Blog

  • यह दिग्गत एक्ट्रेस अब अपनाएंगी राजनीति में किस्मत

    नई दिल्ली :  बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी धाकड़ पर्सनैलिटी के लिए फेमस है। पॉलिटिकल हो या सोशल, वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैकंगना से अक्सर पॉलिटिक्स में एंट्री करने को लेकर सवाल पूछा जाता है अभी तक इससे वो इंकार ही करती आई हैं लेकिन इस बार उन्होंने पॉजिटिव जवाब दिया है एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने का हिंट दिया है उनका कहना है अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना हाल ही में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए गई थीं भगवान के दर पर माथा टेकने के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत कीयहां एक्ट्रेस ने राजनीति में आने का हिंट दिया द्वारका के बारे में कहा  द्वारका नगरी तो मैं हमेशा कहती हूँ कि दिव्य नगरी है यहा की हर एक चीज़ अद्भुत है, कण कण मे यहां द्वारकाधीश समाये हुए है और द्वारकाधीश के दर्शन होते ही हम धन्य हो जाते हैहमेशा कोशिश रहती है कि दर्शन करने आए पर काम की वज़ह से कभी कभी ही आ पाते है। चाहते है कि सरकार इसी सुविधा करे कि पानी के नीचे जो द्वारका है वो पानी अंदर जा के देख पाए. हमारा जो महान नगर रह चुका है जो भगवान कृष्ण की जो नगरी है वो हमारे लिए स्वर्ग से कम नहीं है। 

    अपनी आने वाली फ़िल्मों के बारे मे कहा कि मेरी आने वाली फिल्म इमर्जेंसी की है जो मे खुद डायरेक्ट और एक्ट किया है। उसके सिवाय एक थ्रिलर है फिर एक नृत्य विनोदीनी करके है और जो आप सबने बहुत पसंद की थी वो तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट भी आ रहा है। राम मंदिर पर बोली कंगना, राम जी का जन्म स्थल 600 साल के संघर्ष के बाद भाजपा सरकार का काम है कि भारत वर्ष को यह दिन देखने को मिल रहा है। हम बहुत धूम धाम से मंदिर को फिर से स्थापित करेंगे यह सनातन के लिए बहुत बड़ा उत्सव है। उम्मीद करते है सनातन की धजा सारे विश्व मे लहराए।  कंगना ने इंस्टा पर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करते हुए फोटो शेयर की हैं साड़ी में सजी धजी कंगना स्टनिंग लगींलेकिन उनके चेहरे पर चिंता साफ झलकी। एक्ट्रेस ने बताया कैसे वो कई दिनों से बेचैन थीं। ऐसे में द्वारकाधीश के दर्शन करने के बाद उनके मन को शांति मिली है। वो अब पहले से अच्छा महसूस कर रही हैं। कंगना अपनी परेशानी को बताते हुए लिखती हैं- कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं। श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिंताएं टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना। हरे कृष्णा, कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो द्वारका नगरी को नाव में बैठकर घूम रही हैं। उन्होंने इस जगह की तारीफ की है।

  • जालंधरः बेकाबू कार ने लिया राहगीरों को अपनी चपेट में, 2 घायल, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: महानगर की रामामंडी फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित कार ने वीरवार देर रात साइकिल सवार और पैदल जा रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में घायल हुए 2 लोगों को घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि गाड़ी की रफ़्तार बहुत तेज थी। उन्होंने कार चालकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नशे में धुत थे।

    जिस कारण कार चालकों से कार पर काबू नहीं पाया गया। बेक़ाबू कार ने सबसे पहले साइकिल सवार और उसके बाद पैदल जा रहा व्यक्ति कार की चपेट में आ गया। जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर लगी बेरिगेट से टकराकर जा रूकी। लोगों का कहना था कि अगर सड़क पर बैरिकेड ना लगे होते है तो गति ज़्यादा होने के कारण कार रूक नहीं पाती और कार कई लोगों को अपने हादसे का शिकार बनाती। घटना के बाद को गाड़ी में बैठे 2 युवकों में से एक युवक भागने में क़ामयाब हो गया। एक युवक को संबंधित थाने की पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • पंजाबः बैटरी कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूटे लाखों रुपए

