Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਯੁੱਧਿਆ ਤੋਂ ਪੁੱਜੇ ਕਲਸ਼ ਦਾ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜਣ ’ਤੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸਮਰਾਲਾ :  ਅਯੁੱਧਿਆ ‘ਚ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ‘ਤੇ ਮੰਦਰ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਪੂਰੇ ਜ਼ੋਰਾਂ ‘ਤੇ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ 22 ਜਨਵਰੀ, 2024 ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਮਰਿਯਾਦਾ ਪੁਰਸ਼ੋਤਮ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਲਲਾ ਦੀ ਮੂਰਤੀ ਦੀ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ। ਮੰਦਰ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ‘ਚ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਚ ਵੀ ਰਾਮ ਭਗਤ ਕਾਫੀ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ ਹਨ। ਇਸ ਸੰਦਰਭ ‘ਚ ਅਯੁੱਧਿਆ ਤੋਂ ਪਵਿੱਤਰ ਕਲਸ਼ ਭਾਰਤ ਦੇ ਹਰ ਕੋਨੇ ‘ਚ ਭੇਜੇ ਗਏ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅਯੁੱਧਿਆ ਲਿਜਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਚਹਿਲਾਂ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਾਚੀਨ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤੇਸ਼ਵਰ ਮਹਾਂਦੇਵ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਿਰ ‘ਚ ਵੀ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਅਯੁੱਧਿਆ ਤੋਂ ਪਵਿੱਤਰ ਕਲਸ਼ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਇਸ ਕਲਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਾਰੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਪਰਿਕਰਮਾ ਬੈਂਡ ਵਾਜੇ ਨਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਾਰੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 22 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਮੰਦਿਰ ਵਿਚ ਇਕ ਵੱਡੀ ਸਕਰੀਨ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਅਯੋਧਿਆ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਸਮਾਰੋਹ ਦਾ ਲਾਈਵ ਪ੍ਰਸਾਰਨ ਦਿਖਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਰਾਮ ਸੇਤੂ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦੇ ਗਏ ਰਾਮ ਪੱਥਰ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਵੀ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਹਰ ਕੋਈ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰੇ ਹੀ ਰਾਮ ਭਗਤਾਂ ਲਈ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ 550 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਭੂ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਵਿਚ ਵਿਰਾਜਮਾਨ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਇਹ ਦਿਨ ਦੀਵਾਲੀ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਨਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਨ ਸਾਰੇ ਹੀ ਰਾਮ ਭਗਤ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਦੇ ਦੀਵੇ ਜਗਾਉਣ।

  • श्री अयोध्या के अक्षत निमंत्रण यात्रा पहुंची हटली केसर,यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली केसर में श्री अयोध्या आये निमंत्रण अक्षत कलश का भव्य स्वागत हुआ। श्री राम नाटक क्लब हटली की महिला बिंग की प्रधान ज्योति वर्ज़ाता की अध्यक्षता में हटली केसरू में दर्जनों घरों में निमंत्रण अक्षत का स्वागत हुआ। और हे राजा राम तेरी आरती गाऊँ के साथ कीर्तन दरवार सज़ा। श्री राम नाटक क्लब हटली के महासचिब कमलदेव शास्त्री, राकेश कुमार काला,बबीता साई, मदन गोपाल शर्मा ने बताया कि हटली के रिवाड़ महिला मण्डल के सौजन्य से श्री राम नाटक क्लब हटली को श्री अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला। उन्होंने बताया कि जब श्री अयोध्या से आये अक्षत निमंत्रण कलश हमारे निवास पर पहुंचा तो हमें प्रत्यक्ष प्रभु श्री राम जी के दर्शन हुए और आशीर्वाद मिला। बही कलौनी हिमुडा की कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

    वही हटली के दर्जनों परिवारों ने श्री अयोध्या से आये अक्षत निमंत्रण कलश का भव्य स्वागत किया। श्री राम नाटक क्लब हटली की महिला प्रधान ज्योति वर्ज़ाता ने बताया कि 22 जनबरी को हटली क्लब के कलामंच पर श्री राम दरबार सजेगा। ओर 22 जनबरी को 11 बजे ठंडी खुई से हटली क्लब तक प्रभु श्री राम जी की झांकी निकली जाएगी। ओर साढ़े 12 बजे से 2 बजे तक कलामंच हटली के जय माँ धूमा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रभु श्री राम का गुणगान किया जाएगा। उसके बाद 2 बजे सभी के लिए भंडारे का प्रसाद बितरण होगा। ज्ञात रहे  महिला प्रधान ज्योति बर्ज़ाता एबम बर्ज़ाता परिवार का श्री राम नाटक क्लब हटली के लिए भरपूर सहयोग रहता है। और हर वर्ष श्री राम कथा एवं रामलीला में हजारों खर्च करके पुण्य कमाते है। इस मौके बबीता रानी,अंजना कुमार अंजू, कुटलैहड ट्रांसपोर्ट कम्पनी की एमडी अनीता ठाकुर,नीटू शर्मा,विवेकशील शर्मा, रेणु बाला, सरोज ,सरिता शर्मा, उषा देवी,सरोती, पूजा देवी,ओम प्रकाश शर्मा व अन्य परिवारिक सदस्य मौजूद रहे। 

  • फोन पर कवर लगाने के नुकसान जानकर हो जाओगे हैरान!

