Blog

  • ऑटो रिक्शा को बनाया लग्जरी कार, देखें वीडियो

    ऑटो रिक्शा को बनाया लग्जरी कार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आजकल लोग देसी जुगाड़ कर गाड़ियों को मॉडिफाई कर रहे है। वहीं एक ऑटो रिक्श की काफी वायरल हो रही है। जिसे मॉडिफाई करके लग्जरी कार का रूप दिया गया है। इस ऑटो रिक्शा को पहली नजर में देख कोई भी नहीं बता सकता है कि वह एक ऑटो रिक्शा है।

    दरअसल ऑटो रिक्शा के मालिक ने उस पर लाखों रुपए खर्च कर उसे प्रीमियम और लग्जरियस लुक दिया है। इसके लिए उसके डिजाइन में फेरबदल कर एक्स्ट्रा सीट भी लगाई गई हैं। फिलहाल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों को यह कमाल का आइडिया काफी पसंद आया है।

  • जालंधरः गैस सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत

    जालंधरः गैस सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत

    जालंधर/वरुण: देहात के गोराया में स्थित गांव धुलेटा में एक घर में गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में घर की छत उड़ गई। इसके साथ ही घर का सारा फर्नीचर जल कर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जसवीर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ घर पर ही मौजूद थे। दरअसल, उनकी बेटी की तबीयत खराब थी। इसलिए वह खुद किचन में चाय बनाने गए, जैसे ही जसवीर ने गैस चालू की तो आग लग गई।

    जिसके बाद वह घबराकर वहां से बेटी को लेकर घर से बाहर भागे और अपनी जान बचाई। जसवीर ने बताया कि कुछ देर बाद ही आग लगने से जोदधार धमका हुआ और उनके घर की छत उड़ गई। वहीं इस हादसे से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

    जिसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़ित परिवार साइकिल पर गांव-गांव जाकर अपना गुजारा करता है, इस घटना के बाद अब वह घर से बेघर हो गए है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। 

  • अजनाला हिंसा के बहाने कंगना रनौत ने पंजाब पर साधा निशाना

    अजनाला हिंसा के बहाने कंगना रनौत ने पंजाब पर साधा निशाना

    अमृतसरः अजनाला में हुई हिंसा को लेकर जहां सरकार को विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया है। वहीं हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पंजाब के अजनाला में हुई घटना को लेकर निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट कर कहा, ‘उन्होंने दो साल पहले ही पंजाब के बारे में भविष्यवाणी कर दी थी।’ उन्होंने लिखा कि, ‘पंजाब में अब जो कुछ भी हो रहा है, इसकी भविष्यवाणी उन्होंने दो साल पहले ही कर दी थी।’

    इस दौरान उन्होंने कहा कि, मेरे खिलाफ कई केस दर्ज किए गए। अरेस्ट वारंट भी जारी हुए। मेरी कार पर पंजाब में अटैक किया गया, लेकिन वही हुआ जो मैने कहा था। अब समय आ गया है कि नॉन खालिस्तानी सिखों को अपनी स्थिति और मंशा क्लियर करनी चाहिए। अमृतसर जिले के अजनाला थाने में 23 फरवरी को बंदूक-तलवारों से लैस खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। ये वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी भाई अमृतपाल सिंह के समर्थक थे।

    अमृतपाल खुद भी वहां पहुंचा। ये लोग अमृतपाल के करीबी साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़ाने की मांग को लेकर वहां पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। हालांकि बाद में अमृतपाल श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी लेकर वहां पहुंच गया। जिसे देखकर पुलिस पीछे हट गई। इसका फायदा उठा खालिस्तान समर्थकों ने पुलिस वालों को पीटा और थाने के अंदर घुस गए।

  • पंजाबः कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों पर तेजधार हथियार से हमला, एक की कटीं अंगुलियां

    पंजाबः कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों पर तेजधार हथियार से हमला, एक की कटीं अंगुलियां

