Blog

  • नाबालिग से गैंगरेप, विडियो बना कर सोशल मीडिया पर किया वायरल

    नाबालिग से गैंगरेप, विडियो बना कर सोशल मीडिया पर किया वायरल

    वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बॉयफ्रेंड के साथ अकेले में बैठी लड़की को चार मनचलों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया. इतना ही नहीं आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पूरी घटना वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र की है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है।

    वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल अकेले में में बैठे हुए हैं. तभी वहां चार युवक आते हैं और बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बना लिया और फिर उसे वायरल कर दिया. अब वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने जंदाहा थाना में लिखित शिकायत दी, जिसमें चार लड़कों पर किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी लड़कों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।

    सभी आरोपी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि नाबालिग को ब्लैकमेल करने का और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में यह वीडियो भेजा गया है. जिसके जरिए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर से दिख  रहा है कि नाबालिग किशोरी एक युवक के पीछे छुपने का प्रयास कर रही है और तीन से चार लड़के उसका वीडियो बना रहे हैं. साथ ही बीच-बीच में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत भी कर रहे हैं. जिससे किशोरी काफी डरी सहमी हुई है. वह बार-बार गलतियों की माफी मांग रही है और छोड़ देने की गुहार भी लगा रही है. यही नहीं वीडियो में किशोरी के साथ मौजूद लड़का अपना परिचय दे रहा है. साथ ही कई अन्य लोगों का नाम बता कर रहम की भीख मांग रहा है. बावजूद इसके आरोपियों ने कोई रहम नहीं दिखाई और हैवानियत की सभी सीमाओं को लांधते हुए मासूम पर टूट पड़े।

    इस मामले में जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम ने फोन पर बताया कि पीड़िता के परिजन के द्वारा लिखित शिकायत देकर चार लड़कों पर ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही आरोपी लड़कों की पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • एक माह तक चलेगा एनयूजे इंडिया का सदस्यता अभियान

    एक माह तक चलेगा एनयूजे इंडिया का सदस्यता अभियान

    बददी/ सचिन बैंसल : नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) हिमाचल प्रदेश इकाई की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक सोलन जिले के परवाणु में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्याध्यक्ष रणेश राणा ने की जबकि विशेष अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य शामिल हुए। बैठक में जहां पूरे वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई वहीं आने वाले कार्यक्रमों का खाका भी खींचा गया। प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि 11 सितंबर से एक माह के लिए पूरे प्रदेश में नए सिरे से सदस्यता अभियान करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद ही जिलों व मंडलों का पुर्नगठन होगा। 10 अक्तूबर तक एक महीने में जो भी पत्रकार निर्धारित शुल्क देकर सदस्य बनेंगे वही लिस्ट नई दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व प्रवक्ता श्याम लाल पुंडीर ने इस बात पर खेद प्रकट किया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने पत्रकारों के हितों के लिए एक भी कार्य नहीं किया जिसका हम यहां पर बखान किया जा सके। न तो हरियाणा-पंजाब व राजस्थान की तर्ज पर हिमाचल सरकार ने पेंशन का प्रावधान किया और न ही उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए। प्रदेश पदाधिकारियों ने राज्य के तीनों दलों भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी से आग्रह किया चूंकि पत्रकार समाज का एक अभिन्न अंग है इसलिए सभी दल अपने अपने घोषणा पत्रों में पत्रकारों की मांगों को जरुर शामिल करें। इसके अलावा नवंबर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस व वार्षिक अधिवेशन आयोजित करने के लिए बददी व हरोली दो स्थानों पर चर्चा हुई जिसमें अगली बैठक में निर्णय होगा।
    अनुराग से मिलेंगे-आर्य
    राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य व राज्य महामंत्री किशोर ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय स्तर के जो मुददे लंबित है उनको लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से हम मिलेंगे। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने भी आठ साल में पत्रकारों व मीडीया जगत के लिए कुछ खास नहीं किया। हम चाहते हैं केंद्र सरकार पत्रकारों की सामजिक सुरक्षा को लेकर कोई विशेष नीति बनाए और उनको आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ तो मिले ही साथ में किसी न किसी प्रावधान के तहत साठ साल बाद पेंशन भी मिले।
    यह रहे उपस्थित-
    बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा, संगठन मंत्राी गोपाल दत्त शर्मा, प्रदेश उपप्रधान सुरेंद्र अत्री, राज्य महामंत्री किशोर ठाकुर, प्रवक्ता श्याम लाल पुंडीर, सह प्रवक्ता शांति गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र चौधरी, जिला प्रधान ऊना पंकज कतना, सचिव भारत भूषण, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार, मदन मैहरा, विमल ग्रोवर, एनयूजे इंडिया परवाणु इकाई प्रधान अमित ठाकुर, जिला कार्यकारी प्रधान सोलन विकास शर्मा, मदन मोहन भंडारी, अश्विन कुमार, राजेंद्र मैहरा व हरीश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा  

    किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा  

    लोकगीतों के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएँ 

    ऊना/सुशील पंडित : सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों पूवी कलामंच, टब्बा और आरके कलामंच, चिंतपूणी के कलाकारों ने विभागीय विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत हरोली विस के ईसपुर, पूबोवाल और छत्रां में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
    कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लगभग दस लाख किसान परिवार हैं जिनके द्वारा 9.44 हैक्टेयर भूमि पर काश्त की जाती है। सरकार ने किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने और बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं ताकि प्रदेश के किसान-बागवानों की आमदनी में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि कम लागत में अधिक आमदनी के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
    सांस्कृतिक दलों ने जानकारी देते हुए बताया कि सौर सिंचाई योजना के तहत छोटे व सीमांत किसानों को सोलर पंप स्थापित करने पर 85 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है जबकि मध्यम व बड़े किसानों के लिए सोलर पंपिंग मशीनरी लगाने पर 80 प्रतिशत उपदान का प्रावधान है। इस योजना के तहत प्रदेश में 1544 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं जिनसे 2094 किसाना लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार देश के पात्र किसानों तीन किश्तों में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की राशि किसान सम्मान निधि के रुप में बतौर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में 9.83 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 1932 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की गई है।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  •  हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया कराया जाएगा : सुषमा शर्मा

     हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया कराया जाएगा : सुषमा शर्मा

    जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोज़गार को 3 हजार रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा

    ऊना/सुशील पंडित : हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया कराया जाएगा जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा यह बातें आज एक प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता सुषमा शर्मा ने कही उन्होंने कहा कि लगभग 6 लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती की जाएगी।
    वहीं पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाकर सख़्त सजा का प्रावधान किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना पेपर लीक सभी परीक्षाएं समय सीमा में पूरी हो।
    सहकारी क्षेत्र की नौकरियों की भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी। 
    तीर्थ यात्रा गारंटी
    व्यापारियों एवं पर्यटन क्षेत्र के लिए गारंटी
     हिमाचल के व्यापारियों के लिए भय का वातावरण खत्म किया जाएगा। 
     हिमाचल के सभी व्यापारियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। 
    हिमाचल के व्यापारियों को रेड राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाएगी। 
    वैट एमनेस्टी स्कीम लाई जाएगी और 6 महीने के अंदर वैट रिफन्ड दिलवाया जाएगा।
    हर एक क्षेत्र के व्यापारी को प्रतिनिधित्व देकर एक सलाहकार बोर्ड बनाया जाएगा और हिमाचल के व्यापारियों को सरकार में भागीदार बनाया जाएगा।
     पर्यटन उद्योग से सम्बंधित कार्यों की स्वीकृति के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम बनाया जाएगा।
     उन्होंने बताया कि हर ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए सालाना ₹10 लाख की ग्रांट दी जाएगी। और पंचायत प्रधान को हर महीने ₹10 हजार मानदेय राशि दी जाएगी।

