Blog

  • Mahindra Thar Roxx इस दिन होगी Launch

    Mahindra Thar Roxx इस दिन होगी Launch

    नई दिल्लीः महिंद्रा थार रोक्स की लॉन्च डेट सामने आ गई है। Mahindra Roxx, Thar एसयूवी का 5-डोर वाला वर्जन है। ये एसयूवी काफी लंबे समय से कारों की दुनिया में चर्चा में बनी हुई है। अब कंपनी ने इस मॉडल की लॉन्चिंग से 17 दिन पहले लॉन्च डेट को कंफर्म किया है। महिंद्रा थार ने सोशल मीडिया पर सोमवार 29 जुलाई को टीजर के साथ लॉन्च डेट का ऐलान किया है। कंपनी इससे पहले अपने कुछ और मॉडल की लॉन्चिंग 15 अगस्त के दिन कर चुकी है।

    Mahindra Thar Roxx

    महिंद्रा थार रोक्स में पावर्ड ड्राइवर सीट भी हो सकती है, इसके साथ-साथ कार में 360-डिग्री कैमरा भी लगा हो सकता है। कार में सेफ्टी की बात करें तो ADAS फीचर भी शामिल किया जा सकता है। इस नई थार में डुअल 10.25-इंच की टचस्क्रीन भी लगी मिल सकती है।

    महिंद्रा थार रोक्स में C-शेप्ड एलईडी DRLs लगे मिलेंगे। वहीं हेडलाइट यूनिट्स के साथ में नई ग्रिल भी लगी मिल सकती है। इस नई एसयूवी में 18-इंच के अलॉय व्हील्स भी लगे मिल सकते हैं। इस कार में बड़े व्हील बेस को इंस्टॉल करने के साथ ही दो और नए दरवाजों को इस कार में जोड़ा गया है।

    महिंद्रा थार रोक्स के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया। इस नई थार में 3-डोर मॉडल की तरह ही इंजन लगा मिल सकता है। इस थार में 2.0-लीटर डीजल, 2.0–लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। थार रोक्स की कीमत 3-डोर मॉडल की तुलना में ज्यादा हो सकती है।

  • School में खाना खाने से 10 छात्र-छात्राएं बीमार

    School में खाना खाने से 10 छात्र-छात्राएं बीमार

    सुपौल : किसनपुर प्रखंड के कोशी पब्लिक मलाढ़ स्कूल में भोजन खाने के बाद 10 स्कूली छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। छात्रा आकांक्षा कुमारी की मां अर्चना भारती ने बताया कि सोमवार के दिन स्कूल में बच्चों को रोटी-सब्जी खाने में दिया गया। भोजन के खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द की शिकायत और उल्टी होना शुरू हो गई।

    स्कूल प्रशासन पहले बच्चों को किशनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर सभी का इलाज जारी है। परिजन ने कहा कि भोजन में गड़बड़ी को लेकर ही बच्चे बीमार पड़े हैं और इसकी शिकायत कई बार स्कूल के प्रशासन को भी की गई है।

     बावजूद इसके स्कूल प्रशासन सुधारने के बजाय यह कहता है कि लापरवाही घर में भी होती है। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर मनोज दिवाकर ने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सभी का यहां उपचार किया जा रहा है। इस मामले में स्कूल प्रशासन कुछ भी कहने से बचता हुआ नजर आ रहा है।

  • हाई कोर्ट से Baba Ramdev को झटका

    हाई कोर्ट से Baba Ramdev को झटका

    नई दिल्ली : योगगुरु बाबा रामदेव को एक बार फिर अदालत से झटका लगा है। हाई कोर्ट में ‘कोरोनिल’ से कोरोना वायरस का इलाज होने के दावे को लेकर योग गुरुओं के खिलाफ कई चिकित्सक संघों की ओर से दायर याचिका  पर अपना फैसला सुनाया।

    अब दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को उस दावे को सोशल मीडिया से वापस लेने को कहा है जिसमें ‘कोरोनिल’ को कोरोना का इलाज बताते हुए प्रमोट किया गया था।