    खूनीमाजराः मोहाली के खूनीमाजरा स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में कुछ छात्रों ने बाहरी युवकों को साथ लेकर कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों पर तलवारों व रॉडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक छात्र शिवम कुमार की बाएं हाथ की दो अंगुलियां कट गईं। साथ ही दो अन्य छात्र राजकुमार और सिद्धार्थ भी बुरी तरह घायल हो गए। शिवम कुमार को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। खरड़ सिटी पुलिस ने शिवम कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए योगेश राणा, मानवीर और सतवीर को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें खरड़ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

    पुलिस के अनुसार शिवम कुमार अपने साथियों के साथ शाम पांच बजे हॉस्टल के बाहर मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान इसी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा योगेश राणा अपने कुछ बाहरी साथियों समेत मैदान में आ गया। बाहर के लोगों पर एतराज जताते हुए शिवम व उसके साथियों ने योगेश राणा से कहा कि पांच बजे के बाद हॉस्टल कांप्लेक्स में बाहरी लोगों का आना मना है। इस बात को लेकर योगेश राणा गुस्से में आ गया और उसने शिवम के दोस्त राजकुमार को थप्पड़ मार दिया और अपने साथियों समेत वहां से चला गया। शिवम व उसके साथियों ने इस घटना की शिकायत हॉस्टल के वार्डन से की लेकिन वार्डन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    इसके बाद रात आठ बजे योगेश राणा, मानवीर और सतवीर अपने साथ 25-30 अज्ञात युवकों को लेकर हॉस्टल में आ गया। इन सभी के पास तलवार, राड व अन्य घातक हथियार थे। हॉस्टल में घुसते ही उन्होंने शिवम व उसके साथियों पर तलवारों व रॉडों से हमला कर दिया। योगेश राणा ने किरपान से शिवम कुमार पर वार किया। तलवार के वार से बचने के लिए शिवम ने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। तलवार का वार उसकी बाएं हाथ की अंगुलियों पर लगा जिससे शिवम कुमार की छोटी अंगुली पूरी तरह कट गई जबकि उसके साथ वाली अंगुली आधी कट गई। योगेश राणा इन सभी को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। घायल शिवम कुमार, राजकुमार तथा सिद्धार्थ को हॉस्टल में रह रहे साथियों ने सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया, जहां शिवम कुमार की हालत खराब होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

  • जालंधरः लूटपाट के मामले में दो चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः लूटपाट के मामले में दो चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बेखौफ लुटेरे आए दिन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं आज बस्ती बावा खेल इलाके से सटे कॉलोनी पन्नू विहार में कॉलोनी में लूटपाट का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि इलाका निवासियों ने दो चोरों को काबू किया है।

    लोगों ने चोरो से टीके भी बरामद किए है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पहले भी उनके इलाके में कई वारदातें हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि वह वारदाते भी  इन्हीं चोरों ने की हैं। कॉलोनी कई लोगों की एक्टिवा भी चोरी हो चुकी है। कॉलोनी के लोग पुलिस को सूचना दे दी है। जिसके बाद लोगों ने दोनों चोरों को बस्ती बावा खेल थाने में पुलिस को सौंप दिया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में गैंगस्टरों मेें भिड़ंत

    पंजाबः सेंट्रल जेल में गैंगस्टरों मेें भिड़ंत

    बठिंडा: सेंट्रल जेल आए दिन विवादों में घिरी रहती है। इस जेल में कई गैंगस्टर बंद है। जिसके चलते झगड़े होने के मामले आए दिन सामने आ रहे है। वही अब गुरदासपुर निवासी गैंगस्टर राजवीर सिंह पर शुक्रवार को उसके साथियों ने बैरक में हमला करने का मामला सामने आया है। राजवीर के सिर में चोट लगने के कारण जेल कर्मचारी उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    घायल गैंगस्टर रिंदा का चचेरा भाई बताया जा रहा है, जो विदेश में रह रहा है। इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाए गए गैंगस्टर राजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपने साथियों शुभम, गुरमख सिंह और जगरोशन सिंह के साथ बैरक में बैठा था तो इन चारों का किसी बात पर विवाद हो गया। राजवीर ने बताया कि इसी बीच शुभम, गुरमख और जगरोशन सिंह ने किसी चीज से उन पर हमला कर दिया और उनके सिर पर वार कर दिया।

