Blog

  • बारिश और बाढ़ के बाद अब लगे भूकंप के झटके

    बारिश और बाढ़ के बाद अब लगे भूकंप के झटके

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बारिश, क्लाइड ब्रस्ट और बाढ़ के बीच धरती डोली है। प्रदेश के लाहौल स्पीति में एक बार फिर से भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। शुक्रवार सुबह ये झटके महसूस किए गए हैं। बीते 48 घंटे में दूसरी बार लाहौल स्पीति की धरती में हलचल हुई है। हालांकि, किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है।

    जानकारी के अनुसार, लाहौल स्पीति में शुक्रवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर अर्थक्वेक के हल्के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर 3.2 भूकंप की तीव्रता मापी गई है। जमीन से 5 किमी नीचे इसका केंद्र रहा है। लाहौल घाटी में बुधवार रात को भी हल्के भकूंप के झटके महसूस किए गए थे। रात एक बजकर 11 मिनट पर यहां धरती डोली थी। हालांकि, रात को सभी लोग सोए हुए थे।

     

  • Punjab: Money चेंजर की दुकान में पिस्तौल लेकर घुसे बदमाश, हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab: Money चेंजर की दुकान में पिस्तौल लेकर घुसे बदमाश, हुई झड़प, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सैलाखुर्द कस्बे के मेन बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मनी चेंजर गुप्ता इंटरप्राइजेज की दुकान पर 2 बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर घुस गए और दुकान ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जबकि तीसरा बाहर बाइक पर बैठा हुआ था। वहीं दुकानदार बहादुरी दिखाते हुए पिस्तौल की परवाह किए बगैर बदमाशों से भिड़ गया। दोनों में हुई झड़प के बाद बदमाश बिना वारदात को अंजाम दिए वहां से भाग गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा सकता है कि कैसे दुकानदार बदमाशों से झड़प कर रहा है। हालांकि घटना के दौरान बदमाशों के हाथ में पिस्तौल थी। मामले की जानकारी देते हुए गुप्ता इंटरप्राइजेज के मलिक गौरव गुप्ता ने बताया कि वह दुकान में बैठे हुए थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 नकाबपोश युवक उनकी दुकान के बाहर आकर रुके। उनमें से एक नकाबपोश मोटरसाइकिल पर सवार रहा और दो युवक में घुस गए। दोनों दुकान का कांच का दरवाजा बंद कर गौरव गुप्ता पर पिस्तौल तान दी और धमकाते हुए दुकान में पड़ा सारा कैश उनके हवाले करने को कहा। जिस पर गौरव गुप्ता बिना डरे दोनों लुटेरों से भिड़ गया। पूरे जोर से दोनों का मुकाबला करते हुए उन्हें दुकान से बाहर खदेड़ दिया। गौरव ने लुटेरों को दबोचने का खूब प्रयास किया। आस-पड़ोस के दुकानदार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तीनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। कस्बे में जहां गौरव गुप्ता की बहादुरी की जहां चर्चा हो रही हैं, वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना माहिलपुर के एसएचओ रमन कुमार ने वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों को जल्द ही तलाश कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। दिन दहाडे़ हुई इस वारदात के बाद कस्बे के दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है।
  • Punjab : पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी की वीडियो आई सामने

    Punjab : पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी की वीडियो आई सामने

    मोगा : पंजाब में क्राइम दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में चोरी और लूटपाट की खबरें सामने आती रहती है। चोर द्वारा घरों, दुकानों और अस्पतालों के बाहर से वाहन चुराने के मामले सामने आते रहते है। हर रोज मोटरसाइकिल या एक्टिवा चोरी होने के मामले सामने आ रहे है।

    ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। चोर सरकारी अस्पताल के अंदर बने स्टाफ के क्वाटर की पार्किंग में खड़े मोटरसाइकिल को चुराकर ले गए। चोर ने पार्किंग के अंदर से बड़ी ही सावधानी से वारदात को अंजाम दिया। जिसकी सीसीटीवी फुटेज बड़ी वायरल हो रही है।

    सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि अस्पताल के क्वाटर पार्किंग में छोटे गेट से एक नीले रंग की कमीज पहने युवक पैदल अंदर आता है और अंदर खड़े मोटर साइकल को बड़े आराम से चुरा कर ले जाता है।

  • Bollywood Singer की बिगड़ी तबीयत, ब्रिटेन में होने वाला Live Concert किया कैंसिल, फैंस परेशान

    Bollywood Singer की बिगड़ी तबीयत, ब्रिटेन में होने वाला Live Concert किया कैंसिल, फैंस परेशान

