Blog

  • आज का राशिफल, 26 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 26 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वतीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वतीया तिथि आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 31 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रोफेशनल हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा, परंतु आगे बढ़ने से पहले अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें अन्यथा काम का बोझ बढ़ेगा। बुद्धिमानी से कार्य करें। आज गृहणियों को घर में अचानक काम का बोझ बढ़ेगा, अपनी सेहत का ख्याल रखें। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

    वृष राशि-

    आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। भाई- बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने पर आज आप सोच विचार करेंगे। इसके लिए जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी, और पढ़ने में मन लगेगा। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मन बनाएंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है। विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते है। बड़े बुजुर्गो से परामर्श लेकर ही बात आगे बढ़ाएं, बात बनेगी।

    मिथुन राशि-

    सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप प्रभावित हो कर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। यदि आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए। इस राशि के जातकों को इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नए बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों तथा महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, वह परीक्षा से संबंधित भी हो सकता है।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज किसी से उधार के लेन-देन से बचें। कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक समस्याएं आज जीवनसाथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी। परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि भोज में शामिल होंगे। बच्चे भी उत्साहित रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बंद करके विश्वास ना करें।

    सिंह राशि-

      आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा। स्वास्थ्य संबंधीसमस्याएं भी दूर होती नजर आएंगी। आज किसी रिश्तेदार के घर घुमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

      कन्या राशि-

      आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। खाद्य तथा घरेलू चीजों पर आज खर्चे हो सकते हैं। आज आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी से अपने मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा है।

      तुला राशि- 

      आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज गलत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे , बुद्धि और विवेक का सहारा लें और जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। किसी तरह की यात्रा होने के योग बने हुए हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें। अपने लिए समय निकालें और किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करें शांति का अनुभव करेंगे। आपके जीवन साथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा।

      वृश्चिक राशि-

      आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे, जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस कर रहें हैं, तो संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

      धनु राशि-

      आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको तरक्की के नए साधन मिलेंगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दांप्तय रिश्ते में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं। आज अचानक से आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

      मकर राशि-

      आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आप नवीन विचारों से अपने नए दिन की शुरुआत करेंगे। यात्रा के योग बन रहें हैं। परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है। नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आज डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा। यदि आप प्रापर्टी खरीदने की सोच रहें तो अपने माता-पिता से परामर्श अवश्य लें, उनके आशीर्वाद से सफलता मिलेगी।

      कुंभ राशि-

      आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। आज ऑफिस का काम समय से पहले पूरा हो जाने से आप घर वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें। कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरुर लें। इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। जिससे आपकी समसयाओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। जिवनसाथी के साथ बहार पार्क मे टहलने का भी मन बनेगा।

      मीन राशि-

      आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर में संतान के रूप में लक्ष्मी का आगमन होगा। इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। दांप्तय जीवन में खुशियां आएंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर थोड़ा समंभलकर चलने की जरूरत है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज पड़ोसीयों के साथ मिलकर कोई सामाजिक कार्य मे सहयोग देंगे। इससे लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    • एक ही बिल्डिंग में चल रहे 5 सरकारी स्कूल!

      जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर से शिक्षा विभाग की एक लापरवाही की खबर सामने आई रही है। दरअसल, यहां सुभाष नगर स्थित एक भवन में एक साथ 5 स्कूल चलाए जा रहे हैं, जिसका खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ रहा है। ये स्कूल तय स्थान पर न होकर एक ही स्थान पर चल रहें हैं, और एक भवन में चलाने के इन स्कूलों के बच्चों को लंबी दूरी तय कर यहां आना पड़ता है, जिससे स्कूल में बच्चों की संख्या भी कम रहती है।

      टेलीग्राफ फैक्ट्री की गेट नंबर 2 के पास प्राथमिक शाला सुभाष नगर के भवन में एक साथ पांच पाठशालाएं चलाई जा रही हैं। यहां पर प्राथमिक शाला रानी ताल, प्राथमिक शाला संजय नगर, प्राथमिक शाला कस्तूरबा गांधी और एवं माध्यमिक शाला कमला नेहरू का संचालन एक साथ हो रहा है।

      स्कूल शिक्षा विभाग के 2018 में बनाये गए नियम एक परिसर एक शाला का पालन नहीं हो रहा है, बल्कि एक ही भवन में 5 स्कूलों का संचालन हो रहा है। यह शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ये जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने विभाग के हर नियमों का पालन कराए, पर यहां पर इसका उल्टा ही होता हुआ दिखाई दे रहा है।

