Blog

  • पंचायत भवन छेत्रां में जिम व पुस्तकालय की सुविधा, अमृत सरोवर में फव्वारा व लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश

    पंचायत भवन छेत्रां में जिम व पुस्तकालय की सुविधा, अमृत सरोवर में फव्वारा व लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश

    डीसी ने हरोली ब्लॉक में विकास कार्यों का लिया जायजा

    गोंदपुर जयचंद में सामुदायिक भवन में नया जिम स्थापित होगा

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार को हरोली ब्लॉक के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने ग्राम पंचायत छेत्रां में लगभग 69 लाख की लागत से बन रहे पंचायत भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इस भवन में सामर्थ्य योजना के तहत युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जिम और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

    उन्होंने वहां 25 लाख की लागत से विकसित किए जा रहे अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया और सरोवर को सामुदायिक उपयोग के लिए अधिक आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। इसके तहत फव्वारा और उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जाएगी ताकि यह स्थल क्षेत्र के लिए एक सौंदर्यपूर्ण व उपयोगी केंद्र बन सके।

    गोंदपुर जयचंद में जिम सुविधा

    उपायुक्त ने गोंदपुर जयचंद स्थित सामुदायिक भवन का निरीक्षण करते हुए पाया कि भवन में आंशिक रूप से जिम का कुछ उपकरण पहले से मौजूद है। इस पर उन्होंने बीडीओ हरोली को सामर्थ्य योजना के तहत एक पूर्ण जिम सुविधा स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय युवा इसका लाभ उठा सकें।

    उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर फिटनेस एवं वेलनेस संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसे प्रयासों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए, ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और सामुदायिक विकास को नई दिशा मिल सके।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सामुदायिक भवन के पास स्थित तालाब में बत्तखों और अन्य पक्षियों की मौजूदगी का आनंद लिया और पानी में उनकी अठखेलियां निहारी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता का परिचायक है और प्रशासन इसे सहेजने और संवर्धन  के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बीडीओ हरोली राजेश्वर भाटिया,  छेत्रां के प्रधान विक्की राणा, गोंदपुर जयचंद पंचायत के प्रधान अनुप अग्निहोत्री, जेई अमनदीप शारजा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • Punjab News: बारिश के कारण घर की गिरी छत, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के कारण घर की गिरी छत, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में भारी बारिश से जहां कई लोग बाढ़ से प्रभावित हुए, वहीं साहिबजादा फतेह सिंह नगर, गेट हकीमा के नजदीक इलाके सोनी गली नंबर 5 में एक मजदूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, घर की कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह और पत्नी परमजीत कौर मजदूरी करते हैं।

    उन्होंने बताया कि वे मकान में पिछले 10 वर्षों से रह रहे थे और 5 साल पहले घर की छत बनाई गई थी। मकान कच्चा था, जिसे किसी से उधार लेकर बनाया गया था, लेकिन अब वह सब कुछ खो गया। छत गिरने वाली रात वे अपनी बेटी के साथ घर में ही थे। लेकिन भगवान की कृपा से कुछ मिनट पहले ही बाहर निकल आए और छत गिर गई। महिला ने कहा कि घर में वह 3 सदस्य हैं, जिसमें उसके पति और गुड़िया रहती है।

    बारिश के कारण दीवारें गीली हो गईं और छत गिर गई। हम अब रोटी-पानी से भी तंग आ गए हैं। उन्होंने प्रशासन मदद की गुहार लगाई है और कहा कि उनके घर की छत फिर से बनवाई जाए। उन्होंने कहा कि हादसे में जो नुकसान हुआ है उसका कुछ इलाज किया जाए और रोजी-रोटी का भी कोई इंतजाम किया जाए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों की ओर से भी उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया जा रहा है।

  • Punjab News: Border पर गांव ढांगू पीर में हुई Landsliding, घर पर गिरा मलबा, देखें वीडियो