  • आज का राशिफल, 25 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 25 फरवरी 2023

    मेष। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जो आपके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकता है। आज आप सबके हित के बारे में सोचेंगे। आज के दिन एक लक्ष्य पर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करनी होगी। यदि आप किसी नए काम की योजना बना रहे थे, तो उसमें भी आप आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    वृषभ। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने अपने कामों में सूझबूझ दिखाई, तो वह लंबे समय तक लटक सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप विनम्रता बनाए रखें। यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो भी आप उससे ना कहें। किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग विदेश की यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, उनके लिए आज कोई अच्छा अवसर आ सकता है। आप जीवन साथी के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    मिथुन। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी गलती को दोहराने से बचना होगा, नहीं तो आपके लिए समस्या हो सकती है। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से भी आपको लाभ होगा। आज के दिन आपके कुछ मित्र आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो किसी बात पर विवाद खड़ा हो सकता है। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    कर्क। आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी से आप संतान के भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं को बनाने को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको परिवार में यदि किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगे, तो आप उससे अवश्य कहें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका अपने परिजनों के प्रति प्रेम व स्नेह बना रहेगा।

    सिंह। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि व विवेक से ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्रों में भी आपकी पूरी रुचि जागृत होगी। आपको कुछ पुण्य कार्य को करने का भी मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनको व्यवसाय संबंधी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर ही निवेश करें।

    कन्या। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो उससे नरमी से पेश आएं वरना आपका वह धन फंस सकता है। परिवार के सदस्यों में चल रहे आपसी वाद विवाद में दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। निजी मामलों में आप अपनी रुचि बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन से अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

    तुला। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय संबंधित कुछ योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपके औद्योगिक मामलों में तेजी आएगी, लेकिन साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात साझा न करें। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

    वृश्चिक। आज के दिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचाने बचना होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी बात से परेशान चल रहे हैं, तो उनसे उन्हें छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। लेनदेन के मामले में आप अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट तरीके से रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।

    धनु। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको कामकाज में पूरी मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आप एक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। आज आप किसी से भी अपने काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

    मकर। आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी अपने परिजनों से नजदीक या बढ़ेंगी। आपको कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार संबंधी योजनाओं में आप जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान दें, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। आज आपको संतान के मन की बात को जानना होगा, तभी उनके कैरियर को लेकर आप आगे बढ़ पाएंगे।

    कुंभ। आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहे रहेगा। दान धर्म के कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि जागृत होगी। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपकी भाई बंधुओं से कुछ नजदीक या बढ़ेगी। आप किसी खुशखबरी के मिलने से फूले नहीं समाएंगे। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको एक लक्ष्य रखना होगा तभी वह पूरा हो सकेगा।

    मीन। आज आप रक्त संबन्धी रिश्तों को जोड़ने की पुरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की दी गई जिम्मेदारियों पर भी खरे उतरेंगे। जीवनसाथी से आज आपकी किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह ने DGP को किया सीधा चैलेंज