      यहां पढ़ने वाले छात्रों को बहुत ही लंबी दूरी तय कर आना पड़ता है, क्योंकि उनके नजदीक में जो स्कूल थे वह बंद कर दिया गया है। घर से दूर इनका स्कूल एक ऐसे भवन में है, जहां पर एक साथ पांच स्कूल चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें लंबी दूरी तय करके स्कूल जाना पड़ता है, जिसकी वजह से स्कूल आने वाले बच्चों की संख्या पर भी असर पड़ रहा है। बहुत से बच्चों के घरों से स्कूल की दूरी 5 से 10 किलोमीटर दूर है, जिसकी वजह से कई बच्चों ने पढ़ाई ही छोड़ दी है। 

      वहीं अगर बात शिक्षकों की करें तो वह मौज कर रहें है। दरअसल, यहां पर सभी स्कूलों को मिलाकर अलग-अलग कक्षाओं में छात्रों को बैठा कर पढ़ाया जा रहा है और एक क्लास में दो-दो शिक्षकों की नियुक्ति की गई है या उन शिक्षकों ने खुद ही कर ली है, जिसकी वजह से यहां शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से ज्यादा हो गई है। हालत ये है कि लगभग आधे शिक्षक यहां पर बस समय काट रहे हैं। इन्हें उन स्कूल में भेजा जा सकता था, जहां पर शिक्षक नहीं है। अगर इस नियम का पालन ठीक तरह से होता तो 193 छात्रों को पढ़ने के लिए 6 से 8 शिक्षक इस स्कूल में पर्याप्त थे पर अभी यहां पर 16 शिक्षक हैं, जो मजे से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

      हर स्कूल के लिए अलग-अलग भोजन सहायक भी हैं, जिनकी संख्या 5 है। इनका कार्य एक ही भोजन सहायक अच्छे से कर लेता है, सिर्फ समय काटने की सैलरी ले रहे हैं। स्कूल परिसर में सिर्फ पांच स्कूल ही नहीं, बल्कि जिला ग्रंथालय भी चल रहा है. तीन वर्षों से बेकार पड़ी स्कूल के बच्चों को बांटी जाने वाली किताबों का भंडारा भी इसी को बनाया गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर जब जिला शिक्षा अधिकारी से बात कि तो उन्होंने ने बताया कि इस वर्ष इन सभी स्कूलों को एकीकृत कर दिया जाएगा।

      जानिए-किस स्कूल में हैं कितने बच्चे और शिक्षक

      • प्राथमिक शाला सुभाष नगर में 70 छात्र और 4 शिक्षक हैं।
      • प्राथमिक शाला रानी ताल में 33 छात्र एवं 2 शिक्षक हैं।
      • प्राथमिक शाला संजय नगर में 26 छात्र और 3 शिक्षक हैं।
      • प्राथमिक शाला कस्तूरबा गांधी में 11 छात्र एवं 2 शिक्षक हैं।
      • माध्यमिक शाला कमला नेहरू से 53 छात्र और 5 शिक्षक हैं।
      • 5 स्कूल के कुल 193 छात्र और 16 शिक्षक हैं।
    • Oscar Hospital मे माँ और बच्चे की मौत पर हुआ हंगामा

      हरियाणा : सोनीपत में एक गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद लक्ष्मी नगर मे स्थित OSCAR HOSPITAL  में बवाल मच गया। गुस्साए परिजनों ने   दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। धरने पर बैठे लोगो का आरोप है कि महिला बिल्कुल ठीक थी और अस्पताल में इलाज में लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हुई है।


      जानकारी अनुसार सोनीपत में कोट मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाली सुमन 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। पति मुकेश बिहारी ने तीन दिन पहले उसे ऑस्कर हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। अस्पताल में 22 फरवरी को एबॉर्शन किया गया। रविवार सुबह महिला की भी मौत हो गई। 


      इसी बीच अस्पताल की ओर से सवा लाख रुपए का इलाज का बिल परिजनों को थमाया गया। परिजन इससे पहले वे 20 हजार रुपए जमा करवा चुके थे। बिल का भुगतान किए बिना महिला के शव को देने से मना कर दिया गया। जिससे परिजन भड़क गए। सूचना मिलते ही  सेक्टर 27 थाना के एसएचओ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवा कर महिला के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 

