Blog

  • आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2022

    आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने का मौका मिलेगा और कोई परिजन आपकी किसी कानूनी कार्य में भी मदद कर सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आपको किसी भी मामले को धैर्य से सुलझाना होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतनी होगी, उन्हें अपने जूनियर को सौंपे गए काम पर पूरी निगरानी रखनी होगी, नहीं तो वह कोई बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेगी। आपकी रचनात्मक कार्यों में लगन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपका मित्र आपकी किसी धन संबंधित सुलझाने मे आपकी मदद करेगा। विद्यार्थी अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे, उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपका कोई धन के लेनदेन से जुड़ा मामला आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से वाद-विवाद की स्थिति होने पर चुप रहना होगा, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का सही समय पर इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपको विदेश मे किसी रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको आज किसी पुरानी नौकरी से ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों को करने के लिए रहेगा। आप घर परिवार में चल रही कटुता के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे। राजनीतिक मामलों में आज दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी राजनेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और बड़ों के आशीर्वाद से आपको कोई नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी जरूरी काम को समय रहते पूरा करना होगा व उसके नीति व नियम बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी  अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें, तभी वह किसी परीक्षा को दे पाएंगे।  आप कार्य क्षेत्र में कुछ बयानों के कारण असमर्थ महसूस करेंगे। आप अपने दैनिक कार्यों में किसी बदलाव के कारण आप परेशान रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगो के  लिए दिन रचनात्मक रहेगा। आपको पहले का  उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो बाद विवाद हो सकता हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको किसी छोटी बात पर बुरा नहीं मानना है और किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में खुशियां रहेंगी और आप अपने मन की इच्छा की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको किसी काम में लापरवाही नहीं बरतनी है। कोई कानूनी मामला आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपकी कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन यदि आपने किसी से स्वभाव के चिड़चिड़ापन के कारण कुछ गलत बोला था, तो वह आपकी बात का बुरा मान सकते हैं। यदि आपको निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियां रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में कार्यरत लोग आज व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वह अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके अधिकारी आपसे यदि किसी कार्य को करने के लिए कहे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको किसी काम को लेकर निराशा हाथ लगेगी। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी होगी और आपका मानसिक बोझ भी कम होगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज किसी तीसरे के कारण तनाव पनप  सकता है, जो युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी परिजन की ओर से कोई वाद विवाद की स्थिति को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही नियंत्रण में करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    मकर राशिफल। आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को काम की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, तभी वह अपने काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे, खाली बैठकर किसी के साथ समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको आज किसी लेनदन के मामले को दूसरों से बातचीत करके ही निपटाना होगा। यदि आपके अंदर किसी बात को लेकर गुस्सा आए, तो आपको उस पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज के दिन आप अध्ययन व आध्यात्म  के कार्य में व्यस्त रहेंगे। यदि पिछले कुछ समय से आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो वह लोगो  के सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी डील को फाइनल करनी से पहले उसके नियम व पहलुओं को  स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आज किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है और बहन के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आपको अपने मित्र से बातचीत करनी होगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आ सकता है। आपको घर व बाहर रिश्तों को संभालने में परेशानी होगी और आपका कोई तरीका जिसके लिए आपको भला बुरा बोल सकता है। विद्यार्थी आज किसी परीक्षा में सफलता पाक प्रसन्न रहेंगे आपको आज अपने जीवन साथी साथ सहयोग मिलेगा।

  • पंजाबः RPG हमले में आरोपी को पनाह देने वाले  2 आरोपी गिरफ्तार, AK-56 राइफल बरामद

    पंजाबः RPG हमले में आरोपी को पनाह देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, AK-56 राइफल बरामद

