Blog

  • Sector10 में विस्फोट होने से कई कोठियों के टूटे शीशे, मचा हड़कंप

    Sector10 में विस्फोट होने से कई कोठियों के टूटे शीशे, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़: यूटी के सेक्टर 10 से बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि यहां पर एक घर में विस्फोटक सामग्री जैसा कुछ फैंका गया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। मिली जानकारी अनुसार कुछ देर पहले किसी ने विस्फोटक सामग्री फैंकी जिसके बाद मौके पर बड़ा धमाका हुआ।

    यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 10 की कोठी नं. 575 की है, जहां पर उस समय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। जानकारों का कहना है कि धमाका होने के दौरान आसपास की कई कोठियों के शीशे टूट गए। यह घटना क्योंकि अभी कुछ देर पहले घटी है, इसलिए इस संबंध में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जिन लोगों ने बम जैसी कोई वस्तु फैंकी, वह कौन थे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। घटना का पता चलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है तथा सी.सी.टी.वी. खंगाली जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग संदिग्ध दिखे हैं, जिस बारे जांच जारी है।

  • राधा अष्टमी पर विधिवत रूप से हुआ गणपति विसर्जन

    राधा अष्टमी पर विधिवत रूप से हुआ गणपति विसर्जन

    बद्दीसचिन बैंसल: हिमालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद केन्द्र बद्दी में गणपति विर्सजन धूम धाम के साथ किया गया । सर्व प्रथम किशोर योगा एकेडमी के योग साधकों ने सामूहिक गणेश पूजन किया । उसके पश्चात गणपति आरती उतारी गई तथा रिद्वि सिद्वि के दाता भगवान गणेश से बीबीएन वासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्वि की कामना की गई । केन्द्र प्रमुख डा. किशोर ठाकुर ने बताया कि गणेश उत्सव हिन्दूओं का पवीत्र त्योहार है जोकि देश भर में सभी राज्यों में बडे उत्साह के साथ मनाया जाता है ।

    अनेकों स्थान पर इस दिन गणेश को गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर भी मनाया जाता है । वहीं मान्यता के अनुसार वेद व्यास जी ने गणेश भगवान को महाभारत लिखने को कहा तो गणेश भगवान ने दस दिनों तक बिना रूके और बिना थके निविघर््न महाभारत की रचना की । इस दौरान उनके पूरे शरीर पर धूल मिट्टी की परत जम गई और दस दिनों के पश्चात नदी में नहाकर गणेश भगवान ने उस धूल मिट्टी को साफ किया । तब से लेकर भगवान गणेश जी की पूजा करने के उपरांत पांच दिन, आठ दिन और कई स्थानों पर नौ दिनों तक पूजा अर्चना करने के बाद गणेश विर्सजन किया जाता है ।

    हिन्दू मान्यता में हर शुभ कार्य में सबसे पहले गणेश जी को पूजा जाता है जोकि रिद्वि सिद्वि के दाता, विघ्नहरता, वक्रतुण्ड महाकाय हैं । उन्होंने सभी प्रदेश वासीयों को गणेश उत्सव की मंगलकामनाएं दी हैं । इस अवसर पर योगराज भाटिया, रमेश चन्द, भूपेन्द्र सिंह, सुदेश कुमार, बालकराम, सोनू बंसल, कमलेश कुमार, पंकज गुप्ता, रमन कौशल, जसवंत सिंह, सत्यदेव सिंह, सतीश शेखावत, हितेश बंसल, भूवन सिंह, मनोज कुमार, निर्मला देवी, पूजा कुमारी, वसुधा गुप्ता, अंजली कुमारी, सुमन बंसल आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

  • बद्दी में खुला मोमो मैजिक कैफे का आउटलेट

    बद्दी में खुला मोमो मैजिक कैफे का आउटलेट

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के हार्ट प्वाईंट रोटरी चैक पर भारत की सुप्रसिद्व मोमो फ्रंेचाईजी का आउटलेट खुल गया है । मोमो मैजिक कैफे अपने स्वादिष्ट मामोज़ और स्टीमिंग प्लेट्स के लिए जाना जाता है । और देश भर में दो सौ से अधिक मामोज़ केन्द्र संचालित करता है । दरअसल यह आउटलेटस देश के दिल्ली, बैंगलुरू, मुम्बई, कोलकाता, जयपुर जैसे बडे शहरों में स्थित है । और बीबीएन में पूरे भारत के सभी राज्यों के लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है ।

