ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक होटल में वहां काम कर रहे एक कर्मचारी ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला कर कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना शनिवार को जंबली नाका इलाके में स्थित एक होटल में हुई जहां काराबाई रामभाई सुवा नामक व्यक्ति ने किराए पर कमरा लिया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी होटल के कर्मचारी ने कथित तौर पर बुजुर्ग के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला, जिसके बाद होटल के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और आरोपी वेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी वेटर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Blog
-

कोर्ट में चली गोली, कांस्टेबल की हुई मौत
कोंडागांव: जिला मुख्यालय कोण्डागांव के कोर्ट परिसर अंतर्गत संचालित परिवार न्यायालय के गार्ड ड्यूटी रूम में एक कांस्टेबल ने 28 मई की सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। मृत आरक्षक जितेंद्र पटेल मूल रूप से कांकेर जिला का रहने वाला है, जो वर्तमान में कोण्डागांव के पुलिस लाइन में पदस्थ रहते हुए कोर्ट में संत्री ड्यूटी कर रहा था। अब तक घटना का कारण अज्ञात है। मौके पर पुलिस के अधिकारी और परिजन पहुंच चुके हैं। कोण्डागांव के परिवार न्यायालय में सुरक्षा के लिहाज से आरक्षक क्रमांक 802 जितेंद्र पटेल तैनात है। 28 मई की सुबह कोर्ट परिसर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के सभी सन्न रह गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जितेंद्र पटेल ने सरकारी एसएलआर राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात है। इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस, एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार व मृत आरक्षक जितेंद्र पटेल के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।
-

पंजाब : आप को बड़ा झटका, पार्षद सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
चंडीगढ़: आज आम आदमी पार्टी के नेता तरूणा मेहता, पार्षद यादविंदर मेहता और हरप्रीत उप्पल कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया हैं। पवन बंसल एआईसीसी के कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री और एच एस लकी अध्यक्ष चंडीगढ़ कांग्रेस की उपस्थिति में आज पवन बंसल के आवास पर बड़ी संख्या में मौजूद थे। एच एस लकी ने उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और कहा कि यह उनके लिए घर वापसी है। एच एस लकी को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।


-

पंजाबः फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेगुनाहों से लूटे 89 लाख 52 हजार रुपये, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोल : कई बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए कभी ऐसे ठगों के हाथ लग जाते हैं कि लाखों रुपए का नुकसान कर बैठते हैं और नौकरी फिर भी नहीं मिलती, ऐसा ही कुछ देखने को मिला पठानकोट में जहां पर पठानकोट पुलिस ने एफसीआई में नौकरी के नाम पर फर्जी आफर लेटर देकर धोखाधड़ी करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन 2 जालसाजों द्वारा 19 लोगों को एफसीआई में भर्ती करने के नाम पर 89 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस इसे सारे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
इस बारे में बात करते हुए डीएसपी सिटी ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली थी जिसमें कुछ लोगों की ओर से फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें नौकरी दिलवाने का झांसा दिया जा रहा है और लाखों रुपए ठगे जा रहे हैं जिसके चलते जब हमने इस पूरे मामले की जांच की और खुलासा हुआ कि भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा जा रहा है, जिसके चलते हमने 2 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है, जिन्होंने करीब अभी तक 19 लोगों को अपना शिकार बनाया है और भी कई लोग इस पूरे मामले में सामने आ सकते हैं जिसकी हम जांच कर रहे हैं।
-

ਪੰਜਾਬ : 5 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਬਣੀ ਸੜਕ ਤੋਂ ਲੋਕ ਹੋਏ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਨਵੀਆਂ ਬਣਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਲਿੰਕ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਘਟੀਆ ਮਟੀਰੀਅਲ ਪਾਉਣ ਦੇ ਅਨੇਕਾਂ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਤਾਜਾ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਰੱਖੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਬਣਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੜਕ ਤੇ ਵੀ ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਕੁੱਝ ਨਜਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸੜਕ ਤੇ ਘਟੀਆ ਮਟੀਰੀਅਲ ਪਾ ਜਿਥੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੂਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਟੈਕਸ ਦੇ ਪੈਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਖਰਾਬ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਹਾਲੇ ਪੰਜ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇਹ ਰੋਡ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹਾਲੇ ਵੀ ਇਸ ਰੋਡ ਤੇ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਰੋਡ ਕੰਪਲੀਟ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸੜਕ ਤੇ ਪਾਈ ਬਜਰੀ ਹੱਥਾਂ ਨਾਲ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਰੱਖੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਬਣਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੜਕ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਮੁਸੀਬਤ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਇਹ ਵੀ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸੜਕ ਤੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਘਟੀਆ ਮਟੀਰੀਅਲ ਪਾਉਣ ਕਾਰਨ ਲੁੱਕ ਕਿਧਰੇ ਵੀ ਨਜਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਦੀ ਸਾਰੀ ਬੱਜਰੀ ਉਖੜ ਕੇ ਬਾਹਰ ਆ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਕਈ ਹਾਦਸੇ ਵਾਪਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦ ਇਸ ਰੋਡ ਦਾ ਕੰਮ ਚਾਲੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਸ਼ਹਿਰੀ ਵਿਧਾਇਕ ਰਣਬੀਰ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਖੁਦ ਇਸ ਸੜਕ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਕੇ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਰੋਡ ਤਿਆਰ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਪਰ ਇਹ ਰੋਡ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਟੁੱਟ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਪੰਦਰਾਂ ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਇਸ ਰੋਡ ਦੀ ਸੁਣੀ ਗਈ ਸੀ। ਪਰ ਇਹ ਰੋਡ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਟੁੱਟ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਇਸ ਰੋਡ ਤੇ ਦੁਬਾਰਾ ਵਧੀਆ ਮਟੀਰੀਅਲ ਪਾਕੇ ਇਸਨੂੰ ਤਿਆਰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ।
-