    Punjab News: Border पर गांव ढांगू पीर में हुई Landsliding, घर पर गिरा मलबा, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के साथ लगते पंजाब हिमाचल बॉर्डर के अधीन आते गांव ढांगू पीर में उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई। जब ढांगू पीर में मौजूद पहाड़ी में लैंड स्लाइडिंग होनी शुरू हो गई। जिसके एक तरफ का मलवा एक घर पर गिरा। जिस कारण घर का भारी नुकसान हो गया। दूसरे तरफ मलबा चक्की दरिया में गिरा।

    जिनकी तस्वीर साफ देखने को मिल रही हैं। फिलहाल इस घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन एक परिवार का सपनों का घर इस लैंडस्लाइडिंग की बलि चढ़ गया। इस बारे में बात करते हुए स्थानीय लोगों व पीड़ित परिवार ने कहा कि आज सुबह हुई लैंड स्लाइडिंग के कारण उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया है। सरकार व प्रशासन को चाहिए कि उनकी मदद की जाए ताकि वह अपना घर बना सके।

  • Haryana News: 165 चांदी और 240 तांबे के सिक्के समेत चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 165 चांदी और 240 तांबे के सिक्के समेत चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 165 चांदी के सक्के और 240 तांबे के सिक्के बरामद हुए हैं। सिक्के बरामद करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम कंबोज ने बताया कि 7 सितंबर 2024 को पुलिस चौकी सेक्टर-19 में धर्मेंद्र गुप्ता निवासी सेक्टर-19 पंचकूला के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनकी माता जी घर पर अकेली रहती थी और 7 अप्रैल को काठमांडू (नेपाल) में अपने बीमारी भाई से मिलने के लिए गई थी।

    इसी बीच 6 अगस्त की शाम को उनके पड़ोसियों ने सूचना दी की उनके घर में चोरी हो गई है। शिकायतकर्ता उस दौरान गुरुग्राम में मौजूद थे। उनको जैसे ही सूचना मिली तो वह तुंरत पंचकूला में पहुंच गए। घर में आकर उन्हें पता चला कि घर से चांदी और पीतल के सिक्के समेत बाकी सामान चोरी हो गया है।

    शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच-19 प्रभारी प्रीतम की अगुवाई में जांच अधिकारी रविंद्रपाल ने गहराई से जांच शुरु की। इस दौरान पुलिस के द्वारा 24 जनवरी 2025 को गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी रमन कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करके उसे दो दिन की रिमांड में लिया गया।

    पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वारदात का मुख्य आरोपी सन्नी कुमार उर्फ मिर्जा फरार हो गया है। डीसीपी क्राइम ने कहा कि हमारी क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार प्रयास किए। 1 सितंबर 2025 को मुख्य आरोपी सन्नी कुमार उर्फ मिर्जा पुत्र स्व राजकुमार निवासी सेक्टर-19 पंचकूला को अभयपुर रेलवे ब्रिज से दबिश देकर काबू किया।

    आरोपी से पूछताछ के बाद उसके घर में से 165 चांदी के सिक्के और 240 तांबे के सिक्के बरामद किए हैं। चांदी का वजन 650 ग्राम और तांबा का कुल वजन 2 किलो 200 ग्राम है। बरामदगी की कार्रवाई जैसे ही पूरी हुई तो आरोपी को आज न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Jalandhar-Pathankot National Highway को किया बंद, देखें Live

