Blog

  • संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन ‘संकल्प से सिद्धि’ की यात्रा का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, आज वह आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के रूप में सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल परिवहन का नया माध्यम नहीं, बल्कि भारत की नई सोच, नई तकनीक और स्वदेशी क्षमता का प्रतीक है। यह परियोजना बताती है कि जब संकल्प मजबूत हो तो सिद्धि निश्चित होती है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली यह पहल पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक, स्वच्छ और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना इसी संकल्प का प्रतीक है, जो विकसित भारत की नई पहचान बनेगी।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद से जुड़ा यह महत्वपूर्ण प्रकल्प हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। यह प्रदेश को अत्याधुनिक रेल तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान देगा और विकसित हरियाणा से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे न केवल प्रदेश को आधुनिक रेल तकनीक का लाभ मिलेगा, बल्कि जींद और आसपास के क्षेत्रों में विकास, रोजगार तथा औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। हाइड्रोजन ट्रेन इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल भविष्य की तकनीकों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उन्हें अपनाने और आगे बढ़ाने वाला अग्रणी राष्ट्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि की यह यात्रा विकसित भारत की पहचान बनेगी, जहां नवीन तकनीक, ग्रीन एनर्जी, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी संकल्प देश की प्रगति के मजबूत आधार बनेंगे।

  • प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    हाइड्रोजन ट्रेन से शुरू होगा स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन का नया युग

    चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को जींद आगमन हरियाणा के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। प्रधानमंत्री जींद की धरती से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित एवं आधुनिक परिवहन के नए युग में प्रवेश कराएंगे। उन्होंने कहा कि जींद में पहली बार इको फ्रेंडली रैली होगी, जिसको लेकर आमजन, कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। डबल इंजन सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज हरियाणा देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल है। जींद से गोहाना होते हुए सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। यह केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन टेक्नोलॉजी की दिशा में भारत के बढ़ते कदमों का प्रतीक है। हाइड्रोजन ट्रेन के माध्यम से हरियाणा देश के हाइड्रोजन हब के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा हरियाणा प्रदेश में रिकॉर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की निरंतरता को दर्शाता है। रेल, सडक़, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एक साथ बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने से हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं से उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केवल घोषणाओं तक सीमित रहने वाले नहीं है, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाने में विश्वास रखते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा आधुनिक आधारभूत ढांचे, पारदर्शी प्रशासन और सुशासन का मॉडल बन रहा है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा विकास, विश्वास और जनभागीदारी का बड़ा संदेश देगी। यह दिन हरियाणा के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा, जब प्रदेश को नई ऊर्जा, नई गति और नए अवसरों की सौगात मिलेगी।
  • Punjab News: पावन स्वरूप पर लिखी मिली आपत्तिजनक बातें, SGPC को दी थी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: पावन स्वरूप पर लिखी मिली आपत्तिजनक बातें, SGPC को दी थी शिकायत, देखें वीडियो

    मानसाः जिले के गांव बीरेवाला जट्टां स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना सामने आई। इस घटना को लेकर गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के कुछ अंगों पर आपत्तिजनक और गलत बातें लिखी हुई मिली। घटना सामने आने के बाद संगत ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बताया कि यह घटना कई महीने पहले की है। ग्रंथी गुरविंदर सिंह को करीब दो महीने पहले नियुक्त किया गया था। उस समय उन्हें बताया गया था कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई थी और इसकी सूचना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भेजी जा चुकी थी। ग्रंथी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज जब उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप का निरीक्षण किया, तो कुछ अंगों पर आपत्तिजनक और गालियां लिखी हुई मिलीं। इसके बाद उन्होंने संगत को इसकी जानकारी दी, ताकि उन पर किसी तरह का संदेह न हो। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

    गांव के सरपंच रिक्की सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी आज ही मिली है। गुरुद्वारा कमेटी ने उन्हें सूचित किया कि इस संबंध में एसजीपीसी को शिकायत भेजी गई थी और आज इस मामले को लेकर एक बैठक भी होनी है। सरपंच ने मांग की कि बेअदबी करने वाले दोषियों को बख्शा न जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना जौड़कियां के प्रभारी बलवीर सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें गांव बीरेवाला जट्टां के गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

