Blog

  • राम कुमार के आश्वासन देने पर किसानों ने किया घरना समाप्त

    बददी/ सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी के आश्वासन के उपरांत आज नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के किसानों ने कम मुआवज़े के कारण अपने धरने को समाप्त कर दिया है।इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा भी उपस्थित थे।  मुख्य संसदीय सचिव ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि गत कुछ दिनों से दून विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर संडोली, केन्दुवाल, कल्याणपुर, बद्दी, शीतलपुर के भू-स्वामी चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाईन निर्माण के लिए अधिगृहित की गई भूमि का समुचित मुआवज़ा न मिलने के कारण धरने पर बैठे थे।
    राम कुमार ने कहा कि इस सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मामला संज्ञान में आते ही उन्हें इन किसानों से मिलकर उनकी समस्या जानने के निर्देश दिए ताकि इस समस्या का उचित निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना करते हुए वह धरने पर बैठे किसानों से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है तथा उनकी मांग का उचित निपटारा करने के लिए मामला उचित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी, 2024 को इन किसान का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित औसत के अनुरूप मुआवज़ा नहीं दिया गया है। प्रदेश सरकार किसान के साथ है और उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
  • शिक्षा भारती कॉलेज आफ स्कूल एजुकेशन में नशा मुक्त ऊना अभियान का जागरूकता शिविर

    ऊना/सुशील पंडित : शिक्षा भारती कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में नशा मुक्त ऊना अभियान के द्वारा जागरूकता शिविर लगाया गया । जिसमें नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के द्वारा नेशनल यूथ डे के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए हुए छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। वह साइंटिफिक तौर पर नशे व सिंथेटिक नशे हमारे शरीर पर किस तरह से बुरा प्रभाव डालते हैं वह सब जानकारियां विस्तृत तौर पर दी गई l इसके साथ ही नशा मुक्ति ऊना अभियान का हेल्पलाइन नंबर 94180 64 444 की भी जानकारी वहां दी गई जिसमें नशे से जुड़ी हुई किसी भी समस्या का समाधान उसे पर कॉल करने पर मिलता है इसके साथ ही लाइफ स्किल्स के बारे में जागरूक किया जो कि हमें बेहतर डिसीजन लेने में मदद करते हैंl
    इसके साथ ही बच्चों को यह बताया गया कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी नशे की बीमारी से ग्रस्त है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें और इस बीमारी का इलाज जिला के हर अस्पताल में डॉक्टर द्वारा दिया जा रहा है l इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर लाल सिंह ने भी नशा मुक्त ऊना अभियान का सहयोग करने की अपील की और नेहरू युवा केंद्रों  का पूर्ण सहयोग होगा यह भी आश्वस्त किया l शिक्षा भारती कॉलेज के प्रधानाचार्य हंसराज ने भी कॉलेज के बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की तथा इस मुहिम को और आगे ले जाने का आश्वासन दिया l इस मौके पर नशा मुक्त होना अभियान की टीम की तरफ से बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत , मनोज कौशिक व जयेंद्र हीर उपस्थित रहे l
  • ट्रैक्टर के नीचे आने से मजदूर की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : सिद्ध चलेहड़ से लैंटिल का काम पूरा करके लौट रहा एक मजदूर अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र आशीष साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।
    राजकुमार के साथी कृष्ण साहनी पुत्र फूलो साहनी ने बताया कि सिद्ध चलेहड़ से जब वे वापस आ रहे थे तब भंजाल के पास ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर के उछलने के चलते उसके ऊपर बैठा राजकुमार सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। कृष्ण साहनी ने बताया है कि यह हादसा ट्रैक्टर चालक मनोहर लाल पुत्र रोशन लाल निवासी चलेट,तहसील घनारी द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुआ है। आरोपी चालक के विरुद्ध अम्ब थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • बदोली में एक बाइक ने दूसरी को मारी टक्कर

