Blog

  • Bus ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल

    Bus ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। एक टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए है। मृतकों की पहचान चालक कल्लू चौहान पुत्र स्व श्रीनाथ (60), फोटो देवी पत्नी राधेश्याम (52), रेशमा पत्नी मुलायम (28) के तौर पर हुई है।

     घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा विंध्याचल थाने के खम्हरिया दमुआन गांव के सामने हुआ। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यहां पर आज सुबह मिर्जापुर की ओर से प्रयागराज जा रही टूरिस्ट बस ने मालवाहक ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। 10 घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से सभी को मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी है। जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा में सवार सभी लोग कड़े मानिक से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे।

    जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा में 15 लोग सवार थे। सुबह पांच बजे के करीब खम्हरिया दमुआन गांव के सामने मिर्जापुर की तरफ से जा रही टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे का शिकार सभी लोग थानापुर थाना सराय मेमराज, प्रयागराज के हैं। पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Jalandhar: बिजली कटों से परेशान इलाकावासियों ने किया रोड जाम, की नारेबाजी

    Jalandhar: बिजली कटों से परेशान इलाकावासियों ने किया रोड जाम, की नारेबाजी

    जालंधरः बिजली और पानी न मिलने से परेशान लोगों ने शनिवार देर रात भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर रोड जाम प्रदर्शन किया। जिसके बाद लोगों ने मौके पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देर रात रोड जाम होने से ट्रकों का काम बाधित रहा। लोगों ने बताया कि मामले की कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिसके कारण लोगों ने यह कदम उठाया। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरदेव सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को मौके पर समझाकर धरना खत्म करवा दिया। लोगों ने बताया कि 24 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, सरकार मुफ्त बिजली दे रही है, लेकिन निर्विघ्न बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही। वहीं पूर्व पार्षद शेरी चड्ढा भी मौके पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

  • Cylinder Blast से झोपड़ी में लगी आग, दो लोग गंभीर रूप से घायल

    Cylinder Blast से झोपड़ी में लगी आग, दो लोग गंभीर रूप से घायल

    मुंबई: विक्रोली इलाके में शनिवार रात एक भयानक हादसा हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। लोग तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़े और इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई।

    यह घटना संजय नगर के श्रीराम सोसाइटी में रात करीब 9:35 पर हुई। धमाके के बाद झोपड़ी में आग लग गई, जिससे वायर और घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। आग की खबर मिलते ही लोग बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए। साथ ही, बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई ताकि आग और न फैले। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।

    इस हादसे में झोपड़ी में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि 46 वर्षीय धनंजय मिश्रा करीब 99 प्रतिशत झुलस गए हैं, जबकि 45 वर्षीय राधेश्याम पांडे लगभग 92 प्रतिशत झुलस गए हैं। दोनों को तुरंत इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अभी तक आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    Punjab: भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के बाहर अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठे तीन छात्रों में से एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद छात्रों ने मौक पर डाक्टर को बुलाकर चैकअप करवाया। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर प्रशासन से बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओऱ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि रुरल एरिया के बच्चों को 7 फीसदी कोटा और बार्डर एरिय़ा के बच्चों का 3 फीसदी कोटा तय किया था जिसे खत्म कर दिया गया है।

    छात्रों ने मांग की है कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की तर्ज पर 10 फीसदी पेंडू, 3 फीसदी सरहदी और 2 फीसदी 1984 पीड़तों के लिए अलग तौर पर सीटें बनाई जाएं, हर साल यूनिवर्सिटी की ओर से 5 फीसदी फीसों में वृद्धि की जा रही है। जिस पर रोक लगाई जाए। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वह भूख हड़ताल पर रहेंगे। वहीं छात्र की तबीयत खराब होने पर प्रशासन हरकत में आया है। एक छात्रा ने बतायाकि यूनिवर्सिटी प्रशासन उसने बातचीत कर रहा है। वहीं प्रशासन ने सोमवार तक उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

  • Punjab : Train की चेपट में आने से युवती की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Train की चेपट में आने से युवती की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन से गिरने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान रिविका के तौर पर हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए लड़की के परिजनों ने बताया कि रिविका, जो टीचर का पेपर देने के लिए चंडीगढ़ जा रहा था।

    तभी फिरोजपुर शहर के रेलवे स्टेशन पर जब वह ट्रेन पर चढ़ने लगी तो उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक बच्ची माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उनके माता-पिता ने उन्हें बड़ी कठिनाई से पढ़ाया।

    महिला अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान रिविका के तौर पर हुई है। वह चंडीगढ़ पेपर देने जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • 21 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला, मौत

    21 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला, मौत

    दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक दर्दनाक घटना घटी है। असम की रहने वाली 21 वर्षीय स्नेहा नाथ चौधरी की उसके घर पर एक व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह दुखद घटना शनिवार को हुई, जब आरोपी राज ने स्नेहा पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास की कॉल मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी।

    घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने स्नेहा को बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी राज को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्नेहा और राज एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच हाल ही में कुछ विवाद हुआ था। शनिवार शाम को राज स्नेहा के घर पहुंचा और बहस के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राज के हाथ में भी चोट आई है।

    इस घटना ने द्वारका इलाके में सनसनी फैला दी है। स्नेहा के पड़ोसियों और दोस्तों के अनुसार, वह एक खुशमिजाज और मिलनसार लड़की थी। उसकी अचानक और दर्दनाक मौत से सभी सदमे में हैं। स्नेहा की हत्या ने न केवल उसके परिवार को बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।

    पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे के कारणों और घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि स्नेहा और राज के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस हमले के पीछे कोई और वजह तो नहीं है।

  • महिला Doctor की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    महिला Doctor की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    नई दिल्ली : गया के मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में सुबह एक महिला डॉक्टर की लाश मिली है। उसका शव फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि MBBS के बाद यहां से डॉ.वंदना अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थी। महिला डॉक्टर मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी।

    महिला की लाश मिलने के बाद पीजी में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या का बता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

    गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी हॉस्टल में डॉ.वंदना का शव मिला है। कमरे में डॉक्टर की लाश पंखे से लटक रही थी। सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • Football खेल रहे बच्चों पर Rocket से हमला, 11 की मौ’त

    Football खेल रहे बच्चों पर Rocket से हमला, 11 की मौ’त

    नई दिल्ली : इजराइल नियंत्रित गोलन हाइट्स में अचानक एक रॉकेट से हमला करने की खबर सामने आई है। रॉकेट से हमला उस वक्त किया गया, जब बच्चे एक जगह पर इकट्ठा होकर फुटबॉल खेल रहे थे। बता दें कि यह रॉकेट हमला दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमले में हिजबुल्ला समूह के तीन सदस्यों के मारे जाने के कुछ घंटों के बाद हुआ। जानकारी के मुताबिक इस रॉकेट हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। वहीं हमले के बाद कई अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

    इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्ला को इस हमले के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके कार्यालय ने शनिवार को इजरायली नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स में एक फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमले के बाद कहा कि कम से कम 11 लोग मारे गए। हालांकि इजराइल इस हमले के लिए हिजबुल्ला को दोषी ठहरा रहा है, लेकिन हिजबुल्ला ने किसी भी भूमिका से इनकार कर दिया है।

  • Punjab: STF और BSF ने हेरोइन और हथियारों सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

    Punjab: STF और BSF ने हेरोइन और हथियारों सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) को संयुक्त आपरेशन में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए गए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त आपरेशन चला दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी अनुसार बीएसएफ अधिकारियों द्वारा गुरदासपुर के गांव अगवान और गांव रसूलपुर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया। चैकिंग के दौरान उनके पास से 1 पैकेट हेरोइन कुल वजन- 540 ग्राम, 1 पिस्तौल, 1 मैगजीन और 5 जिंदा राउंड बरामद हुए। हेरोइन को पीले रंग के टेप में लपेटा गया था। पैकेट पर नायलॉन का लूप लगा हुआ था, जिससे पता चलता है कि इसे ड्रोन से गिराया गया था। बीएसएफ अधिकारियों ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Bus में Bomb की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप

    Bus में Bomb की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : बाहरी दिल्ली में नागलोई-नजफगढ़ रोड पर एक बस में बम रखे होने की खबर से हड़कंप मच गया नांगलोई में डीटीसी क्लस्टर बस में बम की सूचना के बाद आनन-फानन में बॉम्ब डिस्पोजल स्कॉड को बुलाया गया। सूचना में कहा गया था कि नरेला से नांगलोई चलने वाली रूट नंबर 961 क्लस्टर बस में एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें टाइमर बम जैसा दिखने वाला कुछ संदिग्ध सामान मिला है। कॉल करने वाला बस का कंडक्टर मेवान सिंह था और ड्राइवर का नाम सुनील कुमार था।

    इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दमकल और बॉम्ब स्कॉड को मौके पर बुलाया गया और बॉम्ब स्कॉड की टीम ने संदिग्ध दिखने वाले टाइमर बैग की जांच की। बॉम्ब डिस्पोजल स्कॉड ने भी किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं की है। बस में कुछ भी विस्फोटक नहीं मिला है। बीती रात ये खबर सामने आई कि बस नंबर DL 1PD 0736 रूट 961, नजफगढ़ से नरेला जाने वाली क्लस्टर बस में संदिग्ध सामान मिला है।

    ड्राइवर ने सावधानी से वाहन को सड़क के एक खाली हिस्से में खड़ा कर दिया और कंडक्टर ने वाहन को खाली कर दिया। इसके बाद SHO रणहौला और टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि संदिग्ध उपकरण काले कागज में लिपटे सर्किट बोर्ड थे और किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला।