Blog

  • होशियापुरः पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    होशियापुरः पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक घायल, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः जिले में पुलिस के साथ देर रात मुठभेड़ में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान विक्की थापर निवासी होशियापुर के रूप में हुई है। पुलिस के साथ हुई मुुठभेड़ में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होे के कारण डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक विक्की लगातार होशियारपुर में पिस्तौल के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। जिसे काफी समय से पुलिस पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में विक्की के 2 गोलियां लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

  • स्कूल में पढ़ते समय बच्चा हुआ बेहोश, मौत

    स्कूल में पढ़ते समय बच्चा हुआ बेहोश, मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक परिवार पर उस समय गमों का पहाड़ टूट पड़ा जब स्कूल से अचानक काॅल आया कि आपके बच्चे को क्लास में ही हार्ट अटैक आ गया। अलीगंज में स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 9वीं के छात्र आतिफ सिद्दीकी केमिस्ट्री की क्लास में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान बच्चे को उठाकर टेबल पर लिटाया गया। जहां उसे फ्सर्ट एड दी गई। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार न होते देख तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

    लेकिन वहां भी डॉक्टरों की सारी मेंहनत पर पानी फिर गया। डाॅक्टर के सीपीआर देने के बावजूद बच्ची की पल्स नहीं चली।  डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे को हार्टअटैक आया है, उसे सीपीआर भी दिया गया, फिर भी बचाया नहीं जा सका। इस घटना को लेकर CMS के केमिस्ट्री के टीचर नवीन कुमार ने बताया कि क्लास में जब वे बच्चों को विशय के बारे समझा रहे थे तबी सेलफ स्टडी कर रहे आतिफ सिद्दीकी अपने बेस्क पर ही गिर गया।

    मैंने तुरंत उसे उठाकर टेबल पर लिटाया और स्कूल नर्स को बुलाया। जिसके बाद बच्चे को  लारी मेडिकल सेंटर गए।  वहां डॉक्टर ने देखा तो बच्चे की पल्स नहीं चल रही थी। इसके बाद बच्चे को  लारी कॉर्डियोलाजी अस्पातल  ले जाया गया जहां  डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाबः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों को लेकर राज्य भर में छापेमारी, देखें वीडियो

    पंजाबः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों को लेकर राज्य भर में छापेमारी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः कनाडा और यूके से ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस छापेमारी कर रही है। सुबह 7 बजे से ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सभी जिलों में बड़े स्तर पर छापेमारी की जा रही है। वहीं मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की गई है। बता दें, गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। भारत से फरार होकर गोल्डी बराड़ पहले कनाडा और फिर अमेरिका में पनाह लेकर बैठा हुआ है। NIA ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया हुआ है। पंजाब में भी गोल्डी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का ऑपरेशन दोपहर दो बजे तक चलेगा।

    पंजाब के सभी जिलों में छापेमारी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप करने के आदेश दिए गए हैं। आज यानि वीरवार शाम 5:00 बजे एडीजीपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। वह पंजाब में चलाए जा रहे रंगदारी रैकेट में शामिल रहा है। उस पर यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है। गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली। वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है।

    बराड़ पंजाब के फरीदकोट जिले का मूल निवासी है। सिद्धू की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कनाडा में बैठकर ही पूरी साजिश रची थी। इतना ही नहीं खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के अलावा लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा, चरणजीत सिंह, उर्फ ​​रिंकू रंधावा, अर्शदीप सिंह, उर्फ ​​अर्श डाला और रमनदीप सिंह उर्फ ​​रमन जज जैसे खूंखार गैंगस्टर ने भी कनाडा की पनाह ले रखी है।

  • अर्श डल्ला के राइट हैंड A कैटेगरी के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

