Blog

  • जालंधरः पंजाब रोडवेज की बस, कार और बाइक की टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब रोडवेज की बस, कार और बाइक की टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः अमृतसर हाईवे के नजदीक लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर पर पंजाब रोडवेज की बस कार व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोग गंभीर जख्मी हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान गुरदीश कौर पत्नी मोहिंदर कौर निवासी श्री हरगोबिंद पुर याकूब निवासी डोरोली कलां आदमपुर व लियाकत अली पुत्र अलिदीन कठोआ के रूप में हुई है।

    इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पीसीआर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद तीनों वाहनों को हाईवे से हटवाया और हाईवे पर लगा लंबा जाम खुलवाया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद वह 108 एंबुलेंस पर तो फोन करते रहे लेकिन कोई भी है एंबुलेंस मौके पह नहीं पहुंची। इस दौरान मौके पर पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ADGP सहित 400 पुलिस कर्मियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    पंजाबः ADGP सहित 400 पुलिस कर्मियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    एरिया को सील कर ली जा रही घरों की तालाशी

    अमृतसरः जिल में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज एडीजीपी ट्रैफिक एएस राय की देखरेख में सर्च ऑपरेशन को शुरू किया गया है। इसी के साथ रूरल पुलिस की तरफ से चविंडा देवी एरिया में भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस सर्च ऑपरेशन में 400 से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद है। 400 से अधिक पुलिस कर्मियो के साथ यह सर्च ऑपरेशन अन्नगढ़ एरिया से शुरू किया गया है। इस दौरान पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। ताकि सर्च के दौरान कोई इलाके से बाहर भाग ना सके।

    एडीजीपी ट्रैफिक एएस राय के निर्देशों पर अन्नगढ़ के विभिन्न गलियों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। लोगों के घरों की तलाशी ली जा रही है। पुरुष के साथ-साथ महिला पुलिस को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस ने अन्नगढ़ एरिया की सड़कों पर भी नाके लगा दिए हैं, ताकि हर आने-जाने वाले वाहन की भी तलाशी ली जा सके। यह नाके स्मार्ट नाके हैं, जिनमें लोगों की वाहनों की डिटेल की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा वाहनों में सर्च भी किया जा रहा है, ताकि कोई संदिग्ध वस्तु को पकड़ा जा सके।

    फिलहाल इस सर्च को अन्नगढ़ से शुरू किया गया है, लेकिन यह सर्च जल्द ही शहर के अन्य हिस्सों में भी शुरू की जाएगी। इस दौरान शहर की सड़कों पर भी नाके लगा दिए गए हैं, ताकि कोई संदिग्ध सर्च ऑपरेशन की सूचना पाकर शहर से बाहर ना भाग सके। शाम तक पूरे सर्च ऑपरेशन की रिपोर्ट डीजीपी पंजाब व मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जानी है। अमृतसर शहरी के साथ-साथ रूरल पुलिस की तरफ से भी मजीठा के अंतर्गत आते चविंडा देवी एरिया में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक व्यक्ति से 2 ग्राम हेरोइन मिली है। जिसकी जांच अभी चल रही है। शाम तक पूरी रिपोर्ट को सीनियर अधिकारियों तक भेजी जाएगी।

  • भारत औऱ न्यूजीलैंड मैच के दौरान अब ये 3 खिलार्डी पिलाएंगे पानी, नहीं खेल पाएंगे मैच

    भारत औऱ न्यूजीलैंड मैच के दौरान अब ये 3 खिलार्डी पिलाएंगे पानी, नहीं खेल पाएंगे मैच

    भारत का न्यूजीलैंड दौरा 18 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के इस दौरे पर कीवी टीम के खिलाफ 3 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर हार्दिक पांड्या टी20 कप्तान होंगे. वहीं, शिखर धवन वनडे में भारत की कमान संभालेंगे। 3 बदकिस्मत खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर पानी पिलाते नजर आएंगे और उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. ये 3 खिलाड़ी पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ बेंच गर्म करते नजर आएंगे। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों पर।

    1. दीपक हुड्डा

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर पानी पिलाते नजर आएंगे और उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। टीम इंडिया में कई ऐसे धुरंधर हैं, जिनके होते हुए इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा। टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और शहबाज अहमद जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं, जो दीपक हुड्डा से भी बेहतर हैं। वॉशिंगटन सुंदर और शहबाज अहमद स्पिन गेंदबाजी के अलावा विस्फोटक बल्लेबाजी में भी माहिर हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों पर दीपक हुड्डा को तवज्जो मिलना मुश्किल है।

    2. युजवेंद्र चहल

    टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. इस गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान भी एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर तरजीह दी जाएगी, जो इन दिनों बेहद घातक फॉर्म में चल रहे हैं और भारत की टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही टीमों में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव के जोड़ीदार होंगे। ऐसे में युजवेंद्र चहल को पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ बेंच गर्म करनी होगी और साथ खिलाड़ियों को पानी पिलाना होगा।

