Blog

  • Jalandhar: Leading Builder AGI Infra ltd के MD, Project Manager और Cashier पर लगे संगीन आरोप, देखे वीडियो

    Jalandhar: Leading Builder AGI Infra ltd के MD, Project Manager और Cashier पर लगे संगीन आरोप, देखे वीडियो

    Company में 9 वर्ष Job करने वाली महिला ने लगाए जबरी SEX करने के आरोप

    जालंधर, ENS: महानगर के एक प्रमुख रियल स्टेट कारोबारी कंपनी के मैनेजर डायरेक्टर और  उसके भतीजे प्रोजेक्ट मैनेजर तथा कंपनी के कैशियर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग के रंगीन आरोप लगाए गए हैं । यह आरोप इसी कंपनी में 9 वर्ष तक कार्यरत और रिसेप्शनिस्ट  का काम करने वाली 37 वर्षीय महिला ने मंगलवार को स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में लगाए गए हैं । 

    पीड़ित महिला वनिता विशाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वह पिछले लगभग 10 वर्ष से AGI Infra Ltd  में बतौर रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव कार्यरत थी । इसी दौरान करीब 9 वर्ष से इस कंपनी के MD सुखदेव सिंह उसके भतीजे वरिंदर सिंह जो कंपनी में Project Manager है दोनों ने अन गिनत बार ब्लैकमेल करते हुए उससे जबरी यौन संबंध बनाए हैं। इस बात का पता चलने पर कंपनी के cashier jatinder vij ने भी उसे कई बार बातों बातों में जलील किया और उसके निजी अंगों से छेड़खानी भी की । पीड़िता ने कहा कि उसने वीमेन कमीशन पंजाब और दिल्ली में भी इनके खिलाफ शिकायतें दी हैं, लेकिन कंपनी की ऊंची पहुंच के चलते  उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई । 

    वनिता ने यह भी कहा कि कंपनी की तरफ से उसके पति रोहित उसके भाई के खिलाफ कुछ जाली शिकायतें दी गई है ।ताकि उस पर दबाव बनाया जा सके कि वह अपनी दी गई कंप्लेंट वापस ले ।  पीड़ित महिला ने यह भी कहा कि कंपनी की तरफ से उसे दोबारा जॉब पर रखने की ऑफर भी दी जा रही है ,लेकिन वह अब वहां जाना सुरक्षित नहीं समझती । यह पूछे जाने कर जाने पर कि वह 9 वर्ष तक कंपनी के पदाधिकारीयो की ब्लैकमेलिंग का शिकार क्यों रहती रही, पहले शिकायत क्यों नहीं दी? इसके जवाब में महिला ने कहा कि वह गरीब है और उसके हालात उसे यह सब सहने पर मजबूर कर रहे थे । मीडिया के माध्यम से उसने न्याय दिलवाने की मांग की है ।

    AGI Infra ltd के MD सुखदेव सिंह से इस मामले में एनकाउंटर द्वारा उनका पक्ष पूछे जाने पर कहा कि सारी जानकारी उनके वकील से ले लें उनके पास सारे दस्तावेज और डिटेल उपलब्ध है । यह पूछे जाने पर कि आरोप आप पर लगे हैं वकील पर नहीं इसलिए आपका वर्जन जानना जरूरी है , तो इस सवाल के जवाब में md सुखदेव सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी पर लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार और झूठे हैं।  उनकी कंपनी में 100 के करीब महिला कर्मचारी हैं।  ऐसी कभी कोई बात नहीं हुई है। इसके अलावा आरोप लगाने वालों के खिलाफ कंपनी की तरफ से धोखाधड़ी की शिकायते पेंडिंग है  जिससे बचने के लिए उन्होंने यह सारा ड्रामा रचा है ।

    उधर कंपनी के project manager वरिंदर सिंह ने भी लगभग md जैसे ही जवाब दिए और पक्ष के संबंध में जोर देकर पूछने पर उन्होंने कहा कि महिला और उसका पति कंपनी में किए गए फ्रॉड से बचने के लिए यह सारा खेल खेल रहे हैं उन्होंने आरोप लगाने वाले पुराने कर्मियों की तरफ से दोबारा जॉब पर रखने हेतु भेजे गए नोटिस भी दिखाएं ।उन्होंने कहा कि एक तरफ वह सारा मामला सुलझाकर दोबारा कंपनी में प्रवेश करना चाहते हैं और  ऐसा ना करने पर अब कानूनी शिकंजे से बचने हेतु उन पर मनघड़त आरोप लगा रहे हैं। महिला के पति  द्वारा  कंपनी में फ्रॉड किए गए एक मामले के संबंध में  रोहित द्वारा कंपनी के md से लिखित रूप में माफी मंगने के सबूत भी दिए है।

  • खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रावमा पाठशाला बददी के खिलाडियों को नवाजा

    खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रावमा पाठशाला बददी के खिलाडियों को नवाजा

    कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतने वाली प्रेरणा मैहता भी सम्मानित
    बददी/सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बददी ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसमें कुश्ती नेशनल गोल्ड जीतने वाली बददी की दंगल गर्ल प्रेरणा मैहता समेत अन्य खिलाडी शामिल थे। शारीरिक शिक्षक ममता ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा हमारे प्रधानाचार्य ने नेहा व खुशी जिनका चयन राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए हुआ है को भी नवाजा। वहीं सिमरन व खुशबू जिले में द्वितीय रहने वाली, ताईकवाडों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरजीत, राजकुमार, नीरज वर्मा, विज्ञान जमा दो की श्रेया, प्रियंका कला जमा दो जो कि जिले में प्रथम रही, आकाश व सुमित हैंडबाल में राज्य के लिए चयनित हुए, गुडिया कबडडी में प्रांत के लिए चयनित हुई और कुश्ती में अंडर 14 में प्रांत स्तर पर चयनित होने पर सम्मानि चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    मुख्य तौर पर हिंदुस्तान में कुश्ती में गोल्ड  मैडल जीतने पर विद्यालय की छात्रा प्रेरणा मैहता का विद्यालय के बच्चों व स्टाफ ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें ऐसे मेधावी बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होने हिमाचल का नाम पूरे राष्ट्र में रोशन किया है। हमारी बिटिया ने पूरे भारत में डंका बजाया है जो कि सीमीत साधनों उसने लक्ष्य हासिल किया है।
  • ऊना में 12282 किसान 1491.93 हेक्टेयर पर कर रहे प्राकृतिक खेतीे

    ऊना में 12282 किसान 1491.93 हेक्टेयर पर कर रहे प्राकृतिक खेतीे

    आय में बढ़ौत्तरी करने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान: रायजादा

    ऊना उपमण्डल के रामपुर में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

     

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल ऊना में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत  किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 150 किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया। उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान/बागवान अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने आतमा व कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती धीरे-धीरे समय की जरूरत बनती जा रही है। इस पद्धति से कम लागत के साथ किसान जैविक पैदावार बढ़ा सकते हैं और अपनी आय में भी बढ़ौत्तरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का मुख्य उद्देश्य रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करने के लिए प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के खेतों में भ्रमण भी करवाएं ताकि अन्य किसान भी इस खेती से प्रेरित होकर प्राकृतिक खेती की ओर अपना रूख करें।


    परियोजना निदेशक आतमा वरिन्दर बग्गा ने कहा कि प्राकृतिक खेती पदम्श्री सुभाष पालेकर द्वारा दी गई कृषि पद्धति है इसमें किसान को नकद पैसे की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न घटकों जैसे कि जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, अग्निअस्त्र के बारे में जानकारी दी तथा आतमा द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत देसी गाय की विभिन्न नस्लों, संसाधनों, भंडारों, ड्रमों तथा गौमूत्र इकट्ठा करने के लिए फर्श के निर्माण पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। उन्होंने रसायनों से होने वाले मृदा के नुकसान तथा प्राकृतिक खेती द्वारा पैदा होने वाले उत्पादों के लाभों बारे भी बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को जहरमुक्त खेती के नाम से भी जाना जाता है, जिसके अंतर्गत देसी गाय की नस्लों जैसे साहीवाल, रेड सिंधी, थारपरकर, गीर, राठी, पहाड़ी इत्यादि पर 25 हजार रुपये गाय खरीद तथा 5 हजार रुपये यातायात के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न घटक बनाने तथा गौमूत्र इकट्ठा करने के लिए किसानों को दिये जाने वाले ड्रमों पर 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। जबकि संसाधन भण्डार पर 10 हजार रुपये तथा गौमूत्र इकट्ठा करने पर फर्श निर्माण के लिए 8 हजार रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान है। 