      इस मामले मे ऑस्कर हस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

    • DJ पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 8 साल की बच्ची घायल

      हरियाणा :  पानीपत शहर में फायरिंग के दौरान बच्ची के घायल होने का मामला सामने आया है। यह हादसा स्थानीय निवासी बंटी की पोते की छठी के उपलक्ष्य में घर पर DJ पार्टी के दौरान घटा है।  नैना घर से दुकान पर खाने का सामान लेने गई। दुकान के पास ही DJ बज रहा था। उसे देखने के लिए बच्ची वहां चली गई।

      DJ पर नाचते हुए युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तभी वहां खड़ी नैना के पेट व टांगों पर 5 छर्रे लगे और वो गिर गई। नैना के गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। युवक भी तितर-बितर हो गए। बताया जा रहा है कि घुटने के ऊपर लगा छर्रा काफी अंदर धंस गया था। बच्ची दर्द से कराहती और रोती हुई पैदल अपने घर पहुंची। 

      मकान मालिक शिव कुमार ने बताया कि वह आठ मरला की जुलाहा बस्ती के निवासी हैं। उनके मकान में करीब 5 साल से राजन कुमार रहता हैं।  नैना की उम्र 8 साल है और वह नर्सरी में पढ़ती है। राजन संजय चौक के पास पर्दों की एक दुकान पर काम करते हैं।बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहा  प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

    • लुधियाना : समराला चौक पर जमकर हुई गुंडागर्दी, देखे वीडियो

      लुधियाना: समराला चौक में दिनदहाड़े 2 गुटों में भिड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर गुंडागर्दी भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समराला चौक के फ्लाई ओवर पर कुछ लोगो का झगड़ा हो हुआ था। 

      झगड़ा इतना बड़ गया था कि दोनों गुटों की और से तेजधार हथियारों से हमलावरों ने सरेराह बैखोफ एक दूसरे का मुकाबला किया।  एक ग्रुप पुल्ल के ऊपर से    ईट-पत्थर फ़ेंक रहा था, तो दूसरा पुल्ल के निचे से बोतले मर रहा था। 

      इस पूरी लड़ाई को देख इलाके मे दहशत फैल गई। इतना ही नहीं एक घंटा सड़क पर यातायात भी बंद रहा। घायल व्यक्ति को लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच क्र रही है।

    • INLD के हरियाणा चीफ की गोलियां मारकर ह’त्या, देखे वीडियो

      हमलावरों ने गाड़ी पर 40-50 राउंड किए फायर

      हरियाणा: बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला मे मृत्यु होने की खबर सामने आई है। यह हमला हमलावरों ने फ़िल्मी स्टाइल मे किया। बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी अपनी फॉर्चूनर कार में सवार थे. इसी दौरान आई-10 कार में सवार होकर कुछ हमलावर उनका पीछा कर रहे थे। 

      INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की फिर बढ़ सकती है मुश्किलें, जमानत हो  सकती है रद्द - inld state president nafe singh rathi s difficulties may  increase again-mobile

      वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

       जब नफे सिंह की गाड़ी बराही फाटक के पास पहुंची तो उन्होंनी पूर्व विधायक पर गोलियां बरसा दीं. कहा जा रहा है कि हमलावरों ने कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग कर दिए। कार का पूरा शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी पर गोलियां के निशान भी मौजूद है। पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्चूनर कार में सवार थे।   घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

      इंडियन नेशनल लोक दल के एक नेता ने बताया कि नफे सिंह राठी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने बताया कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर पहले भी छिटपुट हमले हुए हैं.

      झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस को गोलियां चलने की जानकारी मिली थी। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.


      व्ही विपक्ष कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नफे सिंह की हत्या पर कहा, “हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है. यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है. दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं.”

    • CM मान ने ‘SARKAR-VAPAR’ मीट मे सनी देओल पर जमकर निशाने साधे

      कहा: मिस्टर सनी देओल, पॉलिटिक्स फुल टाइम ड्यूटी: बॉर्डर पार नलके उखाड़े, यहां एक नहीं लगाया

      जालंधर/वरुण: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को गुरदासपुर और पठानकोट में सरकार- व्यापार मीट मे व्यपारियो से मुलाकात की। मीट को संबोधन करते हुए  गुरदासपुर से भाजपा सांसद बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पर जमकर निशाने साधे। 

      CM भगवंत मान ने पठानकोट में कहा- ”मिस्टर सनी देओल, यह 9 से 5 बजे वाली जॉब नहीं है। राजनीति 24 घंटे की ड्यूटी है। यह हैंडपप उखाड़ने की राजनीति नहीं है। शूटिंग करने और माथा टेकने दरबार साहिब आ जाता है लेकिन 40 किमी दूर यहां नहीं आता।”

