Blog

  • Haryana News: सतलुज पब्लिक स्कूल में गाड़ी पर गिरा विशाल पेड़, 5 बच्चे घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: सतलुज पब्लिक स्कूल में गाड़ी पर गिरा विशाल पेड़, 5 बच्चे घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बारिश का कहर लगातार जारी है। प्रतिदिन कहीं न कहीं बड़े हादसे हो रहे हैं जिससे कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हजारों एकड़ फसले तबाह हो गई है और लोगों के घरों में भी कई फुट पानी घुस गया है। प्रशासन भी अपनी ओर से लगातार राहत कार्य चला रहा है, लेकिन कुदरती आपदा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो कई सालों पुराने पेड़ भी गिरने लगे हैं। ताजा मामला पंचकूला के सेक्टर 4 में सतलुज पब्लिक स्कूल से सामने आया है जहां, विशाल पेड़ स्कूल वाहन पर जा गिरा जिससे 4 से 5 बच्चे घायल हो गए जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देती पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पंचकूला के सेक्टर 4 में सतलुज पब्लिक स्कूल में पेड़ गिरा है जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान 4 से 5 बच्चे घायल हो गए थे जिन्हें गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह स्कूल खुला था, लेकिन बाद में छुट्टी कर दी गई थी। बच्चे चंडीगढ़ नंबर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने बताया बच्चों को हल्की चोटे ही आई हैं जिन्हें ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

  • फिर हुई Landslide, माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

    फिर हुई Landslide, माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

    नई दिल्लीः पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सभी जगह भारी बारिश ने त्राहि-त्राहि मचा रखी है। देश के हर एक कोने में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। ऐसी ही कुछ वीडियो कटरा के माता वैष्णो देवी के यहां से आ रही हैं, जहां लगातार बारिश होने के कारण भवन जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से भारी तबाही हुई है। जम्मू-कश्मीर में बीते कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इस कारण बादल फटने, अचानक बाढ़, भूस्खलन जैसी आपदा सामने आ रही है। अब बुधवार को माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर एक बार फिर से भूस्खलन हुआ है। गनीमत रही कि कोई भी श्रद्धालु भवन मार्ग पर नहीं था जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि मां वैष्णो देवी की यात्रा आज लगातार नौवे दिन स्थगित की गई है। बीते 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास लैंडस्लाइड की घटना हुई थी। इस हादसे में 34 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई और 20 अन्य घायल हुए थे। आपको बता दें कि त्रिकुटा पर्वतों में स्थित वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां हर साल करीब एक करोड़ से अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

    जम्मू क्षेत्र में बुधवार को भी मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। बारिश के कारण एक मकान ढह गया जिसमें महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। वहीं, एक बाढ़ग्रस्त गांव में 40 लोग फंस गए। भारी बारिश के कारण नदियों, नालों और छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ये खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं। वहीं, उधमपुर और बनिहाल के बीच कई जगह भूस्खलन देखने को मिला है। इस कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सड़कें दूसरे दिन भी बंद रहीं।

    मौसम विभाग ने अगले 14 से 16 घंटे के दौरान जम्मू, कठुआ, रियासी, डोडा, उधमपुर, राजौरी और रामबन जिले में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अगले 14 से 16 घंटों के दौरान किश्तवाड़, पुंछ, अनंतनाग, शोपियां और कुलगाम में भारी बारिश और इसके साथ ही पीर पंजाल रेंज और दक्षिण कश्मीर के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश या कुछ समय के लिए तीव्र वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बादल फटने, अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलजमाव की संभावना है।

     

  • Punjab News: घग्गर नदी के उफान से दो बाइक सवार बहे, प्रशासन ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: घग्गर नदी के उफान से दो बाइक सवार बहे, प्रशासन ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    बटालाः डेरा बस्सी के गाजीपुर गांव में घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ गया। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक तेज बहाव में फंस गए। गनीमत रही कि दोनों ने समय रहते खुद को किसी तरह बचा लिया, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल तेज़ बहाव में बह गई। स्थानीय प्रशासन पहले ही चेतावनी जारी कर चुका था कि नदी के आसपास या पानी से भरी सड़कों से न गुजरें, लेकिन फिर भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही लापरवाही एक बार फिर सामने आई, जब ये दोनों युवक जान जोखिम में डालकर बहाव के बीच से सड़क पार करने लगे।

