Blog

  • पंजाबः फौजी के घर पहुंचे बदमाश, मांगी फिरौती, दरवाजा नहीं खोलने पर दी धमकी, देखें CCTV

    पंजाबः फौजी के घर पहुंचे बदमाश, मांगी फिरौती, दरवाजा नहीं खोलने पर दी धमकी, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में खुद को नगर निगम के कर्मचारी बताकर जम्मू में तैनात फौजी कैप्टन पूरनगतदीप सिंह के घर में कुछ बदमाशों ने घूसने की कोशिश की। लेकिन घर में मौजूद महिला (कैप्टन की मां) ने सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध लोगों को बाहर खड़ा देख तुरंत पति को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद खेतों में काम कर रहे पति ने पड़ोस में रहते चाचा को फोन कर संदिग्ध लोगों के घर के बाहर खड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चाचा वहां पर पहुंचे लेकिन उन्हें देखकर उक्त बदमाश मौके से भाग गए। बदमाशों ने जाते हुए बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी व पैसों की मांग की।

    पुलिस ने इस मामले में आरोपी गग्गू, नीरज, राजन, राकेश कालों, पारस कुमार, कमल गिरी, राकेश गिरी, रवि, करन, संजू, राहुल कुमार सहित अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को उनकी पत्नी का उन्हें फोन आया कि घर के बाहर कुछ संदिग्ध लोग खड़े है। यह लोग मुख्य गेट खुलवाने की कोशिश कर रहे है। सुरिंदर पाल के मुताबिक उन्होंने मोबाइल पर देखा तो वह दंग रह गए। स्कॉर्पियो कार पर उनके घर के बाहर करीब 5 से 6 लोग मौजूद थे। आरोपी घर की घंटी बजा खुद को निगम कर्मचारी कह घुसने की कोशिश कर रहे थे।

    गेट न खुलने पर बदमाश धमकियां दे रहे थे। पास में ही उनके चाचा निर्मल सिंह का घर है। उन्होंने उन्हें तुरंत सूचित किया। निर्मल सिंह जब मौके पर पहुंचे तो बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद फिर 25 अप्रैल को दोबारा से दो लोग उनके घर की घंटी बजाने लगे। उन्होंने खुद गेट खोला तो दोनों आरोपी पैसों की डिमांड करते हुए धमकाने लगे। घर में रखे पालतु कुत्ते के कारण बदमाश दीवार कुद अंदर नहीं आए और भाग गए। कैप्टन के पिता सुरिंदरपाल मुताबिक आरोपी उनसे फिरौती मांग रहे थे। फौजी कैप्टन पूरनगतदीप सिंह ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू को ई-मेल भेजी, जिसके बाद थाना सदर की पुलिस हरकत में आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन उक्त बदमाश अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਆਪਣੇ ਸ਼ਰੀਰ ਵਿਚ ਲੋਹੇ ਦੇ ਤ੍ਰਿਸ਼ੂਲ, ਸੂਏ ਅਤੇ ਸੂਈਆਂ ਖੋਭ ਕੇ ਅਰਪਣ ਕਰਦੇ ਹਨ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਆਸਥਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਆਪਣੇ ਸ਼ਰੀਰ ਵਿਚ ਲੋਹੇ ਦੇ ਤ੍ਰਿਸ਼ੂਲ, ਸੂਏ ਅਤੇ ਸੂਈਆਂ ਖੋਭ ਕੇ ਅਰਪਣ ਕਰਦੇ ਹਨ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਆਸਥਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਆਸਥਾ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦਾ ਹਰ ਧਰਮ ਵਿਚ ਅਲਗ-ਅਲਗ ਰੂਪ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ, ਪਰ ਆਸਥਾ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦੀਆਂ ਜੋ ਤਸਵੀਰਾਂ ਅਸੀਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦਿਖਾਉਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ ਇਹ ਤਸਵੀਰਾਂ ਹਨ ਬਟਾਲਾ ਦੀਆਂ ਜਿਥੇ ਮਦਰਾਸੀ ਸੱਭਿਅਤਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਆਪਣੇ ਧਰਮ ਮੁਤਾਬਿਕ ਆਪਣੀ ਦੇਵੀ ਮਾਰੀਅੰਮਾਂ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਆਸਥਾ ਇਕ ਵੱਖਰੇ ਹੀ ਤਰੀਕੇ ਭੇਂਟ ਕਰਦੇ ਹਨ। 