      CM ने आरोप लगाया कि केंद्र पंजाब को मिलिट्री किराए पर देता है। एक हफ्ता फ्री और फिर 1 करोड़ रोज के मांगे जाते हैं। पहले भी दीनानगर में आतंकी हमले के वक्त पंजाब सरकार से पैसे मांगे गए।

      इसके बाद CM दीनानगर पहुंचे  वह उन्होंने कहा कि ”मैं नाम की राजनीति नहीं करता”।MP सन्नी देओल हाथ ढाई किलो का है  कभी हाथ मिलाया है या चुनाव के बाद हाथ हिलाया हो। बॉर्डर के दूसरी तरफ तो वह नलके उखाड़ देता है लेकिन यहां लगवाया नहीं।” CM भगवंत मान ने कहा कि दीनानगर में हमला हुआ। आप पार्टी उस वक्त मुख्य विपक्षी दल था।

      केंद्र ने  साढ़े 7 करोड़ का बिल भेज दिया। जिसमें कहा कि दीनानगर आतंकी हमले में हमने पैरामिलिट्री फोर्स भेजी थी। हमने केंद्र को चिट्‌ठी लिखी कि ऐसा करो कि हमारे एमपी लैड से काट लो। हमें 5 करोड़ साल के मिलते थे।

      CM मान ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से पूछा कि वह हमला दिल्ली करने आए थे। हमने तो उन्हें मारा। क्या हमें मिलिट्री किराए पर देते हो। इसके बाद राजनाथ ने कहा कि चुप कर जाओ, आगे बात मत करना, माफ कर देते हैं। आज भी यही रूल है कि अगर लॉ एंड ऑर्डर के लिए केंद्र से कोई फोर्स बुलानी है तो एक हफ्ता फ्री है। उसके बाद एक करोड़ रुपए रोज का होता है।

      सीएम ने कहा कि पंजाब के अधिकतर टोल प्लाजा बंद करवा दिए गए हैं। पहले पठानकोट से चंडीगढ़ जाने में जितना तेल, उतना ही टोल लग रहा था। अब अधिकतर बंद हो चुके हैं। पहले 200 करोड़ की जमीन लेकर व्यापारी तीन साल तक अलग-अलग NOC लेने के लिए इधर-उधर भागता रहता था। तीन साल तक धक्के खाने के बाद घाटे में जमीन बेचकर अंत में उसे मध्यप्रदेश जाना पड़ता था। लेकिन अब वे कलर स्टांप पेपर ले आए हैं। आपको सिर्फ वह खरीदना है, बाकी सारे काम खुद होंगे।

    • अधिकारियो ने नही माने सीपीएस के आदेश, बददी बाजार में रेडी फड़ी ज्यों की त्यों

      बद्दीसचिन बैंसल:बद्दी नगर व्यापार मंडल ने दो महा पूर्व नगर परिषद बद्दी के अधिकारियों से लेकर सीपीएस रामकुमार चौधरी के समक्ष मांग उठाई थी की शहर के मुख्य मार्ग पर जो रेहड़ी  फड़ी  हटाई  जाए। जिसको लेकर शहर के व्यापारियों  को सीपीएस रामकुमार चौधरी ने एक माह के भीतर शहर को रेहड़ी से मुक्त करने का आश्वासन दिया।  साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि जल्द से जल्द रेहडी फड़ी वालों को  नगर परिषद के क्षेत्र में जगह चयन करके वहां स्थापित करें।  नगर परिषद के अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया था कि एक माह के भीतर भीतर जगह चयनित करके शहर के बीचो-बीच लगी रेडी फड़ी को हटा दिया जाएगा और शहर को रेहडी मुक्त किया जाएगा ,परंतु दो माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कोई भी कार्रवाई नही की गई है। जिसके चलते बद्दी साई मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है।  

       शहर के बीचो-बीच साई सड़क मार्ग के दोनों तरफ रेडियो का कब्जा होने के चलते हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से लेकर राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर का एकमात्र मार्ग है जिससे अधिकतर औद्योगिक इकाइयों  से लेकर शहर की रिहाशी कॉलोनी को जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग किया जाता है।  शहर के बीचो-बीच रेहडियो पर हर सामान उपलब्ध होने के चलते दुकानदारों का कारोबार भी दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। जिससे दुकानदारों को अपना खर्च निकालना भी  कठिन होता जा रहा है, और कारोबार दिन प्रतिदिन कम हो रहा है। रेहड़ी पर सामान बेचने वाले दुकानदार कम कीमत पर सामान भेज देते हैं। जिससे प्रदेश सरकार को भी राजस्व में घाटा होता है। इन सारी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सीपीएस रामकुमार चौधरी के समक्ष अपना दुखड़ा रोया था ,परंतु अभी तक उसका कोई भी स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

      उधर,  नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि नगर परिषद की ओर से अभी एक या दो जगह चिन्हित की है और जल्द ही नगर परिषद के  की बैठक कर के जगह चयनित करके इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

    • नार्थ फिटनेस जिम एवं स्पा द्वारा किया गया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

      115 लोगों ने किया रक्तदान

      बददीसचिन बैंसल:हाउसिंग बोर्ड के हिमुडा काम्पलेक्स बद्दी में नाॅरथ फिटनेस जिम एवं स्पाॅ केन्द्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 115 लोगों ने खूनदान करके पुण्य कमाया । जिम संचालक हरमन चौधरी, खेमू लूबाना, बिटू बोस, विरेन्द्र लुबाना, सोनू गुज्जर, पवन, सुरेश, पवी चैधरी, साहिल शर्मा, अंकित आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था की ओर से पहली बार कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें बहुत ही उत्साह और जोश के साथ युवाओं ने हिस्सा लिया । उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य आज के युवाओं को फिटनेस से जुडे रहना तथा सेवा कार्यों से जोड़ना प्रमुख है । क्योंकि यदि हम स्वस्थ और सेवाभावी होंगे तभी समृद्व बन सकते हैं और अपने घर, परिवार व समाज को स्वस्थ रख सकते हैं ।  

      रोटरी एवं ब्लड बैंक चन्डीगढ़ की टीम डाक्टर मनीष राय, डा. रोली एवं कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में रक्त एकत्रित किया गया । उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने बाद खून दे सकता है । नियमित रक्तदान करने से कैंसर सहित अन्य बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है । सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमारे शरीर का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचबीएसएजी, एचसीवी, वीडीआरएल आदि जांचें स्वतः ही हो जाती हैं ।

      पहली बार खूनदान करने का युवाओं में दिखा भारी उत्साह

      युवाओं में पहली बार खूनदान करने का खूब उत्साह नजर आया जिसमें विपुल ठाकुर (19 वर्ष), अक्शत राणा (20 वर्ष), हर्षित (20 वर्ष), तरूण (20 वर्ष), सोमनाथ माझी, पंकज ठाकुर ने पहली बार रक्तदान किया । इन युवाओं का कहना था कि आज हमारा देश तेजी से आगे बढती हुई विश्व की सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन चुका है । जिसमें सबसे बडा रोल युवाओं का है इसलिए युवाओं को सेवा और त्याग में भी सबसे आगे रहना चाहिए । खूनदान करने से जहां हमारे अंदर सेवा, समर्पण और त्याग की भावना जागृत होती है वहीं एक व्यक्ति द्वारा दिये गए खून से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है । उनका कहना है कि विज्ञान चाहे जितनी भी तरक्की कर ले खून का विकल्प न ही आज तक बन पाया है और न ही भविष्य में बन पाने की कोई संभावना है । यह ईश्वर द्वारा रचित अनमोल भेंट स्वरूप मनुष्य को मिली है इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए ।

    • नगर परिषद बददी के वार्ड-1 रविदास मंदिर में हुआ भंडारा

      रविदास जयंती पर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प



      सचिन बैंसलबददी:रविदास जयंती पर नगर परिषद बददी के वार्ड-1 में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समस्त ग्राम वासियों ने सर्वप्रथम प्रभु रविदास मंदिर पर शीश नवाया और पूजा अर्चना की। उसके बाद उनको भोग अर्पित कर दोपहर को भंडारा प्रारंभ किया। भंडारे को बददी शहर के वार्ड 1 व वार्ड दो के अलावा आसपास के सैंकडों लोगों ने बडे चाव से ग्रहण किया।

      इस अवसर पर जगदीश चंद मल्ली, बंत राम, मीताराम, कमल राम, विक्रम, गुरप्रीत बिल्ला, बीरबल, अशोक, दीपक, कुलदीप रिंकू, बबलू, आकाश, शानू, राम चंद, राजा, गुरनाम, सोनू, रामजी, निर्मल, गौरव,सौरव, विनोद, भगत, संजू, कृष्ण, तरसेम, जसपाल, भाग सिंह, राजकुमार, रोहित, अमन प्रीत, अंकुश, मनकीरत, जसकीत, रमेश, जीवन , केवल, गोपाल, मदन, रुप चंद, अमरनाथ, गुरमेल , विजय व गुरनाम सिंह सहित कई युवा व मंदिर के कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।