Blog

  • भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    डिवाइडर से टकराने के बाद कार जलकर हुई राख

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज ऋषण पंत एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। दरअसल क्रिकेटर दिल्ली से रुड़की अपने आवास जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर जलकर राख हो गई। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

    माना जा रहा है कि कोहरे के चलते ये हादसा हुआ है। रुड़की में ये हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक धुंध के चलते हादसा हुआ है और तेज रफ्तार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार ने तुरंत आग पकड़ ली। हादसे में पंत को बहुत चोट लगी है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पंत को कार से बाहर निकाला और फिर 108 पर फोन कर जानकारी दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

  • PM मोदी की मां हीराबेन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    PM मोदी की मां हीराबेन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    अहमदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में अंतिम सांस ली. पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.’

  • पंजाबः प्रवासी पंजाबी को मिलेगी राहत, कब्जे की ज़मीन को छुड़ाएगी सरकार

    पंजाबः प्रवासी पंजाबी को मिलेगी राहत, कब्जे की ज़मीन को छुड़ाएगी सरकार

    चंडीगढ़: गांव रोडे के यूके में बसने वाले प्रवासी पंजाबी परिवार को अब आशा बंध गई है कि उनकी अवैध कब्जे के अधीन ज़मीन को छुड़ाकर जल्द ही उनके सुपुर्द कर दी जाएगी। इस मामले में आज पंजाब के प्रवासी पंजाबी मामले विभाग के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गांव रोडे पहुंचकर पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि इस मामले में पंजाब सरकार हर संभव कानूनी समाधान करेगी। इसके अलावा इस मामले में दोषी पाए जाने वाले हरेक अधिकारी और व्यक्ति के खि़लाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    आज गांव रोडे में सम्बन्धित ज़मीन और मकान को मौके पर देखने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि यूके में बसने वाले स्वर्गीय हरनाम सिंह और उनकी पत्नी जसपाल कौर की 17.5 एकड़ ज़मीन और पैतृक घर पर गांव के ही एक रसूखदार परिवार द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किया हुआ है। यह कब्जा कराने में साल 2019 में तहसील बाघापुराना में तैनात रहे कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पीडि़त परिवार अपनी ज़मीन छुड़वाने के लिए पिछली सरकार के दौरान दर-दर भटकता रहा परन्तु उनका हाथ किसी ने नहीं थामा। अंत यूके निवासी हरनाम सिंह का निधन हो गया। अब उनके रिश्तेदार सुरजीत सिंह द्वारा यह लड़ाई लड़ी जा रही है। धालीवाल ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा इस मामले में कानूनी समाधान करके हर संभव कोशिश की जायेगी कि पीडि़त परिवार को अपनी ज़मीन और घर वापिस मिल जाएं।

    इसके अलावा इस मामले में शामिल हरेक अधिकारी के खि़लाफ़ बनती कानूनी कार्रवाई की जायेगी, भले ही उनमें से कुछ सेवामुक्त ही क्यों न हो गए हों। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर को हिदायत की कि पीडि़त परिवार को उनके घर का कब्ज़ा अगले दो दिनों में दिलाया जाए। धालीवाल ने समूह प्रवासी पंजाबियों से अपील की कि कोई भी प्रवासी पंजाबी जो विदेश में है और उसका पंजाब से सम्बन्धित कोई भी मामला लंबित है तो यह ज़रूरी नहीं कि वह निजी तौर पर पंजाब आकर अपने मसले के समाधान के लिए फ़रियाद करें। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी गांवों में रहने वाले अपने सगे-संबंधियों के द्वारा अपना आवेदनपत्र हमारे सामने पेश कर सकते हैं और सरकार निर्धारित समय में उनके मसलों का निपटारा करेगी।  