    ਇਹ ਮਦਰਾਸੀ ਲੋਕ ਸਾਲ ਵਿੱਚ ਇਕ ਦਿਨ 28 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਦੇਵੀ ਮਾਂ ਮਾਰੀਅੰਮਾਂ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਅਤੇ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਹਾਸਿਲ ਕਰਨ ਲਈ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਰੂਪੀ ਇਕ ਕਾਫ਼ਿਲੇ ਵਿੱਚ ਢੋਲ ਦੀ ਥਾਪ ਉੱਤੇ ਨੱਚਦੇ ਗਾਉਂਦੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਮੰਦਿਰ ਰਾਧੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਦੇ ਹੋ ਕੇ ਪੂਰੇ ਸ਼ਹਿਰ ਬਟਾਲੇ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਤੋਂ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਨਿਕਲਦੇ ਹਨ ਪਰ ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਾਫ਼ਿਲੇ ਵਿਚ ਅਸਚਰਜ ਕਰਦੀਆਂ ਉਹ ਤਸਵੀਰਾਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਕਈ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸ਼ਰੀਰ ਅਤੇ ਮੂੰਹ ਵਿਚੋਂ ਲੋਹੇ ਦੇ ਤ੍ਰਿਸ਼ੂਲ ਆਰ-ਪਾਰ ਕਰ ਰੱਖੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਿੱਠ ਦੇ ਮਾਸ ਵਿਚ ਲੋਹੇ ਦੇ ਮੋਟੇ-ਮੋਟੇ ਸੂਏ ਆਰ-ਪਾਰ ਕੀਤੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਕੁਝ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸ਼ਰੀਰ ਉੱਤੇ ਤਿੱਖੀਆਂ ਸੂਈਆਂ ਖੋਭ ਰੱਖੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਸਭ ਕੁਝ ਉਹ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਵਿੱਚ ਸਭ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਖੋਭਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਫਿਰ ਇਸੇ ਤਰਾਂ ਹੀ ਪੁਰਾ ਦਿਨ ਇਸ ਕਾਫ਼ਿਲੇ ਵਿੱਚ ਨੰਗੇ ਪੈਰੀਂ ਤੁਰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜਿਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਿੱਠ ਵਿਚ ਸੂਏ ਖੁਭੋ ਰੱਖੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ।

    ਉਹ ਇਹਨਾਂ ਸੁਇਆ ਨਾਲ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਖਿੱਚਦੇ ਨਜਰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਜਦੋਂ ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਨੇ ਐਸੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਆਸਥਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਸਭ ਕੁਝ ਸਾਡੇ ਧਰਮ ਵਿਚ ਹੀ ਹੈ ਸਾਡੀ ਦੇਵੀ ਜਦੋ ਸਾਡੀਆਂ ਮਨੋਕਾਮਨਾਵਾਂ ਪੂਰਨ ਕਰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮੰਗ ਉਤਾਰਨ ਲਈ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਦੇਵੀ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਅਤੇ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਲਈ ਇਹ ਸਭ ਕੁਝ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਸਾਡੀ ਦੇਵੀ ਦੀ ਸ਼ਕਤੀ ਹੀ ਹੈ ਕੇ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਦਰਦ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਜਿਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮਨੋਕਾਮਨਾਵਾਂ ਪੂਰਨ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਉਹ ਸ਼ਰਧਾਲੂ 11 ਦਿਨ , 5 ਦਿਨ ਅਤੇ  3 ਦਿਨ ਦੇ ਵਰਤ ਰੱਖਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਫਿਰ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਰੂਪੀ ਕਾਫ਼ਿਲੇ ਨੂੰ ਕੱਢਣ ਸਮੇ ਉਹ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਆਪਣੇ ਸ਼ਰੀਰਾਂ ਵਿਚ ਲੋਹੇ ਦੇ ਤ੍ਰਿਸ਼ੂਲ , ਸੂਏ ਅਤੇ ਸੂਈਆ ਖੋਭ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਆਸਥਾ ਦੇਵੀ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿਚ ਅਰਪਣ ਕਰਦੇ ਹਨ। 

  • ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਨ-ਸੁਣਾਵੀ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਗਏ, ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਕੀਤੀ ਹੱਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਉ

    ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਨ-ਸੁਣਾਵੀ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਗਏ, ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਕੀਤੀ ਹੱਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਉ

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ :  ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਝੀਆਂ ਤੇ ਨਿੱਜੀ ਸਮੱਸਿਆਵਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਨ ਸੁਣਾਵੀ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਅਧੀਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਉਪ ਮੰਡਲਾਂ ਵਿੱਚ ਹਰ ਹਫਤੇ ਇਹ ਕੈਂਪ ਲਗਾ ਕੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਹੱਲ ਕੀਤੀਆ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

    ਦੂਰ ਦੂਰਾਡੇ ਪੇਂਡੂ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਹੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਿਲ੍ਹਾ ਦਫਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਜਾਣ ਦੀ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰੀ ਘੱਟ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸਮੇ ਦੀ ਬੱਚਤ ਕਰਨ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਨੇੜੇ ਇਹ ਜਨ ਸੁਣਾਵੀ ਕੈਂਪ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਰਵਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • थानाकला स्कूल में होगी अंतर 19 राष्ट्रीय थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता, देश के 850 खिलाड़ी लेंगे भाग

    थानाकला स्कूल में होगी अंतर 19 राष्ट्रीय थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता, देश के 850 खिलाड़ी लेंगे भाग

    12 मई से शुरू होगी प्रतियोगता, बंगलादेश  ओर चाइना से होंगे अंतराष्ट्रीय कोच:आर्य

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा राष्ट्रीय थ्रो बॉलीबॉल की मेजवानी करने जा रहा है। और 12 मई से 14 मई तक होने वाली थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता में देश भर से करीव 850 खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्य थ्रो बॉलीबॉल एसोशिएशन के राज्य सचिव जोगेंद्र देव आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि थ्रो बॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में हिमाचल थ्रो बॉल एसोशिएशन के सौजन्य से अंतर 19 प्रतियोगता राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में 12 से 14 मई तक राष्ट्रीय जूनियर नेशनल थ्रो बॉल प्रतियोगता होने जा रही है। जिसमें देश भर से करीब 850 के करीब खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनके खाने और ठहरने की व्यवस्था भी सुचारू रूप से की जा रही है। इस राष्ट्रीय थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता में अंतराष्ट्रीय थ्रो बॉल फेडरेशन के बंगलादेश के रैफरी बीएम शाहिद,नेपाल से अब्दुल खान, नेपाल से गणेश गोपाली थानाकलां आएंगे।

    आर्य ने कहा कि तीन दिवसीय थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता में राष्ट्रीय स्तर के थ्रो बॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष व अन्य सदस्य भी भाग लेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता में सभी खिलाड़ियों व अन्य अतिथियों को पहाड़ी धाम खिलाई जाएगी।  कुटलैहड़ एवं जिले के बिभिन्न धार्मिक स्थलों का भी दौरा करवाया जाएगा। आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता की मेजबानी करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है और खिलाड़ियों के साथ -साथ अतिथियों के स्वागत में भी कोई कमी नहीं आने देंगे। आर्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर केवल पढ़ाई व खेलो में रुचि वढ़ाना है। ताकि हमारा समाज नशा मुक्त होकर जीवन को सार्थक कर सके। 