    अर्श डल्ला के राइट हैंड A कैटेगरी के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्लीः कनाडा के पीनीपेग सिटी में भारत से फरार एक और गैंगस्टर की हत्या हो गई है। पंजाब से फरार होकर कनाडा में बैठे A कैटेगरी के गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की कनाडा में हत्या कर दी गई है। आरोपी सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था। मिली जानकारी के मुताबिक यह गैंगस्टर पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट बनवाकर कनाड़ा भाग गया था। इस गैंगस्टर का नाम NIA की सूची में था। जानकारी के मुताबिक पंजाब के गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस गैंगस्टर को कनाडा के विनिपिंग में गोलियां मारी गई। यह गैंगस्टर पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कनाडा फरार हुआ था, जो A कैटेगरी का गैंगस्टर था।

    जानकारी के मुताबिक NIA ने जिन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची जारी की है, उसमें गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके भी शामिल था। आपको बता दें कि कनाड़ा में खालिस्तानी निज्जर के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है। मारा गया गैंगस्टर सुक्खा दुनेके पुत्र गुरनैब सिंह पंजाब के मोगा के गांव दुनेके कलां का रहने वाला है। कैटेगरी ‘ए’ गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके अपराध की दुनिया में प्रवेश करने से पहले मोगा डीसी कार्यालय में काम करता था। वह 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेजों पर पुलिस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कनाडा भाग गया था। तब उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले लंबित थे। ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे।

    काफी समय सुक्खा दुनेके ने फरीदकोट जेल में भी गुजारा और वह बेल में बाहर आने के बाद विदेश भागा। इतना ही नहीं, नंगल अंबिया कत्लकांड में भी दुनेके का नाम सामने आया था और आरोप लगा था कि इसने हथियार व शूटर उपलब्ध करवाए हैं। सुक्ख दुनेके मूल रूम से बंबिहा गैंग से जुड़ा हुआ था। कनाडा जाने के तुरंत बाद ही उसने भारत में अपना नेटवर्क बढ़ाना शुरू कर दिया। वहां वह आतंकी अर्श डल्ला के करीब आ गया। उसने प्रदेश में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली शुरू कर दी। कनाडा भागने के बाद उसके खिलाफ चार हत्याओं सहित ग्यारह और मामले दर्ज किए गए, कुल मामलों की संख्या 18 हो गई। पुलिस के अनुसार, दुनेके दविंदर बंबीहा गिरोह का सहयोगी है और मुख्य रूप से मालवा जिलों में काम करता है।

  • पंजाबः शर्मसार! निजी स्कूल में LKG के बच्चे को किया थर्ड डिग्री टॉर्चर, बरसाए डंडे, देखें वीडियो

    पंजाबः शर्मसार! निजी स्कूल में LKG के बच्चे को किया थर्ड डिग्री टॉर्चर, बरसाए डंडे, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना में मुस्लिम कालोनी स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे (छात्र) को थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। बच्चे पर आरोप था कि उसने अपने सहपाठी को पेंसिल मारी थी। इसके बाद बच्चे पर दो दिन तक स्टाफ ने जुल्म ढ़हाया। स्कूल प्रिंसिपल ने दो छात्रों से LKG में पढ़ रहे बच्चे के हाथ और पांव पकड़वा और फिर उसके पैरों पर डंडे बरसाए गए। इस दौरान बच्चा रहम के लिए चिल्लता रहा। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे के साथ 2 दिन इसी तरह से मारपीट हुई है।

    स्कूल के ही किसी बच्चे ने इसकी वीडियो बना ली। बच्चा घर आया तो उसके पांव के तलवे लाल थे, वह चल भी नहीं पा रहा था। उसकी जांघों और बैक पर डंडों के निशान थे। परिजनों का कहना है कि वे पुलिस को शिकायत देंगे। बाल विकास स्कूल में LKG में पढ़ रहे छात्र की माता साहिलुना खातून ने कहा कि उनका बेटा जब घर आया तो उसकी जांघों और बैक पर डंडों के निशान थे। बच्चे के पैरों के तलवे इतनी बुरी तरह से लाल हो गए है कि उससे अच्छे से चला भी नहीं जा रहा। साहिलुना ने कहा कि बेटे मुर्तजा ​​​को जब मारा तो वह चिल्लाया और जमीन पर गिर गया। इसके बाद प्रिसिंपल ने दो दिन उससे मारपीट की। थाना मोती नगर में वह शिकायत दर्ज करवाएंगे।

