Blog

  • पंजाबः हाईवे के ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    बरनालाः चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर एक शराबी ट्रक ड्राईवर ने मोटरसाइसिल सवार को कुचल दिया। मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जिसकी पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गांव भट्ठल जिला बरनाला के रूप में हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आई है। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसपाल सिंह द्वारा एक ट्रक चलाया जा रहा था, जिसने एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। उक्त घटना नैश्वल हाईवे पर हुई।  फिलहाल एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। मृतक नौजवान ट्रक के नीचे दबा हुआ है, जिसे जे.सी.बी. की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।  वहीं इस संबंधित पुलिस द्वारा इस संबंधित बनती कार्रवाई की जा रही है। 

  • मेयर कुलदीप कुमार सहित 7 पार्षदों को पुलिस ने लिया हिरासत में 

    चंडीगढ़ः दिल्ली में चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप कुमार सहित आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह नेता मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मेयर कुलदीप सहित AAP पार्टी के 7 पार्षदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा का कहना है कि उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी एसएस अहलूवालिया को भी हिरासत में लिया गया है। चंडीगढ़ के 20 से ज्यादा नेता हैं। जो दिल्ली में गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए गए थे। गिरफ्तार होने वाले पार्षदों में हरमीत सिंह, दमनप्रीत सिंह, पीपी घई, रवि मणि, डीएसपी विजय पाल शामिल हैं। इनके अलावा गिरफ्तार किए गए पार्षदों में जसविंदर, नेहा, राम चंदर यादव और योगेश ढींगरा शामिल हैं। इन सभी को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली के नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में लाया गया। 

  • कांग्रेस अध्यक्ष को पाकिस्तानी नंबर से मिली धमकी 

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल आया है। जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें पहला कॉल सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच आया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

    उसके बाद दोपहर को 1 बजे से 1:30 बजे के बीच दो से तीन कॉल आया था। जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। माना जा रहा है कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस इस बार एचएस लकी को अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस बात की चर्चा जोरों पर है। कांग्रेस नेता लकी को डिप्टी मेयर चुनाव के समय भी इसी नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। उस समय कॉलर ने कहा था कि वह पुलिस थाने से बोल रहा है लेकिन जब ये कहने पर कि नंबर तो पाकिस्तान का है। कॉलर ने फोन कट कर दिया।

  • जहाज के टकराने से पुल पर हुआ ब्लास्ट, कई गाड़ियां पानी में गिरीं, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी के अनुसार घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद इसमें आग लग गई और जहाज डूब गया।सिंगापुर के झंडे वाला यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। इसका नाम दाली बताया जा रहा है।

    अधिकारियों ने कहा कि 7 लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुल पर कितने लोग मौजूद थे और वे अब किस स्थित में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है। जहाज 948 फीट लंबा था।

    फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार जहाज पर मौजूद दोनों पायलट समेत पूरा क्रू सुरक्षित है। इन्हें चोट नहीं आई है। जहाज और पुल के बीच टक्कर का कारण अभी सामने नहीं आया है। जहाज के मालिक और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

  • पंजाबः शिरोमणि अकाली दल अमृतसर का अकाउंट हुआ बैन

    अमृतसरः भारत में आए दिन किसानों, पत्रकारों और आंदोलनकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जा रहे हैं। वहीं अब शिरोमणि अकाली दल अमृतसर का सोशल मीडिया का अकाउंट बंद कर दिया गया है। मामले की जानकारी संगरूर लोकसभा से सांसद सिमरनजीत सिंह ने जानकारी दी है कि उनकी पार्टी का ट्विटर अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। सिमरनजीत सिंह मान ने ट्वीट किया कि सरकार के इशारे पर भारत में आम चुनाव से ठीक पहले हमारी राजनीतिक पार्टी शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की एक्स (ट्विटर) आईडी क्यों बंद कर दी गई? वह भी यह बताए बिना कि किस पोस्ट/मीडिया ने ट्विटर इंडिया के नियमों का उल्लंघन किया है? 

    सिमरनजीत मान का कहना है कि एलन मस्क ने भारत के चुनाव आयोग से कहा कि कृपया स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बहाल करने पर विचार करें। यह शांतिपूर्ण सिखों और अल्पसंख्यकों की आवाज को दबाने के समान होगा। पंजाब की राजनीति में अगर कोई पार्टी खालिस्तान के मुद्दे की खुलकर वकालत करती है तो वह शिरोमणि अकाली दल अमृतसर है, जिसके अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान वर्तमान में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर का गठन 1 मई 1994 को सिमरनजीत सिंह मान द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब में किया गया था। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर को बड़ी सफलता 1989 के संसदीय चुनावों में मिली थी, जब उसने पंजाब की 13 संसदीय सीटों में से 7 सीटें जीतीं थी। 