    बग्गा ने बताया कि रसायनों के इस्तेमाल से धरती, मानव, जल, जीव जन्तु तथा पेड़ पौधों इत्यादि पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होने बताया कि जिला ऊना में 12282 किसान 1491.93 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। 
    कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने संबन्धित विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। परियोजना निदेशक ने पानी के सदुपयोग के बारे में बताया तथा यह भी कहा प्राकृतिक खेती में कम पानी  की आवश्यकता होती है।
    इस मौके पर उन्होंने मुख्यातिथि को जिला ऊना के किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती के माध्यम से पैदा की गई सब्जियों की टोकरी भेंट स्वरूप दी। 


    इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उप-परियोजना निदेशक संतोष शर्मा व राजेश राणा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. संजय शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष यशपाल, पंचायत प्रधान बनगढ़ संजीव कंवर के अतिरिक्त चांद ठाकुर, सीमा शर्मा, जसवीर कौर, अरूण कल्याण, सोनिया शर्मा, ओंकार सिंह, अनुपम सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

  • आईटीआई ऊना में 20 अक्तूबर को रोज़गार मेला

    आईटीआई ऊना में 20 अक्तूबर को रोज़गार मेला

    ऊना/सुशील पंडित : सुजूकी मोटर्ज़ गुजरात, प्रेरणा ग्रुप फॉर हिम टैक्नो इंडस्ट्री बद्दी व औद्योगिक क्षेत्र हरोली के इकोलॉजीकल भवन गुरपलाह औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों द्वारा आईटीआई पासआउट फिटर, टर्नर, वैलडर व इलैक्टिेªशियन ट्रेडों की नियुक्ति हेतु कैम्पस साक्षात्कार लिये जाएंगे। यह जानकारी आई. टी.आई ऊना के प्रधानाचार्य ई.बी.एस. ढिल्लों ने दी। उन्होंने बताया कि आईटीआई ऊना में रोज़गार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोज़गार मेले में विभिन्न ट्रेडों के लिए साक्षात्कार राजकीय आईटीआईं ऊना मे 20 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से आरम्भ होंगे। इस रोजगार मेले में इस कैम्पस साक्षात्कार में सीधी नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सीटीसी 21 हजार 5 सौ रूपये और नेट एचटीएस 15 हजार 2 सौ रूपये, हिम टैक्नो इंडस्ट्री द्वारा 12 हजार से 14 हजार रूपये प्रतिमाह तथा इकोलॉजिकल भवन गुरपलाह द्वारा 12 हजार से 14 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन देय होगा। जबकि प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभियार्थियों को प्रशिक्षुता एक्ट के अनुसार वृतिका देय होगी। यह जानकारी आई. टी.आई ऊना के प्रधानाचार्य ई.बी.एस. ढिल्लों ने देते हुये आईटीआई पासआउट व र्वतमान सत्र के प्रशिक्षुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। 
  • भाजपा मंडल कुटलैहड़ की एस सी मोर्चा कार्यकारिणी का गठन

    भाजपा मंडल कुटलैहड़ की एस सी मोर्चा कार्यकारिणी का गठन

    सोमनाथ दड़ोच को मिली एस सी मोर्चा भाजपा कुटलैहड़ मंडल की कमान
    ऊना/सुशील पंडित :मंगलवार को भाजपा मंडल कुटलैहड़ की एस सी मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल निवासी सोमनाथ दड़ोच को मोर्चा की कमान सौंपी गई।
    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर की अनुशंसा से ऊना भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी,कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा, कैप्टन सुभाष व अन्य मण्डल पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से एस सी मोर्चा कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, संयुक्त सचिव, कार्यालय सचिव, मीडिया प्रभारी व सह मीडिया प्रभारी और कार्यकरिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
    एस सी मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सोमनाथ दड़ोच ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी है व साथ ही कुटलैहड़ मण्डल में हुई नियुक्तियों के लिए वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर सहित भाजपा जिलाध्यक्ष, कुटलैहड़ मंडलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी तन्मयता से निर्वहन करेंगे।
  • प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए महाविद्यालय बंगाणा की नीलम चयन