  • Punjab: Nishan Sahib को लेकर SGPC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab: Nishan Sahib को लेकर SGPC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले में निशान साहिब को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, निशान साहिब को लेकर एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी ने एक सर्कुलर जारी करते हुए निशान साहिब की पोशाक का रंग बदलने के आदेश जारी किए हैं। केसरी निशान हटाकर बसंती रंग की पोशाक का निशान लगाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निशान साहब की पोशाक का रंग बसंती या सुरमई ही होना चाहिए।

    श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के नेतृत्व में 15 जुलाई को हुई बैठक में पंज सिंह साहिबों ने निर्णय लिया था कि गुरुद्वारा साहिबों में पहने जाने वाले निशान साहिब की पोशाक रंग रहित मर्यादा के अनुसार बसंती या सुरमई होनी चाहिए। इस संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पत्र भेजकर संगत को इस बारे में जागरूक करने को कहा था।

    आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के प्रबंधक भगवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए निशान साहिब के रंग को लेकर कहा कि बीते दिन 25-7-2024 को पंज सिंह साहिबों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गुरुद्वारा साहिब में संगत के बीच निशान साहिब के कपड़ों के रंग को लेकर जो संशय था उसे दूर करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वीकृत सिख मर्यादा के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के निशान साहिब के कपड़े पहनने का आदेश दिया गया।

    ऐसे में यह सिख रहित मर्यादा के पेज नंबर 15 और सीरियल नंबर के अनुसार ये रंग श्री निशान साहिब की बसंती और सुरमखी हैं, इसलिए आने वाले दिनों में माननीय सिंह साहिबों के इन आदेशों का पालन किया जाएगा तुरंत लागू किया जाएगा।

  • Punjabi singer के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों में रोष, लगाया धरना

    Punjabi singer के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों में रोष, लगाया धरना

    लुधियानाः जिले के अधीन आते खन्ना में एक माह पहले इकोलाहा गांव में मर्डर का मामला सामने आया था। दरअसल, कबूतर उड़ान मुकाबले को लेकर 23 जून को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष ने 21 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह माणा का लोहे की रॉड से हमला कर मर्डर कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने पंजाबी गायक कुलदीप सिंह विक्की उर्फ वी-दीप को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गायक का बेटा दमन औजला अभी भी फरार चल रहा है।

    वहीं इस मामले को लेकर आज पीड़ित पक्ष ने एसएसपी दफ्तर से बाहर धरना लगाकर रोष जाहिर करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि दमन औजला को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मतृक की दादी ने कहा कि गुरदीप के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। ऐसे में अब गुरदीप सिंह कामकाज करके परिवार का गुजारा चला रहा था। आरोपियों ने उसका मर्डर करके परिवार को बेसहारा ही बना दिया।

    परिजनों ने आरोप लगाए है कि एक माह से अधिक का समय हो गया है कि लेकिन पुलिस इस केस में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों ने आरोप लगाए है कि बेटे समेत अन्य लोगों को बचाया जा रहा है। आज धरने के दौरान परिजनों ने कहा कि वे इंसाफ लेकर रहेंगे, चाहे उन्हें गोली मार दी जाए वे धरने से नहीं हटेंगे। वहीं मृतक के चचेरे भाई हरी सिंह ने कहा कि पुलिस ने मर्डर के बाद 5 दिनों का समय लिया था कि आरोपी का बेटा दमन गिरफ्तार होगा।

    एक महीने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर परिजनों द्वारा लगाए गए धरने की सूचना मिलने पर डीएसपी खन्ना हरजिंदर सिंह, सदर थाना एसएचओ हरदीप सिंह और सिटी थाना एसएचओ राव वरिंदर सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है।

  • विदेश में Punjabi युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    विदेश में Punjabi युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक थाना क्षेत्र के गांव अलावलवाल के युवक की विदेश में मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान अजय पाल सिंह गिल पुत्र परौपकर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अजय पाल की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