    Jalandhar-Pathankot National Highway को किया बंद, देखें Live

    लोगों के घरों पर मंडराने लगा खतरा

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण हर तरफ तबाही ही तबाही दिखाई दे रही है। इस भीषण तबाही में जहां कई जगहों पर सड़के टूट चुकी हैं, वहीं पुलों को भी भारी नुकसान हुआ है। लोगों का एक जगह से दूसरी जगह पर आना-जाना भी मोहाल हो चुका है। वहीं अब एक और तस्वीर पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे गांव नंगलपुर के पास से सामने आई है। जहां पर भारी बरसात के कारण फ्लाईओवर के साथ लगती सर्विस लाइन पूरी तरह जमीन में धंस चुकी है। नंगलपुर गांव के कुछ घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पठानकोट जालंधर नेशनल हाईवे को नंगलपुर गांव के पास से एक तरफ से बंद कर दूसरी तरफ से शुरू किया गया है। उसकी एक साइड जो जालंधर की ओर से आ रही है, उसको बंद कर दिया गया है ताकि किसी तरह की कोई दुर्घटना ना हो सके। इस बारे में स्थानीय लोगों ने कहा कि कई सरकारें आई ओर कई सरकारें गई। लेकिन किसी ने हमारे गांव की तरफ ध्यान नहीं दिया। अगर इसी तरह बरसातें होती रही तो कुछ ही दिनों में हमारे सारे घर तबाह हो जाएंगे। इसके साथ-साथ जो नेशनल हाईवे है वह भी पूरा पानी में बह जाएगा।
  • Jalandhar News: दरिया में डूबा रेलवे ट्रैक, NDRF और स्थानीय गोताखोरों राहत कार्यों में जुटे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दरिया में डूबा रेलवे ट्रैक, NDRF और स्थानीय गोताखोरों राहत कार्यों में जुटे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बरसात का कहर जारी है। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किए जा रहे है। वहीं गिद्दड़पिंडी में रेलवे ट्रैक भी सतलुज दरिया के पानी में डूबता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एन.डी.आर.एफ.) की टीमों और स्थानीय गोताखोरों ने साहसिक कार्रवाई करते हुए सतलुज नदी पर बने गिद्धड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे फंसी झाड़ी को हटाया।

    जिससे रुकावट दूर होकर 2 लाख क्यूसेक पानी का सुचारू ढंग से चलाया। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने व्यक्तिगत रूप से इस ऑपरेशन की निगरानी की। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ के साथ-साथ रेलवे टीम को भी तुरंत बुलाया। अधिकारियों ने बताया कि जंगली झाड़ी नदी के प्राकृतिक बहाव में रुकावट पैदा कर रही थी, जिससे इस स्थान पर रुकावट का संभावित खतरा बन रहा था, जिसके कारण पिछले वर्षों में गांवों में बाढ़ आई थी।

    झाड़ी को सफलतापूर्वक हटाने के बाद डीसी ने स्थानीय गोताखोरों और एन.डी.आर.एफ. की टीमों के अथक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मुहिम के तहत एक संभावित खतरे को टाल दिया है। उल्लेखनीय है कि बेई और सतलुज नदी गिद्धड़पिंडी से पहले मिलती हैं। नदी का मार्ग साफ करने के इस साहसिक कार्य ने कई गांवों को फिलहाल बचा लिया, जो शायद बाढ़ के खतरे का सामना कर सकते थे। इस तरह की समस्याओं के कारण पिछले वर्षों में आसपास के गांवों में बाढ़ आई थी।

  • Haryana News: जमीन धंसने से गिरे 5 घर, बाल-बाल बची लोगों की जान, देखें वीडियो

    Haryana News: जमीन धंसने से गिरे 5 घर, बाल-बाल बची लोगों की जान, देखें वीडियो

    पंचकूला: बारिश के चलते हर जगह भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच गांव बीड़ घग्घर में जमीन धंस जाने के कारण पांच घर गिर गए हैं। 5 घर जमीन धंसने के चलते मलबे में बदल गए। दो दिन लगातार हुई भारी बारिश के चलते ये घटना हुई है।

    इस मामले में और जानकारी देते हुए घर के मालिक ने बताया कि वह अपने परिवार के 6 लोगों के साथ घर में रहता था। भगवान का शुक्र है कि किसी सदस्य की जान नहीं गई और सब बच गए। उसने बताया कि – ‘बड़ी मुश्किल से मैंने मजदूरी करके ये घर बनाया था परंतु बारिश के कारण गिर गया। उसने प्रशासन से मदद की मांग की है’।

  • वीरेंद्र कंवर ने सरकार पर साधा निशाना – आपदा पीड़ितों को राहत देने में असफल, आंकड़े छिपा रही है सरकार

    वीरेंद्र कंवर ने सरकार पर साधा निशाना – आपदा पीड़ितों को राहत देने में असफल, आंकड़े छिपा रही है सरकार