    3. मोहम्मद सिराज

    तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। इस दौरे पर टीम इंडिया में अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, दीपक चाहर और कुलदीप सेन जैसे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर भारी पड़ेंगे। ऐसे में मोहम्मद सिराज पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर पानी पिलाते नजर आएंगे और उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज में अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे।

  • जालंधरः Verka Milk Plant के बाहर धरने पर बैठे मुलाजिम, जाने मामला

    जालंधरः Verka Milk Plant के बाहर धरने पर बैठे मुलाजिम, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः वेरका मिल्क प्लांट के मुलाजिमों ने मालिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वेरका मिल्क प्लांट के मुलाजिमों ने गेट के बाहर धरना लगा दिया है। उन्होंने इस दौरान मालिक के समक्ष कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांगे रखी है। मामले की जानकारी देते हुए धरने पर बैठे कर्मचारियों के प्रधान अनिल ने बताया कि मालिक के समक्ष हमारी कुछ मांगे है।

    जिसमें उन्होंने कहा कि लंबे समय से काम कर रहे हमारे कर्मचारियों की पहल के आधार पर भर्ती की जाए। हमें ठेकेदारों के बराबर सैलेरी दी जाए, हमें अब तक बेसिक सैलेरी मिल रही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को निकालने ना जाने के लिए हमें लिखित रूप में पत्र जारी किया जाए और हमें हमारा बनता हक दिया जाए। बता देंकि आज वेरका मिल्क प्लांट के मुलाजिमों ने मालिक और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर गेट के बाहर धरना लगाया हुआ है। 

  • Twitter-Meta के बाद अब अमेजन में 10 हजार कर्मचारियों पर लटक रही तलवार

    Twitter-Meta के बाद अब अमेजन में 10 हजार कर्मचारियों पर लटक रही तलवार

    नई दिल्ली: दुनियाभर में बड़ी कंपनियां बड़े तोर पर छंटनी कर रही है। Twitter-Meta के बाद अब अमेजॉन करीब 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की मार्केट वैल्यू में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि अमेजन बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने से प्लानिंग कर रहा है। 

    अमेजन के इन विभागों में होगी छंटनी

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिन विभागों में नौकरी में कटौती होगी। इसमें अमेजन का डिवाइस संगठन, उसका रिटेल डिवीजन और मानव संसाधन विभाग शामिल है। इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी के मार्केट वैल्यू को झटका लगा था और यह 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े के नीचे आ गया था।

    1 ट्रिलियन डॉलर गिर गई थी मार्केट वैल्यू

    पिछले दिनों अमेजन की मार्केट वैल्यू में 1 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी के शेयरों की कीमत में इस साल 48 फीसदी की गिरावट आई है। 9 नवंबर को इसमें 4.3 फीसदी की गिरावट आने के बाद कंपनी का शेयर 86.14 डॉलर पर आ गया था। हालांकि, 11 नवंबर को यह 4.31 फीसदी की तेजी के साथ 100.79 पर बंद हुआ था। इस महीने पहले इसके शेयर की कीमत 106 रुपये के आसपास थी।

    आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

    हाल ही में ट्विटर ने बीते हफ्ते ही अपने आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इस तरह करीब 3500 कर्मचारियों की जॉब चली गई है। इससे पहले वह पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल सहित बड़े अधिकारियों को भी बर्खास्त कर चुके हैं।

    ट्विटर ब्लू टिक के लिए भी देने होंगे रुपये

    ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कई फैसले लिए। जिनमें ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर से लेकर बड़े पैमाने पर छंटनी की गई। इसके साथ ही अब ट्विटर में वर्क फ्रॉम होम नहीं होगा और कर्मचारियों को अब कम से कम हफ्ते में 40 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे। किसी आवश्यक मामलों में ही वे खुद ही इसकी अनुमति देंगे। इसको लेकर ट्विटर को लोगों से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। इन आलोचनाओं पर एलन मस्क ने एक ट्वीट कर जवाब दिया। जिसमें उन्होंने कुछ हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा कि, ‘जब लोग ट्विटर पर ट्विटर की ही शिकायत करते हैं तो मुझे अच्छा लगता है’। हफ्ते में 40 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे।

  • पंजाबः शर्मनाक करतूत, 11 वर्षीय भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार

    पंजाबः शर्मनाक करतूत, 11 वर्षीय भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार

    लुधियानाः जिले में चाचा की भतीजी के साथ शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां चाचा ने शराब के नशे में अपनी हवस को मिटाने के लिए 11 वर्षीय भतीजी को अपना शिकार बना डाला। आरोपी की पहचान हैबोवाल निवासी राजपाल के रूप में हुई है। अब थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    मासूम का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर संदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने समराला चौक से सटे हरचरण नगर निवासी समरता कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में महिला ने बताया कि वह बंधु हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन नाम की संस्था चलाती है। 14 नवंबर के दिन उनकी संस्था के सदस्यों ने चंडीगढ़ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर कैंप लगाया था।

