Blog

  • पंजाब : दुकानदार द्वारा प्रदर्शनकारी पर गोली चलाने के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    पंजाब : दुकानदार द्वारा प्रदर्शनकारी पर गोली चलाने के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    मोगा : मणिपुर हिंसा के विरोध में पंजाब बंद की काल के दौरान पंजाब के जिला मोगा के कस्बा कोट ई सेखा में एक दुकानदार द्वारा प्रदर्शनकारी निहंग सिंह पर चलाई गोली के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति व घायल व्यक्ति दोनों एक ही मोहल्ले के वासी हैं। व उनमें पहले से ही तकरार रंजिश चली आ रही है।

    फिलहाल पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले मोबाइल विक्रेता दुकानदार गुरप्रीत सिंह एलियस गोरा को काबू कर लिया गया है। व उसके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अग्रिम जांच में जुट गई है। इसके साथ ही एसएसपी मोगा जे एलन चेझिया ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। इसके साथ ही उन्होंने जहां लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है वहीं उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया पर बिना वेरीफाई किए कोई भी पोस्ट डालने से गुरेज करने की अपील की है। एसएसपी मोगा ने मीडिया से यह जानकारी साझा की।

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री को High Court ने जारी किया नोटिस, दिए ये निर्देश

    पंजाबः शिक्षा मंत्री को High Court ने जारी किया नोटिस, दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और तकनीकी शिक्षा के प्रमुख सचिव प्रियांक भारती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक मामले में दोनोंको हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट ने मंत्री व अन्य को जानबूझ कर आदेशों का अनुपालन नहीं करने पर अवमानना नोटिस जारी किया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा यह नोटिस 20 अप्रैल 2023 को जारी आदेश की जानबूझकर पालना नहीं करने पर जारी किया गया है। याचिकाकर्ताओं को एक महीने की अवधि में उनके वेतन का भुगतान करने का निर्देश भी दिया गया है।

    दरअसल, मामले में अजीत सिंह और बाबा हीरा सिंह भट्टल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लहरागागा (संगरूर) के स्टाफ सदस्य याचिकाकर्ता हैं। हाईकोर्ट ने मामले में दायर याचिका पर 15 दिसंबर 2019 से एक महीने की अवधि के भीतर उनके वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके उनके वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। याचिकाकर्ताओं ने मंत्री हरजोत बैंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि मंत्री बैंस टेक्निकल एजुकेशन और बाबा हीरा सिंह भट्‌ठल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लहरागागा (संगरूर) के गवर्नर्स बोर्ड के चेयरमैन हैं।

    वह स्टाफ की बैठकें बुला रहे हैं और इनमें प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा समेत निदेशक तकनीकी शिक्षा भी शामिल रहते हैं, लेकिन न तो उनके द्वारा कर्मचारियों की तनख्वाह जारी करने के आदेश दिए गए और न ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी व एडिशनल डायरेक्टर द्वारा कोई संज्ञान लिया गया। आरोप हैं कि सभी इन बैठकों में कर्मचारियों पर वेतन का दावा छोड़ने का दबाव डाल रहे हैं। साथ ही धमकाते हैं कि उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि प्रतिवादी न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप करके हाईकोर्ट के फैसले के कार्यान्वयन को विफल करने की कोशिश में हैं। हाईकोर्ट द्वारा रिस्पॉन्डेंट को सुनवाई से पहले बीते सप्ताह आदेश की पालना संबंधी हलफनामा जमा करने के आदेश जारी किए, लेकिन ऐसा नहीं करने पर प्रतिवादी/संबंधित अधिकारी को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति रहने के आदेश दिए गए थे।

  • ताश के पत्तों की तरह गिरा 22 कमरों का होटल, लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    ताश के पत्तों की तरह गिरा 22 कमरों का होटल, लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जहां बारिश से सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तो वहीं भूस्खलन की चपेट में आने से लोगों के मकान होटल लॉज भरभरा कर गिर रहे हैं। केदार घाटी के रामपुर में भूस्खलन के कारण एक होटल के गिरने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस होटल में 22 कमरे थे। भारी बारिश के कारण इस होटल के नीचे जमीन दरकने के कारण होटल में दरारें आ गई थीं और इस होटल को आनन-फानन में खाली कराया गया। पहले ही होटल की दीवारों ने जवाब दे दिया और यह होटल भरभराकर गिर गया। हालांकि होटल संचालक की समझदारी की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

    पिछले कई दिनों से पहाड़ों में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं और पहाड़ों का दरकना जारी है। पहाड़ों से हो रहे भूस्खलन से पहाड़ की कई सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, नदी नालों में जलस्तर बढ़ने से लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है। कई जगहों पर बरसाती नालों में लोगों के फंसने की सूचनाएं भी आ रही हैं तो वही रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में स्थित रामपुर गांव में एक होटल के गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है।