    मुबंईः बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर सबको चौंका दिया है। दरअसल, अरिजीत सिंह की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्होंने ब्रिटेन में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट को कैंसिल कर दिया है। वहीं इस पोस्ट के बाद गायक अरिजीत के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए हैं। हालांकि अपनी पोस्ट में अरिजीत अपने फैंस से माफी मांग रहे हैं। पोस्ट में अरिजीत ने ब्रिटेन में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट के पीछे की वजह उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट बताई है। अरिजीत सिंह ने बताया है कि वो फिलहाल मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें 11 अगस्त को ब्रिटेन के अलग-अलग हिस्सों में होने वाला लाइव कॉन्सर्ट कैंसिल करना पड़ गया है।

    अरिजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘डियर फैंस, मुझे आपसे शेयर करते हुए दुख हो रहा है कि मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से मुझे अचानक अपना अगस्त वाला कॉन्सर्ट कैंसिल करना पड़ा रहा है। मुझे पता है कि आप लोग बेसब्री से इन शोज का इंतजार कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मुझे शोज कैंसिल करने पड़े। मैं आपसे तहे दिल से माफी मांगता हूं। आपका प्यार और सपोर्ट मेरी हिम्मत बनेगा।’

    उधर, अरिजीत सिंह का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि सिंगर को हुआ क्या है? आपको बता दें कि फिलहाल अरिजीत सिंह ने पोस्ट में यह नहीं बताया है कि उन्हें हुआ क्या है? बस मेडिकल ट्रीटमेंट लेने की बात कही है। गौरतलब है कि अरिजीत सिंह बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं। आज ये आलम है कि लगभग हर बड़े बजट की फिल्म में उनका गाना होता ही है। इसके अलावा वो अपने हर गाने के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं।

    सिंगर ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘चलिए, इस रुकावट को एक इससे भी ज्यादा बेहतर और जादुई इवेंट बनाने का वादा करता हैं।’ इसके बाद अरिजीत ने अपने कॉन्सर्ट की नई तारीखों का ऐलान किया है। पोस्ट में उन्होंने 15 सितंबर लंदन, 16 सितंबर बर्मिंघम, 19 सितंबर रोटरडैम और 22 सितंबर को मैनचेस्टर में लाइव कॉन्सर्ट का ऐलान किया है। साथ ही देरी के लिए अपने फैंस से माफी भी मांगी है।

  • अब इन विज्ञापनों में नहीं दिखाई देंगे Star Cricketer

    अब इन विज्ञापनों में नहीं दिखाई देंगे Star Cricketer

    नई दिल्लीः क्रिकेट स्टेडियों में तंबाकू-शराब को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए सेहत विभाग ने एक्शन लिया है। इस दौरान स्वास्थ मंत्री ने बीसीसीआई को पत्र भी जारी किया है। दरअसल, अक्सर क्रिकेट मैचों के दौरान, स्टेडियमों में अक्सर तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन लगे दिखाई देते है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीसीसीआई को पत्र जारी करके भारत के क्रिकेट स्टेडियों में तंबाकू-शराब को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए आग्रह किया है। सेहत मंत्री ने कहा कि इसके लिए बीसीसीआई को ही ठोस कदम उठाना पड़ेगा।

    दरअसल, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि बीसीसीआई को भारत के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट खेल को बढ़ावे देने के लिए नीतियां, रूपरेखा, दिशानिर्देश बनाने का काम सौंपा गया है और आईपीएल जैसे क्रिकेट आयोजनों के दौरान कुछ जाने-माने क्रिकेटरों और मशहूर अभिनेताओं को तंबाकू या शराब से जुड़े एड करते हुए देखना निराशाजनक हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए बीसीसीआई खिलाड़ियों को तंबाकू या शराब से जुड़े विज्ञापन को करने से रोकने के लिए एक सकारात्मक कदम उठा सकता है।

  • Punjab: Airport पर यात्री से लाखों की विदेशी Cigarettes का जखीरा बरामद

    Punjab: Airport पर यात्री से लाखों की विदेशी Cigarettes का जखीरा बरामद

    अमृतसरः श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक यात्री से भारी मात्रा में सिगरेट का जखीरा बरामद किया है। सिगरेट का बाजारी मूल्य 10 लाख के करीब है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं विभाग ने तस्करी कर लाई गई सिगरेट को जब्त कर लिया गया है। जानकारी अनुसार सिंगापुर फ्लाईट के बाद जब चेकिंग की जा रही थी इस दौरान एक यात्री को रोका गया। जब बैग की जांच की तो उसमें से 55,200 सिगरेट बरामद की गईं। जिसकी कीमत 9 लाख 38 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। यह सभी सिगरेट विदेशी है, जिसे जब्त कर लिया गया है। दूसरी तरफ विभाग ने मामले को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई।