    सोमवार को आउटलेट का उद्घाटन नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्टस के प्रदेश अध्यक्ष डा. रणेश राणा ने किया वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश महासचिव डा. किशोर ठाकुर, संगठन मन्त्राी रिषी ठाकुर, दीपक वर्मा, सतीश जैन विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।

    केन्द्र के संचालक यशवर्धन चैधरी उर्फ जस्सी ने बताया कि मोमो मैजिक कैफे के ग्राहक चन्डीगढ, लुधियाना जैसे शहरों में जाकर स्वाद का लुत्फ उठाते थे परन्तु अब यही स्वाद और वही सर्विस बद्दी में भी उपलब्ध होगी । उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य है ग्राहक की मंाग अनुसार किफायती दाम पर अच्छी सर्विस और स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत करना ।

    उन्होंने बीबीएन वासियों से आहवान किया है कि एक बार सेवा का मौका अवश्य दें तथा स्वादिष्ट व्ंयजनों का लत्फ उठायें । इस अवसर पर रणधीर सिंह, अशोक कुमार, देवेन्द्र सिंह नेगी, अमृत कुंडलस, हिमांशु, टिंकु, सार्थक शर्मा, विवेक, विपुल ठाकुर, यानिश मेहता, रितिक कुंडलस आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

  • देवभूमि संघर्ष समिति ने बीबीएन में बाहरी विशेष समुदाय के लोगों के बसाए जाने पर उठाए सवाल

    देवभूमि संघर्ष समिति ने बीबीएन में बाहरी विशेष समुदाय के लोगों के बसाए जाने पर उठाए सवाल

    एसडीएम बद्​दी को ज्ञापन देकर संवेदनशील मुद्​दे पर ध्यान देने का किया आग्रह

    बद्दीसचिन बैंसल: शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद के बाद अब औद्योगिक नगर बद्​दी नालागढ़ से भी मिलती जुलती आवाज उठने लगी है। यहां क्षेत्र में बाहरी राज्यों के विशेष समुदाय के लोगों को सुनियोजित तरीके से बसाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन पत्र एसडीएम बद्​दी विवेक महाजन के माध्यम से सरकार को भेजा है।

    समिति ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की पहचान एक शांतिप्रिय और सांप्रदायिक सद्भाव वाले सुंदर राज्य के तौर पर रही है। यहां सदियों से सभी समुदायों के लोग मिलजुल कर रहते आए हैं और एक दूसरे के सुख.दुख में शामिल होते हैं, लेकिन पिछले लगभग दो दशकों से हिमाचल की जनसांख्यिकी, डेमोग्राफी में शडयंत्रपूर्वक परिवर्तन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे अनेक समस्याएं सामाजिक तनाव और झगड़े उत्पन्न हो रहे हैं।

    समिति ने सरकार को अपना ध्यान इस ओर आकर्षित करने का आहवान किया है कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ती बाहरी लोगों की संख्या के प्रति उचित कदम उठाया जाए, ताकि देवभूमि के गैर कानूनी गतिविधियों में बाहरी लोगों की संलिप्तता तथा हिमाचल के मूल चरित्र में परिवर्तन करने के प्रयासों को रोक कर हिमाचल को बचाया जा सके। समति के सदस्यों चंदन ठाकुर, रिक्की, अंकु, किशोर ठाकुर, श्रीकांत शर्मा, हरीश, हर्ष व अन्य ने कहा कि दो दशकों के दौरान बाहरी राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग यहां लाकर बसाए जा रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, शामली, बिजनौर और साथ लगता उत्तराखंड के तराई क्षेत्र से भी मुस्लिम समुदाय के लोग यहां आकर स्थाई रूप से बस रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यहां षडयंत्र पूर्वक इन लोगों को बसाया जा रहा है।

    संभावित है कि आने वाले समय में इन सब से क्षेत्र को खतरा है। बाहर से आकर यहां स्थाई रूप से बसने वाले मुसलमान संगठित होकर एक माफिया के रूप में कार्य करते हैं। यह लोग सरकारी एवं निजी भूमि पर अवैध कब्जे करके मस्जिद, मदरसा एवं अन्य निर्माण कर लेते हैं, जिन क्षेत्रों में इनकी अवैध गतिविधियां और निवास हैं, वहां बहन बेटियों के साथ अक्सर छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के मामले सामने आते हैं।

