Blog

  • आज का राशिफल, 24 जुलाई 2026 

    आज का राशिफल, 24 जुलाई 2026 

    आज 24 जुलाई का राशिफल बता रहा है कि, आज सबसे बड़ा बदलाव यह है कि बुधदेव वक्री से मार्गी हो गए हैं जिससे पिछले हफ्तों की सभी अटकी हुई बातें, निर्णय और काम आगे बढ़ने लगेंगे। चंद्र नीच राशि वृश्चिक में हैं लेकिन अनुराधा नक्षत्र की मित्रता और सहयोग की ऊर्जा से भावनात्मक राहत मिलेगी। गुरू अभी अस्त हैं, इसलिए बड़े निर्णयों में धैर्य रखें। आज कर्क, धनु और मीन राशि वालों की इच्छाएं पूरी होंगी, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

    मेष राशि: आज भावनात्मक तीव्रता को संभालें। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भावनाओं को संभालने का है। किसी विषय को लेकर मन में आज कुछ गहरी भावनात्मक तीव्रता हो सकती है। इससे थोड़ी बेचैनी, तनाव, चिंता जैसी स्थिति बन सकती है। लिहाजा मन को शांत रखते हुए काम करें। मेडिटेशन का सहारा लेना कारगर साबित होगा। अनुराधा नक्षत्र का मित्रता और सहयोग वाला भाव आज काम आएगा। छुपे मामलों और दस्तावेज के लिहाज से दिन बेहद अनुकूल है। बुधदेव के आज मार्गी होने से बातचीत और निर्णय में एक ताजी स्पष्टता आई है। बीमा, आयकर या कोई पुराना दस्तावेज जो हफ्तों से अटका हो उसे आज आगे बढ़ाएं। ससुराल पक्ष से कोई सुखद बात हो सकती है। पैसों में स्थिर वृद्धि जारी है। घर में सूर्यदेव और गुरू का विलंबित शुभ साथ बना है।

    वृष राशि: जीवनसाथी के साथ खुलकर मन की बात करें। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ उन विषयों पर बात करने का है, जो आप किसी दूसरों के साथ नहीं कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ धैर्य रखें। अनावश्यक गुस्सा दिखाने से मामला उलझ सकता है। साझेदारी के मामले में दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बुधदेव के मार्गी होने से जीवनसाथी के साथ जो बातचीत हफ्तों से अटकी थी वो आज स्पष्टता के साथ आगे बढ़ेगी। व्यापारिक साझेदारी में भी आज कोई पुराना मामले में निर्णय लेने का अनुकूल समय है। मंगलदेव व्यक्तित्व में स्थिर और मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं। मन में आज कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है, मित्रता और सहयोग से सुलझाएं। साझेदारी में कोई नया बड़ा कदम आज उठा सकते हैं क्योंकि बुध मार्गी हो गए हैं।

    मिथुन राशि: नौकरी के काम में आज नई स्पष्टता आएगी। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और नौकरी के लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि लग्नेश बुधदेव आज मार्गी हो गए हैं। पिछले हफ्तों की अटकन के बाद अब सेहत और काम दोनों में एक ताजी और स्पष्ट ऊर्जा आएगी। नौकरी से जुड़ा कोई पुराना अटका काम आज आगे बढ़ाएं। बिगड़ी हुई दिनचर्या की व्यवस्था को संभालने का समय है। मन में भावनात्मक गहराई हो सकती है, उसे सहयोग और मित्रता से संभालें। सेहत का खास ध्यान रखें। नौकरी में नया कदम अब उठा सकते हैं।

