Blog

  • धर्म व सदभाव के रास्ते पर चलना सबका दायित्व-मुरलीधर कन्हैयालाल

    धर्म व सदभाव के रास्ते पर चलना सबका दायित्व-मुरलीधर कन्हैयालाल

    हिल व्यू कालोनी में किया गणपति पूजा व मूर्ति का विसर्जन

    बददीसचिन बैंसल: हिल व्यू सोसाईटी में गणेश चतुर्थी त्यौहार धूमधाम से मनाया गया और कालोनी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कालोनी के महासचिव दीप कुमा आर्य व मुरलीधर कन्हैया लाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है ।

    पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों के अनुसार इसी दिन रिद्धि सिद्धि के दाता, विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। प्रत्येक शुभ और मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम गणेश जी को पूजा जाता हैं। गणेश जी को प्रथम पूज्य देव कहा गया है।

    श्री गणेश जी सुख समृद्धि दाता भी है। इनकी कृपा से परिवार पर आने वाले संकट और विध्न दूर हो जाते हैं। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब, महासागर इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। गणेशजी को लंबोदर के नाम से भी जाना जाता है ।

    मुरलीधर कन्हैया लाल ने बताया कि गणपति पूजा के बाद उसका हम सब लोगों ने विधिवत विसर्जन किया और समस्त राष्ट्र और बीबीएन के कल्याण की कामना की। उन्होने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है और हमें सदभाव के रास्ते पर चलकर एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।

  • Punjab : पैदल जा रहे व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, देखें CCTV

    Punjab : पैदल जा रहे व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, देखें CCTV

    मोगा। शहर में दिन दहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां, एक शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक नौजवान सड़क पर पैदल चल रहा है तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पीछे से आकर सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति पर डंडे से हमला कर देते हैं।

    देखते ही देखते मोटरसाइकिल सवार पैदल चल रहे व्यक्ति पर काफी देर तक भीड़भाड़ इलाके में डंडों से लगातार बेरहमी से पिटाई करते हैं। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल मामला क्या था अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

  • आईईसी विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री-अकादमी कॉन्क्लेव का आयोजन

    आईईसी विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री-अकादमी कॉन्क्लेव का आयोजन

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के कालूझींडा स्तिथ आईईसी विश्वविद्यालय ने  इंडस्ट्री अकादमिया कॉन्क्लेव – 2024 का आयोजन किया, जो उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन प्रयास है। इस कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर काम करने के नए तरीकों पर चर्चा की, जिससे सामाजिक और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा मिल सके। इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की आवश्यकताओं और अकादमिक पाठ्यक्रम के बीच कौशल अंतर को कम करना, वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा देना, और उद्योग-अकादमिक साझेदारी की आवश्यकता को प्रदर्शित करना था। इस कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र गुलेरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में यशवंत  सिंह गुलेरिया व  राजीव सत्या ने शिरकत की। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने लंबे करियर के अनुभवों के आधार पर अपने विचार व्यक्त किए और वोकेशनल एजुकेशन  को सफल बनाने के लिए कई बेहतरीन सुझाव दिए। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति  अशोक पुरी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से हम अपने छात्रों, उद्योगों और समाज के उज्ज्वल भविष्य को एक साथ आकार दे सकते हैं। उन्होंने इस कॉन्क्लेव को उद्योगों और आईईसी विश्वविद्यालय के बीच बेहतर संबंध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आईईसी विश्वविद्यालय ने विभिन्न उद्योगों के सभी गणमान्य व्यक्तियों को उनकी उपस्थिति और बहुमूल्य सुझावों के लिए धन्यवाद दिया और आने वाले समय में मिल कर काम करने की आशा व्यक्त की।
  • कार चालक बीच सड़क निकालकर ले गए स्कूल बस की चाबी, मामला दर्ज

