Blog

  • जालन्धर: पठानकोट रोड पर सेबों से भरा ट्रक पलटा, लगा जाम

    जालन्धर: पठानकोट रोड पर सेबों से भरा ट्रक पलटा, लगा जाम

    जालंधऱ/हर्ष कुमार। पठानकोट रोड पर स्थित गांव नूरपुर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जब जम्मू की ओर से आ रहा सेबो से भरा ट्रक अपनी साइट छोड़ दूसरी जगह जाकर पलट गया। यह हादसा रविवार नव वर्ष के दिन हुआ।

    ट्रक चालक आजम ने बताया कि वह श्रीनगर से सेब भरकर ट्रक को दिल्ली की ओर लेकर जा रहा था। कि जब गांव नूरपुर के पास पहुंचा तो एक गाड़ी ने ओवरटेक करते समय ट्रक को टक्कर मार दी जिसके बाद ओवरटेक के चक्कर में वह रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी ओर जाकर पलट गया।

    वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक चालक को शीशा तोड़कर मुश्किल से बाहर निकाला गया। चालक आजम को कुछ चोटे लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है।

  • जालंधर: लतीफपुरा मामले को लेकर पीएपी किया जाम, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: लतीफपुरा में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा मकान गिराए जाने के विरोध में लोगों और किसान संगठनों ने मिलकर पीएपी के पास हाईवे जाम कर दिया है। किसानों ने हाईवे जाम के लिए सरकार और प्रशासन को पहले ही अल्टीमेटम दिया हुआ था। पिछले कल मध्यस्थता करते हुए कुछ लोगों ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर से लकीफपुरा के लोगों की बातचीत करवाने के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन डीसी के उपलब्ध ना हो पाने के कारण बैठक नहीं हो पाई थी।

    किसानों ने समाज सेवा संगठनों और लतीफपुरा के लोगों के साथ मिलकर जालंधर – दिल्ली हाईवे की दोनों लेन को रोक दिया है। मकान गिराए जाने के विरोध में हाईवे जाम करके बैठे लोगों का कहना है कि फिलहाल हाईवे दो बजे तक रोका जा रहा है। आज हाईवे सिर्फ सिंबोलिक तौर पर रोका गया है। यदि सरकार ने उन्हें दोबारा लतीफपुरा में ही मकान बनाकर ना दिए गए तो हाईवे पर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

  • कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 5 युवकों की दर्दनाक मौत

    कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 5 युवकों की दर्दनाक मौत

    श्रीगंगानगर : राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में बिसरासर गांव में कार एवं ट्रक के टकराने पर एक ही गांव के पांच युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

    पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात क्षेत्र में गौशाला के पास ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में छह युवक सवार थे जो बिसरासर से पल्लू आ रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर घायल अवस्था में पल्लू के सरकारी हस्पताल से बीकानेर के लिए रेफर किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि मृतक बिसरासर के निवासी थे और घायल युवक भी बिसरासर निवासी है। मृतकों की पहचान राजू, नरेश, बबलू,दानाराम और मुरली के रूप में की गई जबकि घायल अशोक पल्लू में टोल नाका का कर्मचारी है।

  • जालंधर: पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में PPR मार्किट में तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, देखें वीडियो

    जालंधर: पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में PPR मार्किट में तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण। नए साल के सेलिब्रेशन के लिए जालंधर के पी.पी.आर मार्किट में लोगों द्वारा खूब हुल्लड़ बाजी की गई। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। पर पुलिस की मौजूदगी का लोगों पर कोई खास असर नहीं पड़ा और लोगों ने जमकर हंगामा किया।

    पी. पी. आर मार्किट में एक युवक की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि पुलिस के सामने ही कुछ लोगो ने तेजधार हथयारो से एक युवक पर धावा बोल दिया और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। पुलिस को बार-बार बुलाने पर भी वह मूक दर्शक की तरह खड़ी रही। इतना ही नहीं पी.पी.आर मार्किट में पुलिस के सामने ही लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाई। लोग ट्रैक्टरों पर म्यूजिक सिस्टम लगाकर पहुंचे।

    हालांकि पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा और कार्रवाई की। मार्किट में लोगों का हुजूम देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारियों को आना पड़ा। उन्होंने आकर स्थिति को संभालते हुए कंट्रोल तो कर लिया पर कही न कहीं पुलिस प्रशासन की और से लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन नही हो पाया।

  • खेल मंत्री पर FIR दर्ज, महिला कोच ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

    खेल मंत्री पर FIR दर्ज, महिला कोच ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

    चंडीगढ़ : महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के खेल राज्य मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली है। चंडीगढ़ के एसपी से मुलाकात कर महिला कोच ने खेलमंत्री के खिलाफ शिकायत दी थी। अब मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

    जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि मंत्री ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और छेड़छाड़ की। महिला ने बताया कि कुछ माह पहले ही खेल विभाग में बतौर कोच उसकी ज्वाइनिंग पंचकूला में हुई, लेकिन मंत्री ने हस्तक्षेप कर झज्जर तबादला करवा दिया। महिला कोर्च ने इनैलो नेता अभय चौटाला से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। आरोप लगाया था कि दस्तावेज जांच के बहाने मंत्री ने उसे चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित अपनी कोठी पर बुलाया था। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेस कर महिला कोच के आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा था कि महिला कोच का तबादला किया गया था, इसलिए वह आरोप लगा रही हैं।

  • नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की जलकर मौत

    नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की जलकर मौत

    नई दिल्ली: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रविवार तड़के एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 2 लोगों की जलकर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब 5:15 बजे की बताई जा रही है. पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि मौके से 6 लोगों को बचाया गया है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग को काबू करना शुरू कर दिया. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रण में किया.

    आग किस फैसिलिटी में लगी वह ग्रेटर कैलाश 2 के ई ब्लॉग में स्थित एक सीनियर सिटीजन केयर होम है. यहां वरिष्ठ नागरिकों का रख-रखाव किया जाता है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस की टीम मौके का मुआयना कर रही है. इससे पहले दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 स्थित फिनिक्स अस्पताल में 17 दिसंबर की सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल के बेसमेंट में आग की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं और आग पर काबू पा लिया था. फिनिक्स अस्पताल में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को  सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर मिली थी.

    गत 29 दिसंबर, 2022 को दिल्ली पुलिस ने आग लगने वाली एक इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे 14 लोगों को बचाया था. घटना दिल्ली के संगम विहार इलाके की है. पुलिस ने बताया था कि 14 लोग (4 महिलाएं, 4 पुरुष और 6 बच्चे) एक ही परिवार के थे. वहीं, 25 नवंबर, 2022 को चांदनी चौक के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में शॉर्ट-सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई थी, जिसे 5 दिन बाद बुझाया जा सका था. दमकल की 150 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था. इस घटना में 200 दुकानें जल गईं, जबकि 5 इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से जल गईं.

  • आज का राशिफल, 01 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 01 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके किसी काम के पूरा ना होने से आपका मूड खराब रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ रुखा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको  अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मुनाफा मिल सकता है और प्रेम जीवन जी रहे लोग  अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनका प्रेम परवान चढ़ेगा। आप  मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप मनोरंजन के कामों पर कुछ ज्यादा खर्च करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आप अपने कीमती वक्त को बच्चों के साथ गुजारेंगे। आप अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने की  कोशिश करेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। विद्यार्थियों को बौद्बिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप  किसी मांगलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपके  जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपका कामकाज की लटक सकता है। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने भाई बहनों की सलाह से बिजनेस संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन आपको आज कुछ लालची ईशालू लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपका कोई लेन-देन यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो आज वह पूरा हो सकता है। आपको  कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और आप अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के कामों में लगाकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। परिवार में  किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने व्यापार में रुका हुआ धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
     
    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। यदि आप अपने मन में कुछ ख्याल ला रहे थे, तो वह आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आप  किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपको उस धन को वापस लाना मुश्किल होगा। परिवार में किसी सदस्य को  कोई बड़ा पद मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने डेली रूटीन में  किसी काम के कारण बदलाव करना पड़ सकता है, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। माता-पिता से  आप अपने मन में चल रही उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर परिवार में यदि कुछ बदलाव चाह रहे हैं, तो उसमें परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको  बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करके अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उन्हे भी  आपको समय रहते निपटारा होगा।  आप अपने प्रिय की जरूरतों को पूरा ध्यान रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने आराम की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी काफी धन व्यय करेंगे, लेकिन इससे वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग  सावधानी बरतें और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी दी जाएं, तो उन्हें बखूबी निभाएं। आपको  किसी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपके प्रिय आपके लिए आज  कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि के आगमन से आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हे आसानी से कर पाएंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसे आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से मिल बैठकर दूर करेंगे और आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  घर व बाहर आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। यदि आपने दूसरो के कामों की ओर ज्यादा ध्यान लगाया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती हैं, जो बाद में आपके लिए कोई समस्या लेकर आएगा।

    मकर राशिफल। आज आपको घर परिवार में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में दूसरों के भावनाओं का खास ख्याल रखना होगा, ही नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। आपको कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह उन्हें लीक कर सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी और आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज आज का दिन आपके लिए सांस्कृतिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप यदि अपने भाई बहनों से कोई धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आज आपके किसी परिजन के मिलने से  आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी और आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की जरूरतों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग और साथी की बातों में आकर कोई गलत निवेश कर सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना होगा, तभी वह किसी खास मुकाम पर पहुंच सकेंगे। आपकी कुछ योजनाओं पर जीवनसाथी की सेहत के कारण विराम लग सकता है, क्योंकि आप भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके आसपास के लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।