    कर्क राशि: बच्चों के साथ खास वक्त बिताएं। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया सीखने का है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन में आज गहरी भावनात्मक संवेदनशीलता हो सकती है, मित्रों के साथ समय बिताएं। प्रेम, रचनात्मकता और संतान के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बुधदेव के मार्गी होने से प्रेम और रचनात्मकता में पिछले हफ्तों की जो उलझन चल रही थी, वह आज खुलने लगेगी। बच्चों के साथ आज कुछ खास और यादगार वक्त बिताएं। किसी रचनात्मक काम की नई शुरुआत आज से करना शुभ है। व्यक्तित्व पर गुरू और सूर्यदेव का गरिमामय साथ बना हुआ है। लाभ में स्थिर वृद्धि जारी है। बड़े भावनात्मक फैसले जल्दी में न लें।

    सिंह राशि: घर से जुड़ा पुराना अटका काम आज आगे बढ़ाएं। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बुधदेव के मार्गी होने से घर से जुड़ी जो बातचीत या काम पिछले हफ्तों से अटका हुआ था वो आज आगे बढ़ेगा। मां के साथ कोई जरूरी बात आज स्पष्टता से करें। जमीन या संपत्ति का कोई काम आज शुरू करना शुभ है। वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतें। योगकारक मंगलदेव करियर में आपकी स्थिति को मजबूत बनाए रखेंगे। शुक्रदेव व्यक्तित्व पर आकर्षण बनाए हुए हैं। मन में आज गहरी भावनात्मक तीव्रता हो सकती है, घर में ही शांति खोजें। बड़े फैसले धैर्य से लें।

    कन्या राशि: छोटी यात्रा के लिए अनुकूल समय है। कन्या राशि वालों के लिए छोटी यात्रा के लिए आज से बेहतर समय नहीं। आज का दिन भाई-बहन और बातचीत के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। लग्नेश बुधदेव के आज मार्गी होने से भाई-बहन के साथ जो बात पिछले हफ्तों से अटकी थी, वो आज स्पष्टता के साथ सुलझेगी। पड़ोसी से कोई पुराने विवाद को आज सुलझाएं। बातचीत में आज एक ताजी और स्पष्ट ऊर्जा आई है। लाभ में गुरू का विलंबित शुभ साथ बना है। मन में भावनात्मक गहराई परेशान कर सकती है। कंधों को आज आराम दें। करियर में अब नए कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में अनुशासित स्थिरता है।

    तुला राशि : पैसों का पुराना अटका काम आज आगे बढ़ाएं। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन धन और परिवार के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बुधदेव के मार्गी होने से पैसों और परिवार से जुड़ी जो बातें पिछले हफ्तों से उलझी थीं, वो आज एक ताजी स्पष्टता के साथ आगे बढ़ेंगी। कोई पुराना वित्तीय निर्णय जो टाला जा रहा था, वो आज लेना अनुकूल है। परिवार के साथ आज बैठकर कोई जरूरी बात करें। आवाज में आज एक ताजी और प्रभावी ऊर्जा आएगी। मन में भावनात्मक गहराई हो सकती है, अनुराधा नक्षत्र का मित्रता भाव काम आएगा। आंखों का ध्यान रखें। नई खरीदारी के लिए आज शुभ समय है।

    वृश्चिक राशि: आज मन में गहरी भावनाएं उठेंगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। चंद्र आज आपकी राशि में है जिससे भावनाओं में एक गहरी तीव्रता आ सकती है, लेकिन मंगलदेव की ऊर्जा इस तीव्रता को संभालने में मदद करती है। मित्रों का साथ आज विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। बुधदेव के मार्गी होने से आज कोई भी नई शुरुआत, नया एग्रीमेंट या बड़ा निर्णय लेना शुभ है। सिर में हल्का भारीपन हो सकता है, थोड़ा आराम करें। जीवनसाथी के साथ अनुशासन और सहयोग से रिश्ता मजबूत करें। बड़े भावनात्मक फैसले जल्दी में न लें।

