Blog

  • NIA का Action, लंडा सहित इन आतंकियों पर रखा इनाम

    NIA का Action, लंडा सहित इन आतंकियों पर रखा इनाम

    नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए एन.आई.ए. ने हरविंदर सिंह संधू उर्फ ‘रिंदा’ और लखबीर सिंह संधू उर्फ ‘लंडा’ सहित बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बी.के.आई.) के 5 कार्यकत्र्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को नकद ईनाम देने की घोषणा की। संघीय एजैंसी ने रिंदा और लंडा पर 10-10 लाख रुपए जबकि परमिंद्र सिंह कैरा उर्फ ‘पत्तू’, सतनाम सिंह उर्फ सतबीर सिंह उर्फ ‘सत्ता’ और यादविंद्र सिंह उर्फ ‘यद्दा’ पर 5-5 लाख रुपए के नकद ईनाम की घोषणा की। राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एन.आई.ए.) के प्रवक्ता ने कहा कि ये 5 आतंकवादी भारत की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाडऩे और पंजाब में आतंक फैलाने के उद्देश्य से बी.के.आई. की आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित इस वर्ष की शुरूआत में दर्ज एक मामले में वांछित हैं।

    वांछित आतंकवादियों पर पंजाब में आतंकवादी हार्डवेयर और नशीले पदार्थों  की  तस्करी  से  और व्यापारियों व अन्य प्रमुख व्यक्तियों  से  बड़े पैमाने  पर  जबरन  वसूली  के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बी.के.आई. के  लिए  धन जुटाने  के  अलावा  आतंकवादी कृत्यों और गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है।  प्रवक्ता ने कहा कि ये आतंकी पंजाब में आतंक का माहौल बनाने के लिए लक्षित हत्याओं के साथ-साथ कानून प्रवर्तन एजैंसियों को निशाना बनाने से संबंधित मामलों में भी वांछित हैं। प्रवक्ता ने टैलीफोन और व्हाट्सएप नंबर साझा करते हुए कहा कि 5 वांछित आतंकवादियों की गिरफ्तारी से जुड़ी कोई भी विशेष जानकारी नई दिल्ली में एन.आई.ए. मुख्यालय या चंडीगढ़ में एन.आई.ए. शाखा कार्यालय से सांझा की जा सकती है।

    वांछित 54 आतंकियों व गैंगस्टरों की 2 सूचियां भी जारी : एन.आई.ए. ने देश में आतंकी-गैंगस्टर नैटवर्क समाप्त करने के लिए पिछले वर्ष दर्ज 2 मामलों की जांच में वांछित 54 व्यक्तियों की तस्वीरों के साथ 2 सूचियां जारी कीं। एक सूची में 11 व्यक्तियों और दूसरी सूची में 43 व्यक्तियों के नाम ‘एक्स’ पर सांझा किए गए हैं।  इस सूची में गोल्डी बराड़, लॉरैंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और अर्शदीप सिंह गिल सहित कई वांछित गैंगस्टर शामिल हैं। एजैंसी ने कहा कि यदि किसी के पास उनके नाम पर या उनके सहयोगियों, दोस्तों और रिश्तेदारों  के   स्वामित्व  वाली संपत्तियों/ परिसंपत्तियों/व्यवसायों के संबंध में कोई जानकारी हो तो कृपया सांझा करें।

  • आज का राशिफल, 21 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल, 21 सिंतबर 2023

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 44 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 35 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज सूर्य षष्ठी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। यदि आपने नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम काम करने की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। 

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी, आप जीवनसाथी के साथ सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे। बच्चों को आज कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। किसी काम को लेकर यदि आप उलझन में थे तो आज वह दूर हो जाएगी। आज व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनाएंगे, इसका आपको लाभ मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक सफलता मिलने के योग बने हुए है। 

    मिथुन राशि- बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है । आज आपको बॉस की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कार्यों में मिस्त्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लवमेट आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। 

