Blog

  • विधानसभा हरोली से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रामकुमार ने भरा नामांकन पत्र, उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रहे

    विधानसभा हरोली से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रामकुमार ने भरा नामांकन पत्र, उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रहे

    विधानसभा हरोली से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रामकुमार ने भरा नामांकन पत्र, उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रहे

  • सूर्य ग्रहण की जालंधर और अमृतसर से तस्वीर आई सामने, देखें 

    सूर्य ग्रहण की जालंधर और अमृतसर से तस्वीर आई सामने, देखें 

    जालंधर/वरुण: देशभर में आज इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा हुआ है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4 बजे लग चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है।

    सूर्य ग्रहण शाम 6.30 बजे तक रहेगा। इस बीच देशभर के अलग-अलग राज्यों से शहरों की तस्वीरें सामने आई हैं। पंजाब में सबसे पहले अमृतसर में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। जिसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। वहीं सूर्य ग्रहण की जालंधर से भी एक तस्वीर सामने आई है।  जिसमें सूर्य ग्रहण कुछ इस तरह से दिखाई दे रहा है। अमृतसर के मुकाबले यहां आसमान साफ है। जिस कारण सूर्य काफी धुंधला दिखाई दे रहा है।

    बता दें कि सूर्य ग्रहण के12 घंटे पहले से ही सूतक लगा हुआ था और इस दौरान किसी भी धार्मिक या शुभ कार्य की हिंदु शास्त्रों के मुताबिक अनुमति नहीं होती है। लोगों ने इस पाबंदी का पूरी तरह पालन किया, मंदिरों में पूजा अर्चना भी नहीं हुई और कहीं भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को हाथ नहीं लगाया गया। 

    अमृतसर में कुछ इस तरह से सूर्य दिखाई दे रहा है।

    बता दें कि सूर्य ग्रहण के12 घंटे पहले से ही सूतक लगा हुआ था और इस दौरान किसी भी धार्मिक या शुभ कार्य की हिंदु शास्त्रों के मुताबिक अनुमति नहीं होती है। लोगों ने इस पाबंदी का पूरी तरह पालन किया, मंदिरों में पूजा अर्चना भी नहीं हुई और कहीं भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को हाथ नहीं लगाया गया। 

    ज्योतिष विद्या के अनुसार ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित माने जाते जाते हैं। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण से सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है।

    गौरतलब हो, सूर्य ग्रहण इस बार कार्तिक कृष्ण अमावस को चित्रा नक्षत्र में विष्कुंभ योग और नामकरण में पड़ रहा है। आज से ठीक 27 साल पहले 24 अक्टूबर, 1995 में भी इसी नक्षत्र और योग में ग्रहण लगा था। यानि आज करीब 27 साल बाद दिवाली के बाद आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगा है।

  • अबू धाबी में फंसे पंजाबी, सीएम मान और विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

    अबू धाबी में फंसे पंजाबी, सीएम मान और विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

    नई दिल्लीः रोजगार के सिलसिले में अबू धाबी की एक निजी कंपनी के लिए काम करने गये 100 पंजाबी वहां फंस गये हैं क्योंकि उन्हें काम से तो हटा दिया गया है, पर पासपोर्ट वापस नहीं दिये जा रहे। सामाजिक कार्यकर्ता दिलबाग सिंह ने इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर युवकों की मदद करने की गुहार लगाई है।

    बैनापुर गांव के निवासी दिलबाग के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को लिखे पत्र में कहा गया है कि स्क्वायर जनरल कांट्रेक्टिंग कंपनी अबू धाबी ने इन्हें काम से हटा दिया है लेकिन पासपोर्ट नहीं लौटा रही, जिससे युवक वापस नहीं आ पा रहे हैं। विदेश मंत्री से अबू धाबी में भारतीय दूतावास को निर्देश देकर मामला एमीरात अधिकारियों के समक्ष रखने का अनुरोध किया गया है।

    दिलबाग सिंह ने बताया कि अधिकांश कर्मियों ने भारत लौटने का ऑनलाइन आवेदन किया है लेकिन पासपोर्ट के कारण नहीं आ पा रहे। इनके अभिभावक एयर टिकट का भुगतान करने को तैयार हैं लेकिन कंपनी पासपोर्ट नहीं लौटा रही। सिंह ने केंद्र से मामले में हस्तक्षेप करने और वहां ‘हेल्प डेस्क‘ खोलने की मांग की है।  श्री सिंह ने पत्र की प्रति पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी इस मामले में मदद की अपील की है।