    बदोली में एक बाइक ने दूसरी को मारी टक्कर

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के बदोली गांव में वीरवार को दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। मौके पर खड़े शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पुत्र बख्शीश लाल ने बताया कि सुबह लगभग 10ः30 बजे का समय था। एक मोटरसाइकिल झलेड़ा की ओर से आ रही थी। तभी पीछे से आई एक अन्य बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई जिससे बाइक सवार घायल हो गए। ओमप्रकाश का कहना है कि यह हादसा पीछे से आ रहे बाइक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। आरोपी बाइक चालक की पहचान उपेन्द्र कुमार पुत्र माले प्रसाद, निवासी बेहरी, मकान नंबर 1, सिद्धार्थ नगर, वर्डपुर, उत्तर प्रदेश, हाल रिहायश दत्ता दाओ एंड कंपनी बसाल के रूप में हुई है। ऊना पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 
  • अम्ब के सलाणा गांव में मारपीट

    अम्ब के सलाणा गांव में मारपीट

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब तहसील के सलाणा गांव में वीरवार को हुई मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलाणा गांव के ही बलदेव सिंह पुत्र रुलिया राम ने अम्ब थाने को दी शिकायत में लिखा है कि वीरहवार शाम करीब 7 बजे उसके गांव के ही रहने वाले अनिल कुमार पुत्र किशोर कुमार ने उसके घर के बाहर आकर गालियां निकालनी शुरू कर दीं। जब बलदेव सिंह ने उसे ऐसा करने से रोका तो अनिल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। अम्ब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • ऊना : तीन लोगों से चिट्टा बरामद

    ऊना : तीन लोगों से चिट्टा बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस ने तीन अलग अलग ठिकानों से चिट्टे के साथ तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। पहला मामला टाहलीवाल के मानूवाल में संजू पुत्र अब्दुल वहीद वासी संतोषगढ़ से पुलिस को तालाशी में 2.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जबकि टाहलीवाल में ही गश्त के दौरान अशोक कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी नंगल कलां हरोली से 1.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन मिली है। जबकि तीसरा मामला भी उसी इलाके का है। संतोषगढ़ में पुलिस ने एक थार गाड़ी में बैठे अजौली गांव के दो लोगों की तालाशी ली तो उनसे 3.45 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। इन आरोपियों की पहचान नितिन कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी वार्ड न 4, अजौली और शुभम राणा पुत्र रविंदर सिंह, निवासी वार्ड न.1, अजौली के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तीनों मामलों में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को दुलैहड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरूआत

    उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


    ऊना/ सुशील पंडित : लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरूआत 17 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ से होगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के महत्वूपर्ण कार्यक्रमों, नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।


    राघव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाए ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें संबंधित विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को मौके पर विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। राघव शर्मा ने बताया कि लोगों की समस्याओं के पंजीकरण के लिए विशेष काउंटर लगाया जाएगा जोकि ऑनलाईन पॉर्टल पर भी अपलोड की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवाईयों का वितरण भी किया जाएगा।


    उन्होंने कहा कि दुलैहड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने जिला स्तर के सभी कार्यालय प्रमुखों को कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसी वरिंदर शर्मा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜੋਡੀ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜੋਨ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਘਪਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਐਸਸੀ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਜਮ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਹੋਰਾਂ ਜੋਨਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਘਪਲੇ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ ਦਲਿਤਾਂ ਨੂੰ ਟਾਰਗੇਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਜਦਕਿ ਇਸ ਵਿੱਚ ਉੱਪਰਲੇ ਅਫ਼ਸਰ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਂਚ ਦੇ ਦਾਇਰੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਤੇ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਦੀ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • बसोली में नकली दवा के कारखाने का भंडाफोड़

    महंगी और ब्रांडेड कंपनियों के जाली पत्ते बरामद


    ऊना/सुशील पंडित : ऊना से 8 किमी दूर मदनपुर बसोली की एक दुकान से नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की छापेमारी में नकली दवा बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद हुए हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन वहां मौजूद उसके परिवार के लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों से उक्त आरोपी बड़े बड़े ब्रैंड की नकली दवाइयां बाजार में बेच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो लाखों पत्ते जली हुई हालत में मिले। आरोपी को छापे की भनक पहले ही लग गई थी। इसलिए उसने तीन चार ठिकानों पर जाकर नकली दवा के पत्ते जला डाले। हालांकि दवा के खाली पत्ते और पैकेजिंग का सामान पुलिस और ड्रग विभाग की टीम के हाथ लग गया है। महंगे और ब्रांडेड दवा की नकल मारकर उक्त आरोपी करोड़ों का कारोबार कर चुका है।