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना ने लगाया प्रशिक्षण एवं जागरुकता शिविर

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना ने लगाया प्रशिक्षण एवं जागरुकता शिविर

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आज एडीआर भवन, ऊना के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से जांच अधिकारियों एवं यातायात पुलिस के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप सिंह सिहाग ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर निकटतम मैजिस्ट्रैट के समक्ष प्रस्तुत करना होता है। इसमें गिरफ्तारी के स्थान से मैजिस्ट्रैट  के न्यायालय तक व्यतीत किए गए समय की छूट मिलती है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अधिकार है कि गिरफ्तार करने वाला अधिकारी व कर्मचारी जानकारी दे कि उसे किन कारणों से गिरफ्तार किया जा रहा है। गिरफ्तारी के समय गिरफ्तार करने वाला पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी का मेमो तैयार करे जिस पर कम से कम एक साक्षी का अनुप्रमाण होना चाहिए। साक्षी गिरफ्तार किए जा रहे व्यक्ति के कुटुम्ब का व्यक्ति या जिस क्षेत्र में गिरफ्तारी हुई वहां का सम्मानित व्यक्ति हो।
    इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना के सचिव नव कमल ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, बालक, मानसिक रुप से अक्षम तथा ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है, के लिए निशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान है। उन्होंने निशुल्क कानूनी सहायता और पुलिस के कर्तव्यों व अधिकारों बारे विस्तार से जानकारी दी। 
    प्रशिक्षण शिविर में गीतिका यादव, सिविल जज कोर्ट नंबर 2 ने भी पुलिस के कर्तव्यों व गिरफ्तार व्यक्ति के कानूनी अधिकारों बारे जागरुक किया। डॉ वसुधा सूद, डीएसपी अंब ने यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहनना चाहिए जबकि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य तौर पर प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय दो वाहनों के मध्य एक उचित व सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने सड़क दुर्घटना के समय मदद के लिए आगे आने वाले गुड समेरिटन से संबंधित कानूनी पहलूओं पर भी विस्तार से जानकारी दी।
    इस मौके पर अधिवक्ता सुरेश ऐरी ने भी विभिन्न कानूनी पहलूओं पर जानकारी सांझा की।

  • कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर कैसे रहेंगे हालात

    कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर कैसे रहेंगे हालात

    नई दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों तक मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रही है और अगले 4-5 दिनों तक दक्षिण में बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 3-4 दिन हल्की से मध्यम जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

    उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मॉनसून ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, देहरादून समेत पांच जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री के क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है. बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में जबरदस्त बारिश से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है. कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा आने की सूचना है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अधिकतर क्षेत्रों में आज (रविवार) को भी बारिश का सिलसिला जारी है।

    ओडिशा में भारी बारिश की संभावना बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर एक्टिव सिस्टम की वजह से ओडिशा में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है. IMD ने 13 सितंबर तक ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

    मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मॉनसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, अकोला होते हुए पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य और उत्तर आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा तट से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजर रही है. जिससे देश भर के विभिन्न राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. दिल्ली में भी बारिश के आसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अगले पांच दिनों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. राष्ट्रीय राजधानी में आज, 11 सितंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    बिहार की राजधानी पटना समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 12 सितंबर से बिहार में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में राज्य में छिटपुट बरसात होगी. 12 सितंबर से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है।

  • शंकराचार्य स्वरुपानंद का 99 साल की उम्र में निधन

    शंकराचार्य स्वरुपानंद का 99 साल की उम्र में निधन

    नई दिल्लीः द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आखिरी बार सांस ली। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था।

    जगद्गुरु शंकराचार्य का 99वां जन्मदिन हरियाली तीज के दिन मनाया गया था। इस बार आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया था और इसमें पूर्व सीएम कमलनाथ जैसे कई बड़े सियासी दिग्गजों ने शिरकत की थी।