    ऊना/सुशील पंडित:हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। ऊना ज़िले की कुटलैहड़ विधानसभा भी इस तबाही से अछूती नहीं रही। यहां कई परिवार बेघर हो गए हैं, लोगों की वर्षों की मेहनत से बनी ज़मीन और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

    इसी बीच कुटलैहड़ से पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर लगातार प्रभावित क्षेत्रों में डटे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और कुटलैहड़ सेवा संगठन के साथ मिलकर वे पीड़ित परिवारों तक आर्थिक मदद, राशन और अन्य आवश्यक सामग्री पहुँचा रहे हैं।

    कंवर ने रायपुर मैदान क्षेत्र के अंदरोली, दोबड़ और परोइयाँ गांवों का दौरा कर कहा कि प्रदेश सरकार वास्तविक हालात से मुंह मोड़ रही है। “सरकार कह रही है कि केवल 50-60% फसलें खराब हुई हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि किसान की मेहनत की 100% फसल तबाह हो चुकी है।यह सरकार आंकड़े छुपाकर जनता को धोखा दे रही है।”

    कंवर की मांगें: मनरेगा के तहत डंगे बनाने की राशि 50 हज़ार से बढ़ाकर 1 लाख की जाए और इसकी स्वीकृति शक्ति सीधे ग्रामसभा को दी जाए।

    जिनके मकान पूरी तरह असुरक्षित या गिर चुके हैं, उन्हें कम से कम 10 लाख रुपये की राहत दी जाए।

     जिन किसानों की ज़मीन बह गई है, उन्हें सरकार किसी सुरक्षित जगह पर नई ज़मीन आबंटित करे।

    कंवर ने कहा कि यह वक्त फाइलों में आंकड़े छुपाने का नहीं बल्कि लोगों के आंसू पोंछने का है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत राहत देने के ठोस कदम नहीं उठाए तो जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

    उन्होंने कहा, “मैं हर पल कुटलैहड़ के लोगों के साथ खड़ा हूँ। सरकार चाहे संवेदनशील बने या न बने, मैं अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ूंगा।” वहीँ थानाकलां से परोइयाँ जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद है और वीरेंद्र कंवर कार्यकर्ताओं के साथ नाव के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं।

  • प्राकृतिक खेती को नया आयाम देगी ‘हिम उन्नति योजना’, 50 हज़ार किसान होंगे लाभान्वित

    प्राकृतिक खेती को नया आयाम देगी ‘हिम उन्नति योजना’, 50 हज़ार किसान होंगे लाभान्वित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती को सशक्तकरने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने ‘हिम उन्नति योजना’की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये का बजट निर्धारितकिया गया है और इसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जा रहा है। योजना का उद्देश्यकृषि में समेकित विकास, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूतीऔर युवाओं के लिए कृषि-आधारित स्वरोज़गार के नए अवसर सृजित करनाहै।कृषि विभाग के अनुसार, योजना के तहत प्रदेश में 40बीघा या उससे अधिक कृषि भूमि वाले 1239 क्लस्टर्स की पहचान की गई है। इनमें प्रदेशके 50 हज़ार किसानों को शामिल करते हुए 2600 किसान समूहों के गठन का लक्ष्य रखागया है।

    ऊना जिले में नए क्लस्टर्स बनाने पर फोकस

    कृषि विभाग ऊना के उप निदेशक कुलभूषण धीमान बताते हैं कि जिले में योजना के तहत  कृषि क्लस्टर्स का गठन किया जा रहाहै। वर्ष 2025-26 के लिए 33.50 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। वर्ष 2023-24 में 100 किसान समूहों का गठन किया गया था। 2024-25 में 10 नए क्लस्टर्स की कार्य योजना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इन प्रयासों से किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, विपणन सहयोग और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

    क्लस्टर आधारित विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

    क्लस्टर आधारित मॉडल से रसायन-मुक्त खेती कोबढ़ावा मिलेगा। साथ ही, कृषि-आधारित स्टार्टअप्स के माध्यम से युवाओंको रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। किसानों के सीधे बाज़ार से जुड़ाव से उनकीआमदनी में स्थायी बढ़ोतरी होगी।