  • फोन रिपेयर करवाने गए व्यक्ति के खाते से गायब हो गए 2 लाख रुपये, जाने मामला

    फोन रिपेयर करवाने गए व्यक्ति के खाते से गायब हो गए 2 लाख रुपये, जाने मामला

    मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक शख्स को अपना मोबाइल फोन ठीक (मुरम्मत) करवाना इतना महंगा पड़ गया कि उसे करीब 2 लाख रुपयों का चूना लग गया। दरअसल, मुंबई के साकीनाका में एक शख्स को मोबाइल फोन रिपेयरिंग स्टोर के एक कर्मचारी ने 2 लाख का चूना लगा दिया। हुआ कुछ यूं कि 40 वर्षीय पीड़ित कदम ने मोबाइल रिपेयरिंग स्टोर पर अपना मोबाइल मुरम्मत करने के लिए दिया था। मोबाइल स्टोर के कर्मचारी ने उसके फोन पर बैंकिंग ऐप एक्सेस किया और एफडी को तोड़कर उसके पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। इस बाबत पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पेशे से फ्रीलांसर कदम ने कहा कि जब 7 अक्टूबर को मेरे फोन के स्पीकर में कुछ दिक्कत हो गई तो मैं एक स्थानीय फोन रिपेयर स्टोर में गया। स्टोर के कर्मचारी ने मुझे अपना सिम कार्ड फोन के अंदर ही छोड़ कर जाने को कहा। मैं जब अगली शाम यानी 8 अक्टूबर को अपना हैंडसेट लेने गया तो देखा दुकान बंद है। 9 और 10 अक्टूबर को भी दुकान बंद थी। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, इसके बाद 11 अक्टूबर को मोबाइल रिपेयर स्टोर खुला था मगर वहां एक अन्य कर्मचारी दुकान चला रहा था।

    पीड़ित कदम ने अपना फोन और सिम कार्ड मांगा, मगर कर्मचारी ने कुछ बहाना बनाया। जब कुछ गड़बड़ी का अंदेशा हुआ तो कदम ने एक दोस्त से संपर्क किया और उसे सारी बात बताई। इसके बाद कदम ने अपने बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल किया। कदम ने जब अपना अकाउंट लॉग इन किया तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने पाया कि उनकी एफडी को तोड़ दिया गया है और 2.2 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं। इसके बाद पीड़ित कदम ने पुलिस से संपर्क किया और मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • पंजाबः Guru Nanak Dev Hospital से बच्चा चुराने वाले गिरोह के 2 लोग काबू

    पंजाबः Guru Nanak Dev Hospital से बच्चा चुराने वाले गिरोह के 2 लोग काबू

    अमृतसरः शहर में एक बार फिर से क्राइम की वारदाते बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं पुलिस ने गुरु नानक देव अस्पताल से बच्चे चुराने वालों गिरोह के 2 सदस्यों को काबू किया है। अस्पताल की लिफ्ट में जुड़वा बच्चों में से एक को गोद उठाने के बहाने लेकर फरार हो गए। गनीमत रही कि पुलिस ने अस्पताल में आरोपियों को काबू कर लिया। मनदीप कौर बच्चों को लेकर छठे फ्लोर पर जाने लगी। सीढ़ियों के पास प्रीत दोबारा मिल गई और मदद के लिए एक बच्चा उठाने की पेशकश की। उन्होंने बच्ची को गोद में उठा लिया।

    वह सीढ़िया चढ़ने लगी, तभी प्रीत लिफ्ट की तरफ भाग गई। वह खुद लिफ्ट की तरफ भागी, लेकिन लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया। वह छठे फ्लोर पर लिफ्ट देखने गई, लेकिन प्रीत बच्चे के साथ लिफ्ट से भाग चुकी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुल्तानविंड रोड में रह रहे सतनाम सिंह उर्फ सत्ती और अनुप्रीत कौर उर्फ प्रीत के रूप में हुई है। गुरु नानक देव अस्पताल में अपनी प्रेग्नेट बहन के साथ पहुंची मनदीप कौर ने बताया कि उसकी बहन ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। तभी आरोपी प्रीत उनके पास आयी और बातें करनी शुरू कर दी।

