Blog

  • तलाक को लेकर 6 महीने का नहीं करना होगा इंतजार, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला 

    तलाक को लेकर 6 महीने का नहीं करना होगा इंतजार, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला 

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने तलाक से जुड़े मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर रिश्तों में सुधार की गुंजाइस नहीं बची है तो दंपति को 6 महीने की जरूरी प्रतीक्षा अवधि के इंतजार की जरूरत नहीं है। संविधान पीठ ने कहा कि विवाह में कभी ना सुधरने वाले रिश्ते के आधार पर तलाक देने के लिए सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 142 के तहत प्राप्त अपरिहार्य शक्तियों का प्रयोग कर सकता है। मौजूदा विवाह कानूनों के मुताबिक पति-पत्नी की सहमति के बावजूद पहले फैमिली कोर्ट एक समय सीमा (6 माह) तक दोनों पक्षों को पुनर्विचार करने का समय देते हैं। अब सुप्रीम कोर्ट की नई व्यवस्था के मुताबिक, आपसी सहमति से तलाक के लिए निर्धारित 6 माह की प्रतीक्षा अवधि की जरूरत नहीं है।

    सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने कहा कि इसमें कभी संदेह नहीं रहा कि इस अदालत के पास बिना बेड़ियों के पूर्ण न्याय करने की शक्ति है। इस कोर्ट के लिए यह संभव है कि वह कभी ना सुधरने वाले रिश्ते के आधार पर तलाक मुहैया करा दे। 29 सितंबर, 2022 को पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने संदर्भ में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    क्या था पूरा मसला?

    दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ को भेजा गया मुख्य मसला यह था कि क्या हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 ब के तहत आपसी सहमति से तलाक के लिए अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि को माफ किया जा सकता है या नहीं। जिसपर अब संविधान पीठ ने अपना फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट की डिवीजन बेंच ने 7 साल पहले इस याचिका को पांच जजों की संविधान पीठ के पास भेज दिया था। फैसला देने वाली सुप्रीम कोर्ट की इस संविधान पीठ में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, एएस ओका, जस्टिस विक्रम नाथ और जेके माहेश्वरी शामिल रहे।

  • पंजाबः आज से महंगी होगी बिजली

    पंजाबः आज से महंगी होगी बिजली

    चंडीगढ़ः पंजाब में उद्योगों के लिए आज से बिजली महंगी हो जाएगी। पावरकॉम ने सरकार के आदेश पर औद्योगिक इकाइयों की प्रति यूनिट दर में 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। पहले उद्योग को प्रति यूनिट 5 रुपये सब्सिडी देनी पड़ती थी। अब 5.50 रुपये देने होंगे। इस बार अमृतसर और लुधियाना की कुछ औद्योगिक इकाइयों के बिलों में अधिक पैसा जोड़ा गया है। इससे औद्योगिक इकाइयों के मालिकों में नाराजगी पाई जा रही है।

    इस बढ़ोतरी के बाद जल्द ही उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भगवंत मान और बिजली मंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर अपने विचार पेश करेंगे। औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि जसविंदर सिंह, जसपाल सिंह व गुरमीत सिंह ने कहा कि इस बार की बढ़ोतरी के तहत उद्योग अब बिजली शुल्क, आईएफडी आदि 5 रुपये और 50 पैसे प्रति यूनिट सहित भुगतान करना होगा। इस संबंध में अधिसूचना पहले जारी की जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं सुनती तो कानून का सहारा भी लिया जाएगा। पंजाब का उद्योग पहले ही घाटे में चल रहा है। बिजली का खर्च उद्योग ही उठा रहा है। दूसरी कैटेगरी की मुफ्त बिजली का बोझ अब उद्योगों पर डाला जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

  • 24 राज्यों की एसोसिएशन ने टीमें   थानाकलां  में  आने की  कर दी सहमति व्यक्त : रमन साहनी

    24 राज्यों की एसोसिएशन ने टीमें   थानाकलां  में  आने की  कर दी सहमति व्यक्त : रमन साहनी

    थानाकलां स्कूल में होगी अंडर-19 राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप,विभिन्न राज्यों के 650 खिलाड़ी लेंगे भाग