    लुधियाना: शहर में देर रात हार्डीज वर्ल्ड पुल पर बदमाशों ने बैटरी कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डालकर करीब 3 लाख रुपए कैश लूट लिया। आंखों में मिर्च पाऊडर जाने से काफी देर तक युवक अपनी आंखें नहीं खोल पाया। पीड़ित की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस का कहना है कि वह रात को क्लेशन कर लौट रहा था।

    हार्डीज वल्र्ड पुल उसे कुछ युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी थी। जिस कारण उसे कुछ दिखना बंद हो गया। इसके बाद आरोपी उससे कैश लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद थाना लोडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि युवक बार बार अपने बयान बदल रहा है।

  • आज का राशिफल, 3 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 3 नवंबर 2023

    लाभ के मामले संवरे रहेंगे. कार्य विस्तार के अवसर बने रहेंगे। योजनाओं को पूरा करेंगे। व्यक्तिगत मामले हल होंगे. साझीदारी का प्रयास बनाए रखेंगे। स्थायित्व पर जोर रहेगा. विभिन्न कार्यों में निरंतरता रखेंगे. साख सम्मान पाएंगे, संबंध घनिष्ठ होंगे

    मेष : भेंट वार्ता और संवाद में प्रभावशाली बने रहेंगे. वाणिज्यिक विस्तार बेहतर बना रहेगा। कार्य व्यापार हितकारक बना रहेगा. संपर्क का दायर बड़ा होगा. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगासूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी चर्चाओं को बल मिलेगा। सहकारिता में रुचि रखेंगे, लक्ष्य पूरा करने पर जोर देंगेसबको जोड़कर चलेंगे. जन सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे. साहस पराक्रम और आत्मविश्वास बनाए रखेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पहल करेंगे. संकोच कम होगा

    वृष: संबंधों में सुधार आएगा. भव्य आयोजन में शामिल होंगे। घर में हर्ष आनंद रहेगा। सपरिवार मिलकर रहेंगे. परंपरागत कार्यां से जुड़ेंगे। मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती हैआकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी. मेहमानों का आना बना रहेगा. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगीबैंकिंग कार्यां पर जोर रहेगा. इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे खानपान प्रभावशाली रहेगा. भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। शुभ सूचनाएं मिलेंगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे

    मिथुन – चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. आर्थिक विषयों में उत्साहित रहेंगे. रहन सहन संवार पाएगा. सभी समर्थक और सहयोगी रहेंगे. श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. परस्पर सहयोग बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. उत्साह एवं विश्वास से भरे रहेंगे. सक्रियता बढ़ाएंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. सृजनात्मकता बढ़ाएंगे. निर्णय लेने में सहज रहेंगे. साख प्रभाव में वृद्धि होगी. नवकार्यां में बेहतर रहेंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. व्यक्तित्व बल पाएगा.

    कर्कन्यायिक गतिविधियों में धैर्य से आगे बढ़ें पूर्व मामले उभर सकते हैं देश-विदेश के मामले बनेंगे. आर्थिक मामलों में चूक करने से बचें. करियर कारोबार पूर्ववत् रहेगा. लेनदेन में सावधानी बढ़ाएं परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं. रिश्तेदारों का समर्थन रहेगा. निवेश के प्रयासों में स्पष्टता लाएंगे. प्रलोभन में न आएं. कामकाज पर फोकस रखेंगे. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. सूझबूझ से आगे बढ़ें. श्रेष्ठजनों का सहयोग रहेगा. अतिउत्साह में न आएं. विपक्ष से सतर्कता बनाए रहेंगे

    सिंह महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनेंगी. कामकाज उम्मीद से अच्छा रहेगा। लाभ प्रभाव बेहतर बनाए रखेंगे। आर्थिक लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा. सलाहकारों से परामर्श रखेंगे. उल्लेखनीय कार्य बनेंगे लक्ष्य पूरे करेंगे। परिजनों व प्रियजनों से भेंट होगी तेजी से काम लेंगे. सहज अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे. बड़े विषय साधने की कोशिश रहेगी शासन प्रशासन के कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे, सभी प्रभावित होंगे।प्रशासनिक पक्ष बेहतर बना रहेगा, प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे।

