Blog

  • पंजाब : Amritpal Singh की गिरफ्तारी से पहले की वीडियो आई सामने

    पंजाब : Amritpal Singh की गिरफ्तारी से पहले की वीडियो आई सामने

    पंजाबः लगातार 36 दिनों तक पंजाब पुलिस को चकमा देने के बाद आखिरकार  अमृतपाल सिंह  को पुलिस ने मोगा के गुरुद्वारे में काबू कर लिया है। पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उनके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की थी. यह कार्रवाई फरवरी में अजनाला पुलिस स्टेशन पर ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों के अपने संगठन के एक सदस्य की रिहाई की मांग को लेकर किए गए हमले के जवाब में की गई थी। अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी की है यह वीडियो संत जरनेल सिंह के जन्म स्थान ज़िला मोगा के गांव रोडे स्थित गुरुद्वारा परिसर में बनाई गई।

  • पंजाब से बड़ी खबर : 36 दिन बाद अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

    पंजाब से बड़ी खबर : 36 दिन बाद अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

    मोगा: पंजाब पुलिस के द्वारा लगातार अमृतपाल के खिलाफ एक्शन लेते हुए आख़िरकार अमृतपाल को गिरफ़्तार कर लिया है। 36 दिन बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। मोगा के गाव रोड़े से पंजाब पुलिस ओर इंटेलिजेंस की टीम ने अमृतपाल को गिरफ़्तार कर लिया है। अमृतपाल अपना हुलिया बदलकर रह रहा था ओर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। जिसे आज गिरफ़्तार कर लिया गया है।

    पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी की पुष्टी की है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है। आगे जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से फेक न्यूज शेयर ना करने को भी कहा है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा। डिब्रूगढ़ में उससे पूछताछ की जाएगी।

    बता दें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले उसकी पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने इसी शुक्रवार को हिरासत में लिया था। किरणदीप कौर श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था। किरणदीप एयर इंडिया की फ्लाइट से बर्मिंघम जाने वाली थी। आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें हिरासत में ले लिया।

  • क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बने पुरिंदर विक्रम सिंह 

    क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बने पुरिंदर विक्रम सिंह 

    ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा  हरोली ब्लॉक के  प्रघान के पद पर भदसाली गांव के पुरिंद्र विक्रम सिंह को दायित्व सौंपा गया है। इनकी नियुक्ति की घोषणा महासभा के जिला ऊना अध्यक्ष नवदीप सिंह ठाकुर ने की है। नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम सिंह ने नियुक्ति के लिए महासभा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि  हरोली ब्लॉक में क्षत्रिय महासभा में को सशक्त करने व इसके विस्तारीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

  • पंजाब : होलसेल दुकान पर पुलिस की रेड, बरामद हुआ ये नकली सामान

    पंजाब : होलसेल दुकान पर पुलिस की रेड, बरामद हुआ ये नकली सामान

    बठिंडा: थाना कोतवाली पुलिस ने टाटा नमक की नकली मुहर लगाकर नमक बेचने वाले एक दुकानदार को पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर की है। इस दौरान पुलिस ने दुकानदार के पास से भारी मात्रा में नकली टाटा नमक के पैकेट भी बरामद किए हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    फील्ड आफिसर स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चंडीगढ़ के मनप्रीत सिंह ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बठिंडा की घुम्यार बस्ती स्थित नारायण ट्रेडर्स कंपनी टाटा कंपनी द्वारा अपने नमक पर टाटा कंपनी की मुहर लगाकर बेचा जा रहा है। कंपनी बाजार में असली नमक बताकर सप्लाई कर रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने वहां से नकली टाटा नमक के पैकेट बरामद किए। साथ ही आरोपी दुकानदार हैप्पी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • आप सांसद संजय सिंह ने ED अफसर को नोटिस भेजकर दी ये चेतावनी