    मुख्यमंत्री का विज़न : किसान की तरक्की में प्रदेश की तरक्की

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की यह सोच रही हैकि प्रदेश की असली तरक्की तभी संभव है, जब किसान समृद्ध और सशक्त हों। यही कारणहै कि उनकी नीतियों में किसानों की आय बढ़ाना और खेती को लाभकारी बनानासबसे बड़ी प्राथमिकता के रूप में उभरता है।मुख्यमंत्री का विज़न है कि हिम उन्नति योजना न केवलकिसानों को आर्थिक मजबूती दे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में नए रोज़गार अवसरों काभी मार्ग प्रशस्त करे, ताकि खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों का कायाकल्प होसके। आज हिमाचल प्रदेश देश का अकेला राज्य है, जहां प्राकृतिक गेहूं और मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारितकिया गया है। सरकार प्राकृतिक गेहूं 60 रुपये प्रति किलो और मक्की 40 रुपये प्रति किलोके भाव पर खरीद रही है। यह किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने औरउन्हें जैविक व प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने की दूरदर्शी पहल है।

    प्रशासन के प्रयास

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि जिला प्रशासन यहसुनिश्चित करेगा कि राज्य सरकार की योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचे, जिससे वे आत्मनिर्भर बनें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहयोगी हों।

  • Deepika Padukone के Bossy Look पर फिदा हुए Fans, पति Ranveer Singh ने लुटाया प्यार

    Deepika Padukone के Bossy Look पर फिदा हुए Fans, पति Ranveer Singh ने लुटाया प्यार

    मनोरंजन: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पिछले साल सितंबर महीने में बेटी को जन्म दिया था। ऐसे में इन दिनों वह अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर रही है। इसके साथ ही वह अपने काम के प्रति भी काफी ईमानदार हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स को भी पूरा करती हुई दिखती हैं। अब हाल ही में दीपिका विदेश के लिए रवाना हुई हैं। इस दौरान उनका एयरपोर्ट लुक भी वायरल हुआ था। एयरपोर्ट लुक में दीपिका डीप ऑरेंज ओवरसाइज स्वेटर के साथ ब्लू डेनिम्स में नजर आई थी। बालों का उन्होंने जूड़ा किया हुआ था और लैदर हाई बूट्स पहने थे। न्यूड मेकअप के साथ दीपिका ने अपना लुक कंप्लीट किया था। दीपिका अपने सोशल मीडिया पर बहुत ही कम तस्वीरें शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने अपने लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। वहीं रणवीर सिंह ने भी पत्नी दीपिका के लुक की तारीफ की है।

    फैंस को बेहद पसंद आया लुक

    शिमरी गोल्डन स्कर्ट और ओवरसाइज ब्राउन-गोल्डन टॉप में दीपिका बहुत ही गॉर्जियस नजर आ रही हैं। कानों में गोल्डन हूप्स पहने हुए थे और ब्लैक लैदर पेंसिल हील्स के साथ ब्लैक पर्स कैरी किया था। न्यूड मेकअप और हाई बन में दीपिका का लुक फैंस को काफी पसंद भी आया है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दीपिका ने पहले से अपना थोड़ा वजन भी कम किया है। बता दें कि दीपिका का यह लुक ग्लोबल फैशन ब्रैंड लुई वीटॉन की जूरी में शामिल होने के लिए था। उन्होंने पेरिस में हुए 2025 LVMH प्राइज के फाइनल में जूरी मेंबर के तौर पर शिरकत की। बेटी दुआ के बाद दीपिका का यह दूसरा इवेंट है जिसको अटैंड करने के लिए वह बाहर गई हैं। इससे पहले उन्होंने डायमंड जूलरी का एक इवेंट अटैंड किया था। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

    अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएगी दीपिका

    एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म अनाउंस की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी हो रही है कि दीपिका इसी साल नवंबर के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरु करेगी। इसके अलावा वह ‘कल्कि 2898 एडी 2’ में भी दिखेगी। इस पर वो काम शुरु भी कर चुकी हैं। कई सारी फिल्में दीपिका के पास है जो पाइपलाइन में हैं। शाहरुख खान के साथ वह फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएगी।।