    हिंदुओं के सबसे बड़े धर्मगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। स्वामी स्वरुपानंद के पास बद्री आश्रम और द्वारकापीठ की जिम्मेदारी थी।

    गौरतलब है कि स्वानी स्वरूपानंद का जन्म मध्य प्रदेश में सिवनी के दिघोरी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनका नाम पोथी राम उपाध्याय रखा गया। हिन्दुओं के सबसे बड़े गुरु माने जाने वाले स्वरूपानंद सरस्वती ने मात्र 9 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और धर्म की यात्रा का सफर शुरू कर दिया था। अपनी धर्म यात्रा के दौरान वो काशी पहुंचे और स्वामी करपात्री महाराज से वेद और शास्त्रों की शिक्षा ग्रहण की। अंग्रेजों के दौर में मात्र 19 साल की उम्र में उन्हें क्रांतिकारी साधू कहा गया। वो इसी नाम से पहचाने जाने लगे।

  • राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सोलन ओवर आल विजेता

    राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सोलन ओवर आल विजेता

    कांगड़ा दूसरे और हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा


    बददी/सचिन बैंसल : योग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से शिवालिक सांइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी में आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय योग आसन प्रतियोगिता में जिला सोलन के प्रतिभागियों का वर्चस्व रहा।  सोलन ओवर ओल विजेता रहा। कांगड़ा दूसरा और हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा।
    बालकों के अंडर दस  आयु वर्ग में सोलन के प्रणव प्रथम, रामनागेश्वर द्वितीय एवं विराज, रूद्रांश, युवराज और अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में  शनावा प्रथम, सोलन की सानवी और चहक द्वितीय तथा दृष्टि और कांगडा  की शिखा तीसरे स्थान पर रही। अंडर  12 आयु वर्ग में सोलन के प्रतीक प्र्रथम, देवांग और कृति शर्मा द्वितीय तथा अरशित राणा और रितेश तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में सोलन की नियति प्रथम, मुमुष्का और नेंसी राणा द्वितीय तथा अक्षरा कटोच और अनन्या तृतीय स्थान पर रही। बालको के अंडर 14 आयु वर्ग में सोलन  के आतिश प्रथम, हमीरपुर के यशोधरन अत्री और शिमला के आशीष  तथा सोलन के आदित्या दूसरे तथा  आयुष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हमीरपुर की निधि डोगरा प्रथम, सोलन की शिवानी और श्रेया ठाकुर दूसरे तथा कांगडा की अनुष्का और सोलन की सोनाक्षी तीसरे स्थान पर रही।
    14 से 16 बालक वर्ग में सोलन के उत्तम और शिवम प्रथम, कांगडा के अक्श शर्मा और सोलन के कृश शर्मा दूसरे तथा सोलन के हैप्पी और राहुल तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में सोलन की प्रतीक्षा ने पहला, हमीरपुर की जहानवी और श्रद्धा ने दूसरा तथा सोलन की अवनी और अनमोल ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
    बालकों के  16 से 18 वर्ग में कांगडा के लक्ष्य शर्मा ने पहला, सोलन के सचिन और कांगडा के अंशुल ने दूसरा और सोलन के अभिषेक व विशाल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सोलन की मुस्कान प्रथम रही। 18 से 21 बालक वर्ग में कांगडा के साहिल प्रथम, चिराग द्वितीय और अनिल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोलन की तमन्ना शर्मा प्रथम, कांगडा की आरती व सोलन की रिया ठाकुर दूसरे तथा सोलन की नम्रता कुमारी तीसरे स्थान पर रहे।
    बालकों के 21 से 25 वर्ग में कांगडा के मनीष प्रथम, सोलन के अभिषेक व कांगडा के अभिषेक शर्मा दूसरे व सिरमौर के आर्यन शर्मा तथा कांगडा के विशाल गौतम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोलन की मीनाक्षी प्रथम व शिमला की सोनिका दूसरे स्थान पर रही। बालक के 25 से 30 आयुवर्ग में सोलन के हर्षित परिहार ने पहला, मनु ने दूसरा तथा सिरमौर  विकास और सोलन के  ऋषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सोलन की पारूल प्रथम, कुसुम द्वितीय और हिमांक चैहान तृतीय स्थान पर रही। 30 से 35 महिला वर्ग में सोलन की गोल्डी ने पहला, हरनीष बाला ने दूसरा तथा किन्नौर की सरोज और सोलन की अंजना ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग 45 से 50 में कांगडा की डॉ, ममता गौरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि सोलन की मंजू रोहिला ने दूसरा और माया देवी तीसरे स्थान पर रही।
    समारोह के जितेंद्र राणा और  हरप्रीत सैणी ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार बांटे। योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा व राष्ट्रीय कोच रमन शर्मा ने बताया कि  प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी 28 से 31 अक्तूबर को पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिवालिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिवालिक सांइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी की प्रधानाचार्या समैंथा सैनी, नवजोत सैनी, उपप्रधानाचार्या अपराजिता सिंह, बिक्रम चंद, विकास, चंदन पुजारी, अंजना, मंजू रोहिला, हरनीश, पूनम, जितेंद्र कुमार और  नरेश कुमार आदि सैंकडों लोग उपस्थित थे।