    कन्यायोग्यता प्रदर्शन के प्रभावी प्रयास बनाए रखेंगे. सूझबूझ और लगन से लक्ष्यों को पाएंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. पैतृक विषय गति पाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे। महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे। सबका सहयोग समर्थन रहेगा. विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे. सामाजिक मामलों को बल मिलेगा. प्रबंधकीय उपलब्धियां हासिल करेंगे. संतुलन बनाए रखेंगे. संसाधन बढ़ाएंगे।

    तुलाभाग्य मेहरबान बना रहेगा. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी को जोड़ने में कामयाब होंगे. मनोरंजक कार्यां में शामिल होंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्य साधने में सफल रहेंगे.आस्था अध्यात्म बढ़ाएंगे. विनम्र रहेंगे. उन्नति कें प्रयासों में गति आएगी. लाभकारी संकेत बने हुए हैं. तेजी से आगे बढ़ेंगे। निजी संबंध संवरेंगे. स्थितियां संवार पर होंगी. आय अच्छी रहेगी. शिक्षा पर जोर रहेगा. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे. विभिन्न कार्यां में तेजी लाएंगे.

    वृश्चिक सुनी सुनाई बातों अनदेखा करें. सूझबूझ और सामंजस्य से कार्य करें. कामकाज में स्पष्टता बनाए रखें. स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न दिखाएं. शोधकार्यां में रुचि बढ़ाएंगे. परिजनों का सहयोग समर्थना रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएंगे. जोखिम नहीं उठाएं। सूझबूझ से आगे बढ़ें. धैर्यवान और सजग रहें. आवश्यक कार्यां पर फोकस बढाएंगे. विषयों की सूची बनाएं। रुटीन और अनुशासन से आगे बढ़ेंगे. मितभाषिता बनाए रखेंगे.

    धनुउद्योग व्यापार में तेजी बनाए रखेंगे। पेशेवर वार्ताएं हितकर होंगी. साझा लाभ और परिणाम बेहतर बने रहेंगे। मित्रों और सहकर्मियों का साथ पराक्रम बढ़ाएगा. निजी संबंधों में मजबूती आएगी. प्रियजन प्रसन्न रहेंगे। इच्छित सफलता की संभावना रहेगी। नेतृत्व और प्रबंधन संवरेंगे. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. सबका साथ सहयोग पाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। अपनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. मित्रों का उत्साह बढ़ाएंगे, आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

    मकर : लगन और मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा. महत्वपूर्ण प्रयासों में गति रखेंगे। पेशेवर विषयों को हल करेंगे. पेशेवर कार्यां मं स्पष्टता बढ़ाएंगे. सजगता बढ़ाएंगे.संकोच बनाए रखेंगे. कामकाजी जिम्मेदारियों को निभाएंगे. अन्य पर अत्यधिक भरोसा न करें। जल्द प्रतिक्रिया न दें। आवश्यक मामलों में गति रखेंगे. भावुकता से बचेंगे। निवेश एवं खर्च पर ध्यान देंगे. श्रमशीलता पर जोर रखेंगे. रिश्ते मजबूत होंगे. नौकरीपेशा अच्छा प्रदर्शन करेंगे, विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी, तार्किकता पर जोर देंगे।

    कुंभ: सफलता की नई राहें खुलेंगी. आधुनिक कार्यों में सहज रहेंगे. सलाह एवं प्रशिक्षण पर जोर देंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. बड़ी सोच रखेंगे. भावनाओं को बल मिलेगा. मित्रों के साथ समर्थन से उत्साह बढ़ेगा. प्रियजनों से मुलाकात हा़ेगी. कारोबार आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. सबको साथ लेकर चलेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे. करियर व्यापार में प्रभावशाली रहेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में रुचि दिखाएंगे. सक्रियता दिखाएंगे। अवसर भुनाएंगे. बौद्धिक क्षेत्र में अच्छा करेंगे।

    मीन : भावनात्मक पक्ष पर ध्यान बढ़ाएं। लोगों की बातों को अनदेखा न करें. अनावश्यक विषयों में संवेदनशीलता न दिखाएं. आर्थिक वाणिज्यिक प्रयासों में सक्रियता बढ़ाएंगे. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा. जिद अहंकार और भावावेश से बचें. अनुभवियों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगी, वरिष्ठों का सम्मान रखेंगे। प्रतिक्रिया देने में धैर्य रखें. आवश्यक कार्यां की सूची बनाएं. बड़प्पन से काम लें। भौतिक वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. अपनों को अनदेखा न करें. जरूरत के अनुरूप खर्च निवेश रखेंगे।