    धनु राशि: पुरानी उलझनें आज सुलझेंगी। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पुरानी उलझनों को सुलझाने का है। बुधदेव के मार्गी होने से पुरानी मानसिक उलझनें थीं, वो आज ताजी स्पष्टता के साथ सुलझने लगेंगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और उपयोगी संपर्क हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में आज सफलता मिल सकती है। मन में भावनात्मक गहराई हो सकती है, भक्ति और सहयोग भाव काम आएगा। खर्चों पर नजर रखें। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। लग्नेश का विलंबित शुभ साथ भाग्य में बना है। नींद आज गहरी और अच्छी आएगी। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएं।

    मकर राशि: इच्छापूर्ति होने से मन खुश रहेगा। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और इच्छापूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। मनवांछित फल मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। बुधदेव के मार्गी होने से लाभ और मित्रों से जुड़ी जो बातें पिछले हफ्तों से अटकी थीं वो आज नई राहें लेकर आएंगी। कोई पुरानी इच्छा जो लंबे समय से मन में थी वो आज पूरी हो सकती है। किसी पुराने मित्र से बात या मुलाकात हो सकती है। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक अनुशासित और स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। भाग्य में गुरू का विलंबित शुभ साथ है। मन में भावनात्मक गहराई हो सकती है, मित्रों के साथ समय बिताएं। नया एग्रीमेंट आज कर सकते हैं।

    कुंभ राशि: करियर में अटका हुआ काम आज आगे बढ़ाएं। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में किसी अटके काम को आगे बढ़ाने का है। बुधदेव के मार्गी होने से करियर में जो बाधाएं आ रही थीं, वो अब दूर होंगी। काम या बातचीत पिछले हफ्तों से अटकी थी वो आज एक ताजी स्पष्टता के साथ आगे बढ़ेगी। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज स्पष्ट और सीधी बात करने का अनुकूल समय है। सरकारी काम में लाभ मिलेगा। पिता का पूरी तरह से साथ मिलेगा। लग्नेश शनिदेव धन में एक अनुशासित और स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। मन में भावनात्मक गहराई हो सकती है, अनुराधा का अनुशासन काम आएगा।

    मीन राशि: भाग्य का साथ मिलेगा, धर्म-कर्म में जुटे रहें। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और धर्म के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। बुधदेव के मार्गी होने से भाग्य और लंबी यात्रा से जुड़ी जो कार्यक्रम पिछले हफ्तों से अटके थे, वो आज नई राहें लेकर आएंगी। किसी तीर्थ यात्रा का प्लान आज पक्का करना बेहद शुभ है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। गुरू या किसी बड़े से मिलना हो तो आज अनुकूल समय है। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्मकता में एक गहरी और भावनात्मक ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में भावनात्मक गहराई के साथ मित्रता का भाव रखें।

  • मुख्यमंत्री ने दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के लिए थीमैटिक गार्डन परियोजना का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के लिए थीमैटिक गार्डन परियोजना का किया शुभारंभ