    आप सांसद संजय सिंह ने ED अफसर को नोटिस भेजकर दी ये चेतावनी

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भिजवाया है। ये नोटिस ED के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और कथित आबकारी घोटाले मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जोगेन्दर को भेजा गया है। संजय सिंह ने अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर माफी मांगने, वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दावा है कि ईडी ने चार्जशीट में मेरा नाम झूठा डाला है। किसी गवाह ने मेरा नाम नहीं लिया है। इसके बावजूद केस में मेरा नाम होना, इस बात के संकेत हैं कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुझे बदनाम करने लिए एक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम अपनी कंप्लेंट में डाला है। जबकि मेरे खिलाफ ना तो कोई गवाह है ना ही सबूत। दरअसल, आप नेता संजय सिंह ने वीरवार को कहा था कि दिल्ली शराब घोटाला मामले के आरोप पत्र में ‘फर्जी’ तरीके से नाम शामिल करने को लेकर मैं  ईडी के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। 

    इस मसले पर बीते शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ईडी आप नेताओं को फंसाने के लिए टॉर्चर के साथ हर हथकंडे अपनाने पर उतारू है। आप नेताओं और उनसे जुड़े लोगों पर दबाव डालकर झूठे बयान लिए जा रहे हैं। संजय सिंह के मामले में उन्होंने कहा कि ईडी ने जिस व्यक्ति के बयान के आधार पर संजय सिंह का नाम अपने चार्जशीट में लिया है, उसने अपने बयान में वैसा कुछ नहीं कहा, जैसा कि चार्जशीट में ईडी ने उल्लेख किया है। ईडी ने चार्जशीट में कुछ और ही उल्लेख किया है। इतना ही नहीं, ईडी ने चार्जशीट में कहा कि मनीष सिसोदिया ने फोन तोड़ दिए, जबकि उनके फोन ईडी के कस्टडी में हैं। हकीकत यह है कि ईडी गलत सबूत पेश कर अदालत को गुमराह करने पर उतारू है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਇਦ-ਉਲ-ਫਿਤਰ ਦਾ ਤਿਊਹਾਰ, ਇਕ-ਦੂਜੇ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਇਦ-ਉਲ-ਫਿਤਰ ਦਾ ਤਿਊਹਾਰ, ਇਕ-ਦੂਜੇ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਅੱਜ ਜਿਥੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਈਦ ਉਲ ਫ਼ਿਤਰ ਦਾ ਤਿਓਹਾਰ ਪੂਰੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਅਹਿਮਦੀਆ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਹੈੱਡ ਕੁਆਰਟਰ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿਖੇ ਵੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਈਦ ਦੀ ਨਮਾਜ਼ ਅਦਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅਕਸਾ ਮਸਜਿਦ ਵਿਖੇ ਜਮਾਤ ਅਹਿਮਦੀਆ ਦੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਮੁਹੰਮਦ ਇਨਾਮ ਗੌਰੀ ਨੇ ਈਦ ਦੀ ਨਮਾਜ਼ ਅਦਾ ਕਰਵਾਈ। ਨਮਾਜ਼ ਅਦਾ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਈਦ ਦਾ ਖੁਤਬਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਉਨਾ ਇਸ ਈਦ ਦੀ ਅਹਿਮੀਅਤ ਤੇ ਚਾਨਣਾ ਪਾਉਂਦੀਆਂ ਆਖਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਰੋਜ਼ੇ ਰਖਣ ਕਾਰਨ ਆਤਮਾ ਪਵਿੱਤਰ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਰੋਜ਼ੇ ਰਖਣ ਨਾਲ ਗਰੀਬਾਂ ਅਤੇ ਭੁਖਿਆਂ ਦੀ ਤਕਲੀਫ਼ ਦਾ ਅਹਿਸਾਸ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।

     

    ਉਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰੇਕ ਮੁਸਲਮਾਨ ਦਾ ਫਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਏ ਕਿ ਉਹ ਗਰੀਬਾਂ ਅਤੇ ਭੁਖਿਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਅੱਗੇ ਆਵੇ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਕਮਾਈ ਦਾ ਇੱਕ ਹਿੱਸਾ ਲੋੜ ਵੰਦ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਖੇ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਸੁਖ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦੇ ਦੱਸੇ ਹੋਏ ਰਾਹ ਤੇ ਚੱਲਣਾ ਪਵੇਗਾ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੀਡਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸਾਰੇ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਦੁਨੀਆ ਐਟਮੀ ਦੌਰ ਵਲ ਜਾਵੇਗੀ। 

    ਈਦ ਦੀ ਨਮਾਜ਼ ਅਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਵਖ-ਵਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਵੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਲੋਕ ਕਾਦੀਆਂ ਪਹੁੰਚੇ | ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਵੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਨਮਾਜ਼ ਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ | ਸਭ ਨੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਦੇ ਗਲੇ ਮਿਲ ਕੇ ਈਦ ਦੀ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੱਤੀ | ਬਾਅਦ ਚ ਸੇਵੀਆਂ ਅਤੇ ਮੀਠੇ ਚੌਲਾਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ | 

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਗਿਰੋਹ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਗਿਰੋਹ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ :  ਤਲਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਹੇ ਹੱਥ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਲੱਗੀ ਹੈ।  ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਸਰਤਾਜ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਜ ਦੇ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਸਬ  ਡਵੀਜ਼ਨ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ.  ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਤੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਰਾਜ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਤਲਵਾੜਾ ਅਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਇਲਾਕੀਆਂ ਚ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਗਿਰੋਹ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। 

    ਪਿਛਲੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਤਲਵਾੜਾ ਅਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਚ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਹੋਲ ਬਨਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਪਰ ਤਲਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਚਾਰ ਚੋਰਾ ਨੂੰ ਕਾਬੂ  ਕਰ ਕੇ ਤਲਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਦਾਲਤ ਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਬਾਕੀ ਕੀਤੀਆਂ ਚੋਰੀਆਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः कुत्तों का आंतक, 7 वर्षीय बच्ची सहित बुजुर्ग को काटा, 4 दिन में 12 लोग हो चुके शिकार

    पंजाबः कुत्तों का आंतक, 7 वर्षीय बच्ची सहित बुजुर्ग को काटा, 4 दिन में 12 लोग हो चुके शिकार

    अबोहरः शहर में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हैरानी की बता यह है कि प्रशासन का इस पर कोई ध्यान ही नहीं जा रहा। इस मामले में प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। इसी के एक बार फिर से आवारा कुत्तों ने 7वर्षीय बच्ची सहित बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन ढाबा कोकरियां निवासी प्रज्ञा (7) पुत्री पवन के परिजनों ने बताया कि वह आज गांव में जा रही थी तो इसी दौरान कुछ कुत्तों ने उसे घेर लिया। उसे नोंचते हुए घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे कड़ी मशक्कत कर कुत्तों से छुड़ाया।

    वहीं, एक अन्य मामले में इंद्रा नगरी गली नंबर 1 निवासी रामू पुत्र सुरजाराम ने बताया कि गली नंबर 15 के पास वह ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। बीती रात जब वह घर आ रहा था तो रास्ते में कुछ कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने टांग में काटकर घायल कर दिया। गौरतलब है कि अबोहर में पिछले 4 दिनों से कुत्तों ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। अब तक सरकारी आंकड़ों अनुसार 1 अप्रैल से 22 अप्रैल तक 147 लोग कुत्तों का शिकार हुए हैं।