    प्रीत ने बताया कि उसके भी 2 बच्चे हैं। तभी डॉक्टर ने बच्चों को छठे फ्लोर पर बुला लिया ताकि उनका चैकअप किया जा सके। इतनी ही देर में बहन का पति भी अस्पताल पहुंच गया। उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दी और पुलिस को भी सूचित कर दिया। बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस ने उसी समय प्रयास शुरू कर लिए। अस्पताल से ही बच्ची को रिकवर कर लिया गया। प्रीत अकेले नहीं थी, उसके साथ दूसरा आरोपी सतनाम भी साथ था। थाना मजीठा रोड की पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • St. Louis स्कूल में चली गोलियां, हमलावर समेत 3 की मौत

    St. Louis स्कूल में चली गोलियां, हमलावर समेत 3 की मौत

    अमेरिकाः गोलीबारी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी शहर से फायरिंग की घटना सामने आ रही है। अब अमेरिका के सेंट लुइस शहर से शूटिंग की खबर सामने आई है। सेंट लुइस के एक हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस आयुक्त माइकल साक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना में एक लड़की समेत 3 लोगों की मौत हुई है।

    उन्होंने बताया कि ‘सेंट्रल विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स हाई स्कूल’ में सुबह 9 बजे के बाद हुई गोलीबारी के बाद छात्रों ने दरवाजे को बंद कर लिया। इस दौरान कुछ छात्र कक्षा में कोने में छिप गए, जबकि कुछ खिड़कियों से कूदने और जान बचाने की कोशिश में इमारत से बाहर भागने के लिए मजबूर हुए। स्कूल ने ट्विटर पर बताया कि पुलिस ने हमलावर को तुरंत काबू में कर लिया। पुलिस विभाग के एक ट्वीट में बताया गया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने कहा कि संदिग्ध आरोपी को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया है। सेंट्रल विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स हाई स्कूल में लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं। यह विजुअल आर्ट, म्यूजिकल आर्ट और परफॉर्मेंस आर्ट की एजुकेशन देने वाला स्कूल है।

    डलास-कैलिफॉर्निया में हुई थी गोलीबारी

    इससे पहले 22 अक्टूबर को, अमेरिका के डलास और कैलिफॉर्निया में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि डलास के एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदिग्ध बंदूकधारी घायल हो गया। गोलीबारी मेथोडिस्ट हेल्थ सिस्टम अस्पताल के अंदर हुई थी। गोलीबारी की दूसरी घटना कैलिफॉर्निया में एक हाई स्कूल में हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    लुइसियाना में पार्टी के दौरान फायरिंग

    पुलिस ने बताया कि 21 अक्टूबर को ग्रांट यूनियन हाई स्कूल में फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद करीब 20 लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद गोलीबारी हुई। पुलिस ने कहा कि लगभग 20 साल के युवक को गोली लगी, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं, 22 अक्टूबर को गोलीबारी की एक और घटना हुई थी। यह घटना अमेरिकी राज्य लुइसियाना में सदर्न यूनिवर्सिटी के पास एक मकान में आयोजित पार्टी के दौरान हुई थी, जिसमें 11 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया था कि गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। इस घटना के सिलसिले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

  • चंडीगढ़ में 26 साल के युवक का चाकू मार किया कत्ल, दो घायल

    चंडीगढ़ में 26 साल के युवक का चाकू मार किया कत्ल, दो घायल

    चंडीगढ़ः मौली गांव में दीपावली की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले युवक की पहचान बलटाना के रहने वाले कुलदीप शर्मा (26) के रूप में हुई है। मौली जागरां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी खोज शुरू कर दी है। रात को हुई इस मारपीट में कुलदीप के साथ उसके भाई अभिषेक और उसके एक दोस्त सहवाग के साथ भी मारपीट की गई। दोनों गंभीर घायल हैं। अभिषेक के सिर पर ईंट मारी गई जबकि सहवाग की पीठ पर चाकू लगा है। उन्हें सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मारपीट होने के कारणों का पता नहीं लगा है।

    पुलिस को दिए बयान में अभिषेक ने बताया कि वह अपने भाई कुलदीप के साथ रात को मौली गांव में अपनी मौसी के घर आया हुआ था। जैसे ही वह रात को वापस जाने लगे तो पार्क के पास उनके दो दोस्त दीपू और सहवाग मिल गए। जिनके साथ वह बैठ कर बातें कर रहे थे। इतने में उसका भाई कुलदीप कैसे पीछे खड़े चार लड़कों से मिला, किस बात पर उनका झगड़ा हो गया, उसे नहीं पता। जब उन्होंने उसके भाई के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तो वह बीच-बचाव करने गए तो उनमें से एक युवक ने उसके सिर पर ईंट मार दी, जबकि किसी ने उसके भाई की छाती पर चाकू मारकर उसे गंभीर घायल कर दिया था।