     

     

  • मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 914 मरीजों का 4.15 करोड़ रुपये की लागत से कैशलेस स्ट्रोक उपचार

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 914 मरीजों का 4.15 करोड़ रुपये की लागत से कैशलेस स्ट्रोक उपचार

    चंडीगढ़: स्ट्रोक किसी भी परिवार के जीवन में बिना किसी पूर्व चेतावनी के दस्तक देता है। एक क्षण पहले तक व्यक्ति सामान्य रूप से चल-फिर रहा होता है, बातचीत कर रहा होता है और अपने दैनिक कार्य कर रहा होता है, लेकिन अगले ही पल मस्तिष्क की किसी धमनी में अवरोध या रक्त वाहिका फटने के कारण सामान्य दिन एक गंभीर चिकित्सीय आपातस्थिति में बदल सकता है। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि यह योजना सामान्य स्ट्रोक प्रबंधन से लेकर आधुनिक इमेजिंग, गहन चिकित्सा (आईसीयू) और दीर्घकालिक उपचार तक मस्तिष्क संबंधी आपात स्थितियों से जूझ रहे मरीजों को प्रभावी सहायता प्रदान कर रही है। स्ट्रोक, जिसे सामान्यतः ‘ब्रेन अटैक’ कहा जाता है, तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त का प्रवाह रुक जाता है अथवा कोई रक्त वाहिका फट जाती है। ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से मस्तिष्क की कोशिकाएं तेजी से क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल, तंबाकू का सेवन, मोटापा तथा अस्वस्थ जीवनशैली स्ट्रोक के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, स्ट्रोक आज भी विश्वभर में मृत्यु और स्थायी विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे मामलों की है जिन्हें समय रहते जोखिम कारकों पर नियंत्रण रखकर रोका जा सकता है। वहीं, अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार समय पर उपचार मिलने से मरीजों के स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है तथा रक्तचाप, मधुमेह और जीवनशैली संबंधी जोखिमों पर नियंत्रण रखकर स्ट्रोक की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है। स्ट्रोक का उपचार अत्यंत महंगा हो सकता है, जिससे अनेक परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना करते हैं। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए), पंजाब के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 914 स्ट्रोक मरीजों का 4.15 करोड़ रुपये की लागत से कैशलेस उपचार किया गया। इनमें एक्यूट इस्कीमिक स्ट्रोक के 48 मामले शामिल रहे, जिनके उपचार पर 14.27 लाख रुपये व्यय किए गए। राज्य सेहत एजेंसी (एसएचए) के रिकॉर्ड के अनुसार, एक्यूट स्ट्रोक तथा एक्यूट इस्कीमिक स्ट्रोक श्रेणी के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही, जबकि हेमरेजिक स्ट्रोक के मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद प्रति मरीज उपचार लागत अधिक दर्ज की गई। कुल व्यय का बड़ा हिस्सा सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी आधुनिक जांचों तथा ट्रेकियोस्टॉमी और रक्त चढ़ाने जैसी अतिरिक्त चिकित्सीय प्रक्रियाओं पर हुआ। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का वास्तविक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण उपचार में देरी न करे। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना जैसी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उपचार उपलब्ध हो। स्ट्रोक जैसी आपात स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है और आर्थिक सहायता उपचार में होने वाली देरी तथा जीवनरक्षक चिकित्सा के बीच निर्णायक अंतर पैदा कर सकती है।” मोहनदई ओसवाल अस्पताल, लुधियाना के वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन डॉ. हरमन सोबती ने कहा कि स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सीय आपातस्थिति है, जिसमें समय पर जांच और उपचार मरीज के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने कहा, “आधुनिक इमेजिंग तकनीकों, गहन निगरानी और त्वरित उपचार के कारण स्ट्रोक मरीजों के उपचार परिणामों में उल्लेखनीय सुधार आया है।”उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। लोगों को शरीर के किसी हिस्से में अचानक कमजोरी आना, चेहरे का एक ओर झुक जाना या बोलने में कठिनाई जैसे शुरुआती लक्षणों को पहचानकर बिना समय गंवाए चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। डॉ. सोबती के अनुसार, उपचारित मामलों में इस्कीमिक स्ट्रोक के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही है तथा सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी उन्नत जांच तकनीकें अब स्ट्रोक प्रबंधन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जटिल स्ट्रोक के मामलों में परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ सकता है और ऐसे समय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना एक महत्वपूर्ण सहारा साबित होती है। उन्होंने यह भी कहा कि रोकथाम ही सबसे प्रभावी उपाय है तथा रक्तचाप को नियंत्रित रखने, मधुमेह का समुचित प्रबंधन करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से स्ट्रोक के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    स्ट्रोक से जुड़े प्रमुख तथ्य :