  • पंजाबः इस इलाके में देर रात चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात 9 बजे बाइक सवार युवकों ने 2 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना बठिंडा के माल रोड़ के बाहियाफोर्ट होटल की बैकसाइड वाली गली से सामने आई है। जहां बाइक सवार हमलावारों ने युवक की छाती में गोलियां मारी और घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। 

    गोलियां लगने वाले युवकों की पहचान रेशम सिंह निवासी गांव राजगढ और शिवम निवासी परसराम नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए आगे एम्स अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। घटना का मुख्य कारण चिटटे के पैसों को लेकर होना बताया जा रहा है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को घटना स्थल से गोलियों के खोल भी बरामद हुए है। कोतवाली पुलिस की टीम ने होटल एवं इर्द गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। थाना कोतवाली के इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह का कहना था मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक पुलिस जांच में सामने आया उक्त घटना युवकों की आपसी कहासुनी के बाद हुई है।

    पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवकों की भी पहचान कर ली है। जिनको पुलिस जल्दी ही गिरफतार कर लेगी। पुलिस ने मौके पर 12 बोर बंदूक के खोल बरामद किए है। बता दें कि इससे पहले पिछले शनिवार को दो बाइक सवार युवकों ने माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर सिंह पर गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

  • ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੰਜ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਬਠਿੰਡਾ:ਬੱਲੂਆਣਾ ਚੌਂਕੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਸਮੇਤ 5 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਚੌਂਕੀ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਕੋਰਟ ਸਮੀਰ ਦੇ ਕੋਲੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਫਿਰ ਰਹੇ ਹਨ ।

    ਜਿਸ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੰਜ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ 10 ਕਿਲੋ ਚੂਰਾ ਪੋਸਟ  ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ। ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ  ਉੱਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਉਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੂੰ ‘ਉਖਾੜਨ’ ਵਾਲੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਤਿਜਾਰਾ ਵਿਖੇ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਰੈਲੀ ਸਮੇਂ ਸਰਕਾਰ ਆਉਣ `ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੂੰ ‘ਉਖਾੜਨ’ ਬਿਆਨ ਦੇਣਾ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਤੂਲ ਫੜਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਪਹਿਲਾ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਅਤੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰਤਿਕਿਰਿਆ ਜ਼ਾਹਿਰ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਉਖਾੜ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਬਿਆਨ ਅਤੇ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਇਸ ਰੈਲੀ ਸਮੇਂ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਯੋਗੀ ਆਦਿਤਿਆਨਾਥ ਵੀ ਸਟੇਜ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਇਹ ਜੁੰਮੇਵਾਰੀ ਬਣਦੀ ਸੀ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਨਫ਼ਰਤੀ ਬਿਆਨ ਦਾ ਉਹ ਉਸੇ ਸਮੇਂ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦੇ। ਪਰੰਤੂ ਦੁੱਖ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਇਕ ਸੂਬੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹੋਣ ਵਜੋਂ ਵੀ ਆਦਿਤਿਆਨਾਥ ਵੀ ਇਸ ਵਰਤਾਰੇ ਦੇ ਭਾਗੀ ਬਣੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਤਿਹਾਸ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਵੀ ਇਸੇ ਸੋਚ ਤਹਿਤ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ’ਤੇ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ ਸਨ ਅਤੇ ਅੱਜ ਭਾਜਪਾ ਵੀ ਉਸੇ ਰਾਹ ’ਤੇ ਤੁਰਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਦੋਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਦਿਤਿਆਨਾਥ ਯੋਗੀ ਨੂੰ ਵੀ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਨਾ ਹੁੰਦੇ ਤਾਂ ਉੱਤਰੀ ਭਾਰਤ ਮੁਸਲਮਾਨ ਹੋਣਾ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਇਨਸਾਫ ਮੰਗਣ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਅਤੇ ਹੁਣ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੋਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ, ਤਾਂ ਹੀ ਇਨਸਾਫ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਕਦਮਾਂ ਵਿੱਚ ਆਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਸੀ ਫੁੱਟ ਦਾ ਕਾਰਨ ਹੀ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਪਾ ਰਿਹਾ। ਉਸਦੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਕਿਹਾ ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਮਿਨੀ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਵੀ ਕੋਜੇ ਯਤਨਾਂ ਨਾਲ ਕਮਜ਼ੋਰ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ਾਂ ਰਚੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਦੌਰ ਅਜਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬੋਲਦਾ ਸੀ, ਤਾਂ ਦਿੱਲੀ ਬੈਠੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਵੀ ਜਵਾਬ ਦੇਣਾ ਪੈਂਦਾ ਸੀ। ਇੱਕ ਸਮਾਂ ਹੁਣ ਆ ਗਿਆ ਕਿ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖ ਕੇ ਦੇਣੇ ਪੈ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਫਿਰ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ।