भूकंप के झटकों से हिली धरती, 5.2 रही तीव्रता
नई दिल्ली : दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, हरियाणा समेत जम्मू, पुंछ, राजोरी, श्रीनगर में लोगों को भूमि की कंपन महसूस हुई है।भूकंप मोबाइल एप के अनुसार, 11 बजकर 19 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया गया है, जिसकी धमक भारत देश में भी महसूस हुई है। रिक्टर स्केल पर भूचाल की तीव्रता 5.2 रही है। भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
-

PM Modi ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, ट्वीट में कही अहम बात
नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद का उदघाटन करने के बाद एक ट्वीट में लिखा, ‘आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को सुबह हवन के साथ नए संसद भवन का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7.30 बजे नए संसद भवन पहुंचे। वह पारम्परिक परिधान धोती-कुर्ता और अंगवस्त्र धारण किए हुए थे। पीएम मोदी ने नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ स्थापित किया और तमिलनाडु के विभिन्न अधिनामों के संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुछ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस सर्वधर्म सभा में बौद्ध, जैन, पारसी, हिंदू, सिख, ईसाई, इस्लाम समेत कई धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी प्रार्थनाएं कीं। उन्होनें कहा कि पुराना संसद भवन 1927 में बनकर तैयार हुआ था और अब यह 96 साल पुराना है। वर्षों से, यह वर्तमान समय की आवश्यकताओं के लिए अपर्याप्त पाया गया था। कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के दौरान भी तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने नए संसद भवन की आवश्यकता पर बल दिया था और तबकी सरकार से इस दिशा में कदम उठाने का अनुरोध किया था।
-

जालंधरः Karan Hospital में हुआ हंगामा, डाक्टरों पर लगे गंभीर आरोप, देखें Live
जालंधर वरुण/हर्षः कपूरथला चौंक के निकट Karan hospital में मरीज के इलाज को लेकर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सोढल के रहने वाले मरीज के भाई मेवा लाल ने बताया कि मंगलवार को उसका भाई शंभू नाथ बीमार हो गया था। इसलिए डाक्टर से बात कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब डॉक्टर द्वारा उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक वह 1.5 लाख के करीब अस्पताल में जमा करवा चुका है। परिजनों ने अस्पताल डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मरीज को जान बूझकर वेंटीलेटर पर डाला गया है।

-

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सीमाओं को किया सील, जानें मामला
दिल्लीः धरने पर बैठे पहलवानों ने नए संसद भवन के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने राज्य में सुरक्षा को बढ़ा दिया है। राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है। करीब एक महीने से धरने पर बैठने पहलवानों की सुनवाई ना होने के कारन शनिवार को उन्होनें ऐलान किया कि वह नई संसद के सामने एक महिला महापंचायत करेंगे। एक तरफ आज नए संसद भवन का उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस पहलवानों, खाप पंचायत के लोग और किसानों को नई संसद भवन के आसपास नहीं आने देने की पुरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं।
बता दें कि प्रदर्शनकारी पहलवान सात महिला पहलवानों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी मामने में उन्होनें नई संसद के सामने महिला महापंचायत कराने के ऐलान किया जिसके बाद दिल्ली-यूपी बॉर्डर, दिल्ली-रियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
-

स्कूली छात्रा की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल और टीचर पर गैंगरेप का केस दर्ज
अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या के प्रतिष्ठित सनबीम स्कूल में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सनसनीखेज मोड़ आया है। स्कूल की प्रिंसिपल के द्वारा परिजनों को बताया गया कि छात्रा झूले से गिर जाने के कारण मृत्यु होने की बात कह कर परिजनों को धोखा दिया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने स्कूल का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पाया कि छात्रा स्कूल की छत से नीचे गैलरी में गिरी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्कूल प्रशासन ने परिजनों और पुलिस को धोखे में रखा। जिस जगह पर छात्रा गिरी थी, उस जगह से खून के निशान साफ कर दिए थे जो निश्चित रूप से सबूतों को मिटाने का अपराध है. शनिवार की दोपहर मृतका के परिजनों की तहरीर पर स्कूल की प्रिंसिपल, स्कूल के प्रबंधक और एक गेम टीचर के खिलाफ गैंगरेप की साजिश रचना और हत्या कर सबूतों को मिटाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी गेम टीचर अभिषेक कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मृतक छात्रा के परिजनों ने कैंट थाना में लिखित तहरीर दी है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बावजूद साजिश के तहत स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया ने उनकी बेटी को स्कूल में बुलाया। जिसके बाद, स्कूल के प्रबंधक और गेम टीचर ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को छिपाने के लिए पीड़िता को छत से नीचे फेंक दिया गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और गेम टीचर के खिलाफ गैंगरेप, और हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, रिपोर्ट आने का इंतजार है।
पुलिस के मुताबिक, स्कूल प्रशासन काफी समय तक पुलिस और छात्रा के परिजनों को गुमराह करता रहा, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो सच्चाई सामने आ गई है। इस मामले में स्कूल के गेम टीचर को परिजनों ने मुख्य आरोपी बताया है। जबकि, अन्य लोगों को इस घटना में शामिल बताया है।