    स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सीय आपातस्थिति है, जिसमें तुरंत उपचार अत्यंत आवश्यक होता है। उपचारित मरीजों में इस्कीमिक स्ट्रोक के मामले सबसे अधिक पाए गए। सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी आधुनिक जांच तकनीकें स्ट्रोक प्रबंधन का प्रमुख आधार बन चुकी हैं। जटिल स्ट्रोक के मामलों में उपचार का खर्च परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डाल सकता है। मुख्यमंत्री सेहत योजना जैसी स्वास्थ्य योजनाएं आकस्मिक चिकित्सा आपात स्थितियों में परिवारों के लिए प्रभावी सुरक्षा कवच सिद्ध हो रही हैं। रक्तचाप नियंत्रण, मधुमेह का समुचित प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाना स्ट्रोक की रोकथाम के सबसे प्रभावी उपाय हैं।
  • 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 2 की मौत, 50 परिवारों के फंसने की आशंका

    5 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 2 की मौत, 50 परिवारों के फंसने की आशंका

    नोएडाः फेस 3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 66 स्थित ममूरा गांव में भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आग 5 मंजिला इमारत में लगी है। इस भीषण आग में 50 परिवारों के फंसने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और फायर विभाग को दी गई। मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जानकारी अनुसार बाइक में इलेक्ट्रिक स्पार्किंग की वजह से आग लगी है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्र‍िगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू क‍िया गया। बताया जा रहा है क‍ि फंसे हुई बाकी लोगों का रेस्‍क्‍यू कर ल‍िया गया है।

    उधर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया, “सेक्टर 66 के ममूरा इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई। चार्जिंग के लिए प्लग-इन किए गए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) में स्पार्किंग हुई, जिससे गाड़ी में आग लग गई और फिर पास खड़ी कई अन्य गाड़ियों में भी आग फैल गई। इससे निकला धुआं बिल्डिंग की ऊपरी मंज़िलों तक पहुंच गया और लोगों के घरों में घुस गया। सूचंना मिलने पर पुलिस टीमें, फायर सर्विस रेस्क्यू टीमें और फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। 100 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दो लोग बीमार पड़ गए और उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, उनकी सेहत के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है। लापरवाही के आरोप में बिल्डिंग के लीज़होल्डर और ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।”

    वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। यूपी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया और घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”

  • Haryana News: इस गांव में देर रात घर में घुसा पैंथर, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News: इस गांव में देर रात घर में घुसा पैंथर, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूला: मोरनी हिल्स के गांव बैहलों के हरदीप परमार के घर में से रात करीबन 11:45 बजे के आस-पास पैंथर घर में घुस कर कुत्ते को उठा ले गया। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण भी वीडियो में कुत्ते को उठाते हुए देखा गया है।

    इसमें घर वालों और गांव वालों में दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि पहले भी हरदीप परमार के घर से 2-3 कुत्तों को यह पैंथर उठा ले गया था। प्रशासन ने सभी गांव वालों से यह विनम्र अपील की है कि इस पैंथर का स्थाई हल निकाला जाए ताकि भविष्य में पैंथर के द्वारा कोई बड़ा जान माल का नुकसान होने से बचाया जा पाए।

     

     

