Blog

  • पंजाबी गायक Jazzy B का सोशल अकाउंट हुआ बैन

    पंजाबी गायक Jazzy B का सोशल अकाउंट हुआ बैन

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक जैजी बी क्या सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर बैन कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जैजी बी के ट्विटर अकाऊंट पर भारत में पाबंदी लगा दी गई है। फिलहाल उनके टिवटर अकाऊंट बंद होने के पीछे कुछ लीगल कारण बताए जा रहे हैं, जिसके चलते भारत में उनका टिवटर अकाऊंट बन्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन दौरान भी जैजी बी का टिवटर अकाऊंट भारत में बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर उनका टिवटर अकाऊंट भारत में बंद कर दिया गया है।

  • जालंधर: Chintpurni Collection में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर: Chintpurni Collection में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर/वरुण : किशनपुरा में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। किशनपुरा चौक स्थित चिंतपूर्णी कलेक्शन की दुकान में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने दुकान के युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान दुकानदार ने काफी बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन हमलावरों के पास तेज हथियारों होने के कारण वह भी युवकों हमलावरों से बचा ना सके। सीसीटीवी में आप देख सकते हैं कि कैसे युवक के सिर पर हमलावरों ने तेजधार नुकीली चीज से हमला किया।

  • आज का राशिफल, 20 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 20 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे थे, तो उनसे आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज तरक्की मिलेगी और उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने कामों से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे, लेकिन आपके मन में कुछ उलझनें बनी रहेगी। 

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा व सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग कार्यरत हैं, उन्हें कुछ नए कामों के शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आप अपने माताजी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों की स्थिति पहले से बेहतर होगी और आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में चक्कर काटने पड़ेंगे, लेकिन फिर भी वह मामला नहीं सुलझ पाएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसे बहुत ही सोच विचार कर लें। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और संतान आपसे किसी बात की जिद कर सकती है। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिखरे व्यापार के कामों को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा, नहीं तो आपका निर्णय गलत हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग किसी बड़े सौदे को फाइनल करेंगे, जिसमें उन्हें लाभ भी अच्छा मिलेगा, लेकिन माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर की साफ-सफाई व रखरखाव आदि का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको नौकरी में किसी व्यक्ति की बातों में नहीं आना है, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपने मन में चल रही उलझनों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आपको सही निर्णय ले पाएंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने कुछ फालतू खर्चा को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन आपको किसी मित्र की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जो लोग सट्टेबाजी अथवा शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है व अच्छा लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आपको काम की अधिकता होने के कारण थकान बनी रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अनुमान की स्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा और आप अपने घर की सजावट कराने पर भी विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। 

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलने से वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपके सुखों में वृद्धि होती दिख रही है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपको कोई काम लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसे  आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। आप अपने मानसिक दबाव को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ व्यापारिक मामलों में आप यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी अपने किसी परिजन से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। दिन की शुरुआत बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी आप किसी से धन उधार लेने से बचें।
     
    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपने पहले कहीं अपने धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन कुछ कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपनी मेहनत से काफी धन कमा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव जाने का मौका मिलेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित यदि कोई मामला आपको लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें अभी भी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामलों में समझौता करना पड़ सकता है, जिससे आपका मन का परेशान रहेगा, लेकिन आपको कोई निराशाजनक सूचना को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है और व्यापार कर रहे लोगों उन्हे पहचानकर उन पर अमल कर सकते है, जिससे आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि पिछले कुछ दिनों से आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो रही है, तो उसमें सुधार हो सकता है। आपको किसी मन में चल रही उलझन पर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है और सिर दर्द आदि को लेकर आप परेशान रहेंगे और आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों से दूर हो सकते हैं। आप किसी वाहन को चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी काम को लेकर अज्ञात भय सताएगा, जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आप किसी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचें।

  • नकोदर डबल मर्डर केस मामला: चार शूटर गिरफ्तार, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

    नकोदर डबल मर्डर केस मामला: चार शूटर गिरफ्तार, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

    जालंधर/वरुण: पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और बठिंडा सीआईए ने जालंधर के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही मनदीप सिंह की हत्या में शामिल चार शूटरों अमरीक सिंह, साजन सिंह, ठाकुर सिंह और अमन विर्क को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य शूटर अमरीक सिंह और साजन सिंह को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया जबकि ठाकुर सिंह और अमन विर्क को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। बता दें कि सात दिसंबर को टिम्मी चावला और उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही मनदीप सिंह की हत्या के बाद जालंधर सीआईए और एजीटीएफ समेत ओकू की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थीं। सबसे पहले बठिंडा से तीन शूटर दीप, विशु और जसकरण सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने लखवीर सिंह नामक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। आरोपी लखबीर के नाम पर शूटर अमरीक मोबाइल चला रहा था और उसी के खाते में अमेरिका से दो लाख रुपये मंगवाए थे।

    पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और बठिंडा सीआईए ने जालंधर के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही मनदीप सिंह की हत्या में शामिल चार शूटरों अमरीक सिंह, साजन सिंह, ठाकुर सिंह और अमन विर्क को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य शूटर अमरीक सिंह और साजन सिंह को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया जबकि ठाकुर सिंह और अमन विर्क को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • जालंधरः वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। पीओ स्टाफ की पुलिस ने वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है गिफ्ट आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ आलू पुत्र विजय कुमार निवासी शिव एनक्लेव, दीपनगर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना कैंट में 4 मार्च 2020 को मुकदमा नंबर 23 आईपीसी धारा 380 और 411 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी मनीष को 19 नवंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की टीम ने उसे घर से गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना रामामंडी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजा पुत्र कीर्तन सिंह निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रूपलाल ने 8 नवंबर 2022 को मुकदमा नंबर 319 में शिवम महिला पुत्र बचन लाल निवासी करारखा को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था और पुलिस जांच में सामने आया था कि वह चोरी की वारदातें को अंजाम अपने दूसरे साथी राजविंदर के साथ मिलकर देता था।

    जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राजविंदर को मुकदमे में नाम दर्ज कर लिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई रूपलाल ने गिरफ्तार कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड के दौरान चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

  • देहात पुलिस ने 2 चोर और एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    देहात पुलिस ने 2 चोर और एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना सिटी नकोदर की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों को चोरी के मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तरा किया है। आरोपियों की पहचान बूटा पुत्र जोगिंदर पाल वासी मोहल्ला टंडनां, जतिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह वासी गांव पंथेरा के रूप में हुई है। डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी लाभ सिंह और उनकी टीम कपूरथला पुली नकोदर पर मौजदू थी, इसी दौरान उक्त आरोपी मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 सीएच 2421 और मोटरसाइकिल पीबी 08 सीवी 9781 पर सवार  होकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब आरोपियों को रोककर छानबीन की तो मोटरसाकिल चोरी के हैं। जो आरोपियों ने बस अड्डा लोहियां और बस अड्डा नकोदर से चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामा दर्ज कर लिया है। 

    इसी तरह देहात क्राईम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसआई पुष्प बाली ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने अड्डा दयालपुुर के मेन हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान मोरसाइकिल नंबर पीबी 02 डीके 6508 पर सवार व्यक्ति को रोका गया, जिसने अपना नाम मंदीप सिंह पुत्र जागीर सिंह वासी गांव खुआसपुर गोइंदवाल बताया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी तो उससे इलैक्ट्रोनिक कंडा और 50 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपी के ऊपर पहले भी नशा तस्करी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

  • खुशखबरी! 500 रूपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

    खुशखबरी! 500 रूपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

    नई दिल्ली : बीपीएल और उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लोगों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर के मालाखोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 1 अप्रैल से सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। हर साल उज्ज्वला वालों को 12 सिलेंडर 500 रुपये की दर से मिलेंगे। उन्होंने कहा, अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, उसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना लाएंगे।

    बता दें कि मई 2016 में, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने ग्रामीण और वंचित परिवारों को रसोई गैस जैसे स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराने के इरादे से एक खास योजना के रूप में ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (PMUY) की शुरुआत की थी । 

  • जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी से आईफोन सहित कई फोन बरामद

    जालंधर/वरुणः थाना 6 की पुलिस ने स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिशनर एस भूपति, डीसीपी जगमोहन और आईपीएस आदित्य की अगुवाई एसीपी रंधीर कुमार और थाना 6 के एसएचओ सुखदेव सिंह ने स्नैचिंग के मुकदमे को ट्रेस करते हुए आरोपी को चौगिटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चेतन सिंह उर्फ मोटा पुत्र किशन कुमार निवासी चौगिटी के रूप में हुई है।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया  कि उसने माडल टाऊन और बस स्टैंड एरिया से 10 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 फोन बरामद किए गए है। जिनमें आईफोन 13 प्रो 2, वीवो 2, ओप्पो 2, एक लावा, एक सैमसंग फोन शामिल है। इसी के साथ आरोपी से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड बरामद किए गए है।  

  • भयानक सड़क हादसा! दो टुकड़ों में बंट गई Ferrari कार, उछलकर गिरा ड्राइवर

    भयानक सड़क हादसा! दो टुकड़ों में बंट गई Ferrari कार, उछलकर गिरा ड्राइवर

    कैलिफोर्नियाः सड़क हादसे तो दुनियाभर में होते ही रहते हैं, लेकिन कई हादसे ऐसे होते हैं, जो रूह कंपा देने वाले होते हैं। ऐसे ही एक भयानक हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। यह हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक फरारी के भी परखच्चे उड़ गए। वह दो टुकड़ों में बंट गई। सिर्फ यही नहीं, हादसा होते ही फेरारी का ड्राइवर उछल कर दूर जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    दिल दहलाने वाला सड़क हादसा

    दिल दहला देने वाला यह सड़क हादसा अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लाल रंग की फरारी को एक 71 वर्षीय शख्स चला रहा था, जिसका नाम रॉबर्ट निकोलेटी था। वे कहीं जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार सैंटियागो कैनन के पास दो कारों से बुरी तरह से टकरा गई। अब एक साथ तीन गाड़ियों के टकराते ही रॉबर्ट अपनी फरारी से उछल कर बाहर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, इस हादसे में अन्य गाड़ियों के ड्राइवरों को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। हैरान करने वाली बात ये रही कि हादसे के बाद फरारी के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

    स्पीड के चक्कर में गई जान

    यह घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि एक्सीडेंट के समय रॉबर्ट नशे में होंगे और साथ ही उनके फरारी की स्पीड भी ज्यादा होगी। शायद उन्होंने टेस्ला की एक कार को ओवरटेक करने के लिए अपनी फरारी की स्पीड बढ़ाई थी और इस चक्कर में वो हादसे का शिकार हो गए और अपनी जान भी गंवा दी।

    एक झटके में फरारी बन गई कबाड़

    तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फरारी की क्या हालत हुई है। वो कैसे सड़क पर टुकड़ों-टुकड़ों में बिखरी पड़ी है। वैसे आमतौर पर फरारी को दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक माना जाता है, लेकिन ये हादसा देख कर लोगों को शायद यकीन ही न हो कि ऐसा कैसे हो सकता है। इस भयानक हादसे में सिर्फ फरारी ही नहीं बल्कि अन्य गाड़ियों की हालत भी खराब है।