Blog

  • नकोदर फायरिंग में शहीद हुए कांस्टेबल मनदीप सिंह के परिवार को ADGP ने सौंपा 2 करोड़ रुपये का चेक

    नकोदर फायरिंग में शहीद हुए कांस्टेबल मनदीप सिंह के परिवार को ADGP ने सौंपा 2 करोड़ रुपये का चेक

    जालंधर/वरुणः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पुलिस के अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल (एडीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने शनिवार को अपने ड्यूटी के दौरान शहीदी पाने वाले पंजाब पुलिस के शहीद कांस्टेबल मनदीप सिंह के परिवार को 2 करोड़ रुपए ( 1-1 करोड़ रुपए) के दो चैक सौंपे।

    2013 बैच का कांस्टेबल मनदीप सिंह (32) जोकि शाहकोट, जालंधर के गाँव कोटली गाजरां का रहने वाला था और एक कपड़ा व्यापारी मृतक भुपिन्दर सिंह उर्फ टिम्मी के साथ गनमैन के तौर पर तैनात था, जो एक बहादुरी भरे और जोखिम भरपूर कार्य को अंजाम देते हुए, वह 7 दिसंबर, 2022 को नकोदर में हमलावरों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हो गया।

    शहीद सिपाही के इस महान बलिदान के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद के परिवार को सम्मान देने के तौर पर 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। 2 करोड़ रुपए की रकम में राज्य सरकार द्वारा एक्स- ग्रेशिया के तौर पर 1 करोड़ रुपए शामिल हैं जबकि 1 करोड़ रुपये बीमा कवर के तौर पर एचडीएफसी बैंक की तरफ से अदा किया गया है।

    एडीजीपी, जालंधर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल गुरशरन सिंह संधू के साथ शाहकोट के गाँव कोटली गाजरां के गुरूद्वारा सिंह सभा साहिब में शहीद निमित्त अंतिम अरदास के भोग समागम में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधन करते हुए बताया कि उन्होंने राज्य सरकार की की तरफ़ से 1 करोड़ रुपए का चैक दिया है, जबकि पंजाब पुलिस मुलाजिमों की भलाई नीति के अंतर्गत डीजीपी पंजाब गौरव यादव और एचडीएफसी बैंक की तरफ़ से शहीद परिवार को 1 करोड़ रुपए का एक और चैक भी दिया है।

    उन्होंने कहा कि शहीद के इस अतुल्नीय और महान बलिदान स्वरूप शहीद मनदीप सिंह का नाम राष्ट्रपति वीरता पुरुस्कार (मरणोपरांत) के लिए भी सिफ़ारिश भी किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने शहीद को श्रद्धांजलि भेंट की और शहीद परिवार को पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया। ज़िक्रयोग्य है कि शहीद मनदीप सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता राज्य सरकार की सैनिकों ( हथियारबंद बलों, अर्ध सैनिक और पुलिस से) और उनके परिवारों की तंदरुस्ती को यकीनी बनाने की वचनबद्धता के अंतर्गत है।

  • जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे सासंद सिमरजीत मान, सरकार द्वारा दिए जाने वाले 2bhk फ्लैट को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के लतीफपुरा इलाके में प्रशासन द्वारा बीते कुछ दिन पहले लोगों के घरों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन की ओर से कई घरों पर पीला पंजा चलाया गया। जिसके बाद लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों का हाल जानने के लिए कई सियासी पार्टियों के लीडर लतीफपुरा में पहुंच रहे है। वहीं आज संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान पहुंचे। इस दौरान सासंद मान ने बेघर हुए लोगों की समस्याए सुनी। मान ने बेघर हुए लोगों की समस्यों को सुनने के बाद मीडिया से बातचीत करते कहा कि यह सरकार पंजाब में लोगो को बेघर करने के लिए बनी है।

    आए दिन आप सरकार में पंजाब का माहौल खराब हो रहा है। जिसको लेकर सरकार कुछ नहीं कर रही है। बल्कि लोगों को बेघर कर रही है। मान ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मैं पार्लियामेंट में लिखित तौर पर दूंगा। अगर उन्होंने मुझे बोलने का मौका दिया तो उसमें भी जरूर बोलूंगा। मान ने कहा कि सरकार ने कहा है कि इन बेघर हुए लोगो को 2bhk फ्लैट दिए जाएंगे। वह तो करीब 20 साल पहले से बने हुए है। अब तो वह भी खंडर बन गए है। हमे ऐसे फ्लेट नहीं चाहिए। 