    पंजाबः अमृतपाल सिंह ने DGP को किया सीधा चैलेंज

    अमृतसरः अजनाला में लवप्रीत तूफान को रिहा करने के मामले में अमृतपाल सिंह के समर्थकों के द्वारा बीते दिन पुलिस के साथ झड़प होने का मामला गरमा गया है। हाल ही में डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान इस घटना को निदनीय बताया और कहा वीडियोग्राफ़ी के जरिए लोगों की पहचान की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे। वहीं अब अमृतपाल सिंह ने डीजीपी गौरव यादव को सीधा चैलेंज कर दिया है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि वीडियोग्राफ़ी के आधार पर अगर पुलिस ने करवाई की तो हम दोबारा आएंगे। अगर दोबारा हम पर एफआईआर करेंगे तो दोबारा प्रदर्शन करेंगे। इसलिए डीजीपी सोच समझकर बयान दे। बता दें कि बीत दिन खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के द्वारा अजनाला के थाने का घेराव किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारी सहित 6 पुलिस कर्मी घायल हुए।

  • दहेज प्रताड़ना को लेकर पति समेत पांच पर एफआईआर दर्ज

    दहेज प्रताड़ना को लेकर पति समेत पांच पर एफआईआर दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित :  थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत आते एक गांव की नवविवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पति समेत ससुराल पक्ष दहेज प्रताड़ना को लेकर शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि मेरी शादी करीब एक साल पहले होशियारपुर के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर व दोनों ननदों ने दहेज को लेकर तंग करना शुरू कर दिया ओर दहेज को लेकर दुर्व्यवहार करने लगे। नवविवाहिता का आरोप है कि पति मुझसे जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाता था। मना करने पर पति तलाक देने की धमकी देता था। ऐसे में नवविवाहिता ने चिंतपूर्णी पुलिस को शिकायत दी है।  मामले को लेकर पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक ऊना प्रवीन धीमान  ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के अलावा ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • वंगाणा में 23 वर्षीय विवाहिता गहने व नकदी सहित लापता

    वंगाणा में 23 वर्षीय विवाहिता गहने व नकदी सहित लापता

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आती पंचायत पलाहटा के गांव गहरा की 23 वर्षीय विवाहिता घर से सोने की चैन, बालियां, अंगूठी, पायल एवं 25 हजार की नकदी लेकर लापता हो गई है। हालांकि उक्त महिला के दो बच्चे जिनमें एक दो वर्ष और एक चार माह का है उन्हें भी वह घर पर ही छोड़ गई है। इस संबंध में परिजनों ने थाना बंगाणा  मामला दर्ज करवाया है।

    मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला के पति चमन लाल पुत्र महिंद्र सिंह गांव गैहरा ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उनकी शादी कुमारी नीरज शिलाई जिला सिरमौर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। घर पर पूर्ण विश्वास से 4 वर्ष मेरी पत्नी ने बिताए लेकिन बीरवार को सुबह दस बजे अपने घर वालों से कुमारी नीरज यह कहकर निकली कि मैंने स्वास्थ्य केंद्र से दवाई लेनी है। लेकिन उक्त महिला जब दोपहर तक वापस नहीं लौटी तो हमने स्वास्थ्य केंद्र व अन्य स्थानों पर सम्पर्क किया।

    परंतु संभावित जगहों पर तलाशने के बाद भी नीरज का कहीं पता नहीं चला।  नीरज के मायके शिलाई भी सम्पर्क किया लेकिन कुमारी नीरज वहां भी नहीं पहुंची। जब कमरे के अलमीरा में रखा सामान देखा तो 25 हजार नकद, सोने की चैन, अंगूठी, पायल एवं उसके अपने गहने अलमीरा में नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने थाना बंगाणा में कुमारी नीरज के गुमशुदा की प्राथमिकी भी दर्ज करवा दी है। चमन लाल ने कहा कि मै गांवों में कुक का काम करता हूँ। मेरे माता पिता बुजुर्ग हैं व मेरे दो बच्चे है। बड़ा दो वर्ष ओर छोटा 4 माह का है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बंगाणा के प्रभारी बाबू राम मंडयाल ने बताया कि कुमारी नीरज के पति चमन लाल ने कुमारी नीरज की गुमशुदी की शिकायत दर्ज करवाई है। मामला क्या है इसका जांच के बाद पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।