    चंडीगढ़ः रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले के मुख्य दोषी चड़त सिंह को मुंबई से गिरफ्तार करने से कुछ ही समय बाद पंजाब पुलिस ने उक्त दोषी के खुलासों के आधार पर एक एके-56 असाल्ट राइफल की बरामदगी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जो उक्त को पनाह देते थे। ज़िक्रयोग्य है कि 9 मई, 2022 को मोहाली में इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर लगभग 19.45 बजे एक आरपीजी हमला किया गया था। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान सैयद मुहम्मद तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी निवासी अजमेर, राजस्थान और सुनील कुमार उर्फ काला के तौर पर हुई है। यह कार्यवाही, मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चल रही जंग के दौरान अमल में लाई गई है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम चड़त सिंह के खुलासे पर पुलिस टीमों ने एक एके-56 सहित 100 कारतूस और एक .30 बोर की पिस्तौल बरामद की है। उन्होंने बताया कि चड़त सिंह की पूछताछ के बाद ही उक्त मामले को सुलझाते हुए पुलिस टीमों ने राजस्थान के अजमेर से सैयद मुहम्मद तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने कहा कि जांच में सामने आया है कि मुलजिम चिंकी पिछले 5-7 सालों से लखबीर लंडा के संपर्क में था और लंडा के निर्देशों पर चिंकी ने अजमेर में अल-खादिम नाम के एक गेस्ट हाऊस में चड़त के लिए ठहरने का प्रबंध किया था। चड़त ने कबूला है कि लंडा ने चिंकी को करीब 3 से 4 लाख रुपए भेजे हैं।

    उन्होंने बताया कि चड़त के एक अन्य साथी जिसकी पहचान सुनील कुमार उर्फ काला के तौर पर हुई है और जिसने चड़त सिंह को अमरीका स्थित जगरूप सिंह उर्फ रूप के निर्देशों पर ठिकाने मुहैया करवाये थे, को भी रोपड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री आनन्दपुर साहिब का रहने वाला जगरूप रूप लखबीर लंडा का करीबी माना जाता है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए यत्नशील है। ज़िक्रयोग्य है कि मुलजिम चड़त जो एक आदतन अपराधी है और पंजाब में कत्ल, इरादातन कत्ल और हथियार एक्ट के अंतर्गत कई घृणित अपराधों के मामलों का सामना कर रहा है।

    उसने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के द्वारा पाकिस्तान आईएसआई के सक्रिय सहयोग से सरहद पार एक आरपीजी, एक एके-47 और अन्य हथियार भी मंगवाए थे। मुलजिम एक कत्ल केस में उम्र कैद की सजा काट रहा था और आरपीजी हमले के समय वह पैरोल पर बाहर आया हुआ था। अपनी पैरोल की मियाद के दौरान, चड़त ने आरपीजी हमले को अंजाम देने के लिए तरन तारन क्षेत्र से निशान कुल्ला और अन्यों समेत अपने साथियों को दोबारा इकट्ठा किया, जिसका उद्देश्य राज्य में सांप्रदायिक सदभावना और शांति को अस्थिर करना था।

  • पंजाबः 1 लाख रुपए रिश्वत मांगने वाले हवलदार पर मामला दर्ज

    पंजाबः 1 लाख रुपए रिश्वत मांगने वाले हवलदार पर मामला दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले हवलदार हरमनजीत सिंह (नंबर 1310/संगरूर) के खिलाफ रिश्वतख़ोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुलाज़िम पुलिस चौकी, कालाझाड़, थाना भवानीगढ़, ज़िला संगरूर में तैनात है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार हरमनजीत सिंह के खिलाफ शिकायतकर्ता पप्पू सिंह निवासी गांव बागड़िया, ज़िला मलेरकोटला की तरफ से ब्यूरो के पास दर्ज करवाई एक आनलाइन शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त मुलाज़िम एक केस में उसकी मदद करने के एवज़ में रिश्वत मांग रहा है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के साथ पेश किये तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत उक्त पुलिस मुलाज़िम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत रिश्वतख़ोरी का मामला ब्यूरो के थाना पटियाला में दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

  • डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग पाबंदियों के आदेश किए जारी

    डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग पाबंदियों के आदेश किए जारी

    होशियारपुरः जिला मजिस्ट्रेट डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में विभिन्न प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में जिला सीमा के भीतर आम जनता (वयस्क) द्वारा सशस्त्र बल, पंजाब पुलिस और बीएसएफ की वर्दी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। आदेशों के तहत अनधिकृत व्यक्तियों को इन वर्दी की बिक्री और खरीद पर भी प्रतिबंध होगी। यह आदेश सशस्त्र बलों, पंजाब पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