    इससे पहले 4 अगस्त को रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में देर रात भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा गिरने से दो दुकानें ढह गईं। इस हादसे के समय इन दुकानों में कई नेपाली और स्थानीय लोग सो रहे थे। गौरीकुंडके सेक्टर अधिकारी के अनुसार करीब 16 लोग लापता हो गए। अब तक तीन लोगों के शव मिले। इस इलाके में पिछले काफी समय से भारी बारिश का कहर जारी है। इससे पहले 18 जुलाई को रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा के पड़ाव फाटा में पहाड़ी टूटने से 8 कमरों वाला होटल और एक रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया था। इसके कारण केदारनाथ हाईवे को बंद करना पड़ा. रास्ते बंद होने से जगह-जगह हजारों केदारनाथ धाम यात्री फंस गए थे।

  • बादल फटने से घर गिरा, परिवार के 5 लोग लापता, देखें वीडियो

    बादल फटने से घर गिरा, परिवार के 5 लोग लापता, देखें वीडियो

    शिमला : सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के सिरमौरीताल में बादल फटने से एक घर ढह गया। जिसके कारण एक ही परिवार के 5 लोग इस हादसे में लापता बताए जा रहे हैं। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर चक्की मोड़ से हल्के वाहनों के बाद अब बसों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। देवभूमि हिमाचल में मंदिरों में दर्शन करने के लिए 1100 रुपए देने का भाजपा ने विरोध जताया है। भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह चरम सीमा पर पहुंच रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बुधवार को शिमला जिले के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लैला गांव में हाल ही में बादल फटने से हुए नुक्सान का जायजा लिया।

    भाजपा पूर्व प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने कृषि मंत्री एवं पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार के खिलाफ चम्बा सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। हमीरपुर जिला के अंतर्गत आती जोल सप्पड़ पंचायत के कोहला पलासड़ी गांव के सौरभ कुमार ने चांद पर जमीन खरीद कर अपना सपना साकार किया है। एनएच-5 पर मशोबरा बाइफ्रिकेशन के पास हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 2 लोग घायल हो गए। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर 6 मील के पास छोटे वाहनों के लिए दोतरफा यातायात बहाल कर दिया गया है।

  • जालंधरः भारी फोर्स तैनात होने के बाद भी मेन चौक पर शरारती अनंसरों ने तेजधार हथियार लेकर किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः भारी फोर्स तैनात होने के बाद भी मेन चौक पर शरारती अनंसरों ने तेजधार हथियार लेकर किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में बीते दिन मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर एक तरफ़ पंजाब बंद के दौरान अलग अलग जत्थेबंदियों द्वारा शांतिमय ढंग से लोगों को दुकानें बंद करने की अपील की गई। वहीं दूसरी ओर कुछ शरारती तत्वों ने इस शांतिमय ढंग से पंजाब बंद के दौरान माहौल ख़राब करने की कोशिश। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे युवक हाथों में तेज़धार हथियार लेकर स्कूल के अंदर दाख़िल होते है। इस दौरान वह स्कूल में ऊंची-ऊंची हंगामा करते हुए स्कूल को बंद करवाने को कह रहे है।

    वीडियो में देख सकते है कि शरारती अनंसर इसके बाद गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित बर्गर किंग के बाहर तेज़धार हथियार हाथों में पकड़ वहां पहुंचते है। इस दौरान कुछ शरारती अंनसर दुकान के अंदर जाते है तो कुछ दुकान के बाहर खड़े होते है। हैरानी की बात यह है कि शहर में जगह जगह पर पुलिस बल तैनात थी, लेकिन इसके बावजूद यह शरारती अनंसर हाथों में हथियार लेकर कैसे हंगामा कर सकते है। इस वायरल हो रही वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान भी खड़ा हो रहा है कि गुरु नानक मिशन चौक सहित अन्य मेन चौंकों पर पुलिस बल तैनात रखने के बावजूद भी युवक तेज हथियार लेकर कैसे निकले। अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस प्रशासन इन शरारती अंनसरों की पहचान करके इन पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

  • जालंधरः हमलावारों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर तेजधार हथियार से किया हमला, काटा कान

    जालंधरः हमलावारों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर तेजधार हथियार से किया हमला, काटा कान

    जालंधर, ENS: आबादपुरा स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में लोगों ने प्रिंसिपल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया बुधवार को प्रिंसिपल एसआर कटारिया स्कूल में ही थे। पंजाब बंद होने के कारण स्कूल में छुट्टी थी। स्कूल में केवल प्रिंसिपल और एक काम करने वाली महिला मौजूद थी। जिस वक्त प्रिंसिपल पर हमला हुआ, उस वक्त महिला बाहर कुछ काम कर रही थी।