    नया फोन खरीदने पर हर कोई इसका बहुत ख्याल रखता है। नए फोन की स्क्रीन पर थोड़ी सी भी खरोंच न आए, इसलिए लोग फटाक से स्क्रीन गार्ड लगवा लेते हैं। इसके अलावा फोन पर कवर लगवाना भी ज़रूरी चीज़ मानी जाती है। अपनी पसंद के हिसाब से लोग कलर सेलेक्ट करके नया फोन तो खरीदते हैं लेकिन इसके पीछे कवर लगाते हैं। लोगों को लगता है कि बैक पैनल पर कवर लगाकर इसे सेफ रखा जाए और इसपर किसी तरह की कोई खरोंच भी नहीं आएगी।

    लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि फोन का कवर मोबाइल के लिए कई तरह की परेशानी भी ला सकता है। फोन कवर हमेशा अच्छी चीज़ नहीं होता है, आइए जानते हैं कैसे…

    फोन पर कवर लगाने से इसमें हीटिंग की दिक्कत आने लगती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में अगर हर समय फोन पर कवर लगा रहे इससे मोबाइल जल्दी ही गर्म हो जाता हैं। फोन गर्म होने की वजह से जाहिर तौर पर ये हैंग होने लगता है, और रुक-रुक के चलने लगता है।

    कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि फोन पर कवर लगा होने के कारण इसकी चार्जिंग में भी दिक्कत आती है। कहा जाता है कि जब फोन गर्म होने लगता है, तो ये ठीक से चार्ज नहीं हो पाता है।

    अगर आप फोन कवर अच्छी क्वालिटी का नहीं लगाते, तो इससे बैक्टीरिया जमा होने का खतरा भी बड़ जाता है। अगर आपका कवर मैगनेट वाला है तो मोबाईल में इससे GPS और Compass में भी दिक्कत आने लगती है।

    अगर हम डिज़ाइन की बात करें तो आजकल मोबाइल कंपिनयां गजब डिज़ाइन वाले बैक पैनल के साथ नए फोन लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अगर आप अपने फोन पर कवर लगा लेंगे तो इसका सारा लुक छुप जाएगा।

    अगर आप स्क्रैच से बचाने के लिए फोन पर कवर लगाना ही चाहते हैं तो एक काम ये कर सकते हैं कि चार्जिंग के दौरान कवर उतार दें। इसके अलावा गेम खेलते हुए भी फोन पर कवर न लगाएं।

  • पंजाब : युवक को किडनैप कर पीटा, जबरन शराब पिलाई, देखें वीडियो

    लुधियाना :  8 दिन पहले एक युवक को पतंग की दुकान से कुछ लोग किडनैप करके ले गए। उन लोगों ने उसे नंगा करके पीटा और जबरी शराब पिलाकर वीडियो बनाई। मारपीट के बाद हमलावर उसे शिवपुरी चौक पर फेंक कर चले गए। पिछले 8 दिन से युवक हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित सुखविंदर सिंह निवासी बिंद्रा कॉलोनी ने बताया कि 30 दिसंबर रात 9.30 बजे वह दरेसी के नजदीक एक पतंग की दुकान पर खड़ा था। इस दौरान एक युवक से कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। हमलावरों को लगा कि मैं भी उसी युवक का साथी हूं। जिसके बाद गाड़ी में आए 5 युवक उसे किडनैप करके ले गए। किडनैपरों ने अपने 15-20 साथियों को बुलाने के बाद नंगा करके पीटा।