    परियोजना के लिए जारी किए 4 करोड़ रुपये

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यहां वीरवार सायं कांगड़ा जिला के देहरा स्थित दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान में विकसित की जाने वाली महत्वाकांक्षी थीमैटिक गार्डन परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने परियोजना के कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एचपीएसबीबी) के माध्यम से मुख्य वन्य जीव संरक्षक, हिमाचल प्रदेश को 4 करोड़ रुपये की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। यह थीमैटिक गार्डन लगभग 22,247 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और आगंतुकों को प्रदेश की विविध वनस्पतियों और प्राकृतिक धरोहर का जीवंत एवं समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत फिकेरियम विकसित किया जाएगा, जिसमें फाइकस की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा उनके पारिस्थितिकीय और संरक्षण संबंधी महत्व को रेखांकित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आर्बोरेटम में देशी एवं विदेशी प्रजातियों के पेड़ों का संग्रह किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और वैज्ञानिक अध्ययन को प्रोत्साहित करेगा। परियोजना के तहत एक वॉच टावर भी बनाया जाएगा, जहां से आसपास के प्राकृतिक नजारों का अवलोकन किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, बैंबूसेटम में विभिन्न बांस प्रजातियों को प्रदर्शित कर उनकी पारिस्थितिकीय एवं आर्थिक उपयोगिता तथा सतत विकास में उनकी भूमिका को इंगित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल की समृद्ध जैव विविधता का संरक्षण कर प्रदेश में सतत विकास को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह थीमैटिक गार्डन संरक्षण जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, अनुभवात्मक शिक्षण तथा वैज्ञानिक अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा। साथ ही यह प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, पर्यटकों तथा प्रकृति प्रेमियों को प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता को समझने का एक उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा वन विभाग द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना की परिकल्पना और तैयारियों के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना के पूर्ण होने पर यहां आने वाले पर्यटकों को यात्रा का अनुपम अनुभव प्राप्त होगा तथा यह परियोजना देश में जैव विविधता संरक्षण एवं ईको-टूरिज्म का एक आदर्श केंद्र बनकर उभरेगी। इस परियोजना का कार्यान्वयन मुख्य वन्यजीव संरक्षक, हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जाएगा, जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशील कुमार सिंगला, प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निदेशक एवं हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव पुष्पेंद्र राणा, संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी. अत्री तथा वन विभाग एवं हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।    
  • Jalandhar के सूफी गायक हंसराज हंस का नए गीत का फर्स्ट लुक और टीज़र जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar के सूफी गायक हंसराज हंस का नए गीत का फर्स्ट लुक और टीज़र जारी, देखें वीडियो

    पहली बार पिता के प्रोजेक्ट में नजर आएंगे युवराज हंस

    चंडीगढ़ः मशहूर सूफी एवं पंजाबी गायक पद्मश्री हंसराज हंस एक बार फिर अपने नए पंजाबी सिंगल ‘आजा दोवें नचिए’ के साथ संगीत प्रेमियों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। गीत का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। वेवकानो म्यूजिक और हरप्रीत सेखों द्वारा प्रस्तुत यह गीत प्यार, अपनत्व और पंजाबी संगीत के जश्न को समर्पित है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि युवराज हंस पहली बार अपने पिता हंसराज हंस के किसी म्यूजिक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। गीत में साक्षी शर्मा, हरप्रीत सेखों, राज ढालीवाल, अर्श नागरा, सरताज सिद्धू, भूपिंदर सिंह, सिमरन वराइच, दमन मजीठिया, शीतल बहल, रॉबिन सिद्धू, मनदीप सिद्धू और जसलीन संधू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। गीत के बोल हरप्रीत सेखों ने लिखे हैं, जबकि संगीत लोकप्रिय जोड़ी देसी क्रू ने तैयार किया है। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन बॉबी बाजवा ने किया है और संपादन हरमीत एस. कालड़ा ने किया है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण बलविंदर सिंह और अर्श नागरा ने किया है, जबकि इसकी क्रिएटिव डायरेक्शन हरप्रीत सेखों ने संभाली है। निर्माताओं ने गीत के एक विशेष दोहे को अपनी आवाज़ देने के लिए प्रसिद्ध गायिका गुरलेज अख्तर का आभार भी व्यक्त किया है। वहीं, जीएस वालिया (सिडनी हाइट्स) और जस मंगत (मेहर बाय जस मंगत) ने इस प्रोजेक्ट को विशेष सहयोग प्रदान किया है। जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र में हंसराज हंस भव्य अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो एक शानदार संगीतमय उत्सव की झलक पेश करता है। यह गीत 29 जुलाई 2026 को वेवकानो म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इसके लॉन्च इवेंट के आयोजन स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी। हंसराज हंस के प्रशंसकों और पंजाबी संगीत प्रेमियों को इस गीत का बेसब्री से इंतजार है, जिसे पंजाबी संगीत जगत में एक और यादगार और उत्सवपूर्ण प्रस्तुति माना जा रहा है।
  • Punjab News: सरपंच कत्ल केस, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी परिवार का अल्टीमेटम, करेंगे बाईपास बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच कत्ल केस, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी परिवार का अल्टीमेटम, करेंगे बाईपास बंद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः थाना सदर के अधीन पड़ते आनंदगढ़ गांव में 21 जुलाई को देर रात आप सरपंच 50 वर्षीय सतपाल मिंटू का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। एसएसपी संदीप कुमार मलिक की अगुवाई में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, परिवार की ओर से पुलिस को 48 घंटे का समय दिया गया था। चार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिवार का बयान सामने आया है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अभी तक मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। ऐसे में मृतक के बेटे राहुल ने पुलिस को 4 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। परिवार का कहना हैकि अगर चार घंटे में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो वह चंडीगढ़-होशियारपुर बाईपास को बंद कर देंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है। वहीं फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि 21 जुलाई की रात सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सरपंच सतपाल मिंटू की हत्या को लेकर बेटे राहुल के बयान दर्ज कर आरोपी अनमोल उर्फ अंकू, अनमोलप्रीत सिंह उर्फ मौला उर्फ रमन, चरणजीत सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी बस्सी बाहियां, अनमोल निवासी शांति नगर (होशियारपुर), पंकज पठानियां और विजय कुमार के खिलाफ धारा 103, 126 (2), 61 (2), 190, 191 (3) बीएनएस, 302, 341, 120-बी, 148, 149 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था। ऐसे में अब तीन आरोपियों अनमोलप्रीत सिंह उर्फ मौला उर्फ रमन, अनमोल उर्फ अंकु और चरनजीत सिंह उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • महिला की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, बेटी की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    महिला की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, बेटी की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी माता की 13 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हो गई थी। बेटी का आरोप है कि अश्वनी कुमार उर्फ सोनू, पुत्र जसवंत सिंह, निवासी गांव ठठल, तहसील अंब, जिला ऊना, अक्सर उनके घर आकर उसकी माता को डराता-धमकाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना वाले दिन भी आरोपी ने उसकी माता को घर से बाहर रास्ते में बुलाकर धमकाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • टी-20 में छाए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Jos Butler, गेल को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड

    टी-20 में छाए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Jos Butler, गेल को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड

    खेल: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है। द हंड्रेड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जॉयंट्स और लंदन स्पिरिट के बीच में खेले गए है। इस मुकाबले के दौरान उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 23 जुलाई को लंदन के लॉडर्स मैदान पर आयोजित इस मैदान पर आयोजित इस मैच में बटलर ने मैनचेस्टर सुपर जॉयंट्स के लिए 11 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाए हैं परंतु यही छोटी पारी उनको रिकॉर्ड बुक में ऊपर ले जाने के लिए काफी रह चुकी है।

    बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचे जोस बटलर

    बता दें कि जोस बटलर ने वेस्टइंडीज के सबसे महान बल्लेबाज क्रिस गिल को पीछे छोड़ दिया है और वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। बटलर के नाम अब 487 टी20 पारियों में 14572 रन बन गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 146.74 रहा है वहीं उन्होंने 9 शतक और 102 अर्धशतक भी जड़े हैं।

    तीसरे नंबर पर पहुंचे गेल

    लंबे समय तक इस लिस्ट में शीर्ष रहने वाले क्रिस गेल अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। गेल ने 455 टी-20 पारियों में 14562 रन बनाए थे। उनके नाम पर 22 शतक और 88 अर्धशतक दर्ज हैं। बटलर इस समय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 231 रन दूर है। पहले नंबर पर कीरेन पोलार्ड के नाम पर 14803 रन है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए बटलर के पास इस सीजन में ही पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। बता दें कि कुछ समय पहले तक जोस बटलर अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। रन नहीं बन रहे थे और इस साल टी20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 8 पारियों में सिर्फ 87 रन बनाए थे और उनका औसत सिर्फ 10.67 ही रहा है परंतु आईपीएल 2026 उनकी लिए पूरी तरह से बदलाव लेकर आया है।