  • प्रभु सिमरन में अधिक से अधिक समय देना चाहिए: आचार्य शिव शास्त्री

    प्रभु सिमरन में अधिक से अधिक समय देना चाहिए: आचार्य शिव शास्त्री

    ऊना के डंगोली में श्री कृष्ण नाम के सुमिरन व संकीर्तन का हुआ गुणगान

    ऊना/सुशील पंडित: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत डंगोली में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शिव शास्त्री ने अपने मुखारविंद से प्रवचनों की अमृत बर्षा करते हुए असंख्या में उमड़े श्रद्धालुओं को भक्ति रस में रंग दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान के बीच ऊना की धरती ऐसे लग रही थी मानो कि भगवान श्री कृष्ण स्वयं धरती पर अवतरित हो चुके हैं और सारी नगरी कृष्णमय रंग में रग गई। इस अलौकिक अमृत वर्षा से ऐसा लग रहा था कि चारों ओर श्री कृष्ण लीला का गुणगान हो रहा हो।

    आचार्य शिव शास्त्री ने अपने मुखाविंद से राजा परीक्षित के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि राजा परीक्षित को ज्ञात था कि उसकी मृत्यु 7 दिन के भीतर होने वाली है, जब उन्हें कोई चारा नहीं मिला और वह दिन-रात पागलों की तरह इधर-उधर मौत के साए से डरते हुए अति चिंतित थे, लेकिन प्रभु की उनके ऊपर इतनी कृपा बरसी कि वह भागवत की शरण में जाकर उनका 7 दिन लगातार श्रवण करने लगे और भगवान ने उनकी सच्ची लग्न और श्रद्धा को देखते हुए उनके मृत्यृ श्राप को माफ  कर दिया। उन्होने बताया कि इसी प्रकार शुकदेव ने देखा कि देवराज इंद्र में अभिमान झलक रहा है। क्योंकि उन्होने भागवत कथा नहीं सुनी थी और न ही उनको भागवत कथा का ज्ञान था। इसलिए सभी देवतागण इंद्र देव का विरोध करने लगे थे, आखिर शुकदेव ने उनको भागवत कथा सुनने का आह्वान किया और उनकी जो मति अभिमान से झलक रही थी वह मात्र भागवत कथा सुनने से ही ताड़ताड़ हो गई थी।

    कथावाचक आचार्य शिव शास्त्री जी महाराज ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस संसार में श्रीमदभागवत कथा सुनता है वह सदैव के लिए जन्म मरण के चक्कर से मुक्ति पाकर मोक्ष को प्राप्त होता है। उन्होने बताया कि हमारा मानव रूपी जीवन हमेशा इस संसार के मोह जाल के पीछे भागता है। जिसके परिणाम शून्य के समान है अत: हमें कुसंगतियों से बचकर प्रभु सिमरन में अधिक से अधिक समय देना चाहिए और प्रभु के भजन और भक्ति से ही हमारे इस मानव रूपी जीवन को मुक्ति प्राप्त हो सकती है इसके सिवा ओर कोई दूसरा रास्ता नही है। उन्होने कहा कि प्रभु की भक्ति दृढ़ विश्वास के साथ करनी चाहिए, उसी में जीवन का सच्चा आनदं है।  इस दौरान उन्होंने भक्तिमय भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करने के साथ-साथ झुमने पर मजबूर कर दिया।