    सुखविंदर का आरोप है कि हमलावरों में थाना पुलिस में काम करता वॉलंटियर भी शामिल था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे जबरन शराब पिलाई और गलत बयानबाजी कराकर वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपी उसे शिवपुरी चौक पर फेंक कर चले गए। इस मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 4 में उसने कई बार शिकायत दर्ज करवानी चाही, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं कर रही। थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO गुरजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष उनसे टाइम लेकर गए थे। अब दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਧਿਆਪਕ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨਾਲ ਅਸ਼ਲੀਲ ਹਰਕਤਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਐਲੀਮੈਂਟਰੀ ਸਕੂਲ ਰੱਖ ਭਗਵਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਅਧਿਆਪਕ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀਆਂ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨਾਲ ਅਸ਼ਲੀਲ ਹਰਕਤਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਧਿਆਨ ‘ਚ ਲਿਆ ਤਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਸ਼ਾਂਤ ਕਰਨ ਲਈ ਦਬਾਅ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਜੀਠਾ ਪੁਲਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਪੁਲਸ ਨੇ ਦੋਸਤ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐੱਸ. ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਮਜੀਠੀਆ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜਾ ਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਦਰਦੀ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਵਿਗੜ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, ਇਹ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਖਤਰਾ ਹੈ। 5ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨਾਲ ਅਧਿਆਪਕ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਅਸ਼ਲੀਲ ਹਰਕਤ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਿਲਾ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ।ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਕੇਸ ਫਾਸਟ ਟਰੈਕ ਅਦਾਲਤਾਂ ਵਿੱਚ ਭੇਜੇ ਜਾਣ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ।

  • पंजाब : पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले बंटी-बबली किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाला बंटी बबली गिरफ्तार किए है। थाना डिवीजन नंबर 3 में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां ने बताया कि करीब एक दर्जन मामलों में वांछित दोनों आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। आरोपियों को साहनेवाल इलाके से गिरफ्तार किया गया।

    उधर, थाना डिवीजन नंबर तीन में मौजूद आरोपियों की धोखाधड़ी का शिकार हुए विभिन्न होजरी फैक्ट्री संचालकों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें चेक देकर लाखों रुपये का माल ले लिया था। लेकिन जब चेक बैंक में लगाए गए तो बाउंस हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू ने विरोधी पार्टियों पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को बठिंडा के कोटशमीर गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने कर्जे के मुद्दे पर एक बार फिर AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने सिख धर्म के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़े किए। साथ ही साथ अपने भाषण में कांग्रेस को नसीहत भी दे दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार अकाली फूला सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह को झुकने पर मजबूर कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्हें कोड़ों की सजा भी सुनाई थी। लेकिन आज के जत्थेदार मुख्यमंत्रियों के घर जाते हैं और उनके आदेशों को मानते हैं। सिद्धू ने अपने भाषण में लोगों को नीतियों के लिए वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस अपने वर्करों को नाम से नहीं जानती, जीत आसान नहीं है। पंजाब में कांग्रेस को बदलना होगा। वहीं, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर राज्य को लूटने के आरोप भी लगा दिए हैं।

    उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिए बिना कहा कि एक मुख्यमंत्री गुटका साहिब हाथों में लेकर कसमें खाता रहा और पंजाब डूबता गया। सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को कर्ज में डूबे पावर प्लांट को खरीदने पर भी कोसा। सिद्धू ने कहा- पंजाब को टिकाऊ वित्तीय निर्णयों की जरूरत है, महत्वपूर्ण उपलब्धियों की नहीं। ये कदम कर्ज संकट को और गहरा कर देंगे। गोइंदवाल पावर प्लांट सफेद हाथी की तरह है। राज्य की पहले से ही वित्तीय स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में 6600 करोड़ रुपए के कर्ज वाले प्लांट का बोझ और पंजाब पर डाल दिया गया। सिद्धू ने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि पंजाब को 50 हजार करोड़ रुपए कमा कर लाने वाले सीएम की जरूरत है। कर्जा लेकर पंजाब में बिजली मुफ्त देकर पंजाबियों पर ही बोझ डाला जा रहा है। लेकिन रेत व शराब, जिनसे 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक कमाया जा सकता है, पर AAP सरकार का ध्यान नहीं है।

    जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के अध्यक्ष खुशबाज सिंह जटाना पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू की रैली का विरोध कर चुके हैं। इसके बावजूद हजारों की गिनती में सिद्धू समर्थक उन्हें सुनने के लिए पहुंच गए। बठिंडा जिला कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी इस रैली में सामने आई।  कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार के समय विपक्ष के साथ 25-75 का खेल था। लेकिन अब मौजूदा सरकार ने हम और 20 का खेल खेला है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एमएसपी देने का दावा करने वाले खरहर से विधायक अनमोल गगन मान को भी नहीं बख्शा।