  • पंजाबः चाचा ने भतीजे को दी दर्दनाक सजा, मां के पैरों तले खिसकी जमीन

    पंजाबः चाचा ने भतीजे को दी दर्दनाक सजा, मां के पैरों तले खिसकी जमीन

    लुधियानाः जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पटिया इलाके में मकान की छत पर ड्रम से नाबालिग युवक का शव बरामद हुआ। युवक की हत्या कर उसके शव को ड्रम में डालकर ऊपर से मिट्‌टी भरकर पलस्तर किया हुआ था। पूरे घर में बदबू फैली हुई थी। जब युवक की मां छत पर सफाई करते पहुंची तो उसकी नजर ड्रम पर पड़ी। उसी दौरान पीयूष की मां सविता के पास उसके देवर का फोन आया। उसने कहा कि तेरे बेटे का शव ऊपर छत पर ड्रम में पड़ा है जाकर निकाल लो।

    जब उसने ड्रम चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीयूष को मारकर ड्रम में डाला हुआ था और ऊपर से मिट्‌टी भरी हुई थी। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। मृतक पीयूष के पिता की भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। सविता के दो बच्चे हैं। वह अपने देवर के साथ ही रहने लगी थी। उसके देवर ने ही पीयूष को मारकर ड्रम में डाला है। ​​​​​घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    आरोपी चाचा ने सविता से कहा था कि 5 तारीक से पीयूष दिल्ली में क्रिकेट मैच खेलने गया हुआ है। इस वजह से सविता ने बेटे की ज्यादा तालाश नहीं की। बेटे का जब कोई फोन नहीं आया तो सविता परेशान हो गई। इस बीच देवर भी घर से लापता हो गया। अचानक देवर की कॉल आई और उसने बताया कि पीयूष का ड्रम छत पर पड़ा है। सूचना पाकर एसीपी मनिंदर बेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

  • पंजाबः पुलिस ने नकली नोटों के रैकेट का किया भंडाफोड़, लाखों रुपए सहित 3 गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस ने नकली नोटों के रैकेट का किया भंडाफोड़, लाखों रुपए सहित 3 गिरफ्तार

    पठानकोटः नकली नोटों पर नकेल कसने में पठानकोट पुलिस को नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय अजय कुमार शर्मा निवासी नेहरू नगर, 36 वर्षीय मिथुन निवासी न्यू कॉलोनी नेहरू नगर और 37 वर्षीय संजय कुमार निवासी राम नगर के रूप में हुई है।

    पुलिस टीम ने उच्च गुणवत्ता के मूल्य के नकली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) 2.52 लाख रुपये जब्त किए। इसके अलावा एक प्रिंटर, एक कागज काटने की मशीन, स्याही की बोतलें, नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कागज और एक मार्कर पेन भी जब्त किया गया है।

  • पंजाबः एक्शन में सरकार, 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 

    पंजाबः एक्शन में सरकार, 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 

    जालंधर विकास अथॉरिटी के चार जूनियर इंजीनियर भी शामिल


    चंडीगढ़ः राज्य के लोगों को सेवाएं प्रदान करने में लापरवाही और देरी करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त रूख अपनाते हुए पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की तरफ से 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के इलावा तीन अधिकारियों-जिनमें दो सीनियर सहायक और एक सहायक अस्टेट अफ़सर शामिल है। जिन्हें कोताही बरतने के लिए 3 अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है। विभाग की तरफ से यह सख़्त कार्यवाही आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा के निर्देशों पर की गई है। इस मामले सम्बन्धी जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि लोगों को समय पर सेवाएं प्रदान करने को यकीनी बनाने के लिए, आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने ऑनलाइन प्रणाली स्थापित की है जिस पर विभाग को प्राप्त हुए आवेदनों और फाइलों की सीनियर अधिकारियों और ख़ुद उन (आवास निर्माण मंत्री) की तरफ से निजी तौर पर निगरानी की जा रही है।

    हाल ही में मंत्री ने ख़ुद हरेक स्तर पर हरेक केस की पैंडैंसी की निजी तौर पर पड़ताल की। जिस दौरान सामने आया कि विभाग के 45 अधिकारियों और कर्मचारियों, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किये गए थे, उनके स्तर पर सबसे अधिक पैंडैंसी पाई गई थी। इनमें से तीन को कारण बताओ नोटिसों का जवाब न देने और ड्यूटी में कोताही करने के लिए चार्जशीट किया गया है। अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि मामलों की क्लीयरेंस में अनावश्यक देरी करने से जहाँ लोगों को परेशान होना पड़ता है वहीं अनैतिक और भष्ट तरीकों का जन्म होता है, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और भविष्य में भी फर्ज़ से भागने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