    गुजरात टाइटन्स के लिए भी खेल चुके हैं बटलर

    आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए जोस बटलर ने 152.46 की स्ट्राइक रेट से 526 रन बनाए हैं। इसके बाद अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों पर नाबाद 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। जोस बटलर का दबदबा सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है इंग्लैंड के लिए उन्होंने 160 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 4212 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 28 अर्धशतक निकले। टी-20 इटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ बाबर आजम (4596) रन और रोहित शर्मा (4231 रन) हैं। 35 साल के बटलर इंग्लैंड के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 3000 और 4000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • Punjab News: पहली तारीख से फिर खातों होगी टूं-टू, Jalandhar में इतने लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, देखें Live

    Punjab News: पहली तारीख से फिर खातों होगी टूं-टू, Jalandhar में इतने लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से चलाई गई सेहत बीमा योजना को लेकर आप प्रवक्त बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता के दौरान आकंड़े जारी किए है। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा पंजाब सरकार की स्कीमों को लेकर पहले आरोप लगाए गए थे। जिसमें सेहत योजना को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि इसमें लोगों को ईलाज सही से नहीं मिल रहा। जिसके बाद उन्होंने कहाकि मावां धीया योजना स्कीम लागू नहीं हो पाएंगी। लेकिन आज पन्नू द्वारा सरकार की ओर से जारी स्कीमों को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि जुलाई से बिजली 600 यूनिट मुफ्त मिल रही है। ऐसे में 90 प्रतिशत लोगों का बिल जीरो आ रहा है। किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है, नहरी पानी 21 प्रतिशत से 80 प्रतिशत पहुंच गया।

    मावां धीया सत्कार योजना के तहत महिलाओं और लड़कियों की 72 लाख 56 हजार 686 रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। ऐसे में पंजाब के 3 जिलों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुई है। जिसमें पहले नंबर पटियाला, दूसरे नंबर पर अमृतसर और तीसरे नंबर जालंधर शामिल है। पटियाला में 5 लाख 50 हजार 35 महिलाओं की रजिस्ट्रेशन हुई है। दूसरे नंबर पर अमृतसर में 5 लाख 39 हजार 285 और तीसरे नंबर जालंधर में 5 लाख 9 हजार 707 महिलाओं की रजिस्ट्रेशन हुई है। जिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएक अगस्त से दोबारा से टू-टू होगी। ऐसे में मालवा, माझा और दोआबा में लोगों में सरकार की स्कीम को लेकर भारी रूझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहाकि 2017 के चुनावों से पहले कांग्रेस ने कर्जा माफी के फार्म भरवाए थे, लेकिन वह कहां गए किसी को नहीं पता।

    जिसके बाद कांग्रेस ने नौकरियों को फार्म भरवाए, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। जबकि मान सरकार ने किए सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ अपने केवल साढ़े 6 महीनों में ही 5.12 लाख लोगों को 914 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाकर पंजाबियों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने आकंड़े जारी करते हुए कहाकि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पन्नू ने कहा कि इस योजना ने मरीजों को बिना वित्तीय बोझ के जीवन रक्षक और महंगे इलाज प्राप्त करने में सक्षम बनाया। पंजाब सरकार प्रत्येक योग्य परिवार तक आर्थिक परेशानी के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • 5.12 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, गगरेट में SIU ऊना की कार्रवाई

    5.12 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, गगरेट में SIU ऊना की कार्रवाई

    ऊना, सुशील पंडित : मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के “ड्रग-फ्री हिमाचल” अभियान और हिमाचल प्रदेश पुलिस की “Zero Tolerance Against Drugs” नीति के तहत जिला पुलिस ऊना ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 की रात निरीक्षक अनिल कुमार, प्रभारी SIU ऊना के नेतृत्व में पुलिस टीम गगरेट–होशियारपुर मार्ग पर इच्छाधारी मंदिर गगरेट के पास विशेष नाकाबंदी और गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक पैदल युवक को रोककर उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 5.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपित की पहचान राहुल ठाकुर पुत्र कुलतार सिंह, निवासी वार्ड नंबर-3, कुठेड़ा खैरला, तहसील अंब, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
  • Punjab News: विवादों में घिरे Singer Dilpreet Dhillon, FIR दर्ज