    इसके अलावा गुंडागर्दी और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट भी यह लोग करते हैं। चोरी, नशीली दवाओं की तस्करी एवं अन्य अपराधों में भी यह लोग संलिप्त रहते हैं। इस तरह के और कई मामलों की तरफ ध्यान आकर्षित करने संबंधित ज्ञापन पत्र देवभूमि संघर्ष ने सरकार को भेजा है।

  • एसडीएम बद्​दी ने हरिपुर बाबा गुरुद्वारा में नवाया शीष

    एसडीएम बद्​दी ने हरिपुर बाबा गुरुद्वारा में नवाया शीष

    बद्​दी में पदभार संभालने के बाद पहुंचे गुरुद्वारे

    बद्दी,सचिन बैंसल: बद्​दी में पहले एसडीएम के रूप में पदभार संभालने के बाद एसडीएम विवेक चंदेल अपने स्टाफ व सहयोगियाें के साथ क्षेत्र के लोगों की आस्था के केंद्र बाबा हरिपुर गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा समिति की तरफ से उनका अभिनंदन किया गया और गुरुद्वारा का प्रसाद वितरित किया गया।

    विवेक महाजन ने गुरुद्वारा काफी समय बिताया और क्षेत्र व गुरुद्वारा के इतिहास के बारे में जाना। उन्होंने शहर की स्मृद्धि व विकास को लेकर कामना की। बता दें कि औद्योगिक शहर का बद्​दी क्षेत्र लंबे समय से एसडीएम कार्यालय के इंतजार में था।

    अब एसडीएम कार्यालय घोषित होने के बाद यहां एसडीएम के रूप में विवेक महाजन की तैनाती भी कर दी गई है। दून विधानसभा की पंचायतों में बसने वाली आबादी के कार्याें में अब तेजी आएगी और धीरे धीरे नालागढ़ कार्यालय से भी बोझ हल्का होगा। एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि वह जल्द ही क्षेत्र की सारी परिस्थितियों को समझ लेंगे। उसके बाद शहर के विकास के लिए वह चरणबद्ध तरीके से कार्य शुरू करेंगे।

  • Punjab News: Cold Storage मे चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: Cold Storage मे चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: देहात पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। आरोपियों की पहचान थाना सिंह, जसविंदर कुमार, परवीन सिंह और रविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    एसएसपी चरणजीत सिंह सोहेल ने बताया कि कुछ दिन पहले चाटीपिंड थाने के तहत इब्न कला में एक ड्राई फ्रूट गोदाम में चोरी की शिकायत मिली थी। जिसमें लाखों रुपये के ड्राई फ्रूट की चोरी हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उकत आरोपियों को काबू कर लिया है। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस चोरी मे 12 आरोपी शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों से ड्राई फ्रूट भी बरामद कर लिए है। फरार आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • कुटलैहड़ विस के गांवों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में शामिल किए जाने पर सत्ती ने विरोध जताया 

    कुटलैहड़ विस के गांवों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में शामिल किए जाने पर सत्ती ने विरोध जताया 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के करीब 40 गांव को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में शामिल किए जाने पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश की सरकार महंगाई का बोझ रात कर जनता को लूटने में लगी है दूसरी तरफ पुलिस को सरकारी उगाही करने की खुली छूट देकर गली मोहल्ला तक पहुंच कर चालान किए जा रहे हैं, अब रही सही कसर लोगों की जेब पर डाका डालने के लिए उन्हें टैक्स के दायरे में लाकर निकाली जा रही है।

    उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र को नगर योजना कर के दायरे में लाना समझ में आता है, लेकिन ग्रामीणों को बैठे बिठाये बिना मतलब से इस प्रकार प्रताड़ित करना सरकार की यह कैसी नीति है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रो के देहलां लोअर-अप्पर, बांस बोंसरे, लम्मियां,  बहडाला, बसोली अप्पर-लोअर, मदनपुर, कोटला कलां अप्पर-लोअर, अजनोली, कोटला खुर्द, रैंसरी, गलुआ, कुठार खुर्द, कुठार कलां, कुरियाला, डंगोली, बरनोह, डंगेड़ा, समूर कलां आवल, समूर कलां, चताड़ा खास, चताड़ा लोअर, सुनेहरा, जनकौर खास, जनकौर हार, अबादा बराना, बिशना नगर, लमलेहड़ी अप्पर लोअर, संसाला नगर, ठाकुरद्वारा, कस्बा, बसाल, भड़ोलियां गुगाडां और बारसड़ा तक 40 के करीब गांवों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में शामिल करके लोगों से जबरन टैक्स के नाम पर वसूली का रास्ता साफ किया गया है।

    उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए अपनी चादर से बाहर तक पर प्रसाद डालें अब जब जनता से किए गए वायदे पूरे नहीं हो रहे तो उल्टा लोगों की जेब में डाका डाला जा रहा है। विधायक ने कहा कि कभी सीमेंट के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, कभी बिजली की दरों में इजाफा किया जा रहा है, कभी पेट्रोल और डीजल के दाम महंगे करके जनता को महंगाई के बोझ तले दबाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जिन गांवों को सरकार द्वारा नगर योजना कर के दायरे में लाया गया है उन्हें यह भी बताने का कष्ट किया जाए कि सरकार इसके बदले में उन्हें कौन सी सुविधा मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकतर गांव ऐसे हैं जहां पर कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद सड़क, पानी और बिजली की समस्या ही बेतहाशा बढ़ चुकी है।

    उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकू यह बताएं कि पिछले करीब 2 साल में कौन सी बड़ी परियोजना विकास के नाम पर इन क्षेत्रों को दी गई है। विधायक ने तंज करते हुए कहा कि सरकार का गठन लोगों द्वारा अपनी सुविधा के लिए किया जाता है, लेकिन यह पहली बार देखा जा रहा है कि सरकार लोगों को दोनों हाथों से लूटने में लगी है।

  • आंगनवाडी केन्द्र अजौली में जागरूकता शिविर आयोजित

    आंगनवाडी केन्द्र अजौली में जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आने वाले वृत्त सनोली के आंगनबाड़ी केंद्र अजौली में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित महिलाओं को पर्यवेक्षक नरेश देवी ने पोषण के पांच सूत्र, 1000 दिन, पौष्टिक आहार, एनीमिया, डायरिया की रोकथाम, स्वच्छता के बारे में और विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
    शिविर के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई। शिविर में उपस्थित आयुर्वेदिक विभाग से डॉ दीक्षा ठाकुर, फार्मासिस्ट पूनम, महिला मण्डल अध्यक्ष मधु कपिला, स्थानीय महिलाएं और आंगनवाडी कार्यकर्ता सुषमा, शैल्जा, नीता रानी, अंजु वाला, परवीन कुमारी, पूजा रानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • महिला आईटीआई ऊना में विभिन्न कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी

    महिला आईटीआई ऊना में विभिन्न कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी

    ऊनासुशील पंडित: राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, सिलाई कला, सरफेस आर्नामेंटेशन टैक्नीक में प्रशिक्षण दिया जाता है। इन कोर्सों के लिए संस्थान स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जोकि 30 सितंबर, 2024 तक चलेगी। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि इन सभी प्रशिक्षणों कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए कोई भी ऊपरी आयु सीमा नही है। घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं भी यह प्रशिक्षण ले सकती हैं।

    उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार के पास 10वीं पास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। पात्र उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस पर मूल प्रमाण पत्रों व 3420 रूपये फीस सहित प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि संस्थान में इन कोर्सों में दाखिला पाने के लिए कुछ सीटें ही शेष हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नम्बर 01975-227305, 94634-17955 और 94595-71561 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • ऊना: संजौली मस्जिद निर्माण को लेकर हिन्दू संगठनों का शांति पूर्ण रोष 

    ऊना: संजौली मस्जिद निर्माण को लेकर हिन्दू संगठनों का शांति पूर्ण रोष 

    ऊना/ सुशील पंडित: हिन्दू संगठनों ने जिला ऊना में संजोली मस्जिद प्रकरण को लेकर मुख्यालय स्थित एम सी पार्क में हनुमान चालीसा पाठ कर शांति पूर्ण तरीके से रोष प्रदर्शन किया। बहीं हिमाचल प्रदेश में अवैध निर्माण गिराने व बाहरी लोगों का पंजीकरण करवाए जाने की मांग उठाई।

    हिन्दू एकता मंच के बैनर तले किए गए रोष प्रदर्शन में शिमला स्थित संजोली मस्जिद को सरकार द्वारा भी अवैध घोषित किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द से जल्द सभी प्रकार के अवैध निर्माण गिराए जाने की मांग की। उन्होंने प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने की मांग की और बाहरी व्यक्तियों का रिकॉर्ड रखने की भी मांग की। उन्होंने प्रदेश सरकार से हिन्दू जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विना राजनीति के कारवाई किए जाने की मांग की है।