ ही कुछ देर बाद जालंधर के प्रेस क्लब में एस सी भाईचारे द्वारा भी एक प्रेस वार्ता की गई। जिस में  मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में पंजाब के पूरे एस सी भाईचारे के लोगों का कहना है कि 9 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक पंजाब बंद रखेंगे और इस दौरान ना ही कोई उद्योगिक संगठन खुलेगा और यातायात भी बंद रहेगा । यही नहीं सुबह 9:00 बजे से ही पीएपी चौक में धरना लगाकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

  • पॉश कॉलोनी में पुलिस की रेड, ऑनलाइन सट्टे के मामले में 6 गिरफ्तार

    पॉश कॉलोनी में पुलिस की रेड, ऑनलाइन सट्टे के मामले में 6 गिरफ्तार

    यूपीः आगरा में विशेष कार्यबल ने शहर की पॉश कॉलोनी पार्श्वनाथ पंचवटी में ऑनलाइन सट्टे कराने वाले सरगना सहित 6आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62 हजार की नगदी, 5 लैपटॉप, 12 मोबाइल बरामद किए है। मामले की जानकारी देत हुए पुलिस अधिकारी ने बताय कि सटोरियों के तार दिल्ली एनसीआर के गिरोह से जुड़े हुए हैं। जोकि फोन पर लोग नंबर लगाते थे, उसके बाद नंबर खुल जाता था और फिर रुपयों का लेन-देन ऑनलाइन होता था। दरअसल, एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि पंचवटी कॉलोनी में बड़े स्तर पर सट्टा कराया जा रहा है।

    इस पर सीओ उदय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने टीम और ताजगंज पुलिस के साथ मिलकर कोठी नंबर 158 में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इनमें सरगना मुन्ना कुरैशी है। वह मूलरूप से लोहामंडी का रहने वाला है। उसके साथ चमरौली निवासी लोकेश परमार, शमसाबाद निवासी उत्तम चंद, रायभा निवासी संजू सिंह, भरतपुर निवासी हर्षबंधू गौड़ पकड़े गए। सभी मुन्ना के लिए काम करते हैं। वह उन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपये वेतन देता था। कर्मचारी लेन-देन का हिसाब रखते हैं। लोगों से संपर्क करते हैं, जो लोग नंबर लगाते हैं, उन्हें सट्टा खुलने की जानकारी देते हैं।

    इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने बताया कि मुन्ना सट्टे की खाईबाड़ी 9 साल से करता आ रहा है। करोड़ों कमा चुका है। वह चार जगह का सट्टा लगाता है। इनमें गाजियाबाद, फरीदाबाद, गली और दिसाबर नाम का सट्टा है। सुबह से लेकर शाम तक फोन पर लोग नंबर लगाते हैं। इसके बाद सटोरिये व्हाट्सएप पर बड़े सटोरियों को पर्ची भेज देते हैं। नंबर लगने पर अगले दिन भुगतान कर दिया जाता है। ऑनलाइन रकम अदा की जाती थी। लैपटाप में हिसाब रखा जाता था। पुलिस इनकी जांच कर रही है। पंचवटी काॅलोनी में बड़ा सटोरिये की भी कोठी हुआ करती थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद उसने शहर छोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली में छिपा हुआ है।

  • जालंधरः अज्ञात युवकों ने ढाबा कर्मचारियों पर किया हथियारों से हमला, की तोड़फोड़, देखें CCTV

    जालंधरः अज्ञात युवकों ने ढाबा कर्मचारियों पर किया हथियारों से हमला, की तोड़फोड़, देखें CCTV

    जालंधर,ENS: गांव दयालपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जहां अमृतसर हाईवे पर स्थित प्रिंस वैष्णो ढाबे पर कुछ अज्ञात युवकों ने ढाबा कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उक्त युवकों ने ढाबे में तोड़फोड़ भी की, जिसके बाद ढाबे में हंगामा मच गया। उक्त घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खाना खाने आए लोग बिना खाना खाए ही वहां से लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि ये युवक नशे के आदी हैं। ढाबे के कर्मचारी सतीश ने बताया कि ये लोग पिछले कुछ दिनों से उनके ढाबे पर आ रहे थे और कर्मचारियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रहे थे। वे अपनी मोटरसाइकिलें पार्किंग के बजाय सीधे ढाबे के अंदर खड़ी कर देते थे। जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने इस हमले को अंजाम दिया। 