  • खाई में गिरी कार, जीजा- साला सहित 3 की मौ’त, देखें वीडियो

    पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के मंडी में कमांद कटोला टिहरी सड़क पर सुबह के 5 बजे सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में पंचकूला के पिंजौर के रहने वाले 3 लोगों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान पहचान बशीर अली( 23) पुत्र भीलो निवासी धर्मपुर तहसील रोपड़, सलीम(31) पुत्र अली हुसैन निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी पंचकूला और आजम पुत्र शराफत अंसारी निवासी रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड के तौर पर हुई है।

    जानकारी के मुताबिक जीप में सवार पंजाब से खोया पनीर छोड़ने कुल्लू मनाली गए थे। वहां से लौटते समय रक्षणाला में जीप नियंत्रण होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।

    डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि गाड़ी को बशीर अली चला रहा था और सलीम गाड़ी का मालिक था। मृतक सलीम अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं। दुर्घटना से पहले सभी लोग बजोरा में पनीर बेचकर वापस अपने घर पंचकूला की तरफ आ रहे थे। एसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • BJP ने जारी की लिस्ट, कांग्रेस के सभी बागियों को मिली टिकट

    नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने सिक्किम में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गुजरात में 5, हिमाचल प्रदेश में 6, कर्नाटक में 1 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन करने वाले सभी 6 लोगों को टिकट दिया गया है। अर्जुन मोदवाडिया को भी भाजपा ने टिकट दिया है।

    सिक्किम में उम्मीदवारों की पहली सूची में बीजेपी ने 14 नामों का ऐलान किया था। अब दूसरी सूची आने के साथ 23 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो चुका है। यहां कुल 32 विधानसभा सीटें हैं और लोकसभा की 1 सीट है. सभी सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ रही है। पहले यहां बीजेपी और सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के बीच गठबंधन था, लेकिन अब यह गठबंधन टूट चुका है।

    राज्य में बीजेपी धीरे-धीरे पैर जमा रही है और यहां की एकमात्र राज्यसभा सीट जीतने में भी सफल रही थी। 2019 में यहां सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंच को 15 सीटें मिली थीं। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के 10 विधायक दल-बदल कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद बीजेपी और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने राज्य में गठबंधन सरकार बनाई थी। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के भी 2 विधायक सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा में शामिल हो गए। इसके बाद बीजेपी ने उपचुनाव में 2 सीटें अपने नाम की। इस लिहाज से फिलहाल बीजेपी के पास 12 विधायक हैं।

  • पंजाब : कार और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल जी टी रोड पर जा रहा था की पीछे से आ रही कार मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

    जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। वही कार सवार मोटरसाइकिल को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घायल को निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वही इस हादसे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, युवक की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर के मिल्लरगंज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक ने देर रात खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान साधा सिंह निवासी मिल्लरगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली युवक से माथे से आर-पार हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात 2ः30 बजे की बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि वीजा ना लगने से परेशान होकर युवक ने खुद को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक साइकिल पार्ट्स का कारोबार करता था। साधा सिंह की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी और उनकी एक बेटी है। सोमवार रात को परिवार को खाना परोसने के लिए कहकर साधा सिंह खुद बाथरुम में चले गए। उसके कुछ समय बाद बाथरुम से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर साधा सिंह खून से लथपथ पड़े थे।

  • पंजाब : खुद को किडनैप कर दामाद से मांगी फिरौती, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : कस्बा बाघापुराना पुलिस ने ऐसी एक विधवा महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान राजबीर कौर गांव कमियान्ना के तौर पर हुई है। राजबीर कौर ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची और वीडियो बनाकर अपने दामाद को भेज दी। इस महिला ने अपने ही दामाद से 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग कर डाली। मामला बाधापुराना थाना क्षेत्र के गांव कमियान्ना का है।

    यहां की एक महिला ने फर्जी वीडियो बनाकर अपने दामाद को भेजी और उससे 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी। विधवा की लड़की द्वारा जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहराई से जांच की। जांच में पाया गया कि विधवा ने दामाद से पैसे ऐंठने के लिए साजिश रची है। पुलिस ने विधवा और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है और बाकी दोषियों की तलाश जारी है।

     डीएसपी सरदार दलबीर सिंह ने बताया कि राजबीर कौर अपनी बेटी के पास ही रह रही थी। वह एक धार्मिक स्थान पर गई थी। वहीं से वह अपने साथी के साथ कार पर बैठ गई थी। महिला ने खुद ही यह सारी साजिश रची। महिला के एक और साथी की तलाश की जा रही है। जिसने व्हाटसएप काल करके 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।