    स्कूल के प्रिंसिपल श्रीभगवान ने कहा कि बच्चे ने किसी अन्य बच्चे को पेंसिल मारी थी। उस बच्चे के परिजन उनके पास शिकायत लेकर आए थे। छात्र को कई बार समझाया है कि वह शरारत न करें। पेंसिल यदि किसी बच्चे के नाजुक जगह पर लग जाती तो मामला बिगड़ सकता है। प्रिंसिपल श्रीभगवान ने कहा कि बच्चे के परिजन पहले भी कई बार उन्हें कह चुके है कि वह चैनी-खैनी का सेवन करता है। उसकी इस आदत को हटाए। इसके लिए यदि कभी पिटाई करनी पड़े तो कर सकते हैं। प्रिंसिपल के मुताबिक उन्होंने इतने जोर से डंडे नहीं मारे, जितना परिवार मुद्दा बना रहा है। छात्र को जब डांट रहे थे तो वह जमीन पर लेट गया। इसी कारण दो छात्रों की मदद से उसे पकड़ा गया और उसे सजा दी। प्रिंसिपल के मुताबिक उनके लिए यह बच्चा भी बाकी बच्चों की तरह है। उन्होंने उसे किसी गलत मानसिकता के चलते नहीं मारा।

  • पंजाबः घर की पहली मंजिल पर लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    पंजाबः घर की पहली मंजिल पर लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के भगता वाला इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर में भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक घर की पहली मंजिल पर आग लगी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भीषण थी कि पहली मंजिल से आग की लपटे दूर दूर से दिखाई दे रही थी। इस घटना में घर की पहली मंजिल में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

    वहीं पत्रकारों को जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि जब उन्हें आग लगने का पता चला तो उन्होंने घर के मालिकों को सूचित किया और आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब इलाका निवासियों से आग पर काबू पाना मुश्किल हुआ तो उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले मेंं ASI गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को भ्रष्टाचार विरोध शुरु की मुहिम के अंतर्गत थाना डेहलों, ज़िला लुधियाना में तैनात सहायक सब- इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) दलजीत सिंह को 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए. एस. आई को चन्दनप्रीत सिंह निवासी दोराहा कस्बा लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है, जिसने इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

    और जानकारी सांझा करते हुये प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी आनलाईन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी ने थाना डेहलों में दर्ज एक पुलिस केस में हाईकोर्ट के अंतरिम हुक्मों अनुसार जाँच में शामिल करने के लिए पहले ही उससे 5000 रुपए रिश्वत वसूली थी। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसको धमकाते हुये एस.एच.ओ डेहलों के नाम पर 25,000 रुपए और रिश्वत की माँग की है और कहा कि यदि उक्त रकम अदा न की गई तो उसकी ज़मानत रद्द करवा दी जायेगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत के पैसों की अदायगी सम्बन्धी ए.एस.आई. से हुयी बातचीत रिकार्ड कर ली थी, जो कि सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी दी है।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने शिकायत की जांच की और दोषी पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेने और 25,000 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की माँग करने के दोष में दोषी पाये जाने पर गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी दोषी पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा और मामले की आगे जांच जारी है।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले मेंं ASI गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के मामले मेंं ASI गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को भ्रष्टाचार विरोध शुरु की मुहिम के अंतर्गत थाना डेहलों, ज़िला लुधियाना में तैनात सहायक सब- इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) दलजीत सिंह को 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए. एस. आई को चन्दनप्रीत सिंह निवासी दोराहा कस्बा लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है, जिसने इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