    इस घटना के बारे में सनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना मोटरसाइकिल की पार्किंग को लेकर हुई है। उन्होंने बताया कि ये युवक काफी देर से अपनी मोटरसाइकिलें ढाबे के अंदर खड़ी कर देते थे, जब उन्हें ऐसा करने से मना किया जाता था तो थोड़ी देर बाद 8 से 10 युवक हथियार लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी है।

  • पंजाबः ढाई साल के बच्चे की मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस, किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः ढाई साल के बच्चे की मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस, किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोगाः थाना मेहना में रेलवे लाइन के पास से 12 दिन पहले ढाई साल के बच्चे को सांप के डंक मारने के मामले दफनाया गया था। जिसके बाद आज रेलवे पुलिस ने बच्चे को दफनाने के शक पर तहसीलदार लखविंदर सिंह की हाजरी में बच्चे की लाश को बाहर निकलवाया और पोस्ट मार्टम के मोगा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। इस मामले के दौरान बच्ची की माता को लेकर पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दूसरी ओर बच्चे की मौत को लेकर अभी 174 की करवाई की गई है, बाकि पोस्टमार्टम  की रिपोर्ट आने के बाद सारी जानकारी मिलेगी।

    बता दें कि करीब 12 दिन पहले बच्चे की माता अपने दोस्त के साथ रेलवे लाइन के पास पहुंची थी। इस दौरान उसके साथ उसका दोस्त भी था जोकि भांग पीने का आदि था। बताया जा रहा है कि बच्चे की माता ने शराब पी रखी थी। उसके साथ ढाई साल का बच्चा भी था, जिसको माता के कहने के मुताबिक़ जहरीले सांप ने काट लिया था और उसकी मोत गई थी। इस दौरान उस समय महिला के दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे लाइन के साथ बच्चे को दफना दिया था। वहीं बच्चे को दफनाने के समय मेहना के एक धार्मिक स्थान के बाबा ने देख लिया और उसने पुलिस को सूचित कर दिया। घटना के ठीक 12 दिन बाद आज मोगा रेलवे पुलिस ने मोगा के डयूटी मजिस्ट्रेट लखविंदर सिंह को साथ लेकर उक्त जगह पर पहुंची, जिस जगह पर बच्चे को दफनाया गया था। वहां से बच्चे की गली सड़ी लाश को बाहर निकाल कर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • जिलाधीश के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने दी विवादित रास्ते की निशानदेही

    जिलाधीश के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने दी विवादित रास्ते की निशानदेही

    पिछले दिनों नाले की खुदाई के समय हो गया था टकराव
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के अजनोली गांव के वार्ड नंबर 3 में नाले के निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव का माहौल बना हुआ था। कुछ दिन पहले यहां खड़े गंदे पानी की निकासी के लिए लोनिवि ने कच्चा नाला जेसीबी के जरिए खोदा था, लेकिन साथ लगते एक दो लोगों ने उस नाले को मिट्टी डालकर बंद कर दिया था, जिससे यहां पर तनाव का माहौल बन गया था। 
    जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने पंचायत से मिलकर जिलाधीश ऊना से इस मसले को हल करने की गुहार लगाई थी। जिलाधीश ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ऊना हुसन चंद को पुलिस की मौजूदगी में निशानदेही करने के आदेश दिए थे। जिस कारण आज पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग के कानूनगो सतीश ठाकुर अपनी टीम, जिसमें पटवारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुलदीप सिंह ने मौके पर जाकर निशानदेही दी। जिससे सभी वर्ग संतुष्ट नजर आए। 
    प्रधान सतपाल सैनी ने इस कार्य के लिए जिलाधीश ऊना राघव शर्मा और तहसीलदार ऊना हुसन चंद और कानूनगो सतीश ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने जिस तेज़ी से मामले का निपटारा किया है उससे गांव के लोगों में बहुत खुशी है। सभी गांव वासियों ने प्रशासन का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व हिमफेड अध्यक्षा संतोष सैनी, बीडीसी सदस्य, उपप्रधान मंगल सिंह, सभी वार्ड सदस्य, राकेश कुमार सैनी, डॉक्टर राजिंदर ठाकुर, डॉक्टर रविन्द्र सूद, सुभाष संख्यान, संजू ठाकुर, अशोक कुमार, रिटायर्ड एसडीओ सुरिंदर कुमार सहित अन्य गांववासी मौजूद रहे।