    प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एनआरआईज़ के मामलों के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्टों की स्थापना जल्द से जल्द किये जाने की कोशिश की जायेगी, जिससे प्रवासी पंजाबियों के मामले कम से कम समय में निपटाए जा सकें, जिससे उनका समय और पैसा बच सके। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों के जि़ला स्तर पर मसलों की सुनवाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा नोडल अफ़सर नियुक्त किए जा रहे हैं, जो केवल एनआरआई पंजाबियों की शिकायतों आदि का समय पर उचित ढंग से निपटारा सुनिश्चित बनाएंगे।  

    उन्होंने कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रवासी पंजाबी परिवारों की ज़मीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की जगह चोरों का साथ दिया। अब इनको ‘आप’ सरकार की नुक्ताचीनी करने की बजाए पीड़ित लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानन्द, अतिरिक्त पुलिस प्रमुख पीके सिन्हा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सुभाष चंद्र, एसडीएम राम सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट मोगा के चेयरमैन दीपक अरोड़ा और अन्य उपस्थित थे।

  • पंजाबः केंद्रीय जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, एक कैदी का कटा कान 

    पंजाबः केंद्रीय जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, एक कैदी का कटा कान 

    बठिंडाः केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद कैदियों के दो गुट आज आपस में भिड़ गए। एक गुट के कैदियों ने दूसरे गुट के दो कैदियों में से एक का कान दांत से काट दिया। दूसरे कैदी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। बैरक में शोर होने पर जेल स्टाफ ने तुरंत कैदियों को अलग-अलग किया। फिर दोनों घायल कैदियों को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया गया। हमले में जिस कैदी का कान काटा गया, उसकी पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। उसके कान पर करीब आठ टांके लगे हैं। दूसरा घायल कैदी गुरजीत सिंह है। इलाज के बाद उसे दोबारा जेल ले जाया गया।

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल कैदियों के संबंध में संबंधित थाना पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है। रोहित कुमार को भी इलाज के बाद वापस जेल ले जाया गया। कैदियों के बीच किस बात पर झगड़ा हुआ, इस संबंध में जेल स्टाफ उनसे पूछताछ कर रहा है।मामले में संबंधित थाना पुलिस डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है। लेकिन केस दर्ज किए जाने संबंधी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले भी पंजाब की जेलों में कैदियों के बीच मारपीट होने के मामले सामने आते रहे हैं।

  • मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के जूस में नशा मिलाकर किया दुष्कर्म, पैसे और शादी का दिया ऑफर

    मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के जूस में नशा मिलाकर किया दुष्कर्म, पैसे और शादी का दिया ऑफर

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में श्रद्धा-अफताब का केस अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है, इस बीच ग्रेटर नोएडा में भी मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती का के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली थाना पुलिस ने इंतजार नाम के युवक उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद मामले को दबाने के लिए आरोपी के पिता और भाई ने उसे पैसे भी ऑफर किए।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को उसके पिता और भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस मामले में जिम मालिक और उसके पिता-भाई समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए नोएडा सेंट्रल एडीसीपी साद मियां खान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में रहने वाले इंतजार नाम का एक युवक एक जिम चलाता है। उसने पीड़ित लड़की को अपनी जिम में नौकरी भी दी थी।

    नशीला जूस पिलाकर किया दुष्कर्म

    जून महीने से इंतजार एक हिंदू युवती के संपर्क में था। उसने लड़की को अपना नाम सोनू बताया और अपने ही जिम में उसको मैनेजर की नौकरी पर रख लिया। मौका पाकर सोनू बने इंतजार ने लड़की को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में लड़की के साथ उसने दुष्कर्म किया। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि होश आने पर उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

    मामला दबाने के लिए लड़की को ऑफर किए पैसे

    पुलिस के अनुसार आरोपी के पिता अब्बास और भाई सोहेल ने पीड़िता पर धर्म बदल कर इंतजार से शादी करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं पीड़िता को पैसों का भी लालच दिया गया। इस मामले पर नोएडा सेंट्रल एडीसीपी साद मियां खान का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि इंतजार ने उसको अपना असली नाम नहीं बताया था। उसने खुद को सोनू बताया था। नाम छिपाकर उसको अपने जिम में नौकरी दे दी। एक दिन मौका का फायदा उठाकर उसको नशीला जूस पिला दिया। उसके साथ इंतजार ने दुष्कर्म किया।