    और जानकारी सांझा करते हुये प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी आनलाईन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी ने थाना डेहलों में दर्ज एक पुलिस केस में हाईकोर्ट के अंतरिम हुक्मों अनुसार जाँच में शामिल करने के लिए पहले ही उससे 5000 रुपए रिश्वत वसूली थी। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसको धमकाते हुये एस.एच.ओ डेहलों के नाम पर 25,000 रुपए और रिश्वत की माँग की है और कहा कि यदि उक्त रकम अदा न की गई तो उसकी ज़मानत रद्द करवा दी जायेगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत के पैसों की अदायगी सम्बन्धी ए.एस.आई. से हुयी बातचीत रिकार्ड कर ली थी, जो कि सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी दी है।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने शिकायत की जांच की और दोषी पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेने और 25,000 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की माँग करने के दोष में दोषी पाये जाने पर गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी दोषी पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा और मामले की आगे जांच जारी है।

  • पंजाबः हाईवे पर सड़क हादसे में रेलिंग पर चढ़ी कार 

    पंजाबः हाईवे पर सड़क हादसे में रेलिंग पर चढ़ी कार 

    लुधियानाः जिले में देर रात नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक कार को हाईवे पर ट्रक ने साइड मार दी। घटना के दौरान कार बेकाबू होकर रेलिंग पर चढ़ गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में 4 युवक सवार थे। उनको चोटें आई हैं, लेकिन उनकी जान बच गई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार श्री फतेहगढ़ साहिब निवासी हरदीप सिंह व उसके साथ 3 अन्य व्यक्ति एल्ट्रोज कार में सवार होकर नेशनल हाइवे से गुजर रहे थे।

    दोराहा पुल उतरते समय कार को तेज रफ्तार ट्रक ने साइड मारी। कार का संतुलन बिगड़ गया। हारदीप सिंह से कार संभली नहीं और वह उछलती हुई डिवाइडर की रेलिंग पर जा चढ़ी। ट्रक ड्राइवर साइड मार कर तुरंत मौके से फरार हो गया। कार में सवार युवकों ने उसे रुकने के लिए भी आवाज लगाई, वह फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगी।

    कार रेलिंग पर लटकने के कारण लोगों ने तुरंत कार में सवार चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनको हल्फी फुल्की चोटें आई थी। हादसे के कुछ समय बाद हाईवे पर जाम भी लग गया। मौके पर पहुंच पुलिस कर्मचारियों ने जाम खुलवाया। लोगों ने थाना दोराहा की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच ने टो-वेन मंगवा गाड़ी को सड़क से हटवाया। बताया जा रहा है कि साइड मारकर जाने वाले ट्रक चालक की पहचान करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे आदि चैक कर रही है।

  • पंजाबः पटरी से उतरा रेल इंजन उतरने से जांलधर रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

    पंजाबः पटरी से उतरा रेल इंजन उतरने से जांलधर रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: देर रात होशियारपुर रेलवे स्टेशन पर 120 टन वजनी रेल इंजन के पटरी से उतरने की सूचना मिली है। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान जालंधर सिटी, जालंधर कैंट और लुधियाना से भी कई अधिकारी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया। जानकारी के मुताबिक जालंधर और लुधियाना से एक्सीडैंट रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर बुलाया गया रात करीब 9:30 बजे हुए इस हादसे के बाद जालंधर से सीडीओ उपकार विशिष्ट, कैरिज एंड वैगन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बलजीत सिंह, सुनील कुमार, असिस्टैंट इंजीनियर पुनीत सिंह के अलावा लोको, इलैक्ट्रिकल, पाथवे सहित कई विभागों के अधिकारी देर रात तक वहां मौजूद रहे।

    हाइड्रोलिक जैक व अन्य उपकरणों की मदद से रात करीब 12.30 बजे पटरी से उतरे इंजन को दोबारा पटरी पर लाया जा सके। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। घटना के कारणों की फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मंडल अधिकारियों तक भी पहुंच चुकी है। घटना के लिए दोषी किसे ठहराया गया है यह तो अधिकारियों द्वारा बनाए गए जॉइंट नोट और मंडल अधिकारियों की जांच में ही पता चलेगा। उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को भी जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी अंत्योदय एक्सप्रैस के ड्राइवर की गलती से एक टैक्नीशियन इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। रेलवे हैडक्वार्टर ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।