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगे। आज आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी खिलौने की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। घर के बुजूर्गों के सेहत के प्रति सावधान रहे।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। छोटी-छोटी बातों को लेकर आज आपको चिड़-चिड़ा होने से बचना चाहिए। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान बनाएंगे। आज परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कोई बडी डील फाइनल होने से अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप संतान के बेहतर भविष्य के लिए, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, साथ ही धैर्य पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी। 

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी से भी व्यर्थ में उलझने से बचना चाहिए। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं । आज आप परिवार सहित किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। साथ ही लोग आपके प्रतिभा की सराहना करेंगे। आज आपका ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में आप सदस्यों की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आज आप कोई नए काम की शुरुआत करना चाहते है तो परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी वरतने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आज पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहेंगे। 

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सफल नहीं होने देंगे। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए है, तो आज आपको वापस मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। बीटेक कर चुके छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घर और बाहर से एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरे कर पाएंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आज कोई दोस्त आपको सरप्राइस दे सकता है, आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। 

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा । जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप प्रतिभा दिखाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बच्चों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लवमेट आज देर तक बात करेंगे, कही घूमने की प्लानिंग भी बनाएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी जॉब मिलेगी। 

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। व्यवसाय में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको रुके हुए कार्यों मे सफलता मिलेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। कैश के लेन-देन मे आज आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी कविता या कहानी के लिए लेखकों को आज सम्मानित किया जाएगा। 

  • जालंधरः कपल की आपत्तिजनक वीडियो के मामले में ACP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः कपल की आपत्तिजनक वीडियो के मामले में ACP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर(ENS): शहर के मशहूर कपल की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है आपतिजनक वीडियो को लेकर एसीपी निर्मल सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। इस मामले में एसीपी ने कहा उक्त कपल ने थाना 4 में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले को लेकर थाना चार में एफआईआर नंबर 90 दर्ज की गई है। एसीपी ने कहा कि जो तथ्य सामने आए है वह काफी सीरियस है।  थाना 4 में एफआईआर नंबर 90 के तहत अंडर सेक्शन 66 और 68 आईटी एक्ट 509, 384 आईपीसी दर्ज किया गया है। एसीपी ने कहा कि वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने काल्पनिक नाम सोनिया को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच जारी है।

  • पंजाब : 2 पेट्रोल पंप पर लूट, एक पुलिस मुलाजिम काबू, देखें वीडियो 

    पंजाब : 2 पेट्रोल पंप पर लूट, एक पुलिस मुलाजिम काबू, देखें वीडियो 

    कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी में बाइक सवारों लुटेरों ने दो पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। मलसिया रोड  ताशपुर स्थित पेट्रोल पंप के कारिंदों से तीन नकाबपोशों ने दातर की नोक पर 25 हजार और गांव मेवा सिंह वाला पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवारों ने गन प्वाइंट पर पांच हजार रुपये लूट की सूचना मिली है। इनमें से एक को पंप के कारिंदों ने पीछा कर दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताया जा रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी में लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जोगिंदर सिंह निवासी घुदुवाल जिला जालंधर ने थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की रात सवा नौ बजे वह मलसियां रोड ताशपुर पर स्थित अपने पेट्रोल पंप पर अपने कार्यालय में मौजूद था। पंप पर शिवम पाल निवासी भरतपुर यूपी, सतीश कुमार निवासी जिला पन्ना एमपी तथा रामकुमार निवासी जिला पन्ना एमपी तेल डालने के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक बिना नंबरी बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए।इनमें से दो युवक उतरकर शिवम पाल के पास आए और एक ने दातर दिखाकर उसकी जेब से 25 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और दूसरा नकाबपोश गोली मारने की धमकियां देते हुए शिवम व सतीश के जबरन मोबाइल छीनकर मलसियां की तरफ भाग गए। जांच अधिकारी एसआई अरजन सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।  वहीं गांव मेवा सिंह वाला स्थित धंजू फिलिंग स्टेशन के मालिक बलबीर सिंह निवासी गांव मेवा सिंह वाला सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि वह बुधवार की शाम चार बजे पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरों आए और इनमें से लुटेरा खुद को पुलिस वाला बताते हुए पंप आपरेटर बिद्धी सिंह को गन प्वाइंट पर सारे पैसे निकाल कर देने की धमकी दे रहा था। इस पर घबरा कर मैनेजर ने पांच हजार रुपये की नकदी उससे छीन ली। जैसे ही वह पैसे लेकर भागने लगे तो पंप पर मौजूद लोगों ने पीछा करके उनमें से एक को दबोच लिया। जबकि दूसरा लुटेरा फरार हो गया। भागते समय आरोपी ने अपना पिस्टल समीप ही एक छप्पड़ में फेंक दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस पिस्टल तलाश कर रही है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह और थाना प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पंजाब पुलिस का एक आईकार्ड मिला है। उस पर  रणधीर सिंह लिखा हुआ है। हांलाकि यह सही में पुलिस कर्मी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की ओर से फेंका गया पिस्टल भी पुलिस ढूंढ रही है।