    इसी तरह जारी एक अन्य आदेश के अनुसार जिले के सभी मैरिज पैलेस में कोई भी व्यक्ति विवाह या किसी अन्य अवसर पर किसी भी प्रकार के हथियार का प्रयोग नहीं करेगा। मैरिज पैलेस के मालिक यह सुनिश्चित करेंगे कि मैरिज पैलेस में समारोह के दौरान कोई हथियार का इस्तेमाल न करे। सेना के जवान, अर्धसैनिक बल, पुलिस कर्मी जिन्हें हथियार ले जाने का अधिकार दिया गया है, ये आदेश उन पर लागू नहीं होंगे।

    इसी प्रकार जिलाधिकारी संदीप हंस ने मकान मालिकों, रहने वालों, मकानों के प्रभारी व्यक्तियों को भविष्य में किराये पर लिये गये या भविष्य में किराये पर लिये जाने वाले किसी भी मकान में रहने वाले व्यक्ति का नाम और पूरा पता अपने क्षेत्र के पुलिस थाना में तुरंत दर्ज कराने के लिए आदेश जारी किए है।

    एक अन्य आदेश में जिले के सभी सरकारी और निजी कंपनियों के विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों के अंदर टेप रिकॉर्ड के माध्यम से अश्लील गाने बजाने और वीडियो के माध्यम से अश्लील फिल्में दिखाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के तहत जिले के सभी दुकानदारों को किसी भी हाल में प्रतिबंधित कीटनाशक व नकली कीटनाशक नहीं बेचने के निर्देश दिए गए हैं। 

    एक अन्य आदेश में जिला सीमा के भीतर सैन्य वर्दी और ऑलिव ग्रीन कलर (मिल्ट्री रंग) जीप, मोटर साइकिल, मोटर वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश सैन्य अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। उपरोक्त के अलावा, जिलाधिकारी संदीप हंस ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 की शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले के समूह सिविल अस्पताल में विभिन्न संगठनों और आम जनता द्वारा धरने और रैलियों के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंधित लगा दिया है। उक्त आदेश 23 दिसंबर 2022 तक प्रभावी रहेंगे।

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की से दरिंदगी, 10 लोगों ने किया गैंगरेप…

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की से दरिंदगी, 10 लोगों ने किया गैंगरेप…

    चाईबासाः झारखंड में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़की का करीब 10 लोगों ने गैंगरेप किया। यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में हवाई अड्डे के पास की है, जहां गुरुवार शाम को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ लगभग 10 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में युवती संग बलात्कार की पुष्टि हुई है। अब तक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गैंगरेप पीड़ित युवती द्वारा 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती की चिकित्सिकीय जांच कराई गई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि होने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ थी, तब यह दरिंदगी हुई।

    बताया जा रहा है कि पीड़िता झींकपानी की रहने वाली है और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्तमान में वह चाईबासा शहर के कमरहातु में किराये का मकान लेकर रह रही थी जहां से वह ‘वर्क फ्रॉम होम’ माध्यम से अपना काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल, इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि गुरुवार की शाम युवती अपने एक दोस्त के साथ हवाई अड्डे की तरफ घूमने गई थी, जहां वे स्कूटी खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे कि तभी 9-10 अज्ञात युवक वहां आ धमके और युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल तथा नकदी छीन ली तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता और उसका दोस्त घटना के बाद मुफस्सिल थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

  • पंजाबः दोस्त संग फिल्म देख बाहर आई युवती के उड़े होश…

    पंजाबः दोस्त संग फिल्म देख बाहर आई युवती के उड़े होश…

    फरीदकोटः गांव सुखनावाला के एक लड़के को कुछ लोगों ने उस वक्त पीटा जब वह अपनी महिला मित्र के साथ फिल्म देखने के बाद सिनेमा हॉल से निकल रहा था। दरअसल, युवक अपनी महिला दोस्त के साथ फिल्म देखने सिनेमा गया था। जैसे ही वह फिल्म देखकर बाहर तो सरेबाजार लड़की के भाईयों ने उसकी पिटाई कर दी।

    जानकारी के अनुसार उक्त सहेली का भाई किसी लड़के के साथ फिल्म देखने जाने पर नाराज था। जिसने मल्टीप्लेक्स  के बाहर पहुंचकर अपने साथियों सहित युवक को बेरहमी से पीट डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि लड़की के भाई सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