    आसपास के लोग बताते हैं कि कि उक्त आरोपी दुनिया को बताता था कि वह खाली लिफाफे और पैकेजिंग का सामान बनाता है। किसी को कानो कान खबर नहीं थी कि वह अवैध दवा का यूनिट चलाता है। अब यह जांच का विषय है कि उक्त आरोपी ने नकली दवाइयों को कहां कहां जाकर बेचा। क्या उसकी दवा के कारण मरीजों को भी हानि पहुंची है और सरकार में कौन सा ऐसा अधिकारी है जो उसके काले कारनामों को संरक्षण दे रहा था। ऊना पुलिस के एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। नकली दवाइयों के इस यूनिट से जुड़े सारे साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर और सदर थाने के एसएचओ भी जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • बीएड कॉलेज समूर खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह

    युवा अपनी ऊर्जा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने व लोगों की सेवा करने में लगाएं – राघव शर्मा

    कार्यक्रम में आयोजित हुए विभिन्न गतिविधियां


    ऊना/ सुशील पंडित : नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से बीएड कॉलेज समूर खुर्द में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा ने की। इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकनंद एक महान पुरूष थे जिन्होंने अपना समस्त जीवन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ लोगों की मदद करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी अल्प आयु में जो समाजहित के लिए कार्य किए हैं शायद ही कोई अन्य व्यक्ति कर पाएगा। राघव शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति हमारे राष्ट्र का भविष्य है।


    प्रत्येक युवा को स्वामी विवेकानंद द्वारा समाज हित में किए गए सकारात्मक कार्यों से प्रेरणा लेने चाहिए तथा युवाओं को अपनी ऊर्जा समाज में सकारात्मक बदलाव व लोगों की सेवा करने में लगानी चाहिए। क्योंकि मनुष्य अपने जीवन में किए गए कार्यों से पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों पर नज़र डाली जाए तो उनका मानना था कि नर की सेवा अच्छे ढंग से करना ही असल में नारायण की सेवा करना है। राघव शर्मा ने बताया कि स्वमाी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जिसमें भारत की ओर से हिन्दु धर्म का प्रतिनिधित्व किया तथा हिन्दु धर्म व सभ्यता का परिचय दिया जोकि उस समय में बहुत बड़ी बात थी। 


    इस दौरान उप निदेशक एनवाइके डॉ लाल सिंह ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है स्वामी विवेकानंद हम सभी के राष्ट्रीय आराध्य देव हैं उनके बताए गए मार्ग पर चलकर भारत के सभी युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को तय करके ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।


    विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई


    जिला स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न युवा संस्थाओं, सामुदायिक और शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 400 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए 13 से 19 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल प्रतियोगिताओं में टग-ऑफ बार तथा खो-खो की प्रतियोगिताएं करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में विशेष योगदान देने के लिए जोगिंदर देव आर्य बंगाणा, अश्वनी कुमार धीमान चिंतपूर्णी विकास समिति अंब, अनिल वर्मा सहायक प्राध्यापक एवं एनसीसी ऑफिसर राजकीय महाविद्यालय अंब, सुरेंद्र कौंडल नेहरू युवा मंडल चूरूडू, संदीप कुमार आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। 


    इस अवसर हिमाचल प्रदेश होमगार्ड उप- कमांडर धीरज तथा उनकी पूरी टीम ने युवाओं को आपदा प्रबंधन बारे डेमोंसट्रेशन दिया गया। इसके अलावा नशा मुक्त ऊना अभियान, ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन विभाग, उद्योग विभाग, नाबार्ड द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। 


    इस दौरान विपिन कुमार को इलेक्ट्रिक ऑटो बनाने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें उपायुक्त द्वारा इलेक्ट्रिक ऑटो में भ्रमण भी किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष शिक्षा भारती शिक्षण संस्थान समूर खुर्द ठाकुर निर्मल सिंह, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉक्टर लाल सिंह, जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल, चिंतपूर्णी विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष अश्वनी कुमार धीमान, डॉक्टर योगेश चंद्र सूद, प्राचार्य शिक्षा भारती कॉलेज बीएड हंस रति, लिली ठाकुर, अरविंद राणा, सचिव मनोज सहित कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।