  • जालंधरः लाल बाजार की अग्रवाल मार्किट में लगी आग

    जालंधरः लाल बाजार की अग्रवाल मार्किट में लगी आग

    जालंधर (वरुण)। अटारी बाजार के साथ पड़ती लाल बाजार की अग्रवाल मार्किट में आग लगने की खबर मिली है। मार्किट के बाहर मैन दुकानों में स्थित मां चिंतपूर्णी ट्रेडर्स की दुकान में आग लगी है। इस दुकान में सूटों की लैसों का व्यापार किया जाता है।

    दमकल विभाग को इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच चुकी है लेकिन बाजार की तंग गलियों के कारण विभाग को आग बुझाने में कड़ी मुश्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण आग निरंतर फैल रही है। यदि दमकल विभाग ने आग पर जल्द काबू न पाया तो मार्किट में अन्य दुकाने भी आग की चपेट में आ सकती है और कोई बड़ी घटना घट सकती है।

  • फगवाड़ा पुलिस ने पत्रकार पर FIR दर्ज कर किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा पुलिस ने पत्रकार पर FIR दर्ज कर किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के दिशा निर्देशों पर फगवाड़ा पुलिस ने होटल मालिक को ब्लैकमेलिंग के मामले में निजी पोर्टल के पत्रकार पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है। डीएसपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि दीप oyo होटल के मालिक गगनदीप ने सतनाम पुरा पुलिस को शिकायत दी थी कि निजी पोर्टल के पत्रकार अशोक ने उसके होटल की कोई आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी थी। जिससे वह घबरा गया और उसने पत्रकार अशोक को ऐसा करने से मना किया।

    अशोक ने वीडियो वायरल न करने की एवज में गगन से 2 लाख रुपए की मांग की। लेकिन डील 10 हजार रुपए में तय हुई और होटल मालिक गगन ने 10 हजार रुपए उसे दे दिए जिसके बावजूद पत्रकार उसे और पैसे मांग कर ब्लैकमेल कर रहा था। जिस पर कारवाई करते हुए थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने पत्रकार अशोक पर आइपीसी की धारा 384,506 में मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने अशोक से 9000 रुपयों की नगदी भी बरामद की है।

  • नंदपुर पंचायत की कॉलोर्स कंपनी में निगम ने लगाया जागरूकता शिविर

    नंदपुर पंचायत की कॉलोर्स कंपनी में निगम ने लगाया जागरूकता शिविर

    कामगारों को निगम की ओर से मिलने वाले हकों की जानकारी दी

    बददी/ सचिन बैंसल :  नंदपुर पंचायत में स्थित विद्युत उपकरण तैयार करने वाली  कंपनी कॉलोर्स  में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें बीमित महिला और पुरूष कामगारों को निगम की ओर से मिलने वाले हकों की जानकारी दी। निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार के निर्देशन मेंं लगाए गए इस जागरूकता शिविर में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

    निगम के  सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने स्वेच्छा से कामगारो को निशुल्क उनके हित लाभों की जानकारी दी। कामगार अपने हित लाभ कैसे ले सकते है। इसकी विस्तार से जानकारी दी और मौके पर कामगारो की शंकाओं को दूर किया।  कामगार पहले ही दिन से निगम की ओर से मिलने वाले हित लाभों का हकदार होता है। अगर कोई कर्मचारी कंपनी को सूचित करने  के बाद अवकाश पर जाता है। और इस दौरान वह किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो निगम कामगार को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता है और ्अर्जन शक्ति की क्षति होने वाले आजीवन पेशन का प्रावधान है और मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पेंशन का प्रावधान है। हिमाचल में जानकारी के अभाव कामगार इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते है। 
    समाज सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा ने महिलाओं को बताया कि बीमित महिला को डिलीवरी के दौरान  छह माह का प्रसुति हितलाभ मिलता है जो उनकी मासिक वेतन के बराबर होता है।

    जिस स्थान पर उसकी डिलवरी हुई है अगर वहां पर अस्पताल की सुविधा नहीं  है तो वह प्रसूति बोनस के रूप में 75 सौ रुपये लेने की हकदार है। उद्योग के निदेशक महेश बियानी शिविर में आन लाईन जुड़े और निगम के निदेशक संजीव कुमार, हेमराज राणा और देवव्रत यादव का अभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन बहुआयामी है और कामगारो के लिए लाभ कारी साबित होगा। प्लांट हैड राधा गोविंद मंत्री ने निगम के प्रयासों की सराहना की वहीं एचआर हैड प्रेम लता ने बताया कि कंपनी के कामगार इन योजनाओं से  लाभान्वित हुए है। नंद पुर पंचायत की प्रधान भोली देवी ने कहा कि भविष्य में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाए जिससे कामगारों को निगम की योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में कंपनी के स्टाफ और साढ़े तीन सौ कामगार उपस्थित हुए।