  • 5.87 ग्राम चिट्टे सहित हमीरपुर का युवक काबू 

    5.87 ग्राम चिट्टे सहित हमीरपुर का युवक काबू 

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना अम्व क्षेत्र के अंतर्गत एसआईयू ऊना पुलिस ने मोटर साइकिल सवार युवक को 5.87 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लोअर अन्दौरा में चेकिंग कर रही थी तो एक मोटर साईकिल तेज रफतार से आया व सामने पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस पार्टी ने काबू किया व शक के आधार पर तलाशी लेने पर  5.87 ग्राम हैरोईन/चिटटा बरामद हुआ।  आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान दीपक राणा(31) निवासी सनकर, डा0 जोल सप्पड़, तहसील नदौण, जिला हमीरपुर हि0प्र0 के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • जालंधरः नवजोत सिद्धू ने सरकार द्वारा की गई गारंटियों पर ‘आप’ को घेरा, देखें वीडियो

    जालंधरः नवजोत सिद्धू ने सरकार द्वारा की गई गारंटियों पर ‘आप’ को घेरा, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर के साथ नवजोत सिद्धू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो जारी कर आप सरकार द्वारा की गई गारंटियों पर सरकार को घेराव किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि बजट में पैसे की एलोकेशन होती है। लेकिन गांरटियां बिना किसी बजट के दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों से झूठ बोला है। जिसके चलते आज लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। सिद्धू ने प्रेस वार्ता शुरू करने से पहले चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटियां दी थी और जो माफिया से पंजाब का खजाना भरने के लिए वसूली के तरीके बताए थे उसकी पूरी वीडियो सुनाई। इसके बाद नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को उन्हीं की गारंटियों पर घेरा।

    इसके बाद सिद्धू ने कहा कि आप पार्टी के मुखिया और पंजाब के सीएम मान ने कहा था कि पंजाब में नशा महीने के अंदर खत्म कर देंगे। दो महीने में माफिया राज खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशा खत्म तो नहीं हुआ बल्कि अब तो आम आदमी पार्टी के शासन में नशे का समुद्र बह रहा है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद 24 घंटे में बरगाड़ी का मसला हल कर देंगे। अभी तक कुछ नहीं हुआ। कैप्टन अमरिंदर सिंह के शासन में हुई जांच पर फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रेत माफिया से 54 हजार करोड़ वसूल सरकार के खजाना भरेंगे। वह पैसा कहां गया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में शराब माफिया हावी हो गया है। सिद्धू ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी के नेता कहते थे कि पहले कहते थे हम शराब का माफिया पंजाब से खत्म कर देंगे। लेकिन अब अपने आप ही माफिया से सेटिंग करके 400-400 रुपए शराब की बोतल का रेट बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने सोचा था कि खरे निकलेंगे लेकिन सिरे के खोटे निकले। उन्होंने केजरीवाल से कहा कि 22 सौ करोड़ रुपए की शराब माफिया चोरी कर रहा है। शीला दीक्षित के समय 530 रुपए की बोतल बेचकर ठेकेदार को 34 रुपए बचते। अब ठेकेदार कम माफिया जिससे इनकी सेटिंग है साढ़े तीन सौ से ज्यादा एक बोतल पर कमा रहा है।

    सिद्धू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि सभी विदेश गए बच्चों को वापस पंजाब लाया जाएगा। उन्हें पंजाब में ही रोजगार दिया जाएगा. अब हमारे बच्चे नहीं बल्कि विदेशों से गोरे हमारे यहां पंजाब में काम करने के लिए आएंगे। उन्होंने भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम साहब पहले अपने बच्चों को तो वापस पंजाब में बुला लो। कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा कि चुनाव से पहले केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे कि 36 हजार कर्मचारियों को पक्के कर देंगे। यह वही लोग है जो कहते थे कि हम धरने नहीं लगने देंगे।आज भी कर्मचारियों का जालंधर में धरना लगा है। अपने झूठ को पूरा करने के लिए कोई सरकार के पार कोई संसाधन नहीं है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जो 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था उसे पूरा कैसे करेंगे।क्यों न तो बजट में कोई पैसे का कोई प्रावधान किया और न ही सेलरी के लिए खजाने में ही कोई पैसा है। वीआईपी कल्चर खत्म करने की बातें करने वाले खुद और उनके रिश्तेदार भी बिना सुरक्षा के नहीं चलते हैं।