    ऊना / सुशील पंडित : अंडर-19 राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करने का मौका  इस बार हिमाचल प्रदेश को मिला है। पहली ही दफा होगा कि कोई  राष्ट्र स्तरीय खेल देवभूमि के थानाकलां में होने जा रहा है। जिला ऊना के थानाकलां में 12 मई से शुरू होने जा रही इस नैशनल चैंपियनशिन में देश के 24  राज्यों के  एसोसिएशन ने अपनी आने की कोनफार्मेशन दी है । जानकारी देते हुए  थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव -रमन साहनी  ने बताया कि थ्रो बॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सौजन्य से अंडर-19 जूनियर थ्रो बॉल नैशनल चैंपियनशिन का शुभारंभ 12 मई से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में होने जा रहा है। इस राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर हिमाचल प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन ने तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं।  खिलाडिय़ों के देवभूमि में पहुँचने से लेकर उनके खान-पान और रहने तक की व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्र स्तरीय  थ्रोबॉल प्रतियोगता में    अन्तराष्ट्रीय थ्रो बॉल फेडरेशन के सदस्य बंगला देश के बीएम शाहिद, नेपाल से अब्दुल खान, नेपाल से गणेश गोपाली भी थानाकला आएंगे।हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि तीन दिवसीय थ्रोबॉल चैंपियन शिप में फेडरेशन के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। बाहरी राज्यों से आने वाले मेहमान खिलाडिय़ों व पदाधिकारियों के लिए पहाड़ी धाम का भी विशेष इंतजाम किया गया गया है।

    इन राज्यों के एसोसिएशन ने अपनी सहभागिता की सूचना जारी कर दी 

    इस नेशनल थ्रोबॉल चैंपियन शिप में झारखंड, कश्मीर, महाराष्ट्र, बेस्ट बंगाल, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, त्रिपुरा, गुजरात, दीप एन्ड दमन, दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, उडीसा , पांडुचेरी।

  • पंजाबः नहर में गिरी कार, 3 व्यक्तियों के शव बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर में गिरी कार, 3 व्यक्तियों के शव बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोट: माधोपुर की यु बी डी सी नहर में गिरी SUV  गाड़ी में 5 लोग सवार थे । जिनमें से दो बाहर निकल आए परंतु 3 लोग गाड़ी के साथ ही बह गए थे  गाड़ी के साथ नहर में लापता हुए 3 लोगो की तलाश जारी थी जिनका शव मिल चुका है ,गाड़ी में सवार सभी लोग बैंक एंप्लोई बताए जा रहे। 

    हल्का सुजानपुर में पड़ते माधोपुर के पास उस समय हफड़ा तफडी मच गई ,जब यूबीडीसी नहर में अचानक एक कार गिर गई जिस में पंजाब नैशनल बैंक शाखा पठानकोट के पांच कर्मचारी मौजूद थे। जो  छुट्टी के चलते इस ओर आए हुए थे ओर उनके साथ यह हादसा हो गया। पांच कर्मचारियों में से दो लोग किसी तरह नहर से बाहर आ गए व बाकी तीन नहर में पानी अधिक होने के कारण कार समेत बह गए थे। पुलिस को इस घटना सबंधी पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गई और नहरी विभाग को पानी रोकने हेतु कहा गया।  उधर पुलिस की ओर से एनडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया गया  और उनकी मदद से तीन लोगो के शव को बाहर निकाल लिया गया। 

  • पंजाबः यूथ कांग्रेस का प्रधान लक्की संधू ब्लैकमेलर हसीना के मामले में गिरफ्तार

    पंजाबः यूथ कांग्रेस का प्रधान लक्की संधू ब्लैकमेलर हसीना के मामले में गिरफ्तार

    लुधियानाः ब्लैकमेलर हसीना जसनीत कौर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने हाल ही में जसनीत कौर को गैंगस्टरों से धमकी दिलवाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने जसनीत कौर के साथी लक्की संधू को भी गिरफ्तार किया है। लक्की संधू साहनेवाल से यूथ कांग्रेस का प्रधान है। संधू पर आरोप है कि वह जसनीत कौर को मोहरा बना गैंगस्टरों के जरिए लोगों को धमकियां दिलवाता है। जसनीत कौर की गिफ्तारी के बाद पुलिस पिछले कुछ दिन से लक्की संधू की तालाश में छापामारी कर रही थी।

    हालांकि इस मामले को लेकर कुछ समय पहले लक्की संधू ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी। लक्की संधू ने कहा था कि 2022 में पहले भी उसे मोहाली थाना में इसी लड़की के साथ नामजद कर दिया गया था। जबकि उसका इस मामले में कुछ लेना देना नहीं है। उस समय 3 सीनियर अधिकारियों ने मामले की जांच की थी। बता दें भाजपा के एक सीनियर नेता की शरण में लक्की संधू चला गया था। जिस कारण उसकी कई दिन गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं डाली थी, लेकिन अब आखिरकार पुलिस को उसे गिरफ्तार करना पड़ा। लक्की संधू ने थाना मॉडल टाउन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि थाना पुलिस ने जिस लड़की गिरफ्तार किया है उससे जबरन खाली पेपर पर हस्ताक्षर करवाए हैं। उस लड़की से लिखवाया जा रहा है कि लक्की संधू के गैंगस्टरों से लिंक है। लक्की संधू ने कहा कि बेशक सरकार मुझ पर 50 पर्चे दर्ज करे वह पर्चों से डरने वाला नहीं है।