    Punjab News: विवादों में घिरे Singer Dilpreet Dhillon, FIR दर्ज

    मोहालीः पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मटौर थाने में पंजाबी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने और हथियार से धमकाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह सेक्टर-70 स्थित होमलैंड के एक फ्लैट में हुई।

    शिकायतकर्ता रेअमंत मरवाहा, जो मेलोडी हाउस म्यूजिक कंपनी के संचालक ने आरोप लगाया है कि टी-सीरीज के साथ गानों की डील को लेकर हुए विवाद के बाद दिलप्रीत ढिल्लों ने उनके साथ मारपीट की। रेअमंत मरवाहा के मुताबिक, करीब 5-6 महीने पहले दिलप्रीत ढिल्लों ने टी-सीरीज में गानों की रिकॉर्डिंग की डील करवाने के लिए उनसे संपर्क किया था। उन्होंने सिंगर की टी-सीरीज के अधिकारियों से बात भी करवाई, लेकिन किसी कारण से यह डील सिरे नहीं चढ़ सकी। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी बात को लेकर दिलप्रीत ढिल्लों उनसे नाराज था। 22 जुलाई की रात वह अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह के सेक्टर-70 स्थित फ्लैट में मौजूद थे। वहां उनका दोस्त युग भी बैठा हुआ था। इसी दौरान दिलप्रीत ढिल्लों वहां पहुंच गया।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि दिलप्रीत ढिल्लों ने उनसे बहस शुरू कर दी। उसने कथित तौर पर कहा कि वह टी-सीरीज या किसी अन्य कंपनी के साथ उसकी डील करवाए, क्योंकि उसे अपनी पत्नी को 1-2 करोड़ रुपए की गाड़ी खरीदकर देनी है। रेअमंत के मुताबिक, जब उन्होंने अपनी मजबूरी बताई तो सिंगर गुस्से में आ गया और उनके साथ हाथापाई करने लगा। आरोप है कि ढिल्लों उसे दूसरे कमरे में ले गया, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से हमला किया और उसके शरीर पर कई चोटें पहुंचाईं।

    पीड़ित में शिकायत में कहा है कि आरोपी ने पिस्टल दिखाकर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई केवल कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और सिंगर दिलप्रीत सिंह ढिल्लों को जल्द जांच में शामिल कर पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, नौजवान का कत्ल,  देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के समीपवर्ती गांव भंगवा में पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां नौजवानों द्वारा 20 से 25 राउंड फायर किए गए। इस घटना में युवक का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुंडागर्दी रात 9:30 बजे तक चलती रही। लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मृतक की पहचान 26 वर्षीय विजय मसीह पुत्र लुभया मसीह निवासी गांव भंगवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मृतक का झगड़ा गांव के ही निवासी जगप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह से चल रहा था।

    परिजनों का आरोप है कि जगप्रीत सिंह पक्ष ने पहले भी विजय मसीह के परिवार के एक सदस्य की टांग तोड़ दी थी। इस संबंध में गांव के सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जगप्रीत सिंह अपने अन्य साथियों सहित गांव में गुंडागर्दी का नंगा नाच कर रहे थे कि रात 9:30 बजे जब विजय अपने घर से थोड़ी दूर आया तो कथित आरोपियों ने सीधे रिवॉल्वर से विजय मसीह को गोलियां मार दीं।

    उन्होंने गांव में 20 से 25 फायर किए, जिससे गांव भंगवा में दहशत का माहौल पैदा हो गया। विजय के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि कथित आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। जब इस मामले के संबंध में डीएसपी शाहबाज सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।