     गांव के सरपंच जगजीवन सिंह ने  बताया कि अलीवाल बिजली बोर्ड में एसडीओ के पद पर कार्यरत पिता परौपकर सिंह गिल के बेटे अजय पाल सिंह गिल कुछ समय पहले अच्छे भविष्य के लिए अमेरिका में गया था। जहां उसका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

    उन्होंने बताया कि परिवार को उसके दोस्तों ने अमेरिका से फोन कर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि अजय पाल सिंह और उसके दोस्त रात को एक साथ सो रहे थे। लेकिन सुबह सभी दोस्त उठ गए। परन्तु अजय पाल सिंह नहीं उठा, तो उनके दोस्तों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वह नहीं जगा, उसकी मौत हो चुकी है।

  • इस दिन मनाई जाएगी Hariyali Teej, ऐसा करने से होंगी मनोकामनाएं पूरी

    इस दिन मनाई जाएगी Hariyali Teej, ऐसा करने से होंगी मनोकामनाएं पूरी

    भागलपुरः सावन माह शुरू है, ऐसे में हरियाली तीज का त्योहार भी नजदीक आ रहा है। इस बार 7 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी। तीज का खास महत्व होता है। महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के लिए हरियाली तीज मनाई जाती है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस व्रत का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत बड़ा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं पीपल पेड़ का डंठल तोड़कर छत पर पूजा करती हैं, जिससे उन्हें अत्यधिक फल मिलता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

    हरियाली तीज का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए किया था। उन्होंने रेत यानी बालू की शिवलिंग बनाकर तपस्या की थी। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान शिव माता पार्वती से प्रसन्न होकर उन्हें दर्शन दिए और उनकी मनोकामना को पूरा करने का वचन दिया। शिव जी ने कहा कि जो महिलाएं श्रावणी तीज पर विधि विधान से व्रत करेंगी, पूजा करेंगी और तुम्हारी कथा का पाठ सुनेंगी, उनके वैवाहिक जीवन के सारे संकट दूर होंगे और उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

  • Punjab: विवादों में आया Kanha Sweets, फंगस वाली मिठाई बेचने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: विवादों में आया Kanha Sweets, फंगस वाली मिठाई बेचने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः लारेंस रोड स्थित काहना स्वीट में फंगस वाली मिठाई बेचने का मामला गर्मा गया। जिसके बाद महिला ने दुकानदारों को शिकायत कर सेहत से खिलवाड़ न करने की अपील की है। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चे के साथ काहना स्वीट पर मिठाई खरीदने आई थी। दुकानदार से मोती चूर के लड्डू पैक करवाए। जिसके बाद उन्होंने चमचम मिठाई भी करवा ली। बिल करवाने के बाद वह गाड़ी में बैठकर घर जा रहे थे। रास्ते में जब बच्चे ने मिठाई खाने की बात कही तो उसने चमचम निकालकर दे दी। जब वह चमचम खाने लगा तो उसमें फंगस लगी हुई थी। जिसके बाद उसने तुरंत नेट से दुकानदार का नंबर ढूंढ फोन किया। जिसके बाद दुकानदार ने उन्हें दुकान पर आकर बात करने की अपील की।

    महिला सुरप्रीत ने बताया कि वह सुबह मिठाई की दुकान पर पहुंची और दुकानदार को फंगस लगी मिठाई दिखाई। महिला ने बताया कि अगर वह फंगस वाली मिठाई अपने बच्चे को खिला देती तो उसका बच्चा बीमार हो सकता था। वहीं महिला ने दुकानदार की ओर से उनके साथ समझौता करने बात कही। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि मैंने जो मिठाई खरीदी थी हमें वह न देकर किसी ओर मिठाई का बिल दे दिया है।

    वहीं, मिठाई दुकान के मैनेजर ने बताया कि महिला पहले भी उनकी दुकान से मिठाई लेकर जाती रही है, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। काउंटर पर बैठे लड़के ने गलती से कोई ओर बिल महिला को दे दिया था। उन्होंने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के चलते महिला की ओर से मिठाई फ्रिज में नहीं रखी होगी जिसके चलते फंगस लग गई होगी। ऐसी गलती के लिए वह महिला से माफी मांगते है।