    इस दौरान फुटपाथ व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों को दवाएं व कपड़े बांटे जा रहे थे। उसी दौरान झुग्गियों में रहने वाली 11 साल की एक बच्ची वहां आई। उसने बताया कि वो 4 बहनें हैं। उनकी मां की मौत हो चुकी है। उसका पिता शराब पीने का आदी है। उसका चाचा भी शराब पीने के बाद रात के समय अकसर उसे तंग परेशान करता है। कुछ दिन पहले उसने मासूम को नशे की गोली खिलाने के बाद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः माया नगर में गोदाम में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः माया नगर में गोदाम में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के माया नगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। टिब्बा रोड़ स्थित माया नगर इलाके में होजरी वेस्ट के गोदाम में भीष्ण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण लगी है कि इसकी चपेट में पड़ोस का घर भी आ गया है। कई किलोमीटर दूर से ही आग का धुआं शहर में नजर आ रहा है।

    घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम 5 गाड़ियों सहित आग बुझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गोदाम के अंदर मालिक की 2 गाडिय़ा भी खड़ी है। जोकि आग की चपेट में आ गई। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। दरअसल, इस यह सारा इलाका ऊन की वेस्ट के गोदाम से भरा पड़ा है। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, आज डीसी ऑफिस में बंद रहेगा कामकाज, जाने मामला

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, आज डीसी ऑफिस में बंद रहेगा कामकाज, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः अगर आप किसी काम के लिए डीसी ऑफिस जा रहे है तो आपके लिए यह ख़बर अहम है। दरअसल, डीसी ऑफिस में कर्मचारी यूनियन के प्रधान पवन वर्मा पर मामला दर्ज पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के विरोध में आज डीसी आफिस के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

    इस दौरान तमाम तरह का सरकारी कामकाज बंद रहेगा। जिसमें प्रापर्टी की रजिस्ट्री, आरटीए, डीटीओ,असला विभाग तथा तहसीलदार कार्यालय से संबंधित कामकाज नहीं हो सकेंगे। हालांकि निजी कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाते सुविधा केंद्र खुले रहेंगे, जहां पर सामान्य दिनों की तरह लोगों से विभिन्न प्रकार के कार्य करवाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

    डीसी आफिस में तैनात महिला कर्मचारी मनमीत गुप्ता के साथ यूनियन के प्रधान पवन वर्मा का पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मनमीत गुप्ता द्वारा उपायुक्त, महिला आयोग तथा पुलिस को शिकायत करने के बाद 11 नवंबर को पवन वर्मा पर मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसके विरोध में कर्मचारी यूनियन द्वारा सोमवार को दिनभर बैठकें करने के बाद बाद दोपहर हड़ताल करने का फैसला लिया गया। अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते लोगों के कामकाज को प्रभावित होंगे ही साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जीरो पेंडेंसी के दावे की हवा हो जाएंगे।

  • डेंगू व चिकनगुनिया के केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाजरी

    डेंगू व चिकनगुनिया के केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाजरी

    चंडीगढ़ः शहर में डेंगू के साथ चिकनगुनिया मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिकनगुनिया के बढ़ते केसों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अभी तक शहर में चिकनगुनिया के 74 मरीज मिल चुके हैं। मरीजों का यह आंकड़ा बीते 6 साल में सबसे ज्यादा है। वहीं शहर में इस सीजन में डेंगू के अब तक 750 मामले सामने आ चुके हैं। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

    स्वास्थ्य निदेशक डा सुमन सिंह ने बताया कि संदिग्ध मरीजों को निशुल्क जांच के लिए शहर के सभी सरकारी अस्पताल और सिविल अस्पताल में सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य निदेशक डा. सुमन सिंह ने कहा लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए एहतियात बरतें और जरूरत पड़ने पर डाक्टर से परामर्श लें।

    इन दिनों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस और जापानी इनसेफ्लाइटिस जैसी कई घातक बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। वर्ष 2016 में चिकनगुनिया के रिकार्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए थे। तब पूरे शहर में 272 मरीज दर्ज किए गए थे। वर्ष 2015 में चिकनगुनिया का सिर्फ एक मिला था। इसी तरह वर्ष 2017 में 54, 2018 में चार, 2019 और 2020 में शून्य, 2021 में सात और 2022 में अब तक 74 मामले सामने आ चुके हैं।

  • पंजाबः खिलाड़ियों को लेकर मान सरकार का बड़ा ऐलान

    पंजाबः खिलाड़ियों को लेकर मान सरकार का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः भगवंत मान सरकार ने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता को समाप्त करते हुए स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर खिलाड़ी की उम्र तय करने की घोषणा की है। सरकार ने खेलों के दौरान उम्र संबंधी विवाद को रोकने के लिए यह फैसला किया है। ज्यादा उम्र के बच्चे कम उम्र के बच्चे के मुकाबलों में खेल रहे हैं। जिससे कई बार विवाद पैदा हो जाता है। इसी के चलते मान सरकार ने यह फैसला किया है।