Blog

  • Jalandhar News: बारिश की बलि चढ़ी दो बकरियां, मवेशी घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बारिश की बलि चढ़ी दो बकरियां, मवेशी घायल, देखें वीडियो

    फिल्लौर: पास स्थित गाँव रायपुर अरायण में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार पर कहर बरपा दिया। पीर दत्त नामक ग्रामीण के घर की छत अचानक गिर गई, जिससे घर के भीतर बंधे पालतू पशु मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बकरी और गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    पीर दत्त ने बताया कि उनका परिवार गुजर-बसर के लिए इन्हीं जानवरों पर निर्भर था और दूध बेचकर घर का खर्च चलता था। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की अपील की है, ताकि उनके परिवार को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।

  • आपदा प्रभावितों के लिए कुटलैहड़ सेवा संगठन ने बढ़ाये मदद के हाथ

    आपदा प्रभावितों के लिए कुटलैहड़ सेवा संगठन ने बढ़ाये मदद के हाथ

    भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर हरदम लोगों के बीच

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश में हुई भारी बरसात ने हिमाचल प्रदेश में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा से कोई भी ज़िला अछूता नहीं रहा। ऊना ज़िला की कुटलैहड़ विधानसभा भी इस त्रासदी की चपेट में आई, जहां कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्राम पंचायत पलाहटा, थहड़ा, परोइयाँ, चंगर, घरवासड़ा आदि क्षेत्रों में अनेक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, कुछ तो पूरी तरह जमींदोज हो गए। खेत-खलिहानों को भी व्यापक हानि पहुँची है और कई लोग बेघर होकर असुरक्षित स्थिति में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं।

    ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं कुटलैहड़ विधानसभा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर अपनी टीम के साथ हर प्रभावित परिवार तक पहुँच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और “कुटलैहड़ सेवा संगठन” के सहयोग से वे प्रभावित लोगों को न केवल राहत सामग्री और आर्थिक मदद पहुँचा रहे हैं, बल्कि प्रशासन को भी लगातार वास्तविक स्थिति से अवगत करा रहे हैं ताकि शीघ्र और ठोस कदम उठाए जा सकें।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि वीरेंद्र कंवर मुश्किल की घड़ी में हमेशा जनता के बीच खड़े दिखाई देते हैं। वे सिर्फ आर्थिक सहयोग ही नहीं कर रहे, बल्कि प्रभावित परिवारों का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। कई स्थानों पर अभी भी खतरा बरकरार है, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन से ठोस एवं व्यापक कार्ययोजना बनाने का आग्रह किया है।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा –

    “इस बार बरसात ने कुटलैहड़ क्षेत्र में बहुत तबाही मचाई है। कई परिवारों ने अपना सबकुछ खो दिया है। ऐसे समय में हमारा कर्तव्य है कि हम उनके साथ खड़े हों। मैं स्वयं क्षेत्र के हर प्रभावित गांव में जाकर लोगों की समस्याएँ सुन रहा हूँ और कुटलैहड़ सेवा संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहा हूँ। यह कठिन घड़ी है, लेकिन हम सब मिलकर इसका सामना करेंगे और लोगों को किसी भी स्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।”

    कुटलैहड़ सेवा संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम लगातार आपदा प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण, आवास व्यवस्था और अन्य सहायता कार्यों में जुटी हुई है। आज वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में संगठन द्वारा घरवासड़ा व घयोड़ में 8 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।संगठन ने सभी लोगों से अपील की है कि इस संकट की घड़ी में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता का परिचय दें।

  • Punjab News: पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के चार आरोपी किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के चार आरोपी किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियाला: पुलिस ने फिलीपींस में बैठे साइबर जालसाजों को बैंक खाते और मोबाइल सिम मुहैया करवाने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह के चारों सदस्य पटियाला निवासी पंकज, अर्शदीप और मंगा सिंह युवाओं को फर्जी नौकरी का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते और एटीएम व नेट बैंकिंग की जानकारी अपने पास रख लेते थे। बाद में ये खाते फिलीपींस में बैठे पंजाबी मूल के साइबर ठगों बाबू और सूमी को बेच दिए जाते थे।