  • गत्ते में भरकर नाले में फेंका बुजुर्ग का शव, देखें CCTV

    कानपुर : जिले के बर्रा इलाके में एक बुजुर्ग की हत्या के बाद शव को गत्ते में भरकर नाले में फेंक दिया गया। घटना 21 दिसंबर की बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शव की तलाश नहीं की, जबकि पास में एक चप्पल भी पड़ी हुई थी। इसके बाद मां और बेटे नाले में कूद गए। उन्होंने शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस घटना को महज एक हादसा मानकर टालती रही, लेकिन कई दिनों बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। फुटेज में कुछ लोग एक भारी गत्ते को नाले में फेंकते दिख रहे हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बर्रा थाने के वरुण विहार में रहने वाले सुनील जायसवाल (60) बर्रा के ही भसीन टेंट हाउस में नौकरी करते थे। सुनील के बड़े बेटे गौतम ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह 21 दिसंबर को भी टेंट हाउस पर काम के लिए गए थे।‌ इसके बाद वे घर नहीं लौटे। उनकी जगह टेंट हाउस के मालिक सुनील भसीन शाम को घर आए। उन्होंने बताया कि सुनील की चप्पलें नाले के किनारे पड़ी मिली हैं, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद गौतम जायसवाल अपनी मां पुष्पा जायसवाल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुजैनी थाने और बर्रा थाने में मामले की सूचना दी। गौतम का कहना है कि पुलिस कुछ देर में पहुंची लेकिन बिना जांच के ही लौट गई।

    पुलिस के जाने के बाद मां नाले में उतरी, तलाश के बावजूद पिता का पता नहीं चल पाया। इसके बाद मैं नाले में कूदा। कुछ देर की तलाश के बाद पिता का शव मिल गया। जिंदा होने की आस में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौतम के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान और डूबकर मौत होने की बात सामने आई। रिपोर्ट लेकर वह बर्रा थाने, एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी के दफ्तर के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुलिस घटना को हादसा मान रही थी। कई दिन बीत जाने के बाद गौतम एक बार फिर बर्रा थाने गया। उसने हत्याकांड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। घटना के बाद बर्रा पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए थे। मांगने पर सीसीटीवी फुटेज गौतम को उपलब्ध करा दिया गया। जब गौतम ने फुटेज को देखा तो पता चला कि पिता को कुछ लोग एक गत्ते में भरकर नाले में फेंक रहे हैं। मामले में एसीपी नौबस्ता आशुतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को बेटे गौतम ने सीसीटीवी के साथ मामले की बर्रा थाने पर शिकायत की है। पांच-छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

  • MS DHONI  के हुक्का पीने की वायरल वीडियो से फैंस हुए हैरान 

    नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट फील्ड पर अपनी शानदार फिनिशिंग पारियों और मैदान के बाहर सादा ज़िंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। अपने 42वें बर्थडे पर धोनी ने सोशल मीडिया पर धोनी एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो पेट्स के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाते दिखे थे, जिसे देख सबने माही की तारीफ की थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कैप्टन ‘हुक्का’ पीते हुए दिख रहे हैं।


    वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपने लंबे बालों वाले लुक के साथ सूट में नज़र आ रहे हैं और उनके अगल-बगल कुछ लोग भी दिख रहे हैं। इसी दौरान सीएसके के कप्तान हुक्का पीते हुए दिखे। धोनी ने पहले हुक्का मुंह में लगाकर धुआं खींचा और फिर वो धुंआ बाहर करते हुए दिखे। धोनी की इस वीडियो पर लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं ज़ाहिर कीं। कुछ लोग माही के साथ दिखे, तो कई लोगों ने पूर्व भारतीय कैप्टन को ट्रोल किया।

  • जालंधरः कड़ाके की सर्दी को लेकर DC का आया बयान, जारी की एडवाइजरी

    जालंधर : राज्य में शीतलहर जारी है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है और सावधानी बरतने को कहा है। डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष सारंगल ने लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने की अपील की और कहा कि विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाया जाए। एडवाइजरी में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम पर नजर रखने और कडकती ठंड से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रेडियो, टीवी पर लोगों को मौसम की जानकारी दी जाए और समाचार पत्रों के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। यह भी सलाह दी जाती है कि लोगों को पर्याप्त गर्म ऊनी कपड़े रखने चाहिए और मोटे भारी कपड़ों के एक सेट के बजाय हल्के गर्म कपड़ों की कई परतें पहननी चाहिए क्योंकि तंग कपड़े रक्त परिसंचरण को कम करते है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में अगर लंबे समय तक सर्दी, फ्लू और नाक बहने के लक्षण दिखें तो तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए।

    एडवाइजरी में यह भी अपील की गई है कि शीत लहर से बचने के लिए लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए और अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए। लोगों को सिर, हाथ, नाक, गर्दन और पैर की उंगलियों को अच्छी तरह से ढकने के लिए ऊनी टोपी, मफलर और वाटरप्रूफ जूते पहनने चाहिए। यह भी बताया गया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने के लिए विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। गर्म तरल पदार्थ पीना चाहिए क्योंकि यह ठंडी हवाओं का मुकाबला करने के लिए शरीर के तापमान को बनाए रखता है। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से त्वचा शुष्क, कठोर और सुन्न हो जाती है और शरीर के खुले हिस्सों पर काले धब्बे दिखाई देने लगते है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ठंड लगने को नजरअंदाज न किया जाए क्योंकि यह शरीर में गर्मी का शुरुआती लक्षण है। शराब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है।