    एक चाकू सहवाग की पीठ पर भी मारा गया था। सभी घायलों को उठाकर दीपू अपनी गाड़ी में सेक्टर 6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मौली जागरां पुलिस को घटना की सूचना दी गई। देर रात सहवाग को हालत गंभीर होने पर सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौली जागरां थाना प्रभारी जयबीर राणा का कहना है कि युवक देर रात 12:30 बजे तक पार्क में क्या कर रहे थे और इनका किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इस बात का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः दड़ा-सट्टा लगाने व जुआ खेलने के मामले में 22 लोग गिरफ्तार

    पंजाबः दड़ा-सट्टा लगाने व जुआ खेलने के मामले में 22 लोग गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर में दड़ा सट्टा लगाने व जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत शहर में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर जुआ व दड़ा सट्टा लगा रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.42 लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ 3 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

    थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने दशमेश नगर इलाके में ताश पर पैसे लगा कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 3.49 लाख रुपये की नगद भी बरामद हुई। एएसआई दिलबाग राय ने बताया कि आरोपियों की पहचान बाड़ेवाल के राजौरी गार्डन निवासी चेतन गोयल, ताजपुर निवासी लखवीर सिंह, भारत नगर निवासी संजय कुमार, मुकेश कुमार, दुगरी के बसंत एवेन्यू निवासी राजेश कुमार मेहता और दुगरी के अर्बन इस्टेट निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दशमेश नगर की गली नंबर-5 स्थित अपने दफ्तर में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उन्हें काबू कर लिया गया। पुरानी माधोपुरी के होटल में कमरा किराए पर लेकर ताश से जुआ खेल रहे 13 लोगों को थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 91 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई।

    वहीं दूसरी ओर एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान शिवा जी नगर की गली नंबर 3 निवासी हरीश कुमार, मोहल्ला फतेह गंज निवासी अजय कुमार, मुकेश कुमार, प्रिंस, विकास कुमार, राजिंदर कुमार, प्रिंस, तिलक नगर निवासी दमन तलवाड़, साजन, विशाल, न्यू कुलदीप नगर सनी, अशोक कुमार तथा सागर शर्मा के रूप में हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पुरानी माधोपुरी स्थित होटल संग्रीला में बैठ कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उन्हें काबू कर लिया गया।

    इसी तरह थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चीमा चौक में दबिश देकर दड़ा सट्टा लगा रहे 3 लोगाें को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2300 रुपये की नगदी बरामद हुई। एएसआई सतिंदर पाल ने बताया कि उनकी पहचान न्यू भगवाान नगर की गली नंबर 4 निवासी आलोक नाथ, न्यू कीर्ति नगर की गली नंबर 10 निवासी दीपक कुमार तथा जनकपुरी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई।

  • पंजाबः रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के बढाए दाम, जाने रेट

    पंजाबः रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के बढाए दाम, जाने रेट

    अमृतसरः आम जनता को त्योहार के दौरान रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के अधीन आते 12 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ा दिए है। 10 रुपये में बिकने वाला प्लेटफार्म टिकट का रेट अब 30 रुपये कर दिया गया है। उत्तर रेलवे ने त्योहारों के चलते स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़ के चलते बड़ा फैसला किया है। उत्तर रेलवे ने ए-वन कैटेगरी के रेलवे स्टेशनों पर यह रेट बढ़ाए है।

    23 अक्तूबर से 6 नवंबर तक यह रेट बढ़ाए गए है। फिरोजपुर डिवीजन के अधीन आते लुधियाना, जालंधर शहर, अमृतसर, जम्मू तवी, श्री वैष्णों देवी कटरा, जालंधर कैंट, ब्यास, फगवाड़ा, उधमपुर, पठानकोट, फिरोजपुर कैंट, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर यह रेट बढ़ा दिए गए है। फिरोजपुर डिवीजन के सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस बघेल का कहना है कि दीवाली और छठ पूजा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ काफी बढ़ जाती है, जिसके चलते रेलवे को यह फैसला करना पड़ा है। भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ाए गए है।