  • न रीति बदलेंगे, न रिवाज बदलेगे बस ताज बदलेंगे  : रुमित ठाकुर

    न रीति बदलेंगे, न रिवाज बदलेगे बस ताज बदलेंगे : रुमित ठाकुर

    बददी में भाजपा कांग्रेस पर जम कर बरसे रमित ठाकुर
    बददी/सचिन बैंसल : राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की जनसभा  दून विधानसभा के बददी के निमंत्रण पैलेस में हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने की। सम्मेलन के दौरान दून विधानसभा की 35 पंचायतों व एक नगर परिषद से सवर्ण समाज का भारी जनसैलाब उमडा। रमित ठाकुर के आते ही हॉल जय भवानी जय भवानी के नारों से गूंज उठा।इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने जहां दोनो प्रमुख दलों पर जमकर हमला बोला और उन पर सवर्ण समाज के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 
    उन्होंने कहा सरकार हमेशा होने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती आई है। उन्होने बताया कि उन्होने सरकार से सिर्फ एक छोटी सी मांग रखी थी कि आप एक सशक्त सवर्ण आयोग का गठन करें ताकि सवर्ण वर्ग की समस्याओं पर चिंतन मंथन हो सके लेकिन जयराम सरकार के दिल में पाप आ गया और उन्होने मात्र के अधिसूचना करके पल्ला झाड लिया। हम 62 लाख आबादी की लडाई लड रहे हैं
    और जब हमारी लड़ाई को मजबूत होते हुए देखा तब हमें निर्देाष होते हए भी इस सरकार ने 24 दिन तक जेलों में डाल दिए गए तो विधानसभा में बैठे 68 विधायकों में से एक का भी दिल नहीं पसीजा।
    हमारे उपर अत्याचार किए गए और हम बेकसूर थे लेकिन यह सिर्फ हमारी लडाई नहीं है बल्कि हम अपने मुददों को लेकर लडाई लड रहे हैं और किसी जाति धर्म से हमारा कोई बैर नहीं है। उन्होने कहा हमारे बच्चों के साथ पढ़ाई में अन्याय हो रहा था और युवाओं के रोजगार में भेदभाव हो रहा था तो कोई भी दल आगे नहीं आया और अब सब वोटें मांगने आ आ रहे हैं। उन्होने कहा कि ऐसे लालची नेताओं को गांवो में घुसने नहीं दिया जाएगा।
    रुमित ठाकुर ने कहा कि हमारे समाज के उपर 500 से ज्यादा एट्रो सिटी एससीएसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमे बनाए गए तक और कांग्रेस-भाजपा दल चुप रहे।
    केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के कहने के बावजूब एट्रो सिटी एक्ट में बदलाव नहीं किया और बिना जांच के ही जेलों में डालने का तोहफा सवर्ण समाज को दिया। उन्होने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए क्योंकि हम अपने बच्चों व युवाओं को तिल तिल करके मरते नहीं देख सकते। उन्होंने कहा इस बार नारीति बदलेंगे ना रिवाज बदलेंगे बस तख्त और ताज बदलेंगे। उन्होंने कहा इस बार 2022 के विधानसभा चुनावों में आंदोलन नहीं  महा आंदोलन होगा ।जिसमें स्वर्ण समाज का भाजपा और कांग्रेस क सीधा आमना-सामना होगा ।उन्होंने कहा वोट डालने से पहले हमेशा हर वोटर को याद रखना है कि वह किन के वंशज है और कितने बलिदान उनके पूर्वजो ने किए है। उन्होंने इसी के साथ कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी भी देवभूमि छात्र संघ का गठन करें । आरक्षण को हटाने की आवाज कॉलेज स्तर स्व उठाएं।
    सभी सीटों पर देंगे उम्मीदार-
    प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार चुनावों में सवर्ण समाज के 62 लाख लोग अपनी ताकत दिखाएंगे। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लडेगी और जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देगी क्योंकि हमें पता चल चुका है कि वर्तमान में विस में बैठे विधायक हमारे हितों की रक्षा नहीं कर सकते। उन्होने कहा कि हम भगवान राम, महाराणा प्रताप व परशुराम के वशंज है और जनता जाग चुकी है। दोनो दलों ने हमारा आजादी के बाद बहुत शोषण किया और हमारे वोट लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी है लेकिन अब सवर्ण समाज जाग चुका है।
     