    गौरतलब है कि पिछले दिनों जैंती क्षेत्र में भी तेज बहाव के कारण कई वाहन बह गए थे, बावजूद इसके लोग सीख लेने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट और चेतावनियां जारी कर रहा है, लेकिन लोग उन्हें नजरअंदाज कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि हम लगातार लोगों को सचेत कर रहे हैं कि तेज बहाव वाली सड़कों से न गुजरें। फिर भी कुछ लोग खतरा मोल लेकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। ऐसे में सख्त कदम उठाना अब ज़रूरी हो गया है। घग्गर नदी में जलस्तर अब भी सामान्य से ऊपर है, और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन की अपील है कि लोग सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से ऐसे क्षेत्रों में न जाएँ जहाँ पानी भरा हुआ है।

  • Jalandhar News: सर्किट हाउस में सिलिंग गिरी, छतों से रिसने लगा पानी, देखें Live

    Jalandhar News: सर्किट हाउस में सिलिंग गिरी, छतों से रिसने लगा पानी, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद खराब होने लग गए है। महानगर कई जगहों पर इमारते गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं सर्किट हाउस मे इमारत की सिलिंग टूटकर गिर गई और छतों से पानी भी रिसक रहा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि छतों से पानी गिरने से रोकने के लिए फर्श पर बाल्टी रखी हुई है। दूसरी ओर सिलिंग फर्श पर गिर गई है।

    गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कमरे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से पहले आज सुबह बस्तीयाद इलाके में 3 मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई थी। घटना के दौरान परिवार के दोनों सदस्य दूध लेने के लिए गए हुए थे। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • Hardcore Criminal को लेकर जा रही पुलिस बस हुई हादसाग्रस्त, मची चीख-पुकार

    Hardcore Criminal को लेकर जा रही पुलिस बस हुई हादसाग्रस्त, मची चीख-पुकार

    दौसाः जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर बड़ा हादसा हो गया जहां, खड़े ट्रक में पुलिस बस पीछे से घुस गई। बस में पुलिस के जवान हार्डकोर अपराधी धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को पेशी पर लेकर जा रहे थे कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे यह हादसा हो गया। हादसे में बदमाश लुक्का, 1 एएसआई, बस का ड्राइवर और 2 जवान घायल हो गए, जिनमें से 2 घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।

    डीएसपी रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि हार्डकोर बदमाश धर्मेंन्द्र ऊर्फ लुक्का को नागौर से पेशी के लिए धौलपुर लेकर जा रहे थे कि कालाखो गांव के पास बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना दी। सूचना के बाद सदर थाने की टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से 2 गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल जयपुर रेफर किया गया। हादसे में ASI भंवर सिंह, ड्राइवर संदीप, 2 जवान और बदमाश धर्मेंद्र उर्फ लुक्का घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए भी पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

  • घरेलू Face Mask बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, हो सकता है नुकसान

    घरेलू Face Mask बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, हो सकता है नुकसान

    हेल्थः सोशल मीडिया और ब्यूटी ट्रेंड्स के दौर में फेस मास्क का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग आजकल घर पर ही नेचुरल फेस मास्क बनाकर लगाने लगे हैं, ताकि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखा जा सके। लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर नेचुरल चीज़ स्किन के लिए फायदेमंद नहीं होती। कुछ घरेलू सामग्री ऐसी भी हैं, जो चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    स्किन एक्सपर्ट का कहना है कि DIY फेस मास्क बनाते समय कुछ आम इस्तेमाल की जाने वाली चीजों से परहेज करना जरूरी है, वरना स्किन पर जलन, रैशेज, एलर्जी या लंबे समय तक रहने वाले दाग-धब्बे हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन-सी चीजें हैं, जो स्किन पर लगाने से बचना चाहिए।