  • 31 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगा छात्र ज़िला सम्मेलन का आयोजन: अभाविप 

    31 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगा छात्र ज़िला सम्मेलन का आयोजन: अभाविप 

    ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही देश हित, समाज हित एवं छात्र हित में कार्य करती आई है। 1949 में कुछ अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा मिलकर इसकी नींव रखी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस वर्ष लगभग 45 लाख के सदस्यता कर देश का ही नहीं बल्कि WOSY जैसे प्रकल्पों के माध्यम से दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है। हमारे देश ने अभी आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया इसी के साथ विद्यार्थी परिषद भी 75 वर्षो का होने जा रहा है एवं इन्ही 75 वर्षो की यात्रा का उत्सव 75 दिन 75 अभियान कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया।

    इसी के तहत हिमाचल प्रदेश में भी सभी 18 संगठनात्मक जिलों में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती यानि राष्ट्रीय युवा दिवस से लेकर 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती यानि राष्ट्रीय पराक्रम दिवस तक ज़िला सम्मेलनों का आयोजन करेंगी। ऊना ज़िला सम्मेलन का आयोजन 31 जनवरी के दिन तय हुआ है। ज़िला सम्मेलन में विभिन्न सत्र होगे: उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी सत्र, शोभा यात्रा, समापन सत्र आदि। ज़िला सम्मेलन का मुख्य विषय स्वावलंबी भारत, स्वावलंवी हिमाचल पर अधारित रहेगा । ज़िला भर से आए छात्रों को प्रदेश व ज़िला में स्टार्टअप स्थपित करने वालों को मंच के माध्यम से मिलवाया जायेगा और उन्हे प्रेरित किया जायेगा। कैसा आपका विचार भी आय का स्त्रोत, लोगों की सुविधा व रोज़गार का जरिया बन सकता है।  प्रदर्शनी सत्र में ज़िला भर में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कार्यों,स्टार्टअप, लोकल ब्रांड्स आदि की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। ज़िला सम्मेलन में टूरिज्म, रूरल टूरिज्म, स्थानीय हस्तकला, चित्रकला आदि पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें लोगो तक पहुंचाएंगे। हम कल्पना करते है कि जब भारी संख्या में छात्र भारी संख्या में युवा ज़िला सम्मेलन में पहुंचेगा तो उनमें किस तरह से “लोकल फॉर वोकल” का मज़बूत भाव आयेगा।

  • बस और ट्रक की टक्कर के बाद टनल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 37 घायल, देखें वीडियो

    बस और ट्रक की टक्कर के बाद टनल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 37 घायल, देखें वीडियो

    सियोलः साउथ कोरिया के ग्वाचियान शहर में भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक्सप्रेस-वे टनल से गुजर रही एक बस अचानक ट्रक से टकरा गई। इसके तुरंत बाद धमाका हुआ, जिससे टनल में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 37 लोग घायल हो गए। नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक, घायलों में तीन की हालात गंभीर है। ट्रक में कौन-सा सामान था और बस में कितने यात्री सवार थे, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

    लोग नहीं ले पा रहे थे सांस 

    घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा- हम टनल में लोगों की तलाश कर रहे हैं। कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। हमने 20 लोगों को रेस्क्यू किया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    अक्टूबर में 153 लोगों की हुई थी मौत

    29 अक्टूबर को सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई थी। इटावोन टाउन में हुए इस हादसे में 151 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में ज्यादातर 18-20 साल के युवा थे। 19 विदेशी नागरिक थे। इनमें 3 चीन के नागरिक थे। 2 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, संकरी गली में लाखों लोगों के जमा होने के बाद भगदड़ मची।