  • पंजाबः DC का आया बयान, कहा- शहीद भगत सिंह के घर के बिल की हो चुकी है Advance Payment, देखें कॉपी

    पंजाबः DC का आया बयान, कहा- शहीद भगत सिंह के घर के बिल की हो चुकी है Advance Payment, देखें कॉपी

    मोहालीः जिला प्रशासन शहीद भगत सिंह नगर ने शनिवार को खटकर कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का कनेक्शन कटने की मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया और स्पष्ट किया कि शहीद भगत सिंह के घर का बिजली बिल बकाया नहीं है।

    एसबीएस नगर के डिप्टी कमीश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा ने कहा, “इस ऐतिहासिक घर के बिजली खर्च के लिए पावरकॉम को 6760 रुपये के बिल का पहले से ही भुगतान किया गया है, इसलिए कनेक्शन काटने का कोई सवाल ही नहीं है।” उन्होंने मीडिया के एक वर्ग से भगत सिंह के जिद्दी घर के नाम का इस्तेमाल न करने की भी अपील की क्योंकि इस ऐतिहासिक स्थान से लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।


    गौर हो कि इससे पहले बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भी मीडिया चैनलों को स्पष्ट किया था कि खटकर कलां में शहीद भगत सिंह के पैतृक घर या संग्रहालय का बिजली कनेक्शन कभी नहीं काटा गया। उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर में सांस्कृतिक कार्य विभाग के नाम से अलग से बिजली कनेक्शन है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन के नजदीक टूटी बिजली की तार, टला हादसा, कई ट्रेने रूकी

    पंजाबः रेलवे स्टेशन के नजदीक टूटी बिजली की तार, टला हादसा, कई ट्रेने रूकी

    लुधियाना: जिले के फिल्लौर रेलवे स्टेशन से बड़ी ख़बर सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर नंगल डैम रेलगाड़ी में अचानक बिजली की तार टूटने से हड़कंप-सा मच गया। वहीं ट्रेन में सवार यात्री अचानक बिजली की तार के टूटने से घबरा गए। इस घटना के कारण स्टेशन मास्टर द्वारा ट्रेनों को रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह हादसा नंगल डैम रेलगाड़ी में हुआ। इस हादसे में इंजन के साथ कपलिंग भी टूट गई।

    जिसके कारण रेलगाड़ी को पिछले आधे घंटे से फ्लोर स्टेशन के पास ही रोकना पड़ा। हालांकि लुधियाना से इंजीनियर्स के आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को आ रही परेशानी का हल किया जाए।

  • होशियारपुरः गांव में कंटीली तारों में फंसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

    होशियारपुरः गांव में कंटीली तारों में फंसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

    होशियारपुरः बस्सी उमर खान गांव में तेंदुए के कंटीली तारों में आज सुबह फंसने का मामला सामने  आया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर वन विभाग को सूचित किया गया। वन और वन्यजीव विभाग की टीम ने बस्सी उमर खान गांव में एक कांटेदार तार की बाड़ में फंसे तेंदुए को बचाया। मामले की जानकारी देते हुए संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें शनिवार सुबह तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिली थी।

    तेंदुए को बचाने के लिए विभाग की चार टीमों को गांव भेजा गया है। फिल्लौर वन रेंज अधिकारी जसवंत सिंह की सेवाओं की मांग की गई और वह अपनी ट्रैंक्विलाइज़र बंदूक के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंटीली तारों से बचाने के लिए तेंदुए पर दो गोलियां चलाईं। तेंदुआ के बेहोश होने के बाद वन्यजीव अधिकारियों ने उसे कांटेदार तार से मुक्त कर लोहे के पिंजरे में डाल दिया। कुमार ने कहा कि जानवर की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उसके चेहरे पर पुराने घावों के निशान हैं और किसी पुरानी चोट के कारण उसकी एक आंख चली गई है।

    ऐसा लग रहा था कि भोजन की तलाश में गांव में आते समय तेंदुआ कंटीले तार में फंस गया। कुमार ने आगे कहा, तेंदुए की जांच एक पशु चिकित्सक द्वारा की गई। जिसने एक प्रमाण पत्र दिया कि वह रिहा होने के लिए पर्याप्त रूप से फिट है। उन्होंने कहा कि तेंदुए को शनिवार शाम प्राकृतिक सुरक्षित आवास में छोड़ दिया जाएगा।