    प्रिंसिपल पर हमला इतना खतरनाक था कि उनका कान तक कट गया। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जब उसने प्रिंसिपल को घायल ‘हालत में देखा तो उन्होंने मोहल्ले के लोगों को बुलाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी तरफ, पुलिस द्वारा अभी तक घायल प्रिंसिपल के बयान नहीं लिए जा सके हैं, क्योंकि डाक्टर ने उन्हें बयान देने के लिए अनफिट करार दिया है।

  • आज का राशिफल, 10अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 10अगस्त 2023

    मेष: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।
    वृष: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
    मिथुन: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
    कर्क: कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

    सिंह: तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कन्या: यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।
    वृश्चिक: कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
    धनु: किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
    मकर: परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
    कुंभ: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    मीन: किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
  • पंजाब : मैच के दौरान इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी को लगी चोट, हुई मौत

    पंजाब : मैच के दौरान इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी को लगी चोट, हुई मौत

    गुरदासपुर: पंजाब में इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी की मैच के दौरान चोट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मन्नू मसाणा निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मन्नू मसाणा की चलते मैच दौरान मौत हो गई है। दरअसल, अमृतसर में आयोजित मेले दौरान चल रहे मैच में मन्नू के सिर में अचानक चोट लग गई, जिसके बाद कुछ पलों के दौरान ही मन्नु की मौत हो गई है। मन्नू  इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी था। मन्नू मसाणा की मौत के बाद पूरे इलाके में शौक की लहर दौड़ गई है।

  • पंजाब: हाई सिक्योरिटी एरिया में जज के घर को चोरों ने बनाया निशाना, मचा हड़कंप 

    पंजाब: हाई सिक्योरिटी एरिया में जज के घर को चोरों ने बनाया निशाना, मचा हड़कंप 

    फरीदकोट: शहर की अफसर कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चोरों ने एक जज के घर को निशाना बनाया है। इस घटना का जैसे ही पुलिस को पता चला तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक अफसर कालोनी में स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) मोनिका लांबा के घर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर गहने चोरी कर फरार हो गए। 

    बताया जा रहा है कि चोरों ने जज के घर में चोरी कर 2.5 लाख के गहने चोरी किए है। इसकी शिकायत मिलने के बाद फरीदकोट सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घर की सुरक्षा में रात्रि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान जसबीर सिंह ने बताया कि माननीय जज रविवार को शहर से बाहर गए हुए  थे। सोमवार सुबह वह अपने घर लौटे  तो चोरी का पता चला।

    वारदात का पता चलते ही थाना सिटी फरीदकोट के एसएचओ गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि अफसर कॉलोनी हाई सिक्योरिटी एरिया है। यहां से कुछ ही दूरी पर फरीदकोट सिटी पुलिस थाना है। इसके बावजूद चोरी होने से पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • पंजाब: JSW Steel Company के लोहे की चोरी में SB Transport के संचालको पर लगे गंभीर आरोप

    पंजाब: JSW Steel Company के लोहे की चोरी में SB Transport के संचालको पर लगे गंभीर आरोप

    Fir दर्ज करने की कार्रवाई शुरू

    लुधियानाः देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी jsw स्टील लिमिटेड की लुधियाना ब्रांच के लोहे की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को ढंडारी कलां में Bhushan power & steel limited  के लोहे को रेलवे स्टेशन से कंपनी के गोडाउन तक पहुँचाने वाले  ठेकेदारो द्वारा अंजाम  देने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले कुछ समय से कंपनी के नुमाइंदो को लोहे की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान चोरी होने का शक हो रहा था। लोहे की लोडिंग का ठेका jsw स्टील ने SB ट्रांसपोर्ट को पिछले कुछ महीनो से दिया हुआ था । ट्रांसपोर्टर और उसके कारिंदे कंपनी के लोहे को ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन से  गाड़ियों में लोड करके कंपनी के गोदाम में अनलोड करते थे।  बताया जा रहा कि JSW स्टील कंपनी के नुमाइंदे जब गोदाम में ठेकेदार द्वारा अनलोड किए गए लोहे की चेकिंग करते थे तो कुछ टन लोहा गायब पाया जाता था। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कंपनी के नुमाइंदो ने लोहे की चोरी पकड़ने के लिए ट्रैप लगा लिया। ट्रैप के दौरान ठेकेदार SB ट्रांसपोर्टर के करिंदो  ने स्टेशन से jsw स्टील कंपनी का लोहा SB ट्रांस्पोर्टर के ट्रक में लोड कर कंपनी जाने की बजाय लोहा रास्ते में ही उतारना शुरू कर दिया। जिसे कंपनी के नुमाइंदो ने  पकड़ लिया और लुधियाना पुलिस के डिवीजन no. 6  की पुलिस को मौके पर बुलाकर लोडेड ट्रक पुलिस के हवाले कर लिखित शिकायत भी दर्ज करवा दी। हालांकि इस घटना दौरान गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त ठेकेदार और इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है।इस मामले में SB ट्रांसपोर्ट के संचालको से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।