    नही की पत्रकारों से बात —
    पिछले कुछ दिनो से यह कयास चल रहे थे कि जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर रविवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का दामन थामेंगे क्योंकि भाजपा में उनके टिकट की संभावना लगभग खत्म हो चुकी हैं। लेकिन सम्मेलन में भीड तो बहुत उमडी लेकिन पार्टी ने अपना दून विस का उम्मीदवार घोषित नहीं किया। सूत्रों ने बताया कि श्राद्व पक्ष के चलते बलविंद्र ठाकुर की एंट्री रुकी है और वो नवरात्रों में दल बल के साथ राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आज भाजपा-कांग्रेस की निगाहें दिन भर इसी पर लगी रही बलविंद्र ठाकुर भाजपा छोडते हैं या नहीं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उधर जब बलविंदर ठाकुर से पत्रकारों ने बात करनी चाही तो बलविंदर ठाकुर ने जय भवानी बोलकर बात करने से इनकार कर दिया।
  • समूह गान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल ने मारी बाजी

    समूह गान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल ने मारी बाजी

    भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने आयोजित कराई प्रतियोगिताएं
    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल : भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई की ओर से आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। कालूझिंडा स्थित इकफाई  विवि में आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में डीबी पब्लिक स्कूल कालूझिंडा दूसरे और न्यू माडल स्कूल बरोटीवाला तीसरे स्थान पर रहा। कमल शर्मा, रजत शर्मा और स्मृति शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गुरुवंदन और छात्र वंदन कार्यक्रम किया गया जिसमें गुरवंदन में पूर्व प्रधानाचार्य उदय राम चौधरी और पूर्व कला अध्यापक अमरीक नेगी को नकद पुरस्कार और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।  छात्र वदंन कार्यक्रम में अंजली, आंचल ठाकुर, प्रतिमा समेत दस मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
    वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दून वैली स्कूल पहले और जूनियर वर्ग में कृष एंड मून स्कूल ने बाजी मारी। समारोह के मुख्य अतिथि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रंबधक संजीव कुमार ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे।  सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगतिा कराई। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, महेंद्र ग्रोवर, ईएसआईसी के समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, सीडी मिश्रा, धीरज मिश्रा, अविनेश, दीप कुमार आर्य,   कमल चंद समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।