    प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए महाविद्यालय बंगाणा की नीलम चयन

    ऊना /सुशील पंडित :अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस यूनिट की स्वयंसेवी नीलम का चयन उत्तर क्षेत्र प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए हुआ है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने एनएसएस यूनिट की स्वयंसेवी नीलम को इस चयन व सफलता के लिए सम्मानित किया और शुभकामनाएं व बधाई दी।आपको यह भी बता दें कि इसी सितंबर माह में महाविद्यालय से एनएसएस स्वयंसेवी ऋषभ को उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ था।इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि हमारे  दो एनएसएस स्वयंसेवी श्वेता और नीलम का चयन जिला स्तरीय रिपब्लिक डे परेड कैंप से राज्य स्तरीय रिपब्लिक डे परेड के लिए उनका चयन हुआ था जो हमारे यूनिट के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उसके पश्चात एनएसएस स्वयंसेवी नीलम का चयन राज्य स्तरीय से उत्तर क्षेत्र प्री-रिपब्लिक डे के लिए हुआ है जो न केवल हमारे महाविद्यालय के लिए उपलब्धि वह गर्व की बात है बल्कि हमारे पूरे ऊना जिला के गर्व व बड़ी उपलब्धि है। 
    इस कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उपरांत राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस की स्वयंसेवी नीलम का चयन फतेहाबाद, हरियाणा के मनोहर मैमोरियल पी.जी. कालेज में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोन प्री रिपब्लिक डे  लिए किया गया है। यह भारत सरकार खेल मंत्रालय क्षेत्रीय मंत्रालय एनएसएस दिल्ली के तत्वाधान में 25 अक्टूबर से 3 नवंबर 2023 तक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, कॉलेज सुपरिटेंडेंट राकेश पाठक,टीम इंचार्ज रंजना, एनएसएस एनएसएस स्वयंसेवी ,नीलाम श्वेता और एनएसएस के यूनिट कैप्टन विशाल सोनी, हैड बॉय तीक्ष्ण  हेड गर्ल सविता और अन्य मौजूद रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੇਅਰ ਵਿਰੁਧ ਸੌਂਪਿਆ ਮਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੇਅਰ ਵਿਰੁਧ ਸੌਂਪਿਆ ਮਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਨੇ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਅਸੋਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤੇ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕਮ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੌਕਤ ਅਹਿਮਦ ਪਰੇ ਨੂੰ ਮੇਅਰ ਵਿਰੁਧ ਬੇਭਰੋਸਗੀ ਦਾ ਮਤਾ ਸੌਂਪ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਨ ਗਰਗ ਸਹਿਤ ਸਮੁੱਚੀ ਕਾਂਗਰਸ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਵੀ ਇਕਜੁਟ ਮੌਜੂਦ ਨਜ਼ਰ ਆਈ। ਜਿਸਤੋਂ ਜਾਪਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਨੇ ਵਾਕਿਆ ਹੀ ਹੁਣ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਗੱਦੀਓ ਉਤਾਰਨ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਪੂਰੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਵਿੱਢੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੇਅਰ ਵਿਰੁਧ ਸੌਂਪੇ ਗਏ ਬੇਭਰੋਸਗੀ ਦੇ ਮਤੇ ਉਪਰ 31 ਦੇ ਕਰੀਬ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਦਸਖ਼ਤਾਂ ਦੱਸੇ ਗਏ ਹਨ।

    ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਜਨਰਲ ਹਾਊਸ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੱਦ ਕੇ ਮੇਅਰ ਰਮਨ ਗੋਇਲ ਨੂੰ ਅਪਣਾ ਬਹੁਮਤ ਸਾਬਤ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕਮ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਇਸ ਬੇਭਰੋਸਗੀ ਦੇ ਮਤੇ ਉਪਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨਗੇ। ਦਸਣਾ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਮੇਅਰ ਰਮਨ ਗੋਇਲ ਨੂੰ ਸਾਬਕਾ ਵਿਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਦੀ ਹਿਮਾਇਤੀ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਸਾਲ 2021 ਵਿਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਨੂੰ ਅੱਖੋ-ਪਰੋਖੇ ਕਰਦਿਆਂ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਜਿੱਤੀ ਬੀਬੀ ਰਮਨ ਗੋਇਲ ਦੇ ਸਿਰ ਮੇਅਰ ਦਾ ਤਾਜ਼ ਸਜ਼ਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में आग लगने से मचा हड़ंकप

