Blog

  • Punjab News: PUNBUS और PRTC कर्मियों ने किया चक्का जाम, किसानों को लेकर किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: PUNBUS और PRTC कर्मियों ने किया चक्का जाम, किसानों को लेकर किया ऐलान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब भर में पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करते हुए चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बटाला के रोडवेज बस डिपो ने करीब 100 बसों का रास्ता रोक दिया है और बटाला बस डिपो को बंद करते हुए प्रदर्शन किया। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदर्शन कर रहे कच्चे कर्मचारियों ने बताया कि वे पंजाब के 27 बस डिपो में बसें रोककर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, करीब 7000 कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

    हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से लोग परेशान हों, लेकिन हड़ताल करना हमारी मजबूरी है। कर्मियों ने मांग कि है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, आउटसोर्स भर्ती बंद की जाए और खस्ताहाल बसों की हालत में सुधार किया जाए। वहीं प्रदर्शन के दौरान नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। इसी के साथ उन्होंने किसानों द्वारा अपनी मांग को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन करने का ऐलान किया है।

  • Punjab News : सड़क हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    Punjab News : सड़क हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    तरनतारन: पंजाब में सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इन हादसों में कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसा ही मामला गांव संगतपुर से सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिले के गांव संगतपुर के एक व्यक्ति की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदेव सिंह निवासी गांव संगतपुर के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार संगतपुर गांव का रहने वाला गुरदेव सिंह जो काफी समय से ट्रक ड्राइवर का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह ट्रक पर सवार होकर सामान को हरियाणा के सिरसा में छोड़ने गया था। गत शाम जब वह अपने ट्रक पर वापिस लौट रहा था तो रास्ते में उसका ट्रक एक ट्रॉली से टकरा गया।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरदेव सिंह का डेढ़ साल का बेटा आकाशदीप सिंह और 8 साल की बेटी गुरनूर कौर और उसकी पत्नी हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार गुरदेव सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। मृतक के परिजनों ने सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar News : Ward no. 71 से आप उम्मीदवार Palak Walia के हक में उतरे Cricketer Harbhajan Singh , जनता से की अपील, देखे वीडियो

    Jalandhar News : Ward no. 71 से आप उम्मीदवार Palak Walia के हक में उतरे Cricketer Harbhajan Singh , जनता से की अपील, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम का चुनावी माहौल पूरी तरह से अपने यौवन पर पहुंच गया है। वार्ड नंबर 71 से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रही युवा उम्मीदवार पलक वालिया अपने वार्ड में एकतरफा जीत की ओर लगातार बड़ रही है। जनता से डोर टू डोर प्रचार दौरान उन्होने यकीन दिलाते हुए कहा कि यह वार्ड उनका परिवार है तथा निश्चित जीत के तुरंत बाद इस वार्ड में सभी विकास कार्य शुरु किए जाएंगे ।

    इसके साथ ही पलक के हक मे विश्वविख्यात भारतीय Cricketer Harbhajan Singh ने भी वार्ड नंबर 71 के वोटरों से अपील कर युवा नेत्री पलक वालिया के हक में वोट देने के लिए अपील की है। भज्जी ने कहा कि राजनीति में युवाओं को मौका मिलना चाहिए तांकि नई पीढ़ी अपनी नई सोच तथा आधुनिक तरीके से विकासकार्य करवा सकें।

    Jalandhar News : Ward no. 71 से आप उम्मीदवार Palak Walia के हक में उतरे Cricketer Harbhajan Singh , जनता से की अपील, देखे वीडियो

  • Maa Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, व्यापार मंडल ने किया बंद का ऐलान

    Maa Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, व्यापार मंडल ने किया बंद का ऐलान

    छावनी में इलाका तब्दील

    कटरा: जम्मू के कटरा में मां वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट से नाराज व्यापार मंडल के धरना प्रदर्शन और बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वैष्णो देवी जाने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान दें। हो सकता है कि इन दिनों आपको परेशानी का सामना करना पड़े। रोपवे के खिलाफ कटरा में बंद का आह्वान होने के बाद से घोड़ा, पीठूं और पालकी बंद हैं साथ ही बाजार भी बंद हैं। श्राइन बोर्ड के खिलाफ यह प्रर्दशन हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कटरा को छावनी में तब्दील कर दिया है। वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध में कांग्रेस और पीडीपी ने भी समर्थन दिया है जिससे ये और तेज हो रहा है। वैष्णो देवी ट्रेक मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह जामवाल ने कहा था कि समिति के पांच सदस्य 18 दिसंबर को कटरा बंद के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। पिछले दिनों श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के सदस्य करण सिंह ठाकुर ने कहा था- कटरा बंद रहेगा, जिसमें टट्टू, पालकी, होटल, रेस्तरां, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और अन्य व्यवसाय शामिल हैं. आज शाम के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में घोषणा की जाएंगी। जम्मू के कटरा में रोपवे परियोजना का विरोध किया जाता रहा है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने बुधवार को बंद का ऐलान किया था। जिसे अब मजदूर संघ और स्थानीय लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। विरोध करने वालों का कहना है कि रोपवे बनने से स्थानीय लोगों का खाने कमाने का जरिया, रोजगार खत्म हो जाएंगे। इस मामले में पूर्व मंत्री जुगल किशोर ने मीडिया से कहा है कि रोपवे परियोजना गलत तरीक से बनाई गई है। इससे स्थानीय लोगों पर रोजगार का संकट आ जाएगा। उनका कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन रोपवे परियोजना के खिलाफ है। इस परियोजन से कटड़ी की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा।
  • Maa Vaishno Devi Yatra मार्ग में लगी आग, 3 दुकानें जलकर राख