  • जालंधरः सोढल मेले को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    जालंधरः सोढल मेले को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    जालंधर, ENS:  28 सितंबर को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेकने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज कहा कि प्रशासन आदेश दिए है कि प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करेगा। इस संबंधी यहां जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि माथा टेकने आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मेले में भाग लेने का आग्रह करते हुए इस पवित्र स्थान पर आने वाले सभी लोगों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सारंगल ने यह भी कहा कि मेले में लगने वाले झूलों के सुरक्षा की जांच के लिए विशेषज्ञों की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद ही आयोजक मेले में झूलों का संचालन करेंगे।

    मंदिर के आसपास सफाई सुनिश्चित करने के लिए, डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर नगर निगम को मेले के दौरान समय पर सफाई और कचरा इकठ्ठा के लिए 24 घंटे आवश्यक कर्मचारी तैनात करने को कहा। इसी प्रकार, उन्होंने नगर निगम को कूड़ेदान रखने, पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था करने, अस्थायी शौचालय स्थापित करने, सभी स्ट्रीट लाइटों की मुरम्मत आदि करने के भी निर्देश दिए। सारंगल ने कमिश्नरेट पुलिस को मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को भी कहा। उन्होंने फायर ब्रिगेड को मेले वाले स्थान के आसपास आवश्यक फायर टैंडर लगाने, पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए उचित साइनबोर्ड लगाने के लिए भी कहा। डिप्टी कमिश्नर ने संगठनों से यह भी कहा कि आयोजन को उचित ढंग से संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, डी.सी.पी. जगमोहन सिंह, एसडीएम और जालंधर नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • पोषण माह एवं नशा मुक्त ऊना अभियान पर बढे़ड़ा पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित –  सीडीपीओ 

    पोषण माह एवं नशा मुक्त ऊना अभियान पर बढे़ड़ा पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित –  सीडीपीओ 

    ऊना/सुशील पंडित :  महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से बाल विकास परियोजना हरोली द्वारा वृत्त कांगड़ में पोषण माह के साथ नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान, मुख्य आयुर्वेदिक अधिकारी  वीरेंद्र धीमान तथा नशा मुक्त ऊना हरोली के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार बारे जागरूक किया और भविष्य में काम आने वाली सेहत से संबंधित सूक्ष्म जानकारियां भी दी। शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को पोषण माह की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर ने महिलाओं को अपने बच्चों पर नजर रखने एवं उनकी जनरेशन को समझने और महिलाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त 2 अक्टूबर को हर घर दस्तक अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी जिसमें हर घर तक नशे के खिलाफ एवं जरूरी हर जानकारी पहुंचाई जाएगी।
  • जालंधर : भारती किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ जताया रोष,  देखें वीडियो

    जालंधर : भारती किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ जताया रोष, देखें वीडियो