    जानकारी के अनुसार, बचत खाता 10 हजार रुपये और चालू खाता 40 हजार रुपये में बेचा जाता था। अब तक 30 से अधिक खाते बेचे जा चुके हैं, जिनके जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की जा चुकी है। इसके अलावा गिरोह ने चौरा रोड पर कुछ समय तक एक अनौपचारिक नशा मुक्ति केंद्र भी चलाया, यहां नशे के शिकार लोगों को उनके नाम से नए सिम खरीदने के लिए 500 रुपये दिए जाते थे। बाद में ये सिम कपड़ों में छिपाकर कूरियर से फिलीपींस भेजे जाते थे।

    अब तक 50 से अधिक सिम भेजे जाने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा, के निर्देश में साइबर क्राइम टीम के असवंत सिंह और एसएचओ तरनदीप कौर ने की। पुलिस ने साइबर क्राइम थाना पटियाला में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ताकि फिलीपींस में बैठे बाबू और सूमी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

  • भारी बारिश-भूस्खलन: डीसी जतिन लाल ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत, बहाली कार्यों में तेजी के निर्देश

    भारी बारिश-भूस्खलन: डीसी जतिन लाल ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत, बहाली कार्यों में तेजी के निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत थड़ा के गांव गिओड़ का दौरा कर भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुक़सान का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    डीसी ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राहत व सहायता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    प्रशासन ने मौके पर ही तत्परता दिखाते हुए तीन प्रभावित परिवारों को 10-10 हज़ार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उपायुक्त ने बताया कि आगे राहत मैन्युअल के अनुसार और मदद दी जाएगी।

    लगातार बारिश से गिओड़ गांव में तीन मकानों को नुक़सान पहुंचा है और एक पहाड़ी ढलान भी खिसक गई है। स्थिति को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने एहतियातन 12 अन्य मकानों को खाली करवाया है।

    उपायुक्त ने एसडीएम बंगाणा को प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित ठहराव व राहत प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से हुए नुक़सान की भरपाई और बहाली कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

  • वोटों का डाका डालकर सीएम ने जितवाय चुनाव और वोट चोरी यात्रा निकाल रहे है: जयराम ठाकुर

    वोटों का डाका डालकर सीएम ने जितवाय चुनाव और वोट चोरी यात्रा निकाल रहे है: जयराम ठाकुर