    जिन 3 अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है, उनमें जसपाल कौर सहायक अस्टेट अफ़सर पटियाला विकास अथॉरिटी, राजेश कुमार सीनियर सहायक (लेखा) अमृतसर विकास अथॉरिटी और परमिन्दर सिंह सीनियर सहायक अस्टेट दफ़्तर गमाडा शामिल हैं। जिन 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें अमृतसर विकास अथॉरिटी का एक जूनियर इंजीनियर (सिवल), जालंधर विकास अथॉरिटी के चार जूनियर इंजीनियर, बठिंडा विकास अथॉरिटी का एक सैक्शन अफ़सर (एसओ) और एक सीनियर सहायक ( लेखा) और गलाडा के चार सीनियर सहायक (लेखा), एक सहायक अस्टेट अफ़सर, एक सब डिवीज़न इंजीनियर (सिवल), एक सुपरडैंट और एक एसओ शामिल हैं।

    इसी तरह गमाडा के 27 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं, जिनमें एक अस्टेट अफ़सर (आवास निर्माण), एक अस्टेट अफ़सर (प्लाट), तीन सहायक अस्टेट अफ़सर, चार सुपरडैंट (अस्टेट दफ़्तर), दो सीनियर सहायक (लेखा), सात क्लर्क, सात सीनियर सहायक और दो जेई ( सिवल) शामिल हैं। ड्यूटी से टाल-मटोल करने वालों को सख़्त चेतावनी देते हुए अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि अपने फर्ज के प्रति जन-सेवकों की टाल-मटोल वाली पहुंच को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने और लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने को यकीनी बनाने के लिए सत्ता में आई है।

  • पंजाबः सरकार की बड़ी कार्रवाईः PSIEC के चीफ जनरल मैनेजर को किया सस्पेंड 

    पंजाबः सरकार की बड़ी कार्रवाईः PSIEC के चीफ जनरल मैनेजर को किया सस्पेंड 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योग विभाग की पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) के चीफ जनरल मैनेजर जसविंदर सिंह रंधावा को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन के दौरान जसविंदर सिंह रंधावा का मुख्यालय प्रधान कार्यालय में होगा। बता दे कि इससे पहले पंजाब विजिलेंस ने जसविंदर सिंह रंधावा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का केस भी चल रहा है।

  • पंजाबः युवती ने एसएचओ पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः युवती ने एसएचओ पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के थाना सराभा नगर में युवती ने एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाए है। 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वह बैंक में बतौर कॉर्पोरेट अकाउंट मैनेजर काम करती हैं। युवती का कहना है कि कल उसे थाना प्रभारी अमरिंद्रजीत ने बैंक से किसी मामले की पूछताछ में बुलाया था। युवती के मुताबिक वह पुलिस का सहयोग करने के लिए थाना पहुंची। थाना पहुंचने के बाद थाना प्रभारी ने उसे अपने दफ्तर बुलाया। यहां उसे जमीन पर बैठाया गया। इस दौरान प्रभारी ने अपने दोस्तों के सामने उसके सिर पर जूते मारे। थाना प्रभारी के दो दोस्त बंधू सेखों और एम्पल उसके पास बैठे हुए थे। दोनों युवकों के सामने उससे गाली गलौज की गई। युवती के मुताबिक थाना प्रभारी के दोस्त ने उसके प्राइवेट पार्ट पर टच किया। यहीं नहीं उसके रिश्वतेदारों को उन्होंने फोन किया। इस वजह से उसकी इज्जत खराब की गई।

    युवती ने बताया कि वह बंधू सेखों को पहले से जानती है। वह कार लोन आदि की फाइलें पास करवाने के कारण उसके संपर्क में था। इस वजह से कई बार उसकी फोन पर उससे बातचीत हो जाती थी। बंधू सेखों इस बातचीत को गलत दिशा में ले गया। युवती ने कहा कि इस वजह से उसने उससे किनारा करते हुए बातचीत बंद कर दी। उसकी पहचान का एक अन्य युवक इसी थाना में किसी मामले में आरोपी था। उसी युवक के मामले में बहाने से थाने में बुला उसे बेइज्जत किया गया।

    दूसरी ओर थाना सराभा नगर प्रभारी अमरिंद्र सिंह ने कहा कि वह महिलाओं की इज्जत करते हैं। ये नहीं हो सकता कि थाना में बुला किसी महिला से इस तरह का गलत व्यवहार हुआ हो। उन्होंने कहा कि जिस मामले में युवती से पूछताछ करनी थी उसका आरोपी की कॉल डिटेल आदि में नंबर मौजूद था। इस कारण उससे महिला कॉन्स्टेबल की मौजूदगी में थाना लाया गया था। थाना प्रभारी अमरिंद्र सिंह ने युवती के सभी आरोपों को नकारा। उन्होंने कहा कि महिला खुद एक्टिवा पर थाना में आई है। कोई जबरी नहीं लाया गया। युवती के गैंगस्टरों से संबंध है।