    Maa Vaishno Devi Yatra मार्ग में लगी आग, 3 दुकानें जलकर राख

    कटड़ाः वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के चरण पादुका क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें तीन दुकानों को नुकसान हुआ। अधिकारियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की लपटों ने दुकानों को पूरी तरह घेर लिया था।

    हालांकि समय रहते पुलिस और फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन व्यापारियों को हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग की जांच शुरू कर दी है और इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।

     

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक जाम करने के बाद अब किसानों ने Punjab बंद का किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक जाम करने के बाद अब किसानों ने Punjab बंद का किया ऐलान, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में किसानों द्वारा मांगो को लेकर आज 3 घंटे रेलवे ट्रैक जाम किए गए। किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किए जाने से कई ट्रेनें प्रभावित हुई, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगों को लेकर गैर राजनीतिक किसान संगठन की ओर से 48 रेलवे स्टेशनों पर दिए गए धरने को अब समाप्त कर दिया। लेकिन दूसरी ओर किसनों ने प्रेस वार्ता करके पंजाब बंद का ऐलान कर दिया है।

    दरअसल, किसान अग्गू बलवंत सिंह ब्राह्मके ने कहा कि गैर राजनीतिक किसान संगठन 30 दिसंबर को पंजाब बंद करवाएगा। ऐसे में 30 दिसंबर को पूरा पंजाब बंद रहेगा, जिसमें सभी दुकानदार भी हमारा साथ देंगे। उन्होंने कहा कि हमने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत के लिए भी अरदास की है। डल्लेवाल पिछले 22 दिनों के आमरण अनशन पर बैठे हुए है, ऐसे में उनकी सेहत बहुत बिगड़ रही है।

    उन्होंने कहा कि बीते दिन खनौरी बार्डर पर एक किसान नेता ने परेशान होकर सलफास निगल ली थी और आज किसान की मौत हो गई। ऐसे में उक्त मृतक किसान के परिवार को सरकार द्वारा मुआवजा देने की अपील की गई है। अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर किसान नेता ने कहा कि इस बार किसान पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि अब आर पार की लड़ाई है और किसान अपनी मांगे पूरे करवा कर ही वापिस घरों में जाएंगे।

    वहीं सरवन पंधेर ने भी प्रेस वार्ता के जरिए पंजाब बंद का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस दौरान पंजाब वासियों से अपील की है कि 30 दिसंबर को पंजाब बंद रहेगा जिसके चलते उन्होंने पंजाबियों को निमंत्रण दिया कि उस दिन सभी पंजाबी उनका समर्थन करें। पंधेर ने कहा कि इस दिन एमरजेंसी सेवाएं छोड़कर पूरा पंजाब बंद किया जाएगा। किसान संगठन के नेता पंधेर ने कहा कि आगे कौन-कौन और क्या-क्या बंद रहेगा यह दोनों फार्म फैसला लेकर अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे।

  • Famous होने के लिए की ये शर्मनाक हरकत, पिया कुतिया का दूध, वीडियो वायरल

    Famous होने के लिए की ये शर्मनाक हरकत, पिया कुतिया का दूध, वीडियो वायरल

    Viral News in Hindi: सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनने के लिए कुछ लोग हद से गुजर जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक लड़की कुतिया का दूध पीते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो जहां कुछ लोगों को हैरान कर रहा है, वहीं कई लोग इसे बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक बता रहे हैं। वीडियो का विवरण वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुतिया जमीन पर लेटी हुई है और एक लड़की उसके स्तनों से दूध पीने का प्रयास कर रही है। यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ममता राजगढ़ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर हजारों की संख्या में कमेंट्स और प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स की प्रतिक्रिया वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। डॉ. मोहम्मद आसिफ खान नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि इस तरह का व्यवहार रैबीज जैसी गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है और चेतावनी दी कि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस लड़की को तुरंत चौदह इंजेक्शन लगवाने की जरूरत है।” मनोज पाल नाम के यूजर ने इस घटना को “सनक की हद” करार दिया। कुछ अन्य यूजर्स ने इसे सस्ती लोकप्रियता पाने का शर्मनाक प्रयास बताया और ऐसे वीडियो पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की। सस्ती प्रसिद्धि के लिए कुछ भी? आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अपनी विवेक-बुद्धि तक खोते जा रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि रील्स और शॉर्ट वीडियो के चलते लोग अब सीमा पार करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रील्स के चक्कर में लोगों ने अपनी समझदारी और इंसानियत को भुला दिया है।” वहीं, कुछ लोगों ने लड़की के इस कृत्य को “घिनौना” और “अस्वाभाविक” बताया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने इस घटना को न केवल अस्वास्थ्यकर बल्कि जानलेवा बताया है। कुत्ते का दूध पीने से रैबीज और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा हो सकता है। लोगों को ऐसी हरकतों से बचने की सलाह दी जा रही है। क्या कहते हैं कानून? इस तरह के वीडियो न केवल सामाजिक रूप से गलत हैं, बल्कि पशु क्रूरता और अशिष्टता की श्रेणी में आते हैं। कई लोगों ने इन वीडियो पर रोक लगाने और ऐसी हरकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सोचने का समय यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने की बढ़ती प्रवृत्ति और इसके नकारात्मक प्रभावों पर सवाल उठाती है। प्रसिद्धि पाने के लिए ऐसा करना न केवल शर्मनाक है, बल्कि समाज को भी गलत संदेश देता है। समाज को इस पर गंभीरता से विचार करने और युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है।
  • Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने 2 पूर्व प्रधान सहित अन्य नेता को किया पार्टी से बर्खास्त

    Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने 2 पूर्व प्रधान सहित अन्य नेता को किया पार्टी से बर्खास्त

    संगरूरः चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा गैर विरोधी गतिविधियों के चलते नेताओं पर एक्शन लिया जा रहा है। हाल ही में जालंधर में पूर्व मंत्री चूनी भगत लाल सहित 11 नेताओं पर भाजपा ने एक्शन लिया था। वहीं अब संगरू के दिड़बा में कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने पत्र जारी करते हुए नगर पंचायत के 2 पूर्व अध्यक्ष और एक पूर्व एमसी को 5 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

    जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग की ओर से पूर्व अध्यक्ष बिट्टू खान, पूर्व अध्यक्ष जग्गा दास और पूर्व एमसीसुखविंदर कौर पत्नी परगट सिंह पार्टी के गतिविरोधी काम कर रहे थे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से उन्हें 5 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि नगर पंचायत दिड़बा के कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान से की थी।

     

  • Punjab News : धुंध के कारण हुए 2 भीषण सड़क हादसे, देखें वीडियो

    Punjab News : धुंध के कारण हुए 2 भीषण सड़क हादसे, देखें वीडियो

     अबोहर : इन दिनों में धुंध का प्रभाव बढ़ने की वजह से हादसों का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। क्योंकि धुंध में दृश्यता कम होती है जिसके कारण हादसों की संख्या भी बढ़ने का खतरा बढ़ता है। आंकड़ों की नजर से बात करें हर रोज एक जानलेवा हादसा हो रहा है।  सड़क हादसे में किसी न किसी व्यक्ति को जान गंवानी पड़ती है।सर्दियों धुंध के कारण हादसे होने के मामला लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है।

     अबोहर में  धुंध के कारण दो सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे में अबोहर के कलरखेड़ा गांव में पुल पर कल देर रात लकड़ियों से लदी एक ट्राली खराब होने के कारण उसका ड्राइवर ट्राली को सड़क किनारे छोड़कर कहीं चला गया। जानकारी के मुताबिक रात करीब ढाई बजे जोधपुर के फलोदी से अमृतसर के लिए नमक लेकर आ रहा ट्रक का ड्राइवर आयुब खान जब उक्त गांव के पुल पर पहुंचा, तो घनी धुंध के चलते सड़क पर खड़ी ट्राली दिखाई नही दी।

     जिस कारण उसका ट्रक ट्राली में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान आयुब खान को मामूली चोटें आईं। दूसरे हादसे में अबोहर के किल्लियावाली चौक पर सुबह धुंध के चलते दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

  • कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें, हुई धक्‍का-मुक्‍की, देखें वीडियो

    कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें, हुई धक्‍का-मुक्‍की, देखें वीडियो

    जयपुरः कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राजभवन घेराव करने का ऐलान था, लेकिन उन्‍हें शहीद स्‍मारक पर ही रोक लिया गया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर वाटर कैनन छोड़ी। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को धरना स्थल पर शहीद स्मारक पर ही रोक दिया। पुलिस से धक्का-मुक्की में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए है। राजस्थान में मणिपुर हिंसा और अडाणी के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जयपुर में धरना-प्रदर्शन किया।

    पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को राजभवन कूच करने से रोक दिया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर वाटर कैनन छोड़ी। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को धरना स्थल पर शहीद स्मारक पर ही रोक दिया। पुलिस से धक्का-मुक्की में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए है। आंदोलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एक साथ मंच पर नजर आए।

    धरने में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, और कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि हम जनता के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेंगे। केंद्र सरकार की विफलताओं और पूंजीपतियों को दिए जा रहे संरक्षण के खिलाफ कांग्रेस सड़क से संसद तक विरोध करेगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति चुनिंदा लोगों के हाथ में सौंपी जा रही है।

    यह स्थिति देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है। हम उद्योगपतियों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक संसाधनों को औने-पौने दाम पर बेचने का विरोध करते हैं। पायलट ने मणिपुर हिंसा पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हालात बेहद खराब हैं। वहां गोलियां चल रही हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रधानमंत्री को वहां जाकर समस्या का समाधान करना चाहिए।