    जो सूचना आरटीआई से मिल सकती है वह विधान सभा से क्यों नहीं मिल रही

    चुनाव में हुई धांधली उजागर होने से बचाने के लिए नहीं दिया जा रहा आंकड़ा 

    विधान सभा उप  चुनाव से जुड़े सवाल के जवाब न मिलने पर  विपक्ष ने किया वॉक आउट 

    सदन की मर्यादा गिरा रही है सरकार, ऐसा व्यवस्था पतन हमने नहीं देखा

    ऊना/सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देहरा के विधान सभा क्षेत्र में कॉपरेटिव बैंक द्वारा महिला मंडलों को पचास-पचास हज़ार रुपए देने के मामले में सरकार द्वारा जवाब न देने पर भारतीय जनता पार्टी ने सदन में जमकर विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने सदन से वॉक आउट किया। उन्होंने  कहा कि देहरा में उप चुनाव के दौरान महिला मंडलों को धनराशि देने का विवरण हम एक साल से ज़्यादा समय से माँग रहे हैं। लेकिन एक विधान सभा द्वारा जवाब नहीं दिया जा रहा है। बीते कल स्पीकर महोदय द्वारा सवाल का जवाब देने का आश्वासन दिया गया और आज फिर से जवाब आया है कि सूचना एकत्रित की जा रही है। आख़िर ऐसी कौन सी जानकारी है जिसका आंकड़ा ही एकत्र नहीं हो पा रहा है। डेढ़ साल से इस मामले में सूचना एकत्र ही की जा रही है, जबकि इसी सवाल का जवाब हमारे विधायक द्वारा सूचना के अधिकार के माध्यम से हासिल की गई हैं। जब कोई सूचना आरटीआई के तहत मिल सकती है तो सरकार वही सूचना सदन के पटल पर क्यों नहीं रख सकती है? यहाँ सूचना एकत्र नहीं की जा रही है बल्कि सूचना छुपाई जा रही है। यह विपक्ष का नहीं माननीय सदन और पीठ का भी अपमान है। यह सदन की मर्यादा के ख़िलाफ़ है। सदन में हमारे अधिकार छीने जा रहे है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार सूचना छुपा रही है। क्योंकि उसे पता है कि सूचना के आने के परिणाम क्या होंगे। इस सरकार ने नैतिकता और नीति की सारे आम धज्जियाँ उड़ा रही है। मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते हुए देहरा  विधानसभा क्षेत्र में 64 महिला मंडलों को पचास–पचास हजार दिए। एक हज़ार से ज़्यादा महिलाओं के खाते में 4500- 4500 रुपए डाले। मुख्यमंत्री ने चुनाव में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया। यह जनता के वोटों का डाका है। कांग्रेस देश भर में वोट चोरी का नाटक करती है लेकिन उसके मुख्यमंत्री लोगों के वोटों का डाका डाल रहे हैं। झूठी गारंटियां देकर हिमाचल में लोगों के वोट की चोरी की, हिमाचल का जनादेश हथियाया।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार मित्रों की सरकार है। मित्रों के अलावा सरकार को किसी चीज की परवाह नहीं हैं। मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार और उसके मंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं, सदन से सड़क तक प्रदेश के लोगों को गुमराह करती है। सदन में भी सरकार हँसी ठिठोली करती है। सरकार किसी चीज को लेकर गंभीर नहीं है। अपनी नाकामियों को भी वाजिब ठहराती हैं। गंभीर से गंभीर मुद्दे को हवा में उड़ा देते हैं। मुख्यमंत्री को यह याद रखना चाहिए कि 70 लाख से ज्यादा लोगों प्रदेश के लोगों को भगवान और झूठ के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं। सदन में भी मुख्यमंत्री को खुलेआम बार-बार झूठ बोलते हुए देखकर हैरत होती है। क्या इस तरह से प्रदेश के मुद्दों से मुँह मोड़कर और झूठ पर झूठ बोलकर प्रदेश का भला हो सकता है।

    हिमाचल ऑन सेल का दौर चल हुआ है। प्रदेश की एक से बढ़कर एक संपत्तियां सरकार ने नीला करने का लक्ष्य बना लिया है। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन बेच चुकी है। जिस पर न्यायायल ने रोक लगाई है। हिमाचल प्रदेश की सरकार नाकाम है। हिमाचल के हितों की अनदेखी करके, विकास पर रोक लगाकर वह प्रदेश का भला नहीं कर सकती है। झूठ बोलकर प्रदेश के विकास को गति नहीं दे सकती हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार सदन में अपनी एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकी और बैकफुट पर रही।

  • भदसाली पुल वाहनों की आवाजाही के लिए बंद, ट्रैफिक जैजों मोड़ से भदसाली सम्पर्क मार्ग पर डायवर्ट

    भदसाली पुल वाहनों की आवाजाही के लिए बंद, ट्रैफिक जैजों मोड़ से भदसाली सम्पर्क मार्ग पर डायवर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: नेशनल हाईवे एनएच 503-ए पर स्थित भदसाली पुल भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान यातायात को लोक निर्माण विभाग के सम्पर्क मार्ग जैजों मोड़ से होते हुए भदसाली तक डायवर्ट किया गया है।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण भदसाली पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण पुल को नुकसान पहुंचा और इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल के मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक वाहनों की आवाजाही निर्धारित वैकल्पिक मार्ग पर रहेगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • गग्गी मर्डर मामले में पुलिस दो गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाई 

    गग्गी मर्डर मामले में पुलिस दो गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाई 

    मर्डर मामले में हो सकते अब कई और अहम् खुलासे 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बसाल स्थित ख्वाजा में सैलून में बाले कटवाने गए राकेश कुमार उर्फ गग्गी को बाइक सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और दोनों  हमलावर युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा इस मामले में मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं थीं,लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। लेकिन कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस द्वारा इस मामले में गैंगस्टर विपिन कुमार को खरड़ में गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे। विपिन के पकड़े जाने के बाद ऊना पुलिस को इस मामले में अन्य लोगों के भी पकड़े जाने की उम्मीद जगी,जिसके चलते ऊना पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस से संपर्क कर हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी विपिन और अन्य दूसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लेकर आई है,इन दोनों आरोपियों में से एक आरोपी फिरोजपुर जेल में बंद था जबकि दूसरे आरोपी को  कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।

    पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाए गए दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाया गया है अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा कोर्ट से इन दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि पुलिस रिमांड के दौरान राकेश कुमार उर्फ गग्गी हत्या मामले में पूछताछ की जा सके। वहीं एसपी ऊना अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से अहम्  पूछताछ की जाएगी क्योंकि इन दोनों आरोपियों का गग्गी हत्या मामले में इंवॉल्वमेंट पाई गई है पुलिस को उम्मीद है की पुलिस रिमांड के दौरान गग्गी हत्या मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं ।

  • अद्भुत प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गई जंगली सांभर की जान

    अद्भुत प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गई जंगली सांभर की जान

    ऊना/सुशील पंडित: पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी की विशेषज्ञ टीम ने एक गंभीर रूप से घायल जंगली सांभर के बच्चे की जान बचाकर एक मिसाल पेश की है। इस जीवनरक्षक कार्य को पशु चिकित्सा सर्जन डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. नवनीत और डॉ. नेहा की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

    डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि घायल सांभर ऊना के आसपास के जंगलों में पाया गया था। किसी जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने से उसका पूरा जबड़ा, दांतों सहित हड्डियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राधा माधव गौशाला की मदद से इस घायल जानवर को बहुआयामी पशु चिकित्सालय, लालड़ी में लाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, डॉ. शर्मा ने इसे आपातकालीन स्थिति घोषित करते हुए तत्काल प्लास्टिक सर्जरी का निर्णय लिया। अत्यधिक रक्तस्राव और श्वसन अवरोध के चलते यह सांभर जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहा था।

    उन्होंने बताया कि तकरीबन 4 घंटे तक चली इस जटिल सर्जरी में जानवर की दोनों नासिकाएं कृत्रिम रूप से निर्मित की गईं। जबड़े की टूटी हड्डियों को शरीर के अन्य हिस्सों से हड्डियाँ लेकर जोड़ा गया, और जबड़े की त्वचा को प्लास्टिक सर्जरी से नया आकार प्रदान किया गया। इस दौरान जानवर की सांसें लगभग दो घंटे तक कृत्रिम रूप से संचालित की गईं। यह केवल एक चिकित्सा उपलब्धि नहीं, बल्कि पशु कल्याण और आधुनिक पशु चिकित्सा विज्ञान की उत्कृष्ट मिसाल है, जिसने एक नन्हे जीवन को नया जीवनदान दिया।

    पशुपालकों के लिए वरदान बनके उभरा बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी
    बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी ऊना के साथ-साथ आसपास के पंजाब क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक वरदान के रूप में उभरा है। यहाँ पर इकोकार्डियोग्राफी, इलास्टोग्राफी, अल्ट्रासाउंड, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, आंखों की सर्जरी, कार्डियक एवं थोरेसिक सर्जरी, सीज़ेरियन ऑपरेशन आदि आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध है।

    यह संस्थान पशुओं के इलाज में “पीजीआई ऑफ एनिमल्स” के नाम से लोकप्रिय हो रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से इस बहुआयामी पशु चिकित्सालय में 16 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की सहायता से अब तक लगभग 800 पशुओं का सटीक निदान और इलाज किया जा चुका है, जिससे क्षेत्रीय पशुपालकों को लाखों रुपये की बचत हुई है। पहले जहां पशुपालकों को रोग निदान के लिए लुधियाना जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, आज वही सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हैं।