    जालंधर : प्रेस क्लब में भारती किसान यूनियन द्वारा की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रधान मनजीत सिंह राय व अन्य यूनियन लीडर्स द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि पिछले काफी समय से उनकी करोड़ों के बकाया राशि शुगर मिलों द्वारा नहीं दी गई है। जबकि प्रशासन की तरफ से वादे टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। प्रधान मनजीत सिंह राय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मौजूदा सरकार ने किसानों के शुगर मिल के पैसे नहीं दिलवाए तो वह सड़क रोको आंदोलन व अन्य प्रोटैस्ट करके सरकार का घेराव करेंगे।

    इन सब की जिम्मेदारी सरकार की होगी। इसके साथ ही उन्होंने और भी कई तरह के सरकारी अफसरों पर गंभीर इल्जाम लगाए है। जो किसानों के साथ भेदभाव करके किसानों को तंग परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह जल्दी से जल्दी किसानों की बकाया राशि किसानों को देकर उन्हें राहत दें। क्योंकि वह लगातार ब्याज पर ब्याज भर के आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है। इस मौके पर दोआबा यूनियन के और भी नेता भी हाजिर थे।

  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    शिविर का मुख्य उद्देश्य योजना बारे ग्रामीण लोगों को जागरूक करके योजना से जोड़ना है – विश्व मोहन देव चौहान

    शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों व आंगनबाड़ी वर्करस को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कल्याण भवन में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आंगबाड़ी वर्करस के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे ग्रामीण स्तर तक लोगों को जागरूक करना है ताकि पात्र लोगों तक इस योजना के साथ लाभान्वित किया जा सके। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि तथा आंगबाड़ी वर्करस एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने उपस्थित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों व आंगनबाड़ी वर्करस को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आहवान किया ताकि पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ा जा सके। एसडीएम ने बताया कि जिला में अब तक 37 पात्र मामलों इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उच्च स्तर पर भेज दिया गया है।मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 18 से 27 वर्ष की आयु वर्ग के अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई ऐसे सभी अनाथ बच्चों की सुविधा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। अनाथ बच्चों की पात्रता जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रमाणित की जाएगी। उसके उपरांत वरीयता के साथ पूरा मामला उपायुक्त को भेजा जाएगा। 
    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे जिसमें सामाजिक सुरक्षा के तहत बाल-बालिका आश्रमों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए आवर्ती जमा (आरडी) खाता खोला जाएगा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ संयुक्त संचालन में खाते आयोजित किए जाएंगे।   इस योजना के तहत उत्सव भत्ता 500 रुपये प्रति बच्चा बाल देखभाल संस्थानों, राज्य गृह सह संरक्षण गृह, शक्ति सदन और वृद्धाश्रम के निवासियों के बैंक खाते में मुख्य त्योहार मनाने के लिए हस्तांतरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जो 27 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हो गया है और जो भूमिहीन है, वह टीसीपी मानदंडों के अनुसार एक बार सरकारी भूमि यानी तीन बिस्वा और अपने पूरे जीवन काल के दौरान किसी भी समय घर के निर्माण के लिए आवास अनुदान प्राप्त करने के लिए पात्र होगा। आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे, ग्रामीण विकास की आवास योजना के पूरक के रूप में अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत भारत के विभिन्न स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों के लिए शैक्षिक भ्रमण, भ्रमण-यात्रा का आयोजन प्रति वर्ष 15 दिनों के लिए किया जाएगा। बच्चों के लिए यात्रा की व्यवस्था शताब्दी (चेयर कार), एसी वॉल्वो, एयर सुविधा द्वारा की जाएगी। ऐसे दौरों के दौरान ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी।
      इस  योजना के अंतर्गत ऑनलाइन कोचिंग आयोजित की जाएगी और ऑफ लाइन कोचिंग सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन के दौरान कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के लिए प्रति व्यक्ति 1 लाख रुपये प्रति वर्ष की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पाठ्यक्रम के दौरान प्रति व्यक्ति प्रति माह 4 हजार रुपये का मासिक वजीफा भी प्रदान किया जाएगा। उच्च शिक्षा (शैक्षणिक), व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास हिमाचल प्रदेश राज्य से संबंधित 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद पात्र बच्चों, व्यक्तियों के लिए छात्रावास व मैस शुल्क और ट्यूशन फीस सहित उच्च शिक्षा (शैक्षणिक), व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास) का सभी व्यय वास्तविक दरों पर वहन करेगा। अध्ययन अवधि के दौरान उनके व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए प्रति माह 4 हजार रुपये का वजीफा दिया जाएगा। यदि संस्थान में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो सरकार डिग्री, पाठ्यक्रम के पूर्ण होने तक छात्रावास के बाहर रहने और रहने का पूरा खर्चा भी वहन करेगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद अपना निजी कार्य स्थापित करना चाहते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये की एक बार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वे आजीविका अर्जित कर सकें। ये व्यक्ति मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण लाभ के हकदार होंगे। मिशन वात्सल्य योजना के पूर्व लाभार्थी या कोई अन्य अनाथ सरकार की किसी अन्य योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। हालांकि, योजनाओं की समान प्रकृति के लिए लाभ केवल एक योजना के तहत दिया जाएगा।
    योजना के तहत मिशन वात्सल्य के सभी पूर्व लाभार्थियों या 18 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हुए लोगों को कानून के अनुसार विवाह योग्य आयु प्राप्त करने के बाद एक बार विवाह अनुदान 2 लाख रुपये या वास्तविक जो भी कम हो, प्रदान किया जाएगा, जिसमें से 51 हजार रुपये व्यक्ति के विवाह के समय शगुन के रूप में लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। एकल नारी योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एकल महिला जिसका पति पिछले सात साल या उससे अधिक समय से लापता है या महिला जो अपने पति द्वारा त्याग दी गई है या अपने पति से अलग रह रही है या अपने माता-पिता के साथ रह रही है के संबंध में प्रमाण पत्र पंचायत सचिव और प्रधान रिपोर्ट पर बीडीओ द्वारा जारी किया जाएगा। इन योजनाओं के तहत यदि कोई भी इच्छुक बच्चा, व्यक्ति लाभ लेना चाहता है तो जिला बाल संरक्षण ईकाई कार्यालय या क्षेत्र के बाल विकास परियोजना कार्यालय से योजना का लाभ लेने हेतू फॉर्म प्राप्त कर सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रार्थी को संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01975-225850 व मोबाइल नम्बर 82196-04768 या जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऊना से सम्पर्क कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने विभाग द्वारा चलाई रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक पोषण माह आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को पोष्टिक आहार बारे जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर पोषण माह अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्करस द्वारा मिलेटस के बारे में जागरूक करने के लिए मोटे अनाज से बने खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका एसडीएम ने अवलोकन किया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता की सराहना भी की। इस अवसर पर बीडीओ केएल वर्मा व सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल सहित अन्य उपस्थित रहे। 
  • ਪੰਜਾਬ: ਟਰੂਡੋ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਟਰੂਡੋ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਕੈਨੇਡਾ ਦੇ ਆਪਸੀ ਕੂਟਨੀਤਕ ਸਬੰਧਾਂ ਵਿਚ ਖਟਾਸ ’ਤੇ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਹਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਇਸ ਨੂੰ ਸੰਜੀਦਾ ਵਿਚਾਰ ਦੇ ਏਜੰਡੇ ’ਤੇ ਲਿਆਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਅੰਦਰ ਸਿੱਖ ਵੱਸੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਨਵੀ ਸਰੋਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਧਾਰਮਿਕ ਸਰੋਕਾਰ ਵੀ ਅਹਿਮ ਹਨ। ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੇ ਕਈ ਦਰਦਨਾਕ ਸਮੇਂ ਵੀ ਹੰਢਾਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਜੂਨ 1984 ਦਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ’ਤੇ ਫ਼ੌਜੀ ਹਮਲਾ, 1984 ਦਾ ਸਿੱਖ ਕਤਲੇਆਮ ਅਤੇ ਇਕ ਦਹਾਕਾ ਸਿੱਖ ਨੌਜੁਆਨੀ ਦਾ ਘਾਣ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਇਹ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਦਾ ਉਹ ਦਰਦ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਸਿੱਖ ਕਦੇ ਵੀ ਭੁੱਲ ਨਹੀਂ ਸਕਦੇ।