    पंजाबः सिविल अस्पताल में आग लगने से मचा हड़ंकप

    फिरोजपुर: सिविल अस्पताल में आज दोपहर आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल के टीबी और चेस्ट विभाग की लैब में अचानक आग लग गई। इस घटना के दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय अस्पताल में आग लगी उस समय अस्पताल की ओपीडी में काफी मरीज मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान ज्यादातर लोग ओपीडी काउंटर पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे और जब उन्हें आग लगने का पता चला तो बहुत से मरीज भाग कर बाहर आ गए।

    घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़े प्रयासो के बाद आग पर काबू पाया।  बताया जाता है कि जिस लैब में लगी है वहां और आसपास मशीनों में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में केमिकल पड़ा हुआ था, जिसे समय रहते ही बचा लिया गया। अगर इस केमिकल को आग लग जाती तो अंदर ही बहुत बड़ा ब्लास्ट हो सकता था। आग लगने के कर्म को पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान अस्पताल में लगे आग बुझाऊ यंत्र किसी काम नहीं आए। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਦੀ ਗਿਫ੍ਰਤਾਰੀ ਤੋ ਬਾਅਦ, MP ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਦੀ ਗਿਫ੍ਰਤਾਰੀ ਤੋ ਬਾਅਦ, MP ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਨੇਤਾਵਾਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਤੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਹੁਣ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਉੱਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕਾਰਵਾਈ ਹੀ ਕਰਨੀ ਹੈ ਤਾਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਅਤੇ ਜੋ ਵੱਡੇ ਸਰਗਣਾ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੀਰਾ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰਫ ਤੇ ਸਿਰਫ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ।

    ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਉੱਤੇ ਬੋਲਦੇ ਸਨ। ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਇਹ ਗਾਜ ਸੁੱਟੀ ਗਈ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਹੁਣ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਮੋਹ ਤੋਂ ਭੰਗ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਇਸ ਦਾ ਖਮਿਆਜਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਝੱਲਣਾ ਪਵੇਗਾ। ਉੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਬੁਲਾਏ ਗਏ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮਹਾਂ ਡੁਬੇਟ ਦੇ ਬਾਰੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਹ ਡਿਬੇਟ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਹੋ ਸਕਦਾ ਸੀ।

    ਕਿਉਂਕਿ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਹੀ ਨੇਤਾ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਧਾ ਅੱਧਾ ਘੰਟਾ ਦੇ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਵੀ ਬੁਲਾਈ ਜਾ ਸਕਦੀ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਇਹ ਤਾਂ ਉਹੀ ਦੱਸ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਭਾਰੀ ਜਿੱਤ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇਗੀ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਹੀ ਮੇਅਰ ਬਣੇਗਾ।

  • पंजाबः निगम कमिश्नर ने 2 अधिकारी किए सस्पेंड

    पंजाबः निगम कमिश्नर ने 2 अधिकारी किए सस्पेंड

    लुधियाना: नगर निगम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां कमिश्नर संदीप ऋषि ने करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। नगर निगम लुधियाना जोन बी के एक क्लर्क हेमंत शर्मा, व सुपरिंडेंट हरमिंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इन क्लर्क व सुपरिंटैंडेंट के खिलाफ पैसे मांगने के आरोप लगे थे। दरअसल इनके खिलाफ शिकायत हुई थी, जिसके बाद शिकायत की जांच के बाद कमिश्नर ने क्लर्क व सुपरिंटैंडेंट को सस्पेंड कर दिया है।

    इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा जो फालतू टैक्स जमा करवाया गया था, इसकी अदायगी ये मुलाजिम अपनी जेब से करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई रिश्वत मांगने की आडियो व वीडियो सी.एम. द्वारा जारी किए गए हैल्पलाइन नं पर भेजी गई थी, जिसके आधार पर उक्त क्लक व सुपरिंटैंडेंट को सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है।