  • पंजाबः SGPC ने स्कूलों, कॉलेजों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर की ये अपील

    पंजाबः SGPC ने स्कूलों, कॉलेजों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर की ये अपील

    अमृतसरः शिरोमणि कमेटी ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रबंधकों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया सार्वजनिक नोटिस जारी किया है कि वे गुरु साहिब, उनके परिवार के सदस्यों और साहिबजादों श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के व्यक्तित्व को दर्शाने वाले किसी भी काम से परहेज करें। नोटिस ‘वीर बाल दिवस’ मनाने के लिए केंद्र के कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में जारी किया गया था, इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, स्कूलों को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया था।

    साहिबजादों द्वारा प्रदर्शित बलिदान, साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के गुणों को आत्मसात करने के लिए स्कूलों को पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को आयोजनों में शामिल करने के लिए कहा गया था। शैक्षणिक संस्थानों को 26 दिसंबर से 26 जनवरी के बीच कार्यक्रम आयोजित करने और 28 जनवरी तक एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। एसजीपीसी ने ‘वीर बाल दिवस’ के नामकरण पर आपत्ति जताई थी और केंद्र से इसे ‘साहिबजादे शहादत दिवस’ से बदलने का आग्रह किया था।

  • हरोली में घरेलू हिंसा को लेकर रैली

    हरोली में घरेलू हिंसा को लेकर रैली

    सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने चलाया जागरुकता आभियान 

    ऊना/सुशील पंडित :  हरोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने घरेलू हिंसा को लेकर जागरुकता रैली निकाली। महिलाओं के हितों को सुरक्षित रखने व इनके साथ हो रहे आत्याचार को लेकर लिंग आधारित हिंसा के प्रति आम जनमानस को जागरुक करने के लिए  हरोली क्षेत्र में 11 जनवरी तक  विशेष जागरुकता आभियान चलाया जा रहा है।

    यह आभियान विकास खंड की हर पंचायत में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं चला रही है। इसी आभियान के तहत गुरुवार को हरोली विकास खंड  में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी माहिलाओं ने घरेलू हिसा को लेकर रैली निकाली। इस रैली में विकास खंड हरोली के क्षेत्रीय समन्वयक , सी आर पी, एच एन जी, ग्राम पंचायत प्रघान, सचिव व महिलाओ ने भाग लिया। और लोगो को घरेलू हिंसा के प्रति जागरुक किया। विकास खंड अधिकारी अनिल गुराडा ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिय क्षैत्र की सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग लें।

  • पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत के मामले में सब-इंस्पेक्टर गिरफ़्तार  

    पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत के मामले में सब-इंस्पेक्टर गिरफ़्तार  

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान आज थाना मोड़, जि़ला बठिंडा में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बलजीतपाल सिंह को 50,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी कर्मचारी को शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी प्रताप नगर, बठिंडा शहर की शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है।  

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसे एक पुलिस शिकायत की जांच के मामले में नामज़द करने की धमकी देकर 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि दोषी पुलिस कर्मचारी ने सुबह उससे 20 हज़ार रुपए ले लिए और बाकी पैसों की माँग कर रहा है। राकेश कुमार ने रिश्वत की यह रकम देते समय सबूत के तौर पर सारी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।  उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को धमकी देकर कहा कि उसका तबादला किसी अन्य थाने में हो चुका है, परन्तु जाने से पहले उसकी तरफ से रिश्वत की रकम न देने की सूरत में शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदारों को पुलिस केस में नामज़द करके जाऊंगा।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि ब्यूरो ने दोषों की पड़ताल के उपरांत दोषी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 30,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। ब्यूरो की टीम ने पुलिस कर्मचारी के कब्ज़े से 50 हज़ार रुपए बरामद कर लिए, जो उसने रिश्वत के तौर पर दो बार लिए थे। इस सम्बन्धी उक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस के थाना बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया है और अगली जांच जारी है।