  • जालंधरः चोरी की 2 बाइकों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजिंदर कुमार निवासी उर्फ रिक्की भार्गव कैंप के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखवंत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई  दलजिंदल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित राजिंदर को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

    रिमांड के दौरान उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित राजिंदर के साथी मनी को मुक़दमे में नामज़द कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

  • पंजाब रोडवेज और PRTC बस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने प्रदेशभर में चक्का जाम का किया ऐलान, देखें वीडियो

    नंगल : पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन की पंजाब इकाई द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में गेट रैलीयों का आयोजन कर पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रेक्ट वर्कर युनियन की लम्बे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की और कोई ध्यान नही दे रही। इस मौके पर युनियन नेता राम दयाल ने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार अस्थाई कर्मचारियों को रैगुलर करने, रोडवेज के बेड़े में नई बसों लाने, नए परमिंट लेने, फिर से टाईम टेबल बनाने, कर्मचारियों को पूरा वेतन जारी करने के साथ साथ वेतन में बृद्धि करने की और कोई प्रयास नही कर रही।

    जिससे कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि पंजाब रोडवेज के हालात दिन- ब – दिन बदत्तर होते जा रहे है।  प्रदेश सरकार पहले कर्मचारियों से बैठक कर उनकी मांगे मान लेती है। लेकिन मानी हुई मांगों को भी पूरा नही करती और कॉन्टरेक्ट वेज पर काम कर रहे कर्मचारियों को दिन रात की मेहनत के बावजूद बहुत कम वेतन मिल रहा है। जिससे घर का गुजारा होना मुशकिल है। उन्होने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर 8 नंबवर तक उन्हें वेतन जारी नही हुआ, तो 9 नंबवर से वेतन नही तो काम नही का नारा देते हुए प्रदेश भर में बसों को चक्का जाम ट्रांसपोर्ट अथवा मुख्यमंत्री के घरों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा और काली दीवाली मनाई जाएगी।

  • बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत भरे जाएंगे आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं के 10 व सहायिकाओं के 17 पद 

    बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत भरे जाएंगे आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं के 10 व सहायिकाओं के 17 पद 

    ऊना/ सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केंद्र तनोह, त्यासर, अघलौर, सकौण, तही, पिपलू, सरोह, भलौण, बलदोह, पंजोडा में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के रिक्त पड़े 10 पद और आंगनवबाडी केन्द्र डोलू, अलसाहन, चपलाह, जोल, टकोली-2, टकोली-1, छपरोह, सन्हाल, धरैत डैम, तनोह, चौकी-1, बडूहा-1, त्यार-1, हटली केसरू, बग्गी, कोटला व दनोह में आंगनबाडी सहायिकाओं के 17 पद भरे जाएंगे।  उन्होंने बताया कि इच्छुक व पात्र महिलाएं 25 नवम्बर सायं 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला स्थित मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं। 


    योग्यता एंव मापदण्ड


    उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार सम्बन्धित आंगनवाडी केन्द्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के अर्न्तगत आता हो। आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका हेतु न्युनतम शैक्षणिक योग्यता 10$2 पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 25 नवम्बर, 2023 तक 18 से 35 बर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा े परिवार की वार्षिक आय 50 हज़ार रूपये से अधिक न हो, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी किया गया होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर उपरोक्त वर्णित प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला स्थित मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं।