Blog

  • पंजाबः रिश्वत मामले में Forest preservation अधिकारी गिरफ़्तार

    पंजाबः रिश्वत मामले में Forest preservation अधिकारी गिरफ़्तार

    मोहाली: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने वन रक्षक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने दिनकर सिंह पुत्र दीप सिंह, निवासी गली नंबर 3, स्टेट बैंक के पास, तलवंडी साबो, जिला बठिंडा की शिकत पर वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारी मनजिंदर सिंह को दो लाख की रिश्वत लेते हुए रेंज हाथ गिरफ़्तार किया है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने और उसके पिता ने रामा मंडी-तलवंडी साबो रोड पर आईओसी पेट्रोल पंप की स्थापना के लिए एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। फाइल पर कई आपत्तियों के बाद, शिकायतकर्ता आरोपी के संपर्क में आया, जिसने उसे रुपये के बदले सभी चैनलों से अपना केस स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया और रिश्वत के रूप में 2 लाख रूपये मांगे।

  • टूर्नामेंट दौरान 20 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, देखें वीडियो

    टूर्नामेंट दौरान 20 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, देखें वीडियो

    मुबंईः देश में हार्ट अटैक आने से अचानक मौत होने की खबरें आजकल आम हो गई है। किसी को जिम करते दौरा पड़ जा रहा है तो किसी को डांस करते हुए। ऐसा ही एक मामला मुंबई के मलाड में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर मुंबई मलाड का एक तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी टूर्नामेंट मैच के दौरान एक खिलाड़ी को अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो जाती है। दरअसल, मुंबई के मलाड में एक कॉलेज के तरफ से कबड्डी मैच का आयोजन किया गया था। दो टीमों के बीच कबड्डी का कड़ा मुकाबला हो रहा था।

    मैच के दौरान एक टीम का खिलाड़ी अचानक बेसुध होकर गिर गया। मैच के आयोजन समिति और साथी खिलाड़ी कबड्डी प्लेयर को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां डॉक्टरों ने खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी का नाम कीर्तिकराज मल्लन था। कीर्तिकराज बीकॉम का स्टूडेंट था। सोशल मीडिया पर इस मैच का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी टूर्नामेंट में लाइव मैच के दौरान विपक्षी खेमे में रेड करने उतरे 20 साल के खिलाड़ी कीर्तिकराज को हार्ट अटैक आने से अचानक गिरकर  मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। बता दें कि कबड्डी प्लेयर को अचानक गिरता देख मैच में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद कबड्डी प्लेयर को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कबड्डी प्लेयर को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

    वायरल हो रहा इस  वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान कीर्तिकराज पूरी तरह से फिट दिख रहा है। मैच शुरू हो चुका था। कीर्तिकराज विपक्षी टीम में रेड मारने गया। तभी भी वह काफी फिट लग रहा था। रेड के दौरान विपक्षी खिलाड़ियों ने उसे पकड़ लिया और वह आउट हो गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ी जश्न मनाने लगते हैं। कीर्तिकराज आउट होने के बाद वापस लौटने लगता है, तभी अचानक वह नीचे गिर जाता है। खिलाड़ी को नीचे गिरता देख सभी खिलाड़ी उसकी ओर दौड़े और चेक करने लगे। साथ में विपक्षी खिलाड़ियों ने भी दौड़ा और कबड्डी प्लेयर को देखने लगे। सभी खिलाड़ी उसको देखने लगे और चेक करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इस घटना के बाद टूर्नामेंट आयोजन समिति के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कॉलेज मैच का आयोजन मुंबई के मल्लाड में किया गया था। जहां दो टीमों के बीच मैच हो रहा था। इस मैच का कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे। इसी वीडियो में कीर्तिकराज की मौत भी रिकॉर्ड हो गई। बता दें कि कबड्डी प्लेयर कीर्तिकराज मुंबई के ही गोरेगांव एरिया की संतोष नगर कॉलनी का रहने वाला था। एक जानकारी के मुताबिक कीर्तिकनराज गोरेगांव के विवेक कॉलेज से बीकॉम कर रहा था। वह बीकॉम फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। इस वीडियो को लोग देख कर हैरान रह गए हैं।

  • पेंशनरों ने संशोधित वेतन मान का एरियर एक मुश्त देने की मांग रखी

    पेंशनरों ने संशोधित वेतन मान का एरियर एक मुश्त देने की मांग रखी

    बरोटीवाला में पेंशनर एसोसिएशन की बैठक

    बददी/ सचिन बैंसल : पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बैठक में पेंशनरों ने संशोधित वेतनमान के एरियर का जल्द भुगतान करने की मांग की है। बरोटीवाला में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंंशनरों की मांगो को पूरा करने की घोषणा की है। जिसके लिए बैठक में प्रस्ताव पारित करके मुख्यमंत्री का अभार जताया है। 

    पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि 65, 70 और 75 वर्ष पूरा करने के बाद मिलने वाले पांच, दस और पंद्रह फीसदी भत्ते को मूल वेतन में जोड़ा जाए। सभी पेंशनरों ने बायो मेट्रिक सक्षम डिजिटल सेवा शुरू कराने की मांग रखी। जो प्रमाण पत्र पूर्ण रूप से कागज रहित है। इससे सभी पेंशनरों को लाभ होगा। इसके लिए पेंशनरों ने चिकित्सा पूर्ति भत्ते का भुगतान केशलेस से किया जाए। संघ के अध्यक्ष उदय चौधरी ने जुलाई माह से लंबित डीए की 7 फीसदी किश्त दी जाए। इसके साथ सभी पेंशनरों को नए वेतनमान के एरियर का भुगतान भी एक मुश्त दिया जाए।  बैठक में रामदास, ओम प्रकाश, प्यारे लाल, गीता राम, गीता राम तनवर, शंभू राम, शेरू राम, महेंद्र सिंह, भाग सिंह, राजेंंद्र राणा ने भाग लिया।

  • वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

    वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

    कांग्रेस गरीबों को केवल वोट बैंक की तरह करती है इस्तेमाल : कंवर

    ऊना/सुशील पंडित : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने वंगाणा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में उपाध्याय के सपनों को साकार किया जा रहा है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पंडित उपाध्याय के आदर्शों को याद करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण व विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार पंडित उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है।

    शनिवार को कुटलैहड़ भाजपा द्वारा बंगाणा में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत पूर्व मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल, आजाद भारत में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण की बात करने वाले महापुरुष थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण को राजनीतिक चिंतन का एजेंडा बनाया था। उनके इस चिंतन का ही आज असर दिखाई दे रहा है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज तक गरीबों को केवल वोट बैंक की भांति इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस ने देश के गरीबों के हक छीनने का ही काम किया है। भाजपा की सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जबकि कांग्रेस केवल छल,बल का सहारा लेकर सत्ता हथियाने के प्रयास में लगी रहती है।

    इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल सचिव मास्टर रमेश, मुच्छाली पंचायत प्रधान विजय शर्मा, ग्राम पंचायत पलाहटा के प्रधान दीपांकर कंवर, बीडीसी सदस्य राजिंदर रिंकू, चरणजीत शर्मा, राकेश कुमार, कर्म सिंह, काकू आदि गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • पंजाबः मोहल्ला क्लीनिक से AC सहित अन्य सामान लेकर चोर हुए फरार 

    पंजाबः मोहल्ला क्लीनिक से AC सहित अन्य सामान लेकर चोर हुए फरार 

    अमृतसरः शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह अब नई खुली मोहल्ला क्लीनिक को निशाना बनाने लगे है। वहीं अब जिले के गेट हकीमां थाने के अंतगर्त आते मोहल्ला क्लीनिक को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने एयर कंडीशन और प्रिंटर चोरी किया है।  यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले जोड़ा फाटक और छेहर्टा स्थित क्लीनिक में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

    मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत स्टाफ ने बताया कि सुबह जब वह ड्यूटी पर पहुंचे तो क्लीनिक के दरवाजा पर लगा ताला टूटा हुआ था। जब अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। चोरों ने क्लीनिक में लगा एयर कंडीशन व प्रिंटर चुरा लिया था। पंजाब में 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा चुके हैं, लेकिन इन क्लीनिक में रात के समय चोरी का डर हमेशा बना रहता है।

    अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. चरणजीत पहले ही सरकार को रात के समय क्लीनिक पर चौकीदार रखने की मांग कर चुके हैं। शिकायत के बाद गेट हकीमां थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी वैरिफिकेशन की जा रही है। क्लीनिक में कैमरे नहीं लगे हैं। आसपास के कैमरे देखे जा रहे हैं ताकि चोर का पता लगाया जा सके।

  • प्रबक्ता संघ बंगाणा ने सीएम राहत कोष के लिए दिया 21 हजार का चैक

    प्रबक्ता संघ बंगाणा ने सीएम राहत कोष के लिए दिया 21 हजार का चैक

    ऊना सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के प्रवक्ता संघ ने सीएम राहत कोष के लिए 21 हजार की राशि का चैक कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो को भेंट किया । शनिवार को प्रबक्ता संघ ने कार्यक्रम रखा जिसमें कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने प्रबक्ता संघ की समस्याओं को सुना और उनसे कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में अच्छी शिक्षा देने पर चर्चा की। इस मौके पर सभी संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

  • महंगाई का झटकाः 75 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ सकते है बिजली के रेट

    महंगाई का झटकाः 75 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ सकते है बिजली के रेट

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त की जा चुकी है। लेकिन मान सरकार की इस गांरटी के बाद अब आम जनता को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, अप्रैल के पहले हफ्ते में नए बिजली टैरिफ की घोषणा संभव है। जिसके बिजली के दामों में बढ़ौतरी हो सकती है। इसके तहत व्यापारिक कैटेगरी के दफ्तराें, दुकानों, माॅल के बिजली रेट में प्रति यूनिट 75 पैसे तक बढ़ाए जा सकते हैं। घरों के टैरिफ में मामूली बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव है।

    वहीं, 2023-24 की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी के प्रावधान के अनुसार उद्योगों के लिए सेल ऑफ पावर का प्रति यूनिट रेट 5.50 रुपए लागू किया जा सकता है। पावरकॉम ने बिजली नियामक आयोग से नए साल के टैरिफ में बढ़ोतरी के लिए कहा है। आयोग को लेटर लिखकर आगामी वित्तीय वर्ष के खर्चों की मंजूरी मांगी है। इसमें लिखा है कि बिजली खरीद व घरेलू खर्चे बढ़े हैं। 2023-2024 में बिजली खरीदने पर 27,204 करोड़ रुपए रखे जाएंगे। पिछले साल यह खर्च करीब 23,037 करोड़ था। इसकी वजह है कि बिजली जेनरेशन कम है, लोड लगातार बढ़ रहा है। यह 13845 मेगावाट जेनरेशन की तुलना में 18000 मेगावाट के करीब है।

  • थाना कलां तथा क्यारियां स्कूल में वार्षिक  वितरण समारोह, स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए 

    थाना कलां तथा क्यारियां स्कूल में वार्षिक  वितरण समारोह, स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय  आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां तथा क्यारियां में शनिवार  को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाए गए।  दोनों कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो  ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि के स्कूल  पहुंचने पर स्कूली बच्चों ने स्वागतम् गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद सरस्वती बंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया उसके बाद द्वीप प्रज्जविलत करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बहीं पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नाटी राधा कृष्ण डांस, पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी डांस,देश भक्ति गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बहीं पर वेटी बचाओ वेटी पढाओ, स्वच्छता अभियान सहित अन्य प्रस्तुतियों द्वारा लोगों को जागरूक करने वाले नाटक प्रस्तुत किए गए।

    बहीं पर थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य -संजीब पराशर- तथा क्यारियां स्कूल  के प्रधानाचार्य राज पाल सरोई- ने स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचे मुख्यतिथियों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी सहित स्कूली छात्र छात्राओं के अभिभावकों पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।बहीं पर उसके बाद स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यतिथि भुट्टो ने कहा कि मेरा सपना है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा का मॉडल बनकर उभरे। ओर छात्रों को कुटलैहड़ में अच्छी पढ़ाई मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के शिक्षक और सरकार की तरफ से प्रतिनिधि बनकर हम कुटलैहड़ को शिक्षा के रुप में विकसित करेंगे।  इस मौके पर इन होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    सम्मानित छात्र छात्राओं में अंशु कुमारी,पूनम देवी, वंशिका, शिवानी, महिमा, प्रियंका, प्रिया राणा, संजना सहोता, विनायक, डिंपल, जतिन, आदिश, उपासना, अनीता राणी, अनु बाला, आरूषी, अंशिका ठाकुर, दीप शिखा,कनिका कौंडल, कविता, कनक ठाकुर, महक शर्मा, मुस्कान ठाकुर, ओमिता, रितिका, रिया धीमान, सनाया रांची, सोनाक्षी,समीक्षा, तन्वी बनयाल,अंकिता धीमान,सिमरण,साक्षी, दीपाली सहित अन्य छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर पूर्व प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,रैड क्रास सोसायटी के संयोजक सुरेन्द्र ठाकुर,बीडीसी सदस्य राज कुमार,प्रो राज कुमार,किशोरी ठाकुर सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्यों ,छात्र छात्राओं के अभिभावकों सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • एयर एशिया पर DGCA ने लगाया लाखों रुपए का जुर्माना, जाने मामला

    एयर एशिया पर DGCA ने लगाया लाखों रुपए का जुर्माना, जाने मामला

    नई दिल्लीः नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयर एशिया पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एयर एशिया के पायलट, पायलट प्रोफिशिएंसी चेक के दौरान नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। एयर एशिया के आठ जांचकर्ताओं पर भी 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही एयर एशिया के ट्रेनिंग हेड को 3 महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया।

    इससे पहले, डीजीसीए ने 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 के दौरान एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड का निगरानी निरीक्षण किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान डीजीसीए की टीम ने पाया कि एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड के पायलटों के कुछ अनिवार्य अभ्यास पायलट प्रवीणता जांच और उपकरण रेटिंग जांच (जो एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की आवश्यकता है) के दौरान नहीं किए थे। यह डीजीसीए नियमों का उल्लंघन है।

    अधिकारियों से मांगा जवाब 

    इसके बाद, डीजीसीए ने मैसर्स एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड के जवाबदेह प्रबंधक, प्रशिक्षण प्रमुख और सभी नामित परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अधिकारी ने कहा कि जवाबदेह प्रबंधक, प्रशिक्षण प्रमुख और सभी नामित परीक्षकों के लिखित जवाब की जांच की जाएगी।

    विस्तारा पर भी लगा था जुर्माना

    पिछले कुछ समय से डीजीसीए सख्त हो गया है। इससे पहले टाटा ग्रुप की विस्तारा एयरलाइंस पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। एविएशन सेक्टर के रेग्युलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कंपनी के खिलाफ ये एक्शन पूर्वोत्तर के कम सेवा वाले इलाकों में न्यूनतम संख्या में फ्लाइट का ऑपरेशन नहीं करने पर लिया गया है।

    डीजीसीए के एक अधिकारी ने जानकारी दी थी कि अप्रैल 2022 में कंपनी नियमों का पालन करने में असफल रही, इसे लेकर अक्टूबर में उस पर जुर्माना लगाया गया। कंपनी ने 70 लाख रुपये का जुर्माना अब अदा कर दिया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने जुर्माना भरने के साथ ही अपना विरोध भी दर्ज कराया है।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, चुनाव के इंचार्ज और सह-इंचार्ज किए नियुक्त

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, चुनाव के इंचार्ज और सह-इंचार्ज किए नियुक्त

    जालंधर/वरुण: कांग्रेस के दिग्गज नेता व सासंद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद लोकसभा सीट खाली हो गई। अब इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए चुनाव इंचार्ज तथा सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

    भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी प्रेस-विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जालंधर की लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस चुनाव की देख-रेख तथा तैयारियों हेतु इंचार्ज तथा सह-इंचार्जों की नियुक्ति कर दी है।

    अश्वनी शर्मा द्वारा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए इंचार्ज के पद पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश तथा सह-इंचार्ज के पद पर प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों व मुकेरियां से विधायक जंगी लाल महाजन को नियुक्त किया है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दौरान सासंद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।