    उपमुख्यमंत्री के सतत प्रयासों से हुआ संभव
    उल्लेखनीय है कि बहुआयामी पशु चिकित्सालय की स्थापना उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अथक प्रयासों से हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में समय-समय पर इस संस्थान के स्तरोन्नयन और आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और विशेषज्ञ पशु चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति कर संस्थान को उत्कृष्ट सेवाओं से सुसज्जित किया गया है।

  • बाल विकास परियोजना अंब के तहत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त 3 पदों के लिए मांगे आवेदन

    बाल विकास परियोजना अंब के तहत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त 3 पदों के लिए मांगे आवेदन

    आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर, 25 को होंगे साक्षात्कार

    ऊना/सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना अंब के तहत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 3 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कार्यकारी सीडीपीओ अंब संदीप कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 22 सितंबर सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय अम्ब में जमा करवा सकते हैं। संदीप कुमार ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत प्रम्ब के आंगनबाड़ी केंद्र कौआ, चोआर के आंगनबाड़ी केंद्र चोआर-दो और स्थोतर के आंगनबाड़ी केंद्र गिजार चौ में सहायिकाओं का 1-1 पद भरा जाएगा। इसके साथ ही इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 सितंबर को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अम्ब में होगा।

    शैक्षणिक योग्यता एवं मानदंड
    कार्यकारी सीडीपीओ अंब संदीप कुमार ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।

    ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया
    उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए जमा दो के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें जमा दो में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालवाड़ी शिक्षक/नर्सरी शिक्षक/सिलाई शिक्षक/ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे। एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

  • Jalandhar News: किसान नेता और विधायक हुए आमने-सामने, भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: किसान नेता और विधायक हुए आमने-सामने, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। वहीं फिल्लौर के नजदीक आते गांव तलवण के संगवाली में सतलुज नदी के पानी ने आतंक मचा दिया है। पानी के बढ़ते स्तर के कारण गांवों के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। नदी के किनारे लगे बांध में दरार पड़ने का खतरा बना हुआ है। हालातों को काबू में रखने के लिए गांव के नौजवान और लोग अपने ही स्तर पर काम कर रहे हैं और बांध को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहां मौके पर पहुंचे नक़ोदर से विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान ने बांध का जायजा लिया।

    उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन हर समय लोगों के साथ खड़ा है। प्रशासन की ओर से यहां पुख्ता व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन मशीनों और मिट्टी की बोरियों के साथ बांध को और मजबूत कर रहा है ताकि बांध को नुकसान न पहुंचे। विधायक इंद्रजीत मान ने किसानों के साथ हालातों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने किसान नेता से कहा कि वह लोगों की सेवादार है और उनकी बेटी भी है। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिल जुलकर के साथ खड़े होने की अपील की और इस आपदा से मिलकर निकलने का आग्रह किया।

    वहीं किसान नेता ने कहा कि हर साल बाढ़ की स्थिति बन रही है, ऐसे में इन हालातों से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पहले से प्रबंध किए जाने चाहिए थे। वहीं विधायक ने कहा कि हलके में पिछले 2 साल से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हलके में दरिया के अंदर पत्थर का काम चल रहा है। इस दौरान प्रधान और विधायक में तकरार हो गई। किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के बाद विधायक को गुस्सा आ गया और विधायक ने प्रधान को वहां से जाने के लिए कह दिया। विधायक ने कहा कि यह राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए आए है।

    उन्होंने कहा कि वह हलके में काम कर रही है। एक लोग भी उनके कामकाज पर उंगली उठाकर दिखाए। इस दौरान उन्होंने वहां से प्रशासन को कह कर किसान नेताओं को मौके से हटा दिया। विधायक ने कहा कि पंजाब के हालात काफी खराब चल रहे है और यह प्रधान इन हालातों के दौरान कहां थे और कहां सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि हरी पगड़ी पहनकर यहां जो दलाल घूम रहे है वह उनसे सर्टिफिकेट नहीं लेना चाहती। इस दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।