  • जल्द निपटा ले जरूरी काम, 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्ली: मई 2023 की शुरुआत हो गई है। हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिनों बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मई 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं। यह लिस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के अवकाश की है। वहीं, कुछ राज्यों में अलग-अलग त्योहारों पर भी बैंक बंद रहता है। आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मई महीने में अलग-अलग राज्यों में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंकिंग से जुड़े किसी काम से बैंक जाने के लिए निकलें तो पहले यह चेक कर लें कि कहीं बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि अगर बैंकों की छुट्टी रहेगी तो आप बैंक से जुड़े अपने काम नहीं कर पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अगले महीने कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं।

    मई 2023 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां

    7 मई  2023: रविवार के चलते देशभर में बैंको बंद रहेंगे।
    13 मई  2023: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
    14 मई  2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
    21 मई  2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
    27 मई  2023: महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
    28 मई   2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

    इसके अलावा अलग-अलग त्योहारों के मौके पर देश में राज्य स्तर पर भी कई दिनों के लिए बैंक बंद रखने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

    1 मई 2023: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।
    5 मई 2023: बुद्ध पूर्णिमा के  अवसर  पर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
    9 मई 2023: रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
    16 मई 2023:सिक्किम दिवस के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
    22 मई 2023: महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
    24 मई 2023: काजी काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

  • जल्द निपटा ले जरूरी काम, 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

    जल्द निपटा ले जरूरी काम, 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्ली: मई 2023 की शुरुआत हो गई है। हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिनों बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मई 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं। यह लिस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के अवकाश की है। वहीं, कुछ राज्यों में अलग-अलग त्योहारों पर भी बैंक बंद रहता है। आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मई महीने में अलग-अलग राज्यों में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंकिंग से जुड़े किसी काम से बैंक जाने के लिए निकलें तो पहले यह चेक कर लें कि कहीं बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि अगर बैंकों की छुट्टी रहेगी तो आप बैंक से जुड़े अपने काम नहीं कर पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अगले महीने कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं।

    मई 2023 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां

    7 मई  2023: रविवार के चलते देशभर में बैंको बंद रहेंगे।
    13 मई  2023: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
    14 मई  2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
    21 मई  2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
    27 मई  2023: महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
    28 मई   2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

    इसके अलावा अलग-अलग त्योहारों के मौके पर देश में राज्य स्तर पर भी कई दिनों के लिए बैंक बंद रखने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

    1 मई 2023: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।
    5 मई 2023: बुद्ध पूर्णिमा के  अवसर  पर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
    9 मई 2023: रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
    16 मई 2023:सिक्किम दिवस के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
    22 मई 2023: महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
    24 मई 2023: काजी काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

  • PM के रोड शो में बड़ी चूक, फेंका गया मोबाइल, देखें वीडियो

    PM के रोड शो में बड़ी चूक, फेंका गया मोबाइल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: कर्नाटक के मैसूर में एक बार फिर पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां प्रधानमंत्री का रोड शो चल रहा था, तभी उनकी गाड़ी की तरफ एक महिला ने अपना मोबाइल फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह बीजेपी की कार्यकर्ता है और ऐसा गलती से हुआ। महिला ने बताया कि वह प्रधानमंत्री की तरफ फूल फेंक रही थी लेकिन उसे ध्यान नहीं रहा और गलती से मोबाइल भी फूल के साथ चला गया।

    कोई गलत इरादा नहींः पुलिस

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कानून व्यवस्था, आलोक कुमार ने कहा कि फोन भारतीय जनता पार्टी की एक कार्यकर्ता का था और पीएम मोदी विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की सुरक्षा में थे। उन्होंने बताया “जिस महिला ने पीएम के वाहन पर फोन फेंका, उसका कोई गलत इरादा नहीं था और उत्साह में ऐसा किया गया था। प्रधानमंत्री एसपीजी की सुरक्षा में थे। फोन एक भाजपा कार्यकर्ता का है। हमने उसका पता लगा लिया है, और एसपीजी से उसको फोन सौंप दिया गया है।”