  • पंजाबः कोर्ट ने मूसेवाला के परिवार को सौंपी थार और पिस्टल, तबदीली पर लगाई रोक 

    पंजाबः कोर्ट ने मूसेवाला के परिवार को सौंपी थार और पिस्टल, तबदीली पर लगाई रोक 

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लगभग सात महीने बाद अदालत ने सिद्धू मूसेवाला की थार उनके परिवार वालों को वापस कर दी है। इसमें मूसेवाला हत्या से पहले यात्रा कर रहे थे। अदालत ने उनके पैतृक गांव की हवेली में सिद्धू मूसेवाला की थार और पिस्तौल उसके माता-पिता को सौंप दी, लेकिन उनमें किसी भी तरह के बदलाव पर रोक लगा दी है।

    सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मृत्यु के सात महीने बाद भी दिवंगत गायक के प्रशंसकों का उनके माता-पिता से मिलने मनसा के मूसगांव में आना जारी है। मूसेवाला के स्मारक स्थल पर कई स्टॉलों के कारण एक बाजार भी बन गया है, जहां इन स्टालों के मालिक मूसेवाला से संबंधित सामान बेचते हैं। इन स्टालों पर सिद्धू की फोटो वाली टी-शर्ट, पोस्टर और गायक से जुड़ी अन्य चीजें उपलब्ध हैं।

    अभी भी अपने इकलौते बेटे के लिए इंसाफ का इंतजार कर रहे उसके पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया और अब उन्होंने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में पंजाबी गायकों के प्रशंसक एकजुटता में प्रदर्शन के लिए रोजाना उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। गायिका के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह हस्ताक्षर से भरे इस रजिस्टर को जनता के समर्थन के सबूत के तौर पर पंजाब सरकार और अदालत को पेश करेंगे।

    यह रजिस्टर उनके घर पर रखा हुआ है। बलकौर सिंह ने कहा कि मूसेवाला के प्रशंसक इस रजिस्टर में अपनी भावनाएं लिख सकते हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि कई बार वे घर पर नहीं होते हैं, जिसके कारण वे अपने बेटों के चाहने वालों से नहीं मिल पाते हैं. घर में अब एक रजिस्टर रखा जाता था, जहां मूसेवाला के चाहने वाले अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते थे।

  • पंजाबः अब इस हिंदू नेता को फिरौती ना देने पर मिली जान से मारने की धमकी

    पंजाबः अब इस हिंदू नेता को फिरौती ना देने पर मिली जान से मारने की धमकी

    कहा-सुधीर सूरी जैसा हश्र करने की मिली धमकी 

    अमृतसरः जिले में हिंदू नेता को गैंगस्टरों के नाम पर फोन कर फिरौती देने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शिव सेना पंजाब के जिला प्रधान रमेश भारद्वाज उर्फ टीटू बॉक्सर ने जानकारी दी कि उन्हें बीते 10 दिनों से लगाकार फोन पर धमकियां मिल रही हैं। रमेश ने कहा कि आज तकरीबन 12:15 बजे उन्हें फिर +923268845206 से फिर से फोन आ रहे हैं। आरोपी पैसे देने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने थाना इस्लामाबाद की पुलिस के मामला दर्ज करवा दिया है। लेकिन इसके बावजूद आज दोबारा उन्हें धमकी भरा फोन आया है।

    उन्हें सबसे पहली काल 8 दिसंबर को विदेशी नंबर +18477130545 से आई थी। फोन करने वाले ने 10 लाख रुपए की मांग की और एक हफ्ते का समय दिया। रमेश ने कहा कि उन्होंने आरोपियों को अपने कारोबार के बारे में और 10 लाख रुपए अरेंज ना कर पाने के बारे में भी बताया, लेकिन आरोपियों ने सुधीर सूरी की तरह ही उनका हश्र करने की धमकियां दे दी हैं। इस मामले को लेकर हिंदू नेता ने पुलिस कमिश्नर से परिवार व उनके लिए सुरक्षा की अपील की है।

    इतना ही नहीं, फिरौती की मांग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने थाना इस्लामाबाद में हिंदू नेता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी 384,387 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल साइबर सेल की मदद ली जा रही है और फोन वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

  • पंजाबः सड़क हादसे में 25 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    पंजाबः सड़क हादसे में 25 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    मृतक की 2 महीने पहले हुई थी शादी

    बरनालाः जिले के महिल कलां अधीन से दुखद खबर सामने आई है। जहां 25 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय निर्मल सिंह निम्मा पुत्र दर्शन सिंह निवासी छिनीवाल कलां के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए गांव के रजिंदर सिंह ने बताया कि निर्मल पत्नी के साथ रायकोट में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।

    इस दौरान वापिस लौटते समय उसका मोटरसाइकिल सड़क के बीच बने डिवाइडर से अचानक बेकाबू होकर टकरा गया। जिसके कारण उसकी सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। रजिंदर सिंह ने बताया कि निर्मल की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई।