चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 16 नवंबर को गजटेड छुट्टी का ऐलान किया है। जारी आदेशों के अनुसार सरकारी स्कूल-कॉलेज और संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने करतार सिंह सराभा शहीदी दिवस के चलते 16 नवंबर की छुट्टी का ऐलान किया है।


चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 16 नवंबर को गजटेड छुट्टी का ऐलान किया है। जारी आदेशों के अनुसार सरकारी स्कूल-कॉलेज और संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने करतार सिंह सराभा शहीदी दिवस के चलते 16 नवंबर की छुट्टी का ऐलान किया है।


नई दिल्लीः सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। सीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।
सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।


जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर शाहकोट में पहले आप पार्टी के विधायक के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। अब विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शोरवालिया पर FIR दर्ज की गई है। उन्होंने जालंधर लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग के दिन अमृतसर बाबा कला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दलबीर सिंह टौंग का काफिला रोका था। कांग्रेस विधायक के खिलाफ शाहकोट थाने में विधायक दलबीर टौंग के ड्राइवर गगनदीप अरोड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा FIR में 12 अन्य लोगों का भी नाम शामिल है। गगनदीप ने अपनी शिकायत में कहा कि वह विधायक के काफिले को लेकर जा रहे थे। उसी दौरान शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने अपने समर्थकों के साथ उनकी गाड़ी को रोक लिया। यहां तक कि उनकी गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। इसके बाद पुलिस को उन्होंने मौके पर बुलाया तो पुलिस उन्हें थाने लेकर गई थी।

मोगा: जिले के बाघापुराना के गांव सेखा कलां में बाबा रूखड़ दास धार्मिक स्थल पर कुछ युवकों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं बुजुर्ग को बचाने आए बाइक सवार दो लोगों की भी बदमाशों ने पिटाई कर दी। मृतक बुजुर्ग साधु सिंह का घर धार्मिक स्थान के नजदीक ही है। वह अक्सर इस स्थान पर सेवा करते थे और कई बार रात को वहीं रुक जाते थे।
बीती रात वह भी वहीं रुक गए और रात को करीब 10 बजे साधु सिंह को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार को यह वीडियो वायरल होने पर इस बात का पता चला। वहीं, इस मामले में बाघापुराना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धारा 302, 120 बी, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंची। अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि इमारत गिरने की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमारे पहुंचने से पहले ही इमारत से 23 लोगों को बचा लिया गया था और हमने तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया था जो फंसे हुए थे। लेकिन अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
वेजलपुर इलाके में सोनल सिनेमा के पास एक इमारत गिरने से अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग को फोन आया है कि गोल्डन फ्लैट नाम की बिल्डिंग गिर गई है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं।

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और चार अन्य खेल निकायों में यौन उत्पीड़न के आरोपों से निपटने के लिए आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) नहीं होने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को युवा मामलों और खेल मंत्रालय को नोटिस जारी किया । एनएचआरसी ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ), भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई), भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और कई अन्य राष्ट्रीय खेल संघों को उन रिपोर्टों पर नोटिस भेजा है जिनमें कहा गया है कि उनके पास कानून के मुताबिक शिकायत की कोई आंतरिक समिति नहीं है और कुछ के पास समिति हैं तो वह उचित तरीके से काम नहीं कर रही है।
ये नोटिस ऐसे समय में आया हैं जब कई पहलवान महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। पहलवान उन्हें बर्खास्त और गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ में कोई आंतरिक शिकायत समिति नहीं है, जैसा कि यौन उत्पीड़न रोकथाम (पीओएसएच) अधिनियम, 2013 के तहत अनिवार्य है।
एनएचआरसी के बयान के मुताबिक, ‘‘ डब्ल्यूएफआई कथित तौर पर इकलौता खेल निकाय नहीं है जिसके पास विधिवत गठित आईसीसी नहीं है। देश के 30 राष्ट्रीय खेल संघों में से 15 ऐसे हैं जो इस अनिवार्य आवश्यकता को पूरा नहीं करते हैं।’’ आयोग ने पाया कि अगर मीडिया रिपोर्ट सही है तो यह कानून का उल्लंघन है और इससे खिलाड़ियों के वैधानिक अधिकार और गरिमा पर असर पड़ सकता है । आयोग ने युवा मामलों और खेल मंत्रालय के सचिव, साइ, बीसीसीआई , डब्ल्यूएफआई और 15 अन्य राष्ट्रीय खेल महासंघों ( हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, याचिंग, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, बिलियडर्स और स्नूकर, कयाकिंग और केनोइंग, जूडो, स्क्वाश, ट्रायथलन, कबड्डी, बैडमिंटन, तीरंदाजी) को नोटिस जारी किया है । इन्हें चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट जमा कराने के लिये कहा गया है ।

नई दिल्ली : एलन मस्क ने ट्विटर का सीईओ पद छोड़ने की घोषणा की है। मस्क ने कहा कि उन्होंने ट्विटर का नया सीईओ का चुन लिया है। हालांकि, अभी उन्होंने नए सीईओ के नाम की घोषणा नहीं की है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के मालिक मस्क ने संकेत दिए हैं कि ट्विटर की नई सीईओ एक महिला होगी। एलन मस्क ने वीरवार को ट्वीट किया कि उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने ट्विटर का नया सीईओ चुन लिया है।

वह छह सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी संभालेगी। उन्होंने लिखा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा। अब ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में काम करूंगा। नए व्यक्ति द्वारा उत्तराधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद भी, एलन मस्क निर्णय लेंगे। मस्क ने गुरुवार को कहा कि वह कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में परिवर्तित होंगे, और बाद में भी उत्पादों और सॉफ्टवेयर की देखरेख करेंगे। मस्क ने शुरू में ही कहा था कि उनकी ट्विटर के शीर्ष पर बने रहने की योजना नहीं है और समय की प्रतिबद्धता को कम करना उनकी योजना थी।

मरवाही: जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद कासिया गौरेला के आमाडोब गांव के छोटकी रवार के सरकारी स्कूल में पदस्थ थे। पुलिस केस दर्ज कर आत्महत्या की जांच में जुट गई है। मामला गौरेला थाना अंतर्गत खोडरी चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, खोडरी चौकी इलाके में शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद कासिया किराए के मकान में रहते थे। स्कूल में गर्मी छुट्टी लगने पर उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई है। शिक्षक घर में अकेले थे।
सुबह काफी देर तक वे घर से बाहर नहीं निकले, तो आसपास के लोगों ने उन्हें आवाज दी। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब सुरेंद्र घर से बाहर नहीं निकले, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, तो शिक्षक सुरेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद लोगों ने मकान मालिक और खोडरी चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों को सूचना दी।
SDOP अशोक वाडेगावकर ने बताया कि शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की, ये परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा। मामले में घरवालों, स्कूल के शिक्षकों और परिचितों का बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोगों ने बताया कि शिक्षक को शराब पीने की लत थी और वो अधिकतर नशे में ही रहता था। SDOP अशोक वाडेगावकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

श्री मुक्तसर साहिबः गांव बाजा मराड़ में प्रवासी मजदूर की झुगी झोपड़ी में भयंकर आग लगने का मामला सामने आया है। आग में झुलसने से एक छोटे बच्चे के साथ जानवर के मरने की भी सुचना प्रापत हुई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ओर गॉंव वासियो ने बहूत ही मुश्किल से आग पर काबू पाया।
घटना की जानकारी देते हुए पीडत दीपक ने बताया कि यह आग खेतों में जलाई गई पराली के कारण लगी है। पीडत का आरोप है कि किसान द्वारा खेत में आग लगाने से उसकी झोपड़ी को आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी में उसके 3 और बच्चे मौजूद थे, लेकिन वह झोपड़ी में आग लगने के बाद उन्होंने भागकर अपनी जान बचा ली। जबकि सवा साल का छोटा बच्चा अंदर ही रह गया, जो आग में झुलस गया। वहीं घटना की जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। जबकि घटना को लेकर प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।