    1. नींबू का रस : नींबू का pH बहुत कम (करीब 2) होता है, जबकि त्वचा का pH 4.7 से 5.5 के बीच होता है। यह अंतर स्किन को एसिडिक बना देता है जिससे जलन, खुजली या लालिमा हो सकती है। इसके अलावा, नींबू में सोरालेन नामक तत्व पाया जाता है, जो स्किन को सूरज की रोशनी के प्रति संवेदनशील बना देता है, जिससे जलन और छाले भी हो सकते हैं।

    2. बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा का pH लगभग 9 होता है, जो स्किन की नैचुरल एसिडिटी को बिगाड़ देता है। इससे त्वचा रूखी, खुश्क और पपड़ीदार हो सकती है। इसके दाने स्किन पर माइक्रो कट्स बना सकते हैं, जिससे इंफेक्शन और पिंपल्स की संभावना बढ़ जाती है।

    3. आलू का रस: आलू का रस अक्सर काले धब्बों को हल्का करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद सोलनिन नामक तत्व एलर्जी या जलन पैदा कर सकता है। आलू के एंटीऑक्सीडेंट्स रस निकालने के कुछ ही देर बाद खत्म हो जाते हैं, जिससे इसका प्रभाव भी कम हो जाता है। बार-बार इस्तेमाल से स्किन पर रैशेज और इरिटेशन हो सकती है।

    4. कच्चा अंडा: कच्चे अंडे में साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। स्किन पर छोटे कट हो या गलती से आंखों में चला जाए, तो गंभीर इंफेक्शन हो सकता है। अंडे की सफेदी लगाने से जो टाइटनेस महसूस होती है, वो स्किन को सूखा बना सकती है और रोमछिद्रों को बंद कर पिंपल्स पैदा कर सकती है।

  • चीन की Victory Prade पर ट्रंप को चेतावनी! Xi Zinping ने जाहिर किए अपने इरादे

    चीन की Victory Prade पर ट्रंप को चेतावनी! Xi Zinping ने जाहिर किए अपने इरादे

    नई दिल्ली: दूसरे विश्वयुद्ध में जापान की हार को 80 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर चीन की राजधानी बीजिंग में भव्य मिलिट्री परेड का आयोजन हुआ। 3 सितंबर को चीन में हर साल विक्ट्री डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानमेन चौक पर परेड की सलामी भी ली। इसके अलावा मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन्होंने दो टूक जवाब भी दिया। राष्ट्रपति जिनपिंग ने अपने संबोधन में अमेरिका का नाम नहीं लिया पर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि चीन किसी की धमकियों से नहीं डरेगा और हमेशा आगे बढ़ता रहेगा। उनका कहना है कि इंसान एक ही प्लैनेट पर रहते हैं हमें मिलकर काम करना चाहिए और मिलजुलकर शांति से रहना चाहिए और वैश्विक शांति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वैश्विक शांति और सौहार्द की सुरक्षा करनी चाहिए। शी जिनपिंग का कहना है कि मानवता को शांति या युद्ध, बातचीत या टकराव और सबके लिए फायदे या नुकसान के बीच का रास्ता चुनना होगा। उनका यह बयान अमेरिका की व्यापारिक टैरिफ नीतियों और वैश्विक प्रभाव पर एक अप्रत्यक्ष टिप्पणी के तौर पर माना गया है। जिनपिंग ने परेड को चीन के पुनर्जनन का प्रतीक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने नई वैश्विक व्यवस्था की वकालत भी की है। उनका कहना है कि चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम रहेगा और सभी देशों को एक-दूसरे का ध्यान रखने और मदद करने की जरुरत है ताकि युद्ध जैसी त्रासदियों से बचा जा पाए। जिनपिंग ने अमेरिका के खिलाफ कोई ऐसा आरोप नहीं लगाया परंतु परेड में रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान जैसे नेताओं की मौजूदगी को अमेरिका के लिए एक कूटनीटिक संदेश माना है। इस आयोजन को अमेरिका और पश्चिमी देशों के खिलाफ एकजुटता और चीन की बढ़ती हुई सैन्य और वैश्विक ताकत के प्रदर्शन के तौर पर देखा गया है।