  •  बंगाणा के सरकारी आईटीआई डूमखर में मनाया जाएगा रेड क्रॉस डे

     बंगाणा के सरकारी आईटीआई डूमखर में मनाया जाएगा रेड क्रॉस डे

    एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित :एसडीएम बंगाणा  ने बताया कि इस बार रेड क्रॉस डे बंगाणा की सरकारी आईटीआई डूमखर में 8 मई 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन पात्र व्यक्ति मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर अपना दिवयांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं ! लोगों को उस दिन फ्री चिकित्सा  सुविधा प्रदान की जाएगी और रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा तथा इस मौके पर स्वास्थ्य  विभाग,आयुर्वेदिक विभाग , कल्याण विभाग, बाल विकास  व पंचायती राज  विभागों द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा | उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लेने का आवाहन किया! उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को प्रमाण पत्र  व मेडल दिए जाएंगे ! तथा जिन दिव्यांग जनों ने 20 अप्रैल 2023 को ALMCO से अपना आकलन बंगाणा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में करवाया है ! उन्हें 8 मई 2023 को व्हीलचेयर श्रवण यंत्र ब छड़ियाँ  प्रदान की जाएंगीl  जो व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेता है उन्हें दोपहर के खाने की व्यवस्था भी की गई हैl इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार बंगाणा  रोहित कंवर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः गैंगस्टर अर्शदीप ढल्ला व हरदीप निज्जर के खिलाफ Proclamation नोटिस जारी

    पंजाबः गैंगस्टर अर्शदीप ढल्ला व हरदीप निज्जर के खिलाफ Proclamation नोटिस जारी

    मोहालीः गैंगस्टर अर्शदीप ढल्ला व हरदीप निज्जर के खिलाफ प्रोकलामेशन नोटिस जारी किया गया है। उक्त दोनों आरोपी कैनेडा में छिपे हुए है और वहीं से अपना गिरोह चला रहे है। जिसके तहत अब उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। विशेष सीबीआई-सह-एनआईए न्यायाधीश राकेश कुमार गुप्ता की अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 82 के तहत एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कनाडा से संचालित आरोपियों को पेश होने के लिए कहा गया है।

    अगर 18 मई तक गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला और हरदीप निज्जर कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो दोनों को भगोड़ा घोषित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा 8 अक्टूबर, 2021 को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, दोनों को 18 मई तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। ऐसा ना करने की सूरत में उनके विरुद्ध भगौड़ा अपराधी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इन दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अगर पंजाब की बात करें तो यहां भी कई मामलों में दोनों आरोपी शामिल हैं।

    बता दें कि एनआईए ने पहले केटीएफ के कनाडा अपराध प्रमुख पर 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी, जो 2021 में पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश से जुड़ा था। अर्श डल्ला पंजाब के मोगा का रहने वाला है और अब वह कैनेडा में रह रहा है। कई आतंकवादी गतिविधियों में आरोपी नामजद है। इसके खिलाफ 2022 में रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक अर्शदीप डल्ला यूएपीए तहत वांछित आतंकी हरदीप निज्जर का करीबी है। ये आतंकवादी गतिविधियां हत्या, जबरन वसूली, बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी से जुड़ी हुई हैं।

  • ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਪੀਲ 

    ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਪੀਲ 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡਾ. ਤੇਜਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਨੂੰ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਹ ਕੇ ਅਗਲੀ ਫਸਲ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਡਾ. ਤੇਜਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਣਕ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਹਾੜ੍ਹੀ ਦੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਫਸਲ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਫਸਲ ਦੀ ਵਾਢੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੁਆਰਾ ਲਗਭਗ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਦੇ ਨਾੜ ਅਤੇ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਤੋਂ ਤੂੜੀ ਬਣਾਉਣ ਉਪਰੰਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੁਆਰਾ ਆਪਣੇ ਖੇਤ ਨੂੰ ਸਾਉਣੀ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਕਿਸਾਨ ਅਣਜਾਣੇ ਵਿੱਚ ਖੇਤ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਲਈ ਕਣਕ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹਨ ਜਦਕਿ ਕਿ ਤੂੜੀ ਬਣਾਉਣ ਉਪਰੰਤ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਦੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਨਾਮਾਤਰ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਬੱਚਦੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਆਸਾਨੀ ਅਤੇ ਰਿਵਾਇਤੀ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਨਾਲ ਮਿੱਟੀ ਵਿੱਚ ਮਿਲਾ ਕੇ ਖੇਤ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਵਾ, ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਮਿੱਟੀ ਜੋ ਕਿ ਜੀਵਨ ਦੇ ਤਿੰਨ ਜ਼ਰੂਰੀ ਆਧਾਰ ਹਨ, ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਨੂੰ ਮਿੱਟੀ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮਿਲਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਮਿੱਟੀ ਦੀ ਉਪਜਾਊ ਸ਼ਕਤੀ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਹੋਣ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਵਾਤਾਵਰਨ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਗਰਮ ਰੁੱਤ ਦੀ ਮੂੰਗੀ ਆਦਿ ਵਰਗੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਜੀਰੋ ਡਰਿੱਲ, ਹੈਪੀ ਸੀਡਰ ਅਤੇ ਸੁਪਰ ਸੀਡਰ ਵਰਗੀਆਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਅੱਗ ਲਗਾਏ ਹੀ ਫਸਲ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਾ ਲਗਾਉਣ ਅਤੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮਿਲਾ ਕੇ ਮਿੱਟੀ, ਹਵਾ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਵਰਗੇ ਅਨਮੁੱਲੇ ਜੀਵਨ ਦੇ ਸਾਧਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਵਿਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾ ਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ।