    ਅੱਜ ਵੀ ਕਈ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚ ਰਹਿੰਦੇ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਅਤੇ ਗੁਰੂਆਂ ਦੇ ਪਾਵਨ ਅਸਥਾਨ ’ਤੇ ਆ ਕੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਤੋਂ ਵੀ ਵਾਂਝੇ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੈਨੇਡਾ ਵਿਚ ਸਿੱਖ ਨੌਜੁਆਨ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਉਥੋਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤ ਦੇ ਇਕ ਵੱਡੇ ਕੂਟਨੀਤਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ’ਤੇ ਲੱਗੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਮਗਰੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ’ਚੋਂ ਹਟਾਉਣਾ ਕਈ ਸਵਾਲ ਪੈਦਾ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕਰਮ ਵਜੋਂ ਭਾਵੇਂ ਭਾਰਤ ਵੱਲੋਂ ਦੋਸ਼ਾਂ ਦਾ ਖੰਡਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕੈਨੇਡਾ ਦੇ ਕੂਨਟੀਤਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੂੰ ਵੀ ਹਟਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਬੇਹੱਦ ਸੰਜੀਦਾ ਅਤੇ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਸਿੱਖਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜਿਆ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਗਲੋਬਲ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਆਪਣੀ ਸਥਿਤੀ ਜਰੂਰ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰੇ।

  • भारत विकास परिषद ने जोनल स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों को दी खेल ड्रेस

    भारत विकास परिषद ने जोनल स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों को दी खेल ड्रेस

    22 सितंबर को डुमैहर में हो रही जिला स्त पर एक ड्रैस में दिखेंगे रामशहर ब्लाक के खिलाड़ी

    सचिन बैंसल/बददी :  भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने  रामशहर ब्लाक के जोनल स्तर  खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे अंडर 14 आयु वर्ग के छात्रों को ट्रेक सूट दिए। यह सभी 41 खिलाड़ी 22 सितंबर को डुमेहर में जिला स्तर प्रतियोगिता में एक ही ड्रेस में नजर आएंगे।  भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने एक सादे सामारोह में बिलांवाली स्कूल में  प्रांत उपाध्यक्ष दीप कुमार आर्य सीडी मिश्रा, इकाई के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल व कोषाध्यक्ष राकेश यादव ने  यह ट्रैक सूट छात्रों को दिए। बिलांवाली स्कूल के शारीरिक अध्यापक रमेश कुमार ने बताया कि बिलांवाली स्कूल के 11 छात्र आर्यन शर्मा, नितेश, अजय, अंशु, अंकित, अभिनव, आकाश, रिशु, योगेंद्र, विशाल और कुनाल को यह कीट दी गई। इसके अलावा धर्मपुर, गुल्लरवाला, बद्दी, हरिपुर संडोली, लोधी माजरा, चमदार, बधोखरी, रामशहर, सौर व भटोली कलां स्कूलों के 30 चयनित जिला स्तर के खिलाड़ियों को यह ड्रेस दी गई। जिला स्तर पर बद्दी जोन के सभी खिलाड़ी एक जैसी ड्रेस में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संस्था के सचिव रमन कौशल ने बताया कि भारत विकास परिषद स्कूली बच्चों को उत्थान के लिए प्रयासरत है। परिषद समय- समय पर बच्चों को लिए सहयोग करती रहती है। और भविष्य में भी बच्चों के लिए सहयोग करेगी। यही नहीं परिषद की ओर से तहसील, जिला व प्रांत स्तर पर समूह गान प्रतियोगता कराई जाती है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 8 अक्तूबर को बद्दी में कराई जाएगी।