  • Punjab : घर की छत गिरने से मासूम की मौत, 3 घायल

    Punjab : घर की छत गिरने से मासूम की मौत, 3 घायल

    अमृतसर:  महानगर में पड़ रही गर्मी से जहां बरसात ने राहत दी है। वहीं बरसात एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। बरसात के कारण लवप्रीत सिंह निवासी गांव खैराबाद के घर की छत गिर गई है। इस हादसे में नीचे दबने से फतेह(5) की मौत हो गई। जानकारी देते हुए लवप्रीत सिंह ने बताया है कि वह मेहनत मजदूरी करते है।

    शादी के बाद कई साल किराए के मकान में गुजारे कुछ महीने पहले ही उन्होंने मेहनत मजदूरी की कमाई से अपना घर बनाया और कच्ची छत डाली। पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। बरसात के कारण उनके घर की छत गिर गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पूरे परिवार को मलबे से बाहर निकाला।

    इस हादसे में उनकी पत्नी और दो छोटी बेटियां घायल हो गई है। हादसे के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कई मन्नतों के बाद पैदा हुए बेटे की मौत हो गई है। 5 अगस्त को गुरू फतेह सिंह का जन्मिदन था।

  • विपक्ष नेता के खिलाफ जल्द ED कर सकती है रेड, Rahul Gandhi ने किया दावा

    विपक्ष नेता के खिलाफ जल्द ED कर सकती है रेड, Rahul Gandhi ने किया दावा

    नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष में नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी ने
    सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि संसद में उनके ‘चक्रव्यूह’ भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। राहुल ने कहा कि वह खुली बांहों के साथ ईडी अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा “जाहिर है, 2 में से 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा।

    ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से…” इतना ही नहीं राहुल ने अपने इस पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक एक्स हैंडल को टैग भी किया है। दरअसल, राहुल ने बजट 2024 को लेकर अपने भाषण में भाजपा के 21वीं सदी के चक्रव्यूह का जिक्र किया था।

    राहुल गांधी ने अभी दावा किया कि ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने उन्हें छापे की तैयारी के बारे में जानकारी दी है। राहुल गांधी ने हाल में लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान चक्रव्यूह वाला भाषण दिया था जिसकी मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। जिसके बाद में भाजपा की ओर से अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को तीखा जवाब दिया था।

    भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि इस चक्रव्यूह को भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल, मोहन भागवत, अदाणी और अंबानी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब मैंने और जाना तो पता चला कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहा जाता जिसका मतलब कमल जैसा निर्माण होता। उन्होंने कहा कि इसी का चिन्ह पीएम मोदी अपने सीने पर लगाकर घूमते हैं।

     

  • Jalandhar-Pathankot National Highway से कार ले गया चोर, गिरफ्तार

    Jalandhar-Pathankot National Highway से कार ले गया चोर, गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: किशनगढ़ में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बल्लन धार के पास गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात पेट्रोल पंप के पास से ब्रेजा गाड़ी चोरी हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महेंद्र पाल पुत्र सरवन दास वासी गांव रेरू ने बताया कि वह गाड़ी को पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर वॉशरूम गए थे। जब वापस आए तो कार गायब थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर कार की लोकेशन ट्रेस कर उसका पीछा किया।

    मामले में सामने आया कि चोर ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिस कारण उक्त वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। किशनगढ़ चौकी प्रभारी एएसआई बलवीर सिंह बुट्टर ने बताया कि कार चोरी करने वाले आरोपी रोनी पुत्र भूपा को टांडा पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। टांडा पुलिस ने उसके खिलाफ 304 का मामला दर्ज किया है। बहरहाल, करतारपुर थाने में भी चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • 3 लड़कियों की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    3 लड़कियों की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    लंदन: उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के साउथपोर्ट में तीन लड़कियों की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का नाम सार्वजनिक कर दिया गया। आरोपी की पहचान एक्सेल मुगनवा रुदाकुबाना(17) निवासी जन्म वेल्स और वह लंकाशायर के बैंक्स गांव का रहने वाला है।

    साउथपोर्ट में हमले के थोड़ी देर बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह लिवरपूल नगर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुआ जहां उस पर हत्या के 3 और हत्या की कोशिश के 10 आरोप लगाए गए तथा चाकू रखने का भी आरोप लगाया गया है। आरोपी को 25 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।