    विक्ट्री परेड में मौजूद रहे कई नेता

    चीन की इस विक्ट्री डे परेड में कुल 26 विदेशी नेता मौजूद थे। इसमें रुस के राष्ट्रपति पुतिन, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, म्यांमार के सैन्य प्रमुख मिन आंग हलाइंग, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव, मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना और बेलारुस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको मौजूद थे। यूरोप से स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको और सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुचिच भी शामिल रहे हैं। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन खास ट्रेन से चीन पहुंचे हैं और इस परेड का हिस्सा बने हैं।      
  • Danger Level पर पहुंचा Sukhna lake का जलस्तर, खोले फ्लड गेट

    Danger Level पर पहुंचा Sukhna lake का जलस्तर, खोले फ्लड गेट

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में हो रही बारिश का असर लोगों के जन जीवन पर काफी पड़ा है। आज सुबह से तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों की चिंताए एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर राव नदी के तेज बहाव के कारण चंडीगढ़ के खुड्डा लाहौरा से नया गांव को जाने वाली सड़क टूटने लगी है।

    सुखना लेक का जलस्तर (1162 फीट) खतरे के निशान से ऊपर है। यहां सुबह 7 बजे ही फ्लड गेट खोल दिए गए। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने आज सभी स्कूल बंद कर रखे हैं। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव के कारण कुछ रास्तों पर यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिण मार्ग (धनास), ISBT-43 के पीछे वाली सड़क, दक्षिण मार्ग (सेक्टर-23D), मखन माजरा, सेक्टर 10/11 डिवाइडिंग रोड (सेक्टर-10 के पास), और सेक्टर-15A और 15B शामिल हैं। लोगों को कहा गया है कि इन मार्गों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

     

  • Punjab News: बाढ़ से हाल बेहाल, सांसद राघव चड्ढा ने MPLADS फंड से 3.25 करोड़ रुपये किए जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ से हाल बेहाल, सांसद राघव चड्ढा ने MPLADS फंड से 3.25 करोड़ रुपये किए जारी, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से सभी राज्यों की हालत बेहद खराब हो गई है। वहीं संसद सदस्य राघव चड्डा ने भारी बारिश से प्रभावित पंजाब के लिए MLA फंडों में से 3.25 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जिसमें गुरदासपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा बांधों को मजबूत करने और मुरम्मत के लिए 2.75 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अमृतसर जिले में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राघव चड्डा ने कहा कि हर रूपया पंजाब की सेवा और पुनर्निर्माण की ओर जाएगा।

    वह इस मामले को संसद में उठाएंगे और केंद्र सरकार से अधिक से अधिक सहायता की अपील करेंगे। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1400 से गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है। दूसरी ओर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे।

  • Punjab News: ड्रेनेज विभाग का System Fails, RCF की रिहायशी कॉलोनी में भरा पानी, देखें LIve

    Punjab News: ड्रेनेज विभाग का System Fails, RCF की रिहायशी कॉलोनी में भरा पानी, देखें LIve

    कपूरथलाः पंजाब में हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। मंगलवार रात कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री की रिहायशी कॉलोनी में पानी भर गया, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया, जिससे कॉलोनी के टाइप-1 क्वार्टरों में 4 से 5 फीट तक बारिश का पानी भर गया।

    रेल कोच फैक्ट्री के गेट नंबर 3 के पास स्थित चार ब्लॉकों में पानी भरने से कई घरों का कीमती सामान भी बर्बाद हो गया। कमरे पानी में डूब गए और रोजमर्रा की जरूरी चीजें पूरी तरह खराब हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह स्थिति पुराने और जर्जर ड्रेनेज सिस्टम के कारण बनी, जो भारी बारिश का दबाव सहन नहीं कर सका। खबर लिखे जाने तक रेलवे कर्मचारी खुद ही अपने घरों से पानी निकालने में जुटे हुए थे, क्योंकि प्रशासन की ओर से कोई त्वरित मदद नहीं मिल पाई थी। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि समय रहते नालियों की सफाई और ड्रेनेज की मरम्मत नहीं करवाई गई। अब कॉलोनीवासियों को अपनी सुरक्षा और सामान बचाने की लड़ाई खुद ही लड़नी पड़ रही है।