  • Jalandhar News: वर्ल्ड प्लास्टिक सर्जरी-डे पर Pasricha Hospital में लोगों की फ्री जांच

    Jalandhar News: वर्ल्ड प्लास्टिक सर्जरी-डे पर Pasricha Hospital में लोगों की फ्री जांच

    जालंधर, 15 जुलाई: विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर पसरीचा अस्पताल, जालंधर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही अस्पताल का संस्थापक दिवस भी मनाया गया, जो अस्पताल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. के.के. पसरीचा की जयंती के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। वे पंजाब के पहले मेडिकल स्पेशलिस्ट माने जाते हैं।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर डॉ. पुनीत पसरीचा और डॉ. सीमा पसरीचा ने कहा कि अस्पताल आज भी अपने संस्थापक के सेवा और बेहतर इलाज के सिद्धांतों पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ स्टाफ को सम्मानित भी किया गया।

    डॉ. आरुष पसरीचा ने अपने दादा स्वर्गीय डॉ. के.के. पसरीचा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी।

    प्लास्टिक सर्जन डॉ. आरुष पसरीचा ने बताया कि भारत में हर साल 15 जुलाई को विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में प्लास्टिक सर्जरी को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करना और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है।

    उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी केवल सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जले हुए शरीर के हिस्सों का इलाज, जन्मजात विकृतियों जैसे कटे होंठ और तालु (क्लेफ्ट) को ठीक करने, हाथ की गंभीर चोटों का उपचार करने और मरीजों का आत्मविश्वास लौटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    उन्होंने यह भी बताया कि प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत भारत से मानी जाती है। करीब 2,500 वर्ष पहले महर्षि सुश्रुत ने इस चिकित्सा पद्धति की नींव रखी थी, इसलिए भारत का इस क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है।

    डॉ. आरुष पसरीचा ने बताया कि हाल ही में आयोजित अमेरिकन सोसायटी ऑफ प्लास्टिक सर्जरी (ASPS) के वैश्विक सम्मेलन में एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स ऑफ इंडिया (APSI) के अध्यक्ष प्रो. आर.के. खजांची के प्रस्ताव पर 15 जुलाई को विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के रूप में मान्यता दी गई। इसका उद्देश्य दुनिया भर में प्लास्टिक सर्जरी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करना है।

    कार्यक्रम के अंत में डॉ. पुनीत पसरीचा और डॉ. सीमा पसरीचा ने अस्पताल के वरिष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा अस्पताल में इलाज करा रहे क्लेफ्ट से पीड़ित छोटे बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए।      
  • Jalandhar News: दर्दनाक हादसा, रेलवे पुल से बाइक सहित गिरे 2 युवक, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दर्दनाक हादसा, रेलवे पुल से बाइक सहित गिरे 2 युवक, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के रेलवे फाटक के पास बने रेलवे पुल से गिरने से दो युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर एक टिपर पंचर होने के कारण खड़ा हुआ था। जैसे ही युवक पुल के पास पहुंचे, उनकी मोटरसाइकिल रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गई।

    घटना स्थल पर मौजूद टिपर ड्राइवर ने बताया कि वह अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा करके उसकी जांच कर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि दोनों युवक रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गए। जिसके बाद उसने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। मौके पर लोगों ने देरी से एबुलेंस आने को लेकर रोष पाया गया।

    उधर, थाना फिल्लौर के एएसआई उमेश ने बताया कि उन्हें पुल से बाइक गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घटना में घायल दोनों युवकों को लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी का कहना है कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाज़ुक है। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: बाइक पर हो रही थी नकली करंसी की डिलवरी, 2 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक पर हो रही थी नकली करंसी की डिलवरी, 2 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः भारत की इकोनॉमी को खोखला करने में नशा तस्करों के साथ-साथ नकली नोट तैयार करने वाले तस्कर भी पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं, लेकिन फिरोजपुर पुलिस आरोपियों के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे रही। पुलिस ने जब शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को काबू किया गया तो उनके पास से 17 लाख 35 हजार की नकली इंडियन करंसी बरामद हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर नकली नोटों की खेप फिरोजपुर आई है और उसे आगे कुछ हैंडलर पहुंचाने की ताक में हैं। ऐसे में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से एक बैग बरामद किया, जिसमें 17 लाख 35 हजार की नकली करंसी बरामद हुई है।

    आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों युवक नकली करंसी के इस कारोबार में कोरियर का काम करते थे, जो कि नोटों की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते थे। पुलिस जांच में जुटी है कि इन्होंने किससे यह नकली नोटों की खेप ली है और आगे किसे यह खेप पहुंचाई जानी थी। पुलिस द्वारा मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही बड़े और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस इस बात से भी इनकार नहीं कर रही कि यह नकली नोटों का कारोबार सरहद पार से चल रहा हो, हर एंगल को खंगाला जा रहा है और जल्द ही और इसमें बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

     

  • Govinda के Character को लेकर शिल्पा शिंदे ने उठाए सवाल, भड़की पत्नी Actress को सुनाई खरी खोटी

    Govinda के Character को लेकर शिल्पा शिंदे ने उठाए सवाल, भड़की पत्नी Actress को सुनाई खरी खोटी

    मनोरंजन: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ‘लॉकअप 2’ से बाहर हो गई हैं। गोविंदा और उनकी बेटी टीना लॉकअप में सुनीता की बेल करवाने के लिए पहुंची थी। खराब हेल्थ के चलते सुनीता को बीच में शो छोड़ के बाहर जाना पड़ा था। शो के अंदर सुनीता आहूजा और टीवी की अंगूरी भाभी यानी की शिल्पा शिंदे में बहस भी हो गई थी। दोनों में बहस का कारण एक्टर गोविंदा था। शिल्पा ने गोविंदा के अफेयर का मुद्दा उठा दिया था। इस पर सुनीता भड़क गई थी। लॉकअप से बाहर आने के बाद उन्होंने शिल्पा को खरी-खोटी सुना दी है।

    सुनीता ने शिल्पा को सुनाई खरी खोटी

    एक मीडिया इंटरव्यू के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने बताया कि शिल्पा शिंदे शो में सभी के साथ झगड़ा करने की कोशिश करती हैं। ऐसे में उन्होंने गोविंदा पर कमेंट करने के लिए शिल्पा को भी लताड़ दिया है। सुनीता ने खुद बताया कि शिल्पा को लड़ाई करने के लिए ही भेजा गया था क्योंकि हम लोगों में काफी प्यार था ना टीआरपी कहां से मिलेगा उसे? उसने मुझे भी उंगली करने की कोशिश की है पर मैंने तो उंगली वहीं तोड़ दी है। सुनीता ने आगे बताया कि – ‘मैंने कहा कि मेरे साथ मत करना ये मैं जब तक अच्छी हूं, अच्छी हूं जब बुरी बनूंगी तो बहुत खराब बनूंगी फिर। मेरा एक रुप तुमने देखा है दूसरा अभी देखा नहीं है’।

    रियलटी शो में जाकर इस वजह से हुआ है पछतावा

    सुनीता ने कहा कि उनका रिएलिटी शो में जाने का फैसला सही नहीं था। उन्होंने कहा कि -‘मैं हमेशा अपने शब्दों पर कायम ही रहती हूं। मैंने एकता से वादा किया था कि मैं उनके लिए शो करुंगी और मैंने वह वादा निभाया है। मैंने कहा था कि जब तक मेरी हेल्थ प्रभावित नहीं होगी मैं शो में रहकर 100% दूंगी और मैंने दिया भी लेकिन जब मेरी सेहत पर असर पड़ने लगा है। मैंने कहा कि सेहत से ज्यादा कुछ भी जरुरी नहीं है’। आगे गोविंदा की पत्नी ने कहा कि उन्हें शिल्पा शो की विलेन लगी। वो प्रॉब्लेमैटिक थी। इसके अलावा श्रेया थोड़ी बदतमीज थी। जब तक मैं शो में थी तब तक बाकी सब मुझसे बहुत ही प्यार करते थे मैं उम्मीद करती हूं कि शो वही जीते हैं जो डिजर्व करता है।