  • जिला में कांग्रेस की राजनीति का एकमात्र आधार बल्क ड्रग पार्क: भाजपा 

    जिला में कांग्रेस की राजनीति का एकमात्र आधार बल्क ड्रग पार्क: भाजपा 

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री श्याम मिन्हास, पहु लाल भारद्वाज, विनय शर्मा, बलविंद्र गोलडी, धर्मिन्दर राणा, हरपाल सिंह,सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, गुलविंदर गोलडी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज जिला में कांग्रेस की राजनीति का एकमात्र आधार बल्क ड्रग पार्क है। लेकिन जनता जानती है कि यह बल्क ड्रग पाक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को दिया है इसमें कांग्रेस के किसी नेता का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार विफल हुई है, कांग्रेस के लोग जनता से मुंह छुपाते फिर रहे हैं।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को याद करना चाहिए कि इसी बल्क ड्रग पार्क को लेकर उन्होंने किस तरह मजाक उड़ाया था, यहां तक कि इसे रोकने के लिए हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाने में भी कांग्रेसी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी बल्क ड्रग पार्क को जिला का भविष्य बता रहे हैं, लेकिन कभी यही कांग्रेसी इस बल्क ड्रग पार्क को रोकने के लिए तरह-तरह के बयान देते थे। यहां से भालूओं के उजड़ने की बेतुकी बात कहते नहीं थकते थे। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क को लेकर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी अब जनता को गुमराह करने में लगे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने इस बल्क ड्रग पार्क को हिमाचल के लिए घोषित ही नहीं किया, अपितु उसके लिए बजट की पहली किस्त भी जारी की है। भाजपा के नेताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में कोई योगदान कभी भी नहीं रहा। लेकिन अब बल्क ड्रग पार्क ही उनकी राजनीति का एकमात्र आधार बचा है। कांग्रेस सरकार की गुटबाजी में जिस तरह मुकेश अग्निहोत्री को हाशिए पर धकेला गया है, मुकेश अपनी राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए अब बल्क ड्रग पार्क का श्रेय लेने के असफल प्रयास करने में जुटे हैं।

  • पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

    पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

    ऊना/सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान पोर्टल पर पात्र लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से अपने लाभ का त्याग करने के लिए फार्मर काॅर्नर में वाॅलंटियर सरैंडर आॅफ पीएम किसान बेनेफिटस का विकल्प का उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रक्रिया के लिए लाभार्थियों का आधार मोबाइल से लिंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उक्त विकल्प के माध्यम से पात्र लाभार्थियों द्वारा लाभ का त्याग करने पर उन्हें दिए गए पिछले लाभ की वसूली नहीं की जाएगी तथा एक बार लाभ का त्याग करने पर पुनः पंजीकरण नहीं हो पाएगा। 

    उपायुक्त ने बताया कि ऐसे लाभार्थी जो अपने लाभ का त्याग करना चाहते हैं वे पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से स्वयं या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से अपना पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ त्याग कर सकते हैं।