    कार चालक बीच सड़क निकालकर ले गए स्कूल बस की चाबी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के अंतर्गत आते गांव त्यूडी में बच्चों को स्कूल लेकर आ रही बस की चाबी निकालकर कार चालक चलता बना।शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चन्द(66) पुत्र सूरत राम निवासी गांव त्यूड़ी तह0 व जिला ऊना ने बताया कि आज सुबह ज़ब यह त्युड़ी बस स्टैंड पर बैठा था तो SSRVM स्कूल की बस आई तथा उसी समय अम्ब की तरफ से एक कार आई जिसने बस का रास्ता रोक लिया व कार से उतरकर कार चालक जीवन कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव धुसाड़ा व इसकी पत्नी ने स्कूल बस चालक क़े साथ गाली गलोच व मारपीट की तथा बस की चाबी निकालकर ले गए।

    वहीं पता चला है कि कार चालक जीवन कुमार का बच्चा इसी स्कूल में पढ़ता है, गांव धुसाडा से बच्चा इसी बस में सवार होकर स्कूल जाता है इस को लेकर बस ड्राइवर और बच्चे के अभिभावकों में तनातनी होने की सूचना है।
    वहीं इस संबंध में पुलिस ने कार चालक जीवन कुमार के विरुद्ध धारा 126(2),115(2),352,3(5) of BNS
    के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • 6 बोतल देसी शराब 35 क्वार्टर पकड़े

    6 बोतल देसी शराब 35 क्वार्टर पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते कस्बा झलेडा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुलशन कुमार निवासी गांव कुठैडा खैरला तह अम्ब जिला ऊना से पैट्रोल पम्प झलेडा के समीप ढाबे में छापा मारकर 06 बोतल शराब देसी (संतरा) तथा 35 क्वार्टर शराब देसी (संतरा) बरामद की गई है।जिसपर पुलिस आरोपित के विरुद्ध धारा 39(1)A HP EX.ACT के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • कमल सैणी ने उधोग संचालक के विरुद्ध आपराधिक मानहानि मामला दर्ज कराया

    कमल सैणी ने उधोग संचालक के विरुद्ध आपराधिक मानहानि मामला दर्ज कराया

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना स्तिथ रेस्ट हाउस में भाजपा युवा प्रदेश प्रवक्ता व उपमंडल हरोली के ललड़ी वार्ड से जिला परिषद सदस्य कमल सैनी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि वोल्टास एनर्जी उद्योग टाहलीवाल में मजदूरों को उनका वेतन दिलाए जाने का मामला उठाए जाने के बाद इसके ऊपर उद्योग प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस मामले में मजदूर संगठन मजदूरों का वेतन दिलाए जाने को लेकर सड़कों पर उतरे थे वहीं फैक्ट्री मालिक द्वारा जिला परिषद सदस्य कमल सैनी पर भी पैसे मांगने के आरोप लगाए गए थे।

    इसके बाद कमल सैनी द्वारा कानूनी सलाह मशवरा करने के बाद वोल्टास एनर्जी उद्योग मालिक के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दाखिल किया गया है। कमल सैणी ने कहा कि उद्योग प्रबंधन द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी ताकि वह इस मामले से पीछे हट जाएं लेकिन उन्होंने इस मामले में मजदूरों को उनका बनता हक दिलाने के लिए इस मामले को जिला प्रशासन के समक्ष उठाया।

    उन्होंने बताया कि कुछ मजदूरों को वेतन तो दे दिया गया लेकिन अभी भी 9 मजदूरों को वेतन नहीं दिया गया है और वह मजदूर अब दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

    उन्होंने बताया कि उद्योग मालिक द्वारा ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर आरोप लगाकर उनकी छबि  को खराब करने की कोशिश की गई। सैणी ने बताया कि वह वोल्टास एनर्जी उद्योग के मालिक को जानते तक नहीं है और ना ही उन्होंने कभी उनसे फोन पर बातचीत की है।

    उनके द्वारा जो आरोप लगाए गए थे वह बिल्कुल गलत थे और उसी के चलते उन्होंने उद्योग मलिक के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दाखिल किया है उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया है कि उद्योग प्रबंधक को सख्त सजा दी जाए।इस मौके पर भाजपा नेता सतीश ठाकुर, ओंकार नाथ कसना, लखबीर लखी, सुनील,धर्मेन्द्र राणा,अमन ठाकुर मौजूद थे।