  • Punjab: पटवारी की बड़ी लापरवाही आई सामने, अब सरकार ने रखा जमीन का लाखों रुपए दाम, देखें वीडियो

    Punjab: पटवारी की बड़ी लापरवाही आई सामने, अब सरकार ने रखा जमीन का लाखों रुपए दाम, देखें वीडियो

    DC दफ्तर पहुंचे परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार, दी सुसाइड की चेतावनी

    लुधियानाः जिले में पटवारी की जमीन का इंतकाल चढ़ाने के लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मामले को लेकर पीड़ित गगनदीप सिंह निवासी गांव गोंसगढ़ राहों रोड ने आज डीसी दफ्तर पहुंचकर प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पीड़ित ने इंसाफ ना मिलने पर परिवार सहित सुसाइड करने की चेतावनी दी है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी जमीन का इंतकाल पटवारी सुखविंदर सिंह ने गलत चढ़ा दी। अब उनकी जमीन सरकारी हाईवे बनाने के लिए एक्वायर कर रही है। उस जमीन के करीब 26 लाख रुपए जमीन के पुराने मालिक को मिले है जबकि जमीन उनकी है। पीड़ित गगनदीप सिंह ने कहा कि 2018 में उसने 130 वर्ग गज की जमीन खीदी थी। यह जमीन अजमेर सिंह से खरीदी है। किश्तों पर जमीन खरीद कर 2020 में उसने पूरी पेमेंट क्लियर कर दी थी। पीड़ित ने बताया कि 26 अक्तूबर 2023 में उसने जगह की रजिस्ट्री करवाई। उस समय के मौजूदा पटवारी सुखविंदर सिंह को इंतकाल चढ़ाने के लिए रजिस्ट्री की 10 बार फोटो कापी दी, लेकिन उसने उनका काम नहीं दर्ज किया। प्रशासन चाहे तो मांगट पटवारखाने के कैमरे भी चैक कर सकता है। पटवारी ने 12 जुलाई 2024 को गलत इंतकाल चढ़ाया। उसने इस संबंधी SDM से भी मुलाकात की। गगनदीप मुताबिक SDM कह रहे है कि ये जगह एक्वायर होनी है। इस कारण इसका मुआवजा दूसरी पार्टी को मिल चुका है । गगनदीप ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम है। कुछ दिन पहले भी उसने डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात करनी थी लेकिन वह मीटिंग में व्यस्त थी जिस कारण 3 बार माल अधिक डीआरओ से मुलाकात की। उन्हें पत्र भी दिया लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। पीड़ित का कहना है कि आज डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी को भी इंसाफ की गुहार लगाते हुए पत्र सौंप दिया है। पीड़ित ने कहा कि जगह बेचने वाले अजमेर सिंह ने उनसे भी रुपए ले लिए है और सरकारी जमान एक्वायर होने के कारण सरकार से भी रुपए ले रहा है। पटवारी की गलती के कारण आज परिवार दर-दर धक्के खा रहा है। 42 हजार रुपए देकर रजिस्ट्री करवाई है। डिप्टी कमिश्नर से मांग है कि समस्या का हल किया जाए। हाईवे से फिलहाल 26 लाख रुपए जमीन के बन रहे है। अगर प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया तो वह परिवार सहित डी.सी दफ्तर में ही सुसाइड कर लेंगे।
  • Punjab: थाने के सामने लुटेरे ने दिया वारदात को अंजाम

    Punjab: थाने के सामने लुटेरे ने दिया वारदात को अंजाम

    अमृतसर : पंजाब में क्राइम दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। चोर और लुटेरे दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसी ही मामला जिला अमृतसर से सामने आया है।

    जहां दिन-दहाड़े चोर ने वारदात को अंजाम दिया। यह चोरी फतेहगढ़ चूड़ीया बाईपास चौक पुलिस चौकी के सामने नर्सरी में हुई है। जहां दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर ली गईं । यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    सी.सी.टी.वी. फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक मुंह पर कपड़ा ढक कर आया और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।  पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।