    महिला का बयान होगा दर्ज

    रविवार (30 अप्रैल) को पीएम मोदी कर्नाटक चुनाव के तहत मैसूर में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान केआर सर्कल के पास उनकी गाड़ी की तरफ मोबाइल फोन फेंके जाने की घटना हुई। हालांकि, यह फोन गाड़ी के बोनट से टकराकर नीचे गिर गया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों की नजर फोन पर पड़ी और उन्होंने उस ओर इशारा किया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान फोन फेंकने वाले  को सोमवार सुबह बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।

    प्रचार के लिए मैदान में पीएम

    प्रधानमंत्री कर्नाटक में चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में बीजेपी के लिए प्रचार करने के लिए मैदान में उतरे हैं, जिसमें वह कई चुनावी रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।

  • स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    पटनाः जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। 1 मई से एक बार फिर से सभी स्कूल 11:30 बजे तक संचालित किए जायेंगे। पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने मौसम में सुधार को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदले का निर्देश दिया है। 1 मई से 11:30 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले डीएम ने गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों को 10:45 तक संचालित करने के आदेश जारी किया था। यह आदेश सोमवार 1 मई से सभी स्कूलों पर लागू हो जाएगा।

    डीएम के आदेश के अनुसार निर्धारित समय के बाद स्कूल खुले रहने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए डीएम चंद्रशेखर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये हैं। बिहार में पिछले दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार देखने को मिल रहा था। रविवार को पटना में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। यही नहीं पटना का अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जा रहा है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।

  • पंजाबः गैस लीक मामले में निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने! 6 सदस्यों की कमेटी का गठन

    पंजाबः गैस लीक मामले में निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने! 6 सदस्यों की कमेटी का गठन

    लुधियाना: ग्यासपुरा के 33 फुटा रोड के नजदीक गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत की घटना के बाद प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया कि घटनास्थल पर किसी तरह का गैस सिलेंडर या वस्तु नहीं मिली है, जिससे यह पता चले कि किस चीज से गैस का रिसाव हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि घरेलू सीवरेज में केमिकल युक्त पानी कहां से आया। कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं हो रही, क्योंकि आसपास बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियां भी हैं। इस मामले में अब मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। 6 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी से 1 मई को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। 6 सदस्यीय कमेटी में एडीएम सिवाति टिवाना, नगर निगम के ज्वाइंट कमिशनर कुलप्रीत सिंह, एसीपी वैभव सहगल, पंजाब प्रदूष्ण नियंत्रण बोर्ड के सुपरीटेंडिंग इंजीनियर आर.के बत्रा और परमजीत सिंह व डिप्टी डायरेक्टर फोरेंसिक गौरव पुरी को शामिल किया गया है।

    यह टीम सोमवार को इस पूरे मामले पर अपनी रिपोर्ट देगी। डिप्टी कमिश्नर सुरभी मलिक के अनुसार, एनडीआरएफ की जांच में सामने आया है कि हवा में हाईड्रोजन सलफाइड गैस की मात्रा बेहद अधिक थी। मगर यह गैस कहां से आई और कैसे बनी इसकी जांच की जा रही है। इसके लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। विधायक राजिंदर कौर छीना ने सरकार से सीवरेज में केमिकल युक्त पानी डालने पर वालों कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि गोयल किराना स्टोर के पास सीवरेज में धमाका हुआ और गैस का रिसाव हुआ। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि सुबह सीवरेज में किसी फैक्टरी की तरफ से केमिकल युक्त पानी सीवरेज में डाला गया। इसके बाद सीवरेज में विस्फोट हुआ और गैस का रिसाव हुआ। क्योंकि सीवरेज में दरारें मिली है। इससे पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

    पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चीफ इंजीनियर संदीप बहल ने बताया कि सीवरेज में केमिकल युक्त पानी डाला गया या सीवरेज से ही गंदे पानी की वजह से गैस रिसाव हुआ। इन सब कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। घटनास्थल की जांच की जा रही है, नमूने लिए गए हैं। जांच के सामने आने के बाद ही कार्रवाई होगी। वहीं, डीसी सुरभि मलिक ने कहा है जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह कि यह क्षेत्र रिहायशी है। यहां घनी आबादी रहती है। ऐसे में यहां फैक्ट्रियां कैसे लगीं। यह जांच का विषय है। नगर निगम ने फैक्टरी लगाने वाले उद्यमियों को एनओसी कैसे जारी की। घटनास्थल पर जो सीवरेज पाइप लाइन है, वह भी घरेलू बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि घरेलू सीवरेज में केमिकल युक्त पानी क्यों डाला गया। पीपीसीबी इसकी जांच क्यों नहीं करता। समय समय पर पीपीसीबी उद्यमियों की काउंसिलिंग क्यों नहीं करता।