  • स्कूटी सवार आया टिप्पर के नीचे, घायल 

    स्कूटी सवार आया टिप्पर के नीचे, घायल 

    ऊना सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी पंडोगा के अंतर्गत एक टिप्पर के नीचे आ जाने से स्कूटी सवार व्यक्ति बुरी तरह फंस गया ।जिसे बड़ी मुश्किल से जेसीबी मशीन की सहायता से टिप्पर के नीचे से निकाला गया। और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार लोडेड टिप्पर संख्या (एचपी 72 सी4883) चढ़ाई चढ़ते हुए वैक होने लगा जिससे पीछे चल रहा स्कूटी सवार व्यक्ति टिप्पर के नीचे आ गया और बुरी तरह फंस गया।जिसे मौक़े पर इकट्ठा हुए लोगों व पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से बड़ी मुश्किल से टिप्पर के नीचे से निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज करवाया जा रहा है।

    टिप्पर के नीचे आए घायल व्यक्ति की पहचान वतन चंद (75) पुत्र वांका राम गांव लवाना माजरा डाकघर इसपुर तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।

  • उपायुक्त ने ऊना के एमसी पार्क में लगाए हर्बल पौधे

    उपायुक्त ने ऊना के एमसी पार्क में लगाए हर्बल पौधे

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को आयुष विभाग के सहयेाग से एमसी पार्क, ऊना में हर्बल पौधे रोपे। इस पहल के अंतर्गत नीम, मोरिंगा, और अश्वगंधा के पौधों का रोपण किया गया। इस महत्वपूर्ण कदम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और औषधीय पौधों के महत्व को समझाना तथा औषधीय खेती के लाभों को उजागर करना था। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान मौसम हर्बल पौधों के विकास के लिए विशेष रूप से अनुकूल है, जिससे ये पौधे लंबे समय तक स्वस्थ और जीवित रह सकते हैं। जतिन लाल ने सभी से अपील की कि वे इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करें और पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं, और इसलिए सभी को पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। पौधे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि फूल, फल, औषधि, और इमारती लकड़ी भी उपलब्ध कराते हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् ऊना ललित कुमार, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला आयुर्वेद अस्पताल का दौरा इसके बाद, उपायुक्त ने जिला आयुर्वेद अस्पताल का दौरा किया और वहां मरीजों को उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता और मरीजों के अनुभव को लेकर जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
  • संतोषगढ़ में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    संतोषगढ़ में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना के तहत नगर परिषद संतोषगढ़ में पोषण माह के अंतर्गत पर्यवेशक वृत्त सुपरवाइजर नीलम सैनी की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

    उन्होंने बताया कि कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा 01 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक आंगनबाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, को सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है।  नीलम सैनी कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है।

    कार्यक्रम में प्रदर्शनी सहित पोषहार की जानकारी उपलब्ध करवाई गई उन्होंने बताया कि गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशुओं को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए। आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।

    उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में अवगत करवाया कार्यक्रम में महिला की गोद भराई भी की गई इस अवसर पर आशा देवी, भोला देवी, सुखविंद्र कौर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे

  • जेजों खड्ड के तेज बहाव में बह रही कार को लोगों ने पकड़ा, बड़ा हादसा टला 

    जेजों खड्ड के तेज बहाव में बह रही कार को लोगों ने पकड़ा, बड़ा हादसा टला 

    ऊना/सुशील पंडित: इसी वर्ष अगस्त माह की 11 तारीख को जेजों खड्ड में एक इनोवा गाड़ी पानी में बह गई थी। इस हादसे में देहलां व भटोली निवासी 11 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे से पूरा हिमाचल व पंजाब परिचित हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हादसे से सबक नहीं लेते। ऐसा ही एक वाक्य आज फिर उसी जगह से सामने आया

    जब एक कार खड्ड के तेज बहाव में बह गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हुआ यूं कि जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के कार चालक ने जेजों में खड्ड पर बने काजवे से कार निकालने की कोशिश की और देखते ही देखते कार पानी के तेज बहाव के चलते खड्ड में बहने लगी, कार में 4 लोग सवार थे।

    इस दौरान स्थानीय जेजों गांव के ही कुछ युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बाद में कार को भी अन्य वाहन से खींचकर बाहर निकाला। वहीं कार व सवारों को बचाए जाने का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